Showing posts with label Aaj ka Arjun. Show all posts
Showing posts with label Aaj ka Arjun. Show all posts

Jun 22, 2020

माशूका माशूका-आज का अर्जुन १९९०

आज ही के दिन रंगकर्मी, बॉलीवुड के मशहूर खलनायक और
चरित्र अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म नवांशहर में हुआ था.
अमरीश पुरी ने हिंदी फिल्मों पर ऐसी गहरी छाप छोड़ी है कि
उसे फिल्म बनाने वाले और देखने वाले समान रूप से याद
रखेंगे बरसों तक.

सन १९७९ में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड पाने वाले पुरी
फिल्मों में १९७० से आये. सन १९७५ की फिल्म निशांत में
उनके दमदार अभिनय ने जनता का ध्यान उनकी ओर खींचा.
फिल्म के साथ विजय तेंदुलकर और सत्यदेव दुबे का नाम भी
जुड़ा है. सत्यदेव दुबे के नाटकों में पुरी काम करते रहे थे.

अमरीश पुरी को हमने फिल्म गहराई से पहचाना. फिल्म हम
देखने गए थे श्रीराम लागू और अनंत नाग की वजह से. निशांत
फिल्म हमें उसी साल देखने को मिली बाद में.

चर्चा बाद में और कर लेंगे. एक गाना सुनते हैं आज का अर्जुन
फिल्म से जिसमें अमरीश पुरी की आवाज़ है. अनजान के लिखे
गीत में प्रमुख आवाजें हैं अलका याग्निक और बप्पी लहरी की.
गीत का संगीत बप्पी लहरी ने तैयार किया है.



गीत के बोल:

माशूका माशूका
इसके आगे के बोल समझ नहीं आ रहे हैं.
कल मिलते हैं.
....................................................................
Mashooka mashooka-Aaj ka Arjun 1990

Artists: Jaya Prada, Amrish Puri

Read more...

Mar 8, 2017

ना जा रे मुझे छोड़ के-आज जा अर्जुन १९९०

फिल्म एक गीत के लिए तुरंत पहचानी जाती है-गोरी है कलाईयां.
उसके अलावा भी गीत हैं फिल्म में और आज हम आपको लता का
गाया दूसरा गीत सुनवा रहे हैं.

सितार की ध्वनि से गीत शुरू होता है मानो मदन मोहन का कोई
गीत शुरू हो रहा हो. बप्पी की अपनी एक दुनिया है और उनकी
ध्वनियों में एक अलग अनूठापन है जो बप्पी भक्त ही समझ सकते
हैं. बप्पी एक अलग युग के संगीतकार हैं अतः उनकी तुलना किसी
श्वेत श्याम के युग के संगीतकार से करना बेमानी सा है.


हर संगीतकार की तरह बप्पी ने भी लता मंगेशकर के लिए बेहतर
धुनें बनाईं. किशोर कुमार के लिए भी उन्होंने काफी सारे कर्णप्रिय
गीत बनाये. आपके दिमाग में अगर इस वाक्य को पढ़ कर दक्षिण
की जीतू-श्रीदेवी वाली फ़िल्में घुस आई हैं तो थोडा अपना नजरिया
बदलें.

प्रस्तुत गीत की धुन बढ़िया है और १९९० में लता के आये गीतों में
शायद कुछ बेहतर सुनाई देने वाला गीत है. अनजान ने इस गीत को
लिखा है. जया प्रदा की एक्टिंग इस गीत में बढ़िया है.

फिल्म प्यार का मौसम में एक गीत है-लता का गाया हुआ-ना जा
रे मेरे हमदम. उसमें भी नायक रूठ कर चला जा रहा है. वो पूरा
गीत पहाड़ी और वादियों में ही फिल्माया गया था. आशा पारेख उस
गीत में अभिनेत्री हैं.

फिल्म आज का अर्जुन में जया प्रदा हैं. फिल्म प्यार का मौसम में
नायक अकेला चला जा रहा था इस गीत में एक बच्चा एक्स्ट्रा है.
प्यार का मौसम में पंचम का संगीत है और गीत मजरूह के. एक 
पीढ़ी का अंतर है पूरा, सन १९७१ और सन १९९०.



गीत के बोल:

ना जा रे ना जा रे यूँ मुझे छोड़ के
ना जा रे ना जा रे यूँ मुझे छोड़ के
दिल मेरा तोड़ के
ना जा रे ना जा रे यूँ मुझे छोड़ के
ना जा रे ना जा रे

तुझसे बिछड के तेरे बिना तो जी न सकूंगी मैं
आएगा तू लौट के फिर तो फिर न मिलूंगी मैं
तुझसे बिछड के तेरे बिना तो जी न सकूंगी मैं
आएगा तू लौट के फिर तो फिर न मिलूंगी मैं
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
यूँ नज़र मोड के गम से दिल जोड़ के
ना जा रे ना जा रे यूँ मुझे छोड़ के
दिल मेरा तोड़ के
ना जा रे ना जा रे

सारी बहारें सारे नज़ारे साथ ही लेता जा
जाते जाते मुझको थोडा ज़हर ही देता जा
सारी बहारें सारे नज़ारे साथ ही लेता जा
जाते जाते मुझको थोडा ज़हर ही देता जा
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
तुझको मेरी कसम ये कदम रोक ले
ना जा रे ना जा रे यूँ मुझे छोड़ के
दिल मेरा तोड़ के
ना जा रे ना जा रे यूँ मुझे छोड़ के
ना जा रे ना जा रे
......................................................................
Na ja re mujhe chhod ke-Aaj ka Arjun 1990

Artists: Jaya Prada, Amitabh Bachchan

Read more...

Jan 8, 2010

चली आना तू पान की दुकान पे -आज का अर्जुन १९९०

पान की दुकान हमेशा से आम जनता की एक प्रिय स्थली रही है
यहाँ जाने वालों और खड़े रहने वालों के उद्देश्य भिन्न भिन्न होते
हैं। कोई अख़बार की नयी ख़बरों पर चर्चा करता मिल जायेगा, तो
कोई सामाजिक व्यवस्था का रोना रोता हुआ। किसी भी गली मोहल्ले
का एक छोटा सूचना केंद्र होता है ये। यहीं से किसी व्यक्ति के चारित्रिक
हनन की कारवाई शुरू की जाती है, जानकारियों को मसाला लगा के।
पान की बिक्री कम होने से वहां एक व्यक्ति के खड़े होने का औसत
समय भी कम हो गया है। अब ज्यादातर सिगरेट पीने वाले ही धुंए का
छल्ला बनाते नज़र आते हैं । पान मसाले के पाउच खाने वाले व्यक्ति
फटाफट पाउच लेकर चलते बनते हैं। इस गीत का संगीत तैयार किया है
बप्पी लहरी ने।



गीत के बोल:

हे हे, हो हो , ओये ओये ओये ओये
पलट तेरा ध्यान किधर है गोरी

सूट बूट यह इंग्लिस्तानी, मेरा नाम है भीमा
याने नेम माय है भीमा, टोपी लंदन वाली
तेरे लिए क्या रूप है बदला,
देख ओ ढाबेवाली, अरे रुक रुक
चली आना प् प् प् प् पान पान, प् प् प् प् पान पान
चली आना तू पान की दुकान पे
हे हे हे हे... साड़े तीन बजे
रस्ता देखूंगा मैं
रस्ता देखूंगा मैं पान की दुकान पे,
साड़े तीन बाजे
चली आना तू पान की दुकान पे
साड़े ऊंह, साड़े म्म, साड़े तीन बाजे

तू आ, धिनक धिन धा, चली आ, धिनक धिन धा
काहे गुस्सा करे फिजूल, मैंने मान ली अपनी भूल
मेरा प्यार है सच्चा प्यार, करले मेरा प्यार काबुल
हो हो हो हो, ओह ओह हो ओ
काहे गुस्सा करे फिजूल, मैंने मान ली अपनी भूल
मेरा प्यार है सच्चा प्यार, करले मेरा प्यार कबूल
अपनी जोड़ी खूब जमेगी
अपनी जोड़ी खूब जमेगी मैं भंवरा तू फूल
चली आना प् प् प् प् पान पान, प् प् प् प् पान पान
चली आना तू पान की दुकान पे
हे हे हे हे, साड़े तीन बाजे
रस्ता देखूंगा मैं पान की दुकान पे
साड़े ऊंह, साड़े म्म, साड़े तीन बजे


नखरेवाली नखरा छोड़, काहे इतना करे गुमान
दीवाने का दिल ना तोड़, अब तो दिल का कहना मान
हो हो हो हो ओह ओह हो ओ ओ
नखरेवाली नखरा छोड़, काहे इतना करे गुमान
दीवाने का दिल ना तोड़, अब्ब तो दिल का कहना मान
तडपाया तो तड़प तड़प के ओ ओ ओ
तडपाया तो तड़प तड़पकर दे दूंगा मैं जां
हो आऊंगी रे,
हो आऊँगी रे मैं पान की दुकान पे,
साड़े, साड़े, साड़े तीन बजे
हो रस्ता देखूँगी में पान के दुकान पे,
साड़े तीन बजे

डोंगर ऊपर डोंगरी, छोरे पे मर गयी छोकरी
हाँ, डोंगर ऊपर डोंगरी, छोरे पे मर गयी छोकरी
डोंगर ऊपर डोंगरी, छोरे पे मर गयी छोकरी
डोंगर ऊपर डोंगरी, छोरे पे मर गयी छोकरी
टा टा, ना ना, टा टा ,
रुक रुक रुक रुक गोरी

Read more...

Jul 8, 2009

गोरी है कलाइयां - आज का अर्जुन १९९०

गाँव की प्रष्ठभूमि पर बना ये गाना आकर्षक है। चटक रंगों वाले
परिधान और हीरोईन की वेशभूषा के हिस्से दिलचस्प हैं। इस
गाने को बप्पी लहरी ने संगीतबद्ध किया है। ये अपने ज़माने का
बहुत लोकप्रिय गीत है। इसका रीमिक्स भी बाद में तैयार हुआ
जिसको बप्पी के पुत्र बप्पा ने बनाया है।

गाने में अभिनेत्री जया प्रदा हैं जिनका शुमार बॉलीवुड की सबसे
सुंदर अभिनेत्रियों में किया जाता है। शब्बीर कुमार ने अमिताभ
के लिए आवाज़ दी है इस गाने में। इसके पहले शायद कुली फ़िल्म
में आखिरी बार शब्बीर ने अमिताभ के लिए गाया था.







गीत के बोल:

गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा
गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा,
गोरी है कलाईयाँ

गोरी हो कलाई चाहे काली हो कलाई
जो भी चूड़ी पहनाए फँस जाए
हरी हरी चूडियों की देखे हरियाली
तो ये भीमा की न खेती सूख जाए

गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा,
गोरी है कलाईयाँ

बन्ना रे बागां में झूला झूलां
आया रे छैल भंवर जी आया
बन्ना रे बागां में झूला झूलां
आया रे छैल भंवर जी आया

मेरा बन के तू जो पिया साथ चलेगा
जो भी देखेगा वो हाथ मलेगा
मेरा बन के तू जो पिया साथ चलेगा
जो भी देखेगा वो हाथ मलेगा
प्यार ये अपना जब हद से बढ़ेगा
प्यार ये अपना जब हद से बढ़ेगा
होंगी तो होंगी रुसवाईयां

गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा,
गोरी है कलाईयाँ

भोला भाला भीमा बम भोले का पुजारी
किसी नारी से नज़र न मिलाये
नारी बड़ी प्यारी पर दिल की बीमारी
काहे रोग कोई दिल को लगाये

गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा,
गोरी है कलाईयाँ

माना कि चर्चे होंगे तेरे मेरे प्यार के
जीत ही लेंगे तुमको हम दिल हार के
माना कि चर्चे होंगे तेरे मेरे प्यार के
जीत ही लेंगे तुमको हम दिल हार के
हमको पसंद है तुमको पसंद है
हमको पसंद है तुमको पसंद है
प्यार में तेरे दुश्वारियां

गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा,
गोरी है कलाईयाँ

आते जाते काटे काहे मेरा रास्ता तू
यहाँ काहे मेरे गले पड़ जाये
चूड़ी पहनाने वाले और भी हैं छोरे यहाँ
भीमा तेरे झांसे में न आये

गोरी है कलाईयाँ तू ला दे मुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा,
गोरी है कलाईयाँ
अपना बना के मुझे छोड़ ना जाना

प्यार भरा दिल ये मेरा तोड़ ना जाना
अपना बना के मुझे छोड़ न जाना
प्यार भरा दिल ये मेरा तोड़ ना जाना
दिल मेरा कुर्बान मेरी जान भी कुर्बान
दिल मेरा कुर्बान मेरी जान भी कुर्बान
कुर्बान तुझ पर ये जवानियाँ
कुर्बान तुझ पर ये जवानियाँ

गोरी है कलाईयाँ मैं ला दूं तुझे हरी हरी चूडियाँ
गोरी है कलाईयाँ मैं ला दूं तुझे हरी हरी चूडियाँ
अपना बना ले मुझे बालमा
अपना बना ले मुझे बालमा
अपना बना ले मुझे बालमा
अपना बना ले मुझे बालमा
…………………………………………………………….
Gori hai kalaiyan-Aaj ka Arjun 1990

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP