Showing posts with label K Datta. Show all posts
Showing posts with label K Datta. Show all posts

Mar 1, 2020

दिल को तुम्हारी याद ने-मेरी कहानी १९४८

जोर का झटका धीरे से लगा गाने को सुन कर दिमाग
में कई विचार आने लगते हैं गीतों के बोलों को ले कर.
क्या इस बोल पर गीत बना है, फलाना शब्द कौन से
गीत में आया है?

हिलाना शब्द का ज्यादा प्रयोग गीतों में नहीं हुआ है.
इस शब्द को मुखड़े में इस्तेमाल किया गया है १९४८
की फिल्म मेरी कहानी के गीत में जिसे सुरेन्द्र ने
गाया है. अंजुम पीलीभीती से इसे लिखा है और धुन
तैयार की है के दत्ता उर्फ दत्ता कोरगांवकर ने.




गीत के बोल:

दिल को तुम्हारी याद ने आ कर हिला दिया
आ कर हिला दिया
अरमाँ जो सो चुके थे उन्हें फिर जगा दिया
अरमाँ जो सो चुके थे उन्हें फिर जगा दिया
उन्हें फिर जगा दिया
दिल को तुम्हारी याद ने आ कर हिला दिया
आ कर हिला दिया

हमदर्द जब बने थे तुम्हीं दिल के दर्द के
बेदर्द बन के क्यूँ मेरे दिल को दुखा दिया
दिल को दुखा दिया

दिल को तुम्हारी याद ने आ कर हिला दिया
आ कर हिला दिया

मेरी ज़रा सी भूल की इतनी बड़ी सज़ा
आँसू बना के दिल को नज़र से गिरा दिया
नज़र से गिरा दिया

आँखों से दूर हो के भी रहते हो दिल के पास
रहते हो दिल के पास
तुमने तो ज़िंदगी को तमाशा बना दिया
तमाशा बना दिया

दिल को तुम्हारी याद ने आ कर हिला दिया
.....................................................
Dil ko tumhari yaad ne-Meri kahani 1948

Artist:

Read more...

Jun 15, 2018

दिल आने के ढंग निराले हैं-मेरी कहानी १९४८

दिल ना हुआ कंजकटिवाईटिस हो गया जब चाहे आ
गया. गीत हास्य पुट वाला है और इसमें एक बात
का सन्देश भी है-कभी कभी पीछा छोड़ने से भी काम
बन जाता है. जिस चीज़ के पीछे ज्यादा भागो, वो
उतना ही ज्यादा भगाती है.

नक्शब के बोल, दत्ता कोरगांवकर का संगीत है और
सुरेन्द्र की आवाज़. कैची और तेज धुन है गीत की.





गीत के बोल:

दिल आने के
ओ दिल आने के ढंग निराले हैं
दिल आने के ढंग निराले हैं
दिल से मजबूर सब दिलवाले हैं
आ आ आ आ आ
दिल से मजबूर सब दिलवाले हैं
दिल आने के
ओ दिल आने के ढंग निराले हैं

कभी अँखियाँ मिलाने से आता है दिल
कभी अँखियाँ बचाने से आता है दिल
वो ही अँखियाँ जिन्हें हमसे मतलब नहीं
वो ही अँखियाँ जिन्हें हमसे मतलब नहीं
उन्हीं अँखियों के हम मतवाले हैं
हां हाँ हाँ हाँ हाँ
उन्हीं अँखियों के हम मतवाले हैं
दिल आने के
हो दिल आने के ढंग निराले हैं

प्यारी सूरत का गर सामना हो गया
हम पे लाखों अदाओं ने हमला किया
बड़ी हिम्मत से क़ाबू में रखा है दिल
बड़ी हिम्मत से क़ाबू में रखा है दिल
बड़ी मुश्क़िल से होश सम्भाले हैं
आ आ आ
बड़ी मुश्क़िल से होश सम्भाले हैं
हा आ आ आ आ
दिल आने के
हो दिल आने के ढंग निराले हैं
………………………………………..
Dil aane ked hang nirale hain-Meri kahani 1948

Artist: Surendra

Read more...

Jun 3, 2017

वही चाँदनी है-रिश्ता १९५४

एक पुराना गीत सुनते हैं पचास के दशक से. इसे गाया
है तलत महमूद ने. पंडित फणि इसके रचनाकार हैं और
संगीत तैयार किया है ४० के दशक के लोकप्रिय और प्रमुख
संगीतकार के दत्ता ने. के दत्ता के संगीत वाली फ़िल्में ५०
के दशक में कम होती गईं.

एक मधुर गीत है ये जो आपको ठंडी हवायें गीत की याद
दिलाएगा.




गीत के बोल:

वही चाँदनी है वही आसमाँ है
बहारें वही और वही गुल्सिताँ है
वही चाँदनी है वही आसमाँ है
बहारें वही और वही गुल्सिताँ है
मगर जिससे रोशन ये दिल का जहाँ है
छुपा चाँद जा कर मेरा वो कहाँ है
वही चाँदनी है वही आसमाँ है
बहारें वही और वही गुल्सिताँ है

वही दिल वही मैं मुहब्बत भी वो ही
निगाहों में अब तक है सूरत भी वो ही
मगर न वो महफ़िल न वो दास्ताँ है
मगर न वो महफ़िल न वो दास्ताँ है
न वो दास्ताँ है

वही चाँदनी है वही आसमाँ है
बहारें वही और वही गुल्सिताँ है

महकती हैं कलियाँ तो चुभते हैं काँटे
सिसकते हैं गुंचे तो लगते हैं चांटे
मगर देखता कौन ये मेहरबाँ है
मगर देखता कौन ये मेहरबाँ है
ये महरबाँ है

वही चाँदनी है वही आसमाँ है
बहारें वही और वही गुल्सिताँ है
.......................................................
Wahi chandni hai-Rishta 1954

Read more...

May 19, 2017

चकोरी का चंदा से प्यार-दामन १९५१

चंदा हिट्स, चकोरी हिट्स, प्यार हिट्स और ना जाने क्या क्या
हिट्स के तहत सुनिए एक गीत.

फिल्म: दामन
वर्ष: १९५१
गीतकार: राजा मेहँदी अली खान
गायिका: लाता मंगेशकर
संगीत: के दत्ता




गीत के बोल:

चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार
प्यारी प्यारी आँखों पे आँखें निसार
आँखें निसार आँखें निसार
चटोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार

हो ये रातें सुहानी ये प्यारा समा
ये रातें सुहानी ये प्यारा समा
मुहब्बत दीवानी उमंगें जवाँ
मुहब्बत दीवानी उमंगें जवाँ
छीन लिया आँखों ने दिल का क़रार
दिल का क़रार दिल का क़रार

चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार

लगन से तेरी हो के मैं चूर चूर
जलूँ अपनी ही आग में दूर दूर
दूर दूर हो ओ ओ
छोटे से मेरे दिल में अरमाँ हज़ार
अरमाँ हज़ार अरमाँ हज़ार

चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार

वफ़ा तुम करोगे न मानेंगे हम
हमारे हो तुम कहो खा के क़सम
हसीनों के वादों का क्या ऐतबार
क्या ऐतबार क्या चॉकोबार

चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार
चकोरी का चंदा से प्यार
………………………………………………………….
Chakori ka chanda se pyar-Daman 1951

Read more...

Aug 21, 2016

आ इंतज़ार है तेरा-बड़ी माँ १९४५

सन १९४५ को गुज़रे ६१ साल हो गए लेकिन उस युग के
गीत सुनो तो अब भी ताजे लगते हैं. आइये आज सुनें
नूरजहाँ का गाया हुआ एक मधुर गीत जिसे जिया सरहदी
ने लिखा और दत्ता कोरगाँवकर ने संगीत से संवारा.

फिल्म का नाम है बड़ी माँ जिसमें ईश्वरलाल और नूरजहाँ
की प्रमुख भूमिकाएं हैं. ये फिल्म वर्ष १९४५ की टॉप पांच
फिल्मों में से एक है. फिल्म गीतों से भरपूर है और इसमें
१० गीत हैं.



गीत के बोल:

आ इंतज़ार है तेरा
दिल बेक़रार है मेरा
आ इंतज़ार है तेरा
दिल बेक़रार है मेरा

आ जा न सता और
आ जा न रुला और
आ जा न सता और
आ जा न रुला और

आ जा कि तू ही है मेरी उम्मीद का तारा
उम्मीद का तारा
उम्मीद का तारा
आ जा कि तू ही है मेरी उम्मीद का तारा
संगम मेरी ख़ुशियों का निगाहों का सहारा
संगम मेरी ख़ुशियों का निगाहों का सहारा

आ इंतज़ार है तेरा
दिल बेक़रार है मेरा

आ कर मेरी जागी हुई रातों को सुला दे
खो जाऊँ
खो जाऊँ मुझे ऐसा कोई गीत सुना दे
आ इंतज़ार है तेरा
दिल बेक़रार है मेरा
आ जा आ जा

अब और सितम
अब और सितम हम से उठाए नहीं जाते
उठाए नहीं जाते
और राज़ मोहब्बत के
और राज़ मोहब्बत के छुपाए नहीं जाते
छुपाये नहीं जाते

आ इंतज़ार है तेरा
दिल बेक़रार है मेरा
दिल बेक़रार है मेरा
…………………………………………………….
Aa intazar hai tera-Badi Maa 1945

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP