Showing posts with label Kaamchor. Show all posts
Showing posts with label Kaamchor. Show all posts

Mar 11, 2020

तुम मेरे स्वामी-कामचोर १९८२

कामचोर फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है जो सपनों
की दुनिया में खोया रहता है, खयाली पुलाव पकाता रहता
है.

कामचोर फिल्म एक सन्देश देती है. वैसे तो हर फिल्म
एक ना एक सन्देश ज़रूर देती है. सार्थक फिल्म सन्देश
देती है-फिल्म पूरी देखो. कूड़ा फिल्म भी सन्देश देती है
-जल्दी उठ के भाग जाओ.

इन्दीवर का गीत है और राजेश रोशन का संगीत. गीत का
फिल्मांकन बढ़िया है और सेल्फ एक्स्प्लेनेट्री है. इसके लिए
किसी निबंध की ज़रूरत नहीं है.



गीत के बोल:

तुम मेरे स्वामी मैं तुमरी दासी
तुम बिन न रह सकूंगी पिया
घर की पूजा करुँगी पिया
घर को मंदिर कहूँगी पिया
तुम मेरे स्वामी मैं तुमरी दासी
तुम बिन न रह सकूंगी पिया
घर की पूजा करुँगी पिया
घर को मंदिर कहूँगी पिया

आ आ आ आ आ आ आ आ आ
दुनिया का दस्तूर पुराना
मौसम संग बदले ज़माना
दुनिया का दस्तूर पुराना
मौसम संग बदले ज़माना
हम तुम न बदलेंगे बदले जग सारा
वादा रहा ये हमारा तुम्हारा

तुम मेरे स्वामी मैं तुमरी दासी
तुम बिन न रह सकूंगी पिया
घर की पूजा करुँगी पिया
घर को मंदिर कहूँगी पिया

हैरान हूँ मैं और परेशां
इतनी हो सुन्दर मेरी जां
हैरान हूँ मैं और परेशां
इतनी हो सुन्दर मेरी जां
यही प्यार की तुझपे छाया करूँगा
सूरज किरण को भी छूने न दूंगा
तू प्रीत मेरी मैं मीत तेरा
संग संग रहेंगे हम यूं ही सदा

घर की पूजा करुँगी पिया
घर को मंदिर कहूँगी पिया

आ आ आ आ आ आ आ आ आ
मेरे सजन का ये आँगन
तुलसी के जितना है पवन
मेरे साजन का ये आँगन
तुलसी के जितना है पावन
जलती रहे यह ज्योत आरती की
बरसात होती रहे यूँ ख़ुशी की

तुम मेरे स्वामी मैं तुमरी दासी
तुम बिन न रह सकूंगी पिया
घर की पूजा करुँगी पिया
घर को मंदिर कहूँगी पिया
………………………………………….
Tum mere swami-Kaamchor 1982

Artists: Jaya Prada, Rakesh Roshan

Read more...

Mar 9, 2020

मल दे गुलाल मोहे-कामचोर १९८२

होली के अवसर पर एक गीत सुनते हैं फिल्म कामचोर
से. अपने समय का और चूंकि ये होली गीत है अतः होली
के अवसर पर जगह जगह बजता मिल जाता है.

फिल्म के कथानक पर हम पिछले पोस्टों में टोर्च हैलोजन
की रौशनी डाल चुके हैं अतः इस गीत को बिना किसी लंबे
निबंध के सुन लेते हैं.

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाजें प्रमुख हैं इस
गीत में जिसे इन्दीवर ने लिखा है. इसकी धुन राजेश रोशन
ने बनाई है. वीडियो गीत में पहला अन्तरा गायब है.



गीत के बोल:

मल दे गुलाल मोहे
मल दे गुलाल मोहे
आई होली आई रे
मल दे गुलाल मोहे
मल दे गुलाल मोहे
आई होली आई रे
आई होली आई रे

चुनरी पे रंग सोहे
चुनरी पे रंग सोहे
आई होली आई रे

सात रंग सात फूल आज मिले साथ रे
बजने लगी बांसुरी जमने लगी बात रे
हो ओ ओ ओ
भीगी भीगी पवन सारी
भीगी भीगी पवन सारी

के आई होली आई रे

मल दे गुलाल मोहे
मल दे गुलाल मोहे
आई होली आई रे

आज कोई उनको भी भेज दे संदेस रे
राह तके दुल्हनिया जाने को परदेस रे
ओ ओ ओ ओ
आई आई रे याद आई
आई आई रे याद आई
ऐ आई होली आई रे

चुनरी पे रंग सोहे
चुनरी पे रंग सोहे
आई होली आई रे

प्यार से गले मिलो भेदभाव छोड़ दो
लोक लाज की दीवार आज सनम तोड़ दो
रहे दामन न कोई खाली
रहे दामन न कोई खाली
के आई होली आई रे

मल दे गुलाल मोहे
मल दे गुलाल मोहे
आई होली आई रे
हो ओ ओ ओ ओ ओ
चुनरी पे रंग सोहे
चुनरी पे रंग सोहे
आई होली आई रे
……………………………………..
Mal de gulaal mohe-Kaamchor 1982

Artists: Rakesh Roshan, Jaya Prada, Nita Mehta, Suresh Oberoi

Read more...

Apr 15, 2019

जोगी हो जोगी-कामचोर १९८२

कामचोर फिल्म से एक गीत सुनते हैं जिसमें भाग्य
के बारे में नायक कुछ कह रहा है. भाग्य बांचने का
काम सदियों से चला आ रहा है. कोई तोते के ज़रिये
तो कोई टैरट कार्ड के ज़रिये बतलाता है. कोई कुंडली
बांचता है तो कोई रमल विद्या का सहारा लेता है.
अधिकाँश के मन में जिज्ञासा होती है अपने भविष्य
के बारे में जानने की.

फिल्म में भविष्यवक्ता के रूप में असरानी हैं जो
नायक के हवा में उड़ने से चकित हो जाते हैं. ऐसा
होता है जब कोई भाग्य बतलाने वाला सब अच्छा
और सब बढ़िया बोल बोल के आपके खीसे से नोट
निकालता है और आपके अंदर हीलियम गैस भर
जाती है थोड़ी देर के ही लिए ही सही. इसी बात को
दृश्य माध्यम के ज़रिये बतलाया जा रहा है. 

फिल्म का कथानक है अतः उसे जहाँ चाहे मोड दो.
असल जीवन में कौन बदल पाया अपने क़िस्मत के
लेखे को. थाली सामने पड़ी रहती है और कौर मुंह
तक नहीं जा पाता. फिल्म के नायक राकेश रोशन
की भी सफल हीरो बनने की इच्छा अधूरी ही रह
गई. इसमें भगवान नाम के कलाकार अकोरडियन
बजाते नज़र आयेंगे. भगवान ने भी अपने जीवन
में शान-ओ-शौकत से गरीबी तक सब मुछ देखा.

कामचोर फिल्म की कहानी से हमें एक शिक्षा मिलती
है और वो ये कि फ्री के ब्लॉग पर लेखन नहीं करना
चाहिए. उस पर आपके पास जबरिया वाह वाह वाले
जंतु ना हों तो बिलकुल भी नहीं. इससे बेहतर है कि
आप फेसबुक पर अपनी पाद और छींक छोड़ दें. उसे
हजारों लाइक्स मिल जाएँगी, व्हाट्सएप पर खांस दें
आपको मैसेज के ज़रिये ही खांसी की ढेर सारी दवा
आ जायेगी.




गीत के बोल:

जोगी ओ जोगी भाग में मेरे लिखा है
एक दिन मैं राजा बनूँगा तेरा ही तोता कहता है
एक दिन मैं राजा बनूँगा तेरा ही तोता कहता है
जोगी ओ जोगी भाग में मेरे लिखा है
एक दिन मैं राजा बनूँगा तेरा ही तोता कहता है
ला ला ला ला ला ला

सूरज हो बलवान तेज कंदर
यारों बनता है वो सिंकंदर
सूरज हो बलवान तेज कंदर
यारो बनता है वो सिंकंदर
पॉवरफुल हो ग्रह तभी तो
माल कर लेंगे अंदर

जोगी
जोगी ओ जोगी भाग में मेरे लिखा है
एक दिन मैं राजा बनूँगा तेरा ही तोता कहता है
एक दिन मैं राजा बनूँगा तेरा ही तोता कहता है

मिटने को हर चीज़ मिट जाये
हाथों से रेखा न जाये
मिटने को हर चीज़ मिट जाये
हाथों से रेखा न जाये

अजी मुट्ठी में है किस्मत अपनी
फिर तू क्यूँ घबराये

जोगी
जोगी ओ जोगी भाग में मेरे लिखा है
एक दिन तू राजा बनेगा
तेरा ही तोता कहता है
एक दिन मैं राजा बनूँगा तेरा ही तोता कहता है
ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला
………………………………………….
Jogi o jogi-Kaamchor 1982

Artists: Rakesh Roshan

Read more...

Dec 26, 2016

तुझ संग प्रीत लगाई सजना-कामचोर १९८२

१९८२ की फिल्म कामचोर कामचोरों और बेरोजगारों पर बनी
एक ग्लैमरस फिल्म है. ग्लैमर ज्यादा भी नहीं है मगर सन
१९८२ के हिसाब से थोडा ज्यादा है. थोडा नए तरीके से प्रस्तुति
है पुराने फार्मूले की. फिल्म के गीत भी कर्णप्रिय हैं और खूब
बजे हुए हैं. राकेश रोशन ने मेहनत की है अभिनय के मामले में
और राजेश रोशन ने संगीत विभाग में. बाकी लोगों का अभिनय
तो बढ़िया है ही, जिसमें अभिनेत्री जया प्रदा और श्रीराम लागू
उल्लेखनीय हैं. तनूजा और सुजीत कुमार भी अपनी अपनी
भूमिकाओं में जंचे हैं. साथ में एक छोटा बच्चा है मास्टर सोनू
जो आज का नामचीन गायक है.

गीत इन्दीवर ने लिखा है और इसे लता-किशोर ने गाया है.




गीत के बोल:

तुझ संग प्रीत लगाई सजना
तुझ संग प्रीत लगाई
सजना सजना सजना
हो रामा हो ओ ओ रामा

तुझ संग प्रीत लगाई सजना
सजना सजना हो रामा
तुझ संग प्रीत लगाई सजना
सजना सजना हो रामा
हाय बेदर्दी हाय बेदर्दी
तुझ संग प्रीत लगाई सजना
सजना सजना हो रामा

आ जा तेरे हाथों में मेहंदी लगा दूँ
गोरी-गोरी बाँहों पे कंगना चढ़ा दूँ
काली घटाओँ का कजरा लगा दूँ
काली घटाओँ का कजरा लगा दूँ
इक तू ही मन को है भाई सजना
सजना सजना हो रामा

तुझ संग प्रीत लगाई सजना
सजना सजना हो रामा

तूने मुझे चोरी से अपना बनाया
प्यार की राहों पे चलना सिखाया
दुख और सुख में जीना बताया
दुख और सुख में जीना बताया
मैं हूँ तुझ पे वारी सजना
सजना सजना हो रामा
हाय बेदर्दी हाय बेदर्दी

तुझ संग प्रीत लगाई सजना
सजना सजना हो रामा
.......................................................
Tujh sang preet lagayi sajna-Kaamchor 1982

Artists: Rakesh Roshan, Jaya Prada

Read more...

Feb 1, 2013

तुमसे बढ़ कर दुनिया में–कामचोर १९८२

कामचोरों और बेरोजगारों पर बॉलीवुड में पहले भी फ़िल्में
बनी हैं. १९८२ की फिल्म कामचोर में ग्लैमर है. थोडा नए
तरीके से प्रस्तुति है पुराने फार्मूले की. फिल्म के गीत भी
बढ़िया हैं. राकेश रोशन ने मेहनत की है अभिनय के मामले
में. बाकी लोगों का अभिनय तो बढ़िया है ही, जिसमें
अभिनेत्री जया प्रदा और श्रीराम लागू उल्लेखनीय हैं.
तनूजा और सुजीत कुमार भी अपनी अपनी भूमिकाओं में
जंचे हैं.

नायक लड़की पटाने की राह में एक पुराना एल. पी. रेकोर्ड
खरीद लाता है. जो गाना बजना शुरू होता है ग्रामोफोन पर,
थोड़ी देर में सुई अटकने लग जाती है. जिस गायक की ये
आवाज़ है भारी सी-उनका नाम है चंद्रू आत्मा. नायक
खुद गाना शुरू करता है इस गीत को, जो कि फिल्म के
मुताबिक़ ज़रूरी था. बाड में नायिका भी सुर में सुर मिलाने
वाली है.

   


गीत के बोल:

तुमसे बढ़ कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई

क्या खूब ऑंखें हैं तेरी
इनमें जिंदगानी है मेरी
जी लेंगे हम देख देख के इनको
तू ही तू ख्वाबों में
है ना दूजा कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई

सुंदरता तूने वो पायी,
नाजां हैं तुझपे खुदाई
नाज़ नहीं अपने पर
फिर भी तुझको
दिल का हसीं तेरे जैसा
ना देखा कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई

बातों में तेरी एक अदा है
तेरी अदा में वफ़ा है
फिर भी तुझसे मिलने को जी चाहे
दिल में इतना प्यार लिए
ना आया कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई
………………………………………………..
Tumse badh kar duniya mein-Kaamchor 1982

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP