Showing posts with label Mere jeevan sathi. Show all posts
Showing posts with label Mere jeevan sathi. Show all posts

May 22, 2018

कितने सपने कितने अरमाँ-मेरे जीवन साथी १९७२

राजेश खन्ना पर फिल्माया गया और किशोर कुमार का
गाया हुआ एक और गीत सुनते हैं फिल्म मेरे जीवन साथी
से. सन १९७२ की इस फिल्म में राजेश खन्ना और तनूजा
की जोड़ी है. इस जोड़ी को फिल्म हाथी मेरे साथी में भी
हमने देखा है. हाथी मेरे साथी सन १९७१ की फिल्म है
और काफी चर्चित रही.

गीत मजरूह सुल्तानपुरी की है जिसकी धुन आर डी बर्मन
ने बनाई है.




गीत के बोल:

कितने सपने कितने अरमाँ लाया हूँ मैं
देखो ना देखो ना
ऐ ऐ ऐ मेरा दिल भी इक महफ़िल है तुम भी कभी
आओ ना बैठो ना

तुमसे मिल के यूँ तो महक रहा हूँ
फिर भी मैं अकेला बहक रहा हूँ
फिर भी मैं अकेला बहक रहा हूँ
मेरी अँधेरी हैं तन्हाइयाँ
कोई दिया तुम जला दो ना

हे हे कितने सपने कितने अरमाँ लाया हूँ मैं
देखो ना देखो ना

हर तरफ़ जहाँ भी पलक थमीं है
प्यार की जहाँ में बहुत कमीं है
प्यार की जहाँ में बहुत कमीं है
बेरंग हैं ये मेरे रात दिन
तुम रंग कोई मिला दो ना
हे हे कितने सपने कितने अरमाँ लाया हूँ मैं
देखो ना देखो ना

कोई मुझ में देखे तो क्या नहीं है
हाँ वो ग़म में भीगी सदा नहीं है
हाँ वो ग़म में भीगी सदा नहीं है
मेरे तरानों में बढ़ जाए जो
तुम कोई धड़कन जगा दो ना

कितने सपने कितने अरमाँ लाया हूँ मैं
देखो ना देखो ना
……………………………………………………
Kitne sapne kitne armaan-Mere jeevan sathi 1972

Artist: Rajesh Khanna

Read more...

Feb 7, 2018

दीवाना करके छोड़ोगे-मेरे जीवन साथी १९७२

सन १९७२ की एक महत्वकांक्षी फिल्म मेरे जीवन साथी बॉक्स ऑफिस
पर सफल भले ही ना हुई हो, इसके गाने खूब चले. किशोर कुमार के
खास अंदाज़ वाला गीत सुनते हैं आज. फिल्म का ये गीत युगल गीत
है जिसमें किशोर के साथ लता की आवाज़ है. गीत अपने गति परिवर्तन
के लिए जाना जाता है. इसमें काफी सारे वाद्य यंत्रों की टुडूंग टुडूंग है.

राजेश खन्ना की कई ऐसी उल्लेखनीय फ़िल्में हैं जिनमें नायक का
कुछ खो जाता है जैसे इस फिल्म में नायक की आँखों की रौशनी चली
जाती है, फिल्म अलग अलग में आवाज़, फिल्म कुदरत और महबूबा
में जीवन अधूरा रह जाता है और दोनों फिल्मों में नायक पुनर्जन्म
लेता है. ये खोने पाने वाले कथानक मालूम नहीं क्यूँ जनता को ज्यादा
पसंद नहीं आये. इनमें एक अपवाद है अगर तुम ना होते फिल्म जिसमें
नायक की पत्नी उसे अकेला छोड़ जाती है. इस फिल्म ने अच्छा व्यवसाय
किया उसके अलावा ऊपर वर्णित सभी फ़िल्में ऐसी हैं जिनका संगीत तो
खूब चला मगर फ़िल्में टिकट खिडकी पर ज्यादा ना टिक सकीं.

सुनते हैं मजरूह का लिखा हुआ गीत जिसकी तर्ज़ आर डी बर्मन ने
तैयार की है.





गीत के बोल:

दीवाना
दीवाना करके छोड़ोगे लगता हैं यूं हमको
सौ बार कहा ऐ जाने जहां
यूं प्यार से तुम देखा ना करो
हाय जीना मुश्किल कर दोगे लगता है यूं हमको
सौ बार कहा ऐ जाने जहां
यूं प्यार से तुम देखा ना करो
हाय जीना

ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

ऐसे न बस जाना था मेरी पलकों के तले
हो ओ ओ ओ ओ राही वही रुकते हैं घनी जहाँ छाँव मिले
हो ओ ओ ओ हो ओ ओ ओ प्यार से रुक रुक देख रहे क्या हो मुझमें
हो ओ ओ ओ ओ सर से क़दम तक सपनों के कई गांव मिले
हो हो हो हो कैसी हूं मैं साजन फिर से कहो ना कहो ना

दीवाना करके छोड़ोगे लगता हैं यूं हमको
सौ बार कहा ऐ जाने जहां
यूं प्यार से तुम देखा ना करो
दीवाना

तुम न मिले थे कुछ भी नहीं था जीने में
हो ओ ओ ओ ओ आफ़त है मिलना सावन के महीने में
हो ओ ओ हूँ हूँ हूँ तूफ़ां क्या है देखो मेरी इन आँखों को
आ आ आ आ आ आ आँखों की तस्वीर बनी मेरे सीने में
हो हो हो तुम ही तुम हो इन सांसों में सुनो ना सुनो ना

हाय जीना मुश्किल कर दोगे लगता है यूं हमको
सौ बार कहा ऐ जाने जहां
यूं प्यार से तुम देखा ना करो
हाय जीना

हाय जीना
हाय जीना मुश्किल कर दोगे लगता है यूं हमको
सौ बार कहा ऐ जाने जहां
यूं प्यार से तुम देखा ना करो
दीवाना

और ज़रा कुछ और करीब आ मेरे हसीं
हो ओ ओ ओ ओ ओ वादा करो बाहों में उठा लोगे तो नहीं
हो ओ ओ हूँ हूँ हूँ दिल तो यही चाहे के मिलें और मुस्काए
आ आ आ आ आ आ रंग मेरे होठों से चुरा लोगे तो नहीं
हो हो हो चोरी चोरी तुम भी हम तक आओ ना आओ ना

हो दीवाना करके छोड़ोगे लगता हैं यूं हमको
सौ बार कहा ऐ जाने जहां
यूं प्यार से तुम देखा ना करो
दीवाना
......................................................................
Deewana kar ke chhodoge-Mere jeevan sathi 1972

Artists: Rajesh Khanna, Tanuja

Read more...

Aug 22, 2017

चला जाता हूँ-मेरे जीवन साथी १९७२

कुछ ऐसी फ़िल्में हैं जिनके गीत बेहद लोकप्रिय हैं मगर फ़िल्में
बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गईं. सन १९७२ की राजेश खन्ना और
तनूजा अभिनीत फिल्म मेरे जीवन साथी के गीत आज भी बजते
हैं विभिन्न चैनलों पर.

योड्लिंग किशोर कुमार का एक विशिष्ट अंदाज़ था जो आपको इस
गीत में भी भरपूर मात्रा में मिलेगा. गीत मजरूह का लिखा हुआ
है जिसकी धुन बनाई है राहुल देव बर्मन ने.



गीत के बोल:

चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
मिलन की मस्ती भरी आँखों में
हज़ारों सपने सुहाने लिये हो ओ
चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये

ये मस्ती के नज़ारें हैं तो ऐसे में
सम्भलना कैसा मेरी क़सम
तू लहराती डगरिया हो तो फिर क्यूँ ना
चलूँ मैं बहका बहका रे
मेरे जीवन में ये शाम आई है
मुहब्बत वाले ज़माने लिये हो

चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये

वो आलम भी अजब होगा वो जब मेरे
करीब आएगी मेरी क़सम
कभी बैयाँ छुड़ा लेगी कभी हँस के
गले से लग जाएगी हाय
मेरी बाहों में मचल जाएगी हो
वो सच्चे झूठे बहाने लिये

चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये

बहारों में नज़ारों में नज़र डालूँ
तो ऐसा लागे मेरी क़सम
वो नैनों में भरे काजल घूँघट खोले
खडी हैं मेरे आगे रे
शरम से बोझल झुकी पलकों में
जवाँ रातों के फ़साने लिये हो

चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
मिलन की मस्ती भरी आँखों में
हज़ारों सपने सुहाने लिये हो
चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
.................................................................
Chala jaata hoon kisi ki dhun mein-Mere jeevan sathi  1972

Artist: Rajesh Khanna

Read more...

Aug 4, 2017

दीवाना ले के आया है-मेरे जीवन साथी १९७२

दीवाना ले के आया है दिल का तराना. हाँ, किशोर कुमार के सारे
तराने ऐसे ही महसूस होते हैं दिल से निकले हुए.

आज किशोर कुमार का जन्मदिन है इस अवसर पर सुनते हैं एक
गीत फिल्म मेरे जीवन साथी से. ये फिल्म किशोर के गानों की एक
ट्रीट है, और जो भी शब्द आपके दिमाग में आते हों, समझ लीजिए
बोनान्ज़ा सरीखे.

गीत मजरूह का है और संगीत आर डी बर्मन का. फिल्म के नायक
हैं राजेश खन्ना और गीत उन्हीं पर फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

दीवाना ले के आया है दिल का तराना
दीवाना ले के आया है दिल का तराना
देखो कहीं यारों ठुकरा ना देना
मेरा नज़राना
दीवाना ले के आया है दिल का तराना

आज का दिन है कितना सुहाना झूम रहा प्यार मेरा
पूरी हों दिल की सारी मुरादें खुश रहे यार मेरा
हो हो  चाँद सा जीवन साथी मुबारक
जीवन में आना
दीवाना ले के आया है दिल का तराना

अपने भी हैं कुछ  ख्वाब अधूरे  कौन अब गिने कितने
सच तो ये है के मेरे  दोस्त के सपने भी  हैं मेरे अपने
हो हो  उसकी खुशी अब  मेरी खुशी है
ऐ दिल-ए-दीवाना 

दीवाना ले के आया है दिल का तराना
देखो कहीं यारों ठुकरा ना देना
मेरा नज़राना
दीवाना ले के आया है दिल का तराना
………………………………………………………….
Deewana le ke aaya hai-Mere jeevan sathi 1972

Artists: Rajesh Khanna, Helen

Read more...

Oct 22, 2009

ओ मेरे दिल के चैन- मेरे जीवन साथी १९७२

राजेश खन्ना और तनूजा अभिनीत फ़िल्म मेरे जीवन साथी
का एक गीत पेश है जो बेहद लोकप्रिय गीत है। इस फ़िल्म में
किशोर कुमार के बहुत से गीत हैं। संगीत राहुल देव बर्मन का है।
बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं । गिटार और संतूर का
अनूठा संगम है इस गाने में। गायक स्वर है किशोर कुमार का.



गाने के बोल:

ओ मेरे दिल के चैन
ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को, दुआ कीजिये

ओ मेरे दिल के चैन
ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को, दुआ कीजिये

अपना ही साया देख के तुम
जाने जहाँ शर्मा गए
अभी तो ये पहली मंजिल है
तुम तो अभी से घबरा गए

मेरा क्या होगा सोचो तो ज़रा
हाय, ऐसे न आहें भरा कीजिये

ओ मेरे दिल के चैन
ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

आपका अरमान आपका नाम
मेरा तराना और नहीं
इन झुकती पलकों के सिवा
दिल का ठिकाना और नहीं

जंचता ही नहीं आँखों में कोई
दिल तुमको ही चाहे तो क्या कीजिये

ओ मेरे दिल के चैन
ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

यूँ तो अकेला भी अक्सर
गिर के संभल सकता हूँ मैं
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा
दुनिया बादल सकता हूँ मैं

माँगा है तुम्हे दुनिया के लिए
अब ख़ुद ही सनम फ़ैसला कीजिये

ओ मेरे दिल के चैन
ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP