Showing posts with label Parivar. Show all posts
Showing posts with label Parivar. Show all posts

Jan 20, 2011

झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे-परिवार १९५६

एक और परिवार फिल्म से एक गीत सुनवाते हैं आपको ।
ये भी एक युगल गीत है । इस गीत में हेमंत कुमार साथ दे रहे
हैं लता मंगेशकर का । सौम्य किस्म का गीत है ये और ऐसे
गीतों की वजह से ही उस दौर के संगीत का हम आज भी याद
रखे हुए हैं। सुनते रहिये मधुर गीत.................




गीत के बोल:

झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
ओ कारे कारे,
झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
ओ कारे कारे,
सोये अरमान जागे कई तूफ़ान जागे,
सोये अरमान जागे कई तूफ़ान जागे
माने ना मन मोरा सजना बिना

झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
ओ कारे कारे,
झिर झिर झिर झिर

हो ओ ओ ओ, हो ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ, हो ओ ओ ओ ओ ओ
आ जा के तोहे मेरी प्रीत पुकारे
तुझको ही आज तेरा गीत पुकारे
आ जा के तोहे मेरी प्रीत पुकारे
तुझको ही आज तेरा गीत पुकारे
याद आयीं बीती बातें
तुमसे मिलन कि रातें
याद आयीं बीती बातें
तुमसे मिलन कि रातें
काहे को भूले मोहे, अपना बना

झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
ओ कारे कारे,
झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
ओ कारे कारे,
सोये अरमान जागे, कई टूउफान जागे,
सोये अरमान जागे, कई तूफ़ान जागे,
बरखा ना भाये गोरी तेरे बिना

झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
ओ कारे कारे,
झिर झिर झिर झिर

हो ओ ओ ओ, हो ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ, हो ओ ओ ओ ओ ओ
तेरे घुंघराले काले बालों से काली
रात ने आज मेरी नींद चुरा ली
तेरे घुंघराले काले बालों से काली
रात ने आज मेरी नींद चुरा ली
तोसे ही प्यार करूं
तेरा इंतज़ार करूं
तोसे ही प्यार करूं
तेरा इंतज़ार करूं
तेरे बिन झूठा मेरा हर सपना

झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
ओ कारे कारे,
झिर झिर झिर झिर बदरवा बरसे
..............................................
Jhir jhir jhir jhir badarwa barse-Parivar 1956

Read more...

Jan 19, 2011

देखते ही तुझे मेरे दिल ने-परिवार १९६८

एक रोमांटिक गीत सुनते हैं फिल्म परिवार से. जीतेंद्र और नंदा
पर फिल्माए गए इस गीत को महेंद्र कपूर ने गाया है. फिल्म का
एक लोकप्रिय गीत आप सुन चुके हैं पहले. किसी ज़माने में ये
भी काफी बजा करता था.

गुलशन बावरा ने इसे लिखा है और तर्ज़ कल्याणजी आनंदजी ने
बनाई है. वाह रे फ़िल्मी गाने, शुरू में बिगड़ा हुआ नायिका का
चेहरा गीत के अंत तक खिल उठता है.



गीत के बोल:

देखते ही तुझे मेरे दिल ने कहा
देखते ही तुझे मेरे दिल ने कहा
जिंदगी भर तुझे देखता ही रहूँ
देखता ही रहूँ
जाने क्या बात है सादगी में तेरी
जाने क्या बात है सादगी में तेरी
बाज़ नज़र से तुझे चूमता ही रहूँ
चूमता ही रहूँ

तेरा अपना अजब एक अंदाज़ है
तेरा अपना अजब एक अंदाज़ है
तेरी आँखों में मस्ती भरा राग है
मेरी नज़रों ने लाखों में चाहा तुझे
आज अपनी नज़र पे मुझे नाज़ है
हर अदा में तेरी है क़यामत सनम
हर अदा में तेरी है क़यामत सनम
बस क़यामत से मैं खेलता ही रहूँ
खेलता ही रहूँ
देखते ही तुझे मेरे दिल ने कहा
जिंदगी भर तुझे देखता ही रहूँ
देखता ही रहूँ

मुस्कुरा के जो देखा है तूने इधर
ओ मुस्कुरा के जो देखा है तूने इधर
मैंने दिल में छुपा लली वो तेरी नज़र
दर्द बढ़ता ही जायेगा अब प्यार का
तीर दिल से ना निकलेगा ये उम्र भर
दर्द-ऐ-दिल की दवा तू जो दे दे मुझे
दर्द-ऐ-दिल की दवा तू जो दे दे मुझे
हर घडी मैं तुझे पूजता ही रहूँ
पूजता ही रहूँ
देखते ही तुझे मेरे दिल ने कहा
जिंदगी भर तुझे देखता ही रहूँ
देखता ही रहूँ
…………………………………………………………….
Dekhte hi tujhe dil ne kaha-Parivar 1968

Artists: Jeetendra,m Nanda

Read more...

Nov 18, 2009

हमने जो देखे सपने-परिवार १९६७

एक कर्णप्रिय युगल गीत। फ़िल्म का नाम है
परिवार और इसमे जीतेंद्र हीरो हैं। अभिनेत्री नंदा हैं
उनके साथ इस नगमे में। कल्याणजी आनंदजी ने
महेंद्र कपूर से कई गीत गवाए हैं। उस समय कई विकल्प
मौजूद थे गायकों के, बावजूद इसके, सन १९६७ में जीतेंद्र के
लिए महेंद्र कपूर का पार्श्व गायन कहीं से भी अटपटा नहीं लगता।
गीत इतना मधुर है कि गायकों कि आवाजें कलाकारों पर
बिल्कुल फिट बैठती है, अर्थात, गीत मधुर हो तो परदे के
कलाकार कोई भी हों उनपर ज्यादा ध्यान नहीं जाता।
महेंद्र कपूर के कई युगल गीत हिट हुए हैं, विशेषकर
लता मंगेशकर के साथ गाये हुए।



गाने के बोल:

हमने जो देखे सपने
हमने जो देखे सपने,
सच हो गए वो अपने
ओ मेरे साजना दिन आ गए हैं प्यार के
मेरे साजना दिन आ गए करार के

हम ने जो देखे सपने,
सच हो गए वो अपने
हो मेरे साजना

ऐसे ही सदा सजधज के मेरी
आँखों में रहो जवान तुम
ऐसे ही सदा सजधज के मेरी
आँखों में रहो जवां तुम
मैं साया बन के साथ चलूँ
मैं साया बन के साथ चलूँ
मुझे ले चलो जहाँ तुम

हमने जो देखे सपने,
सच हो गए वो अपने
हो मेरे साजना

हम जनम जनम के साथी हैं
पूजा है प्रीत हमारी
हम जनम जनम के साथी हैं
पूजा है प्रीत हमारी
इस जनम भी तुमको पा ही लिया
इस जनम भी तुमको पा ही लिया
मैं हो गई तुम्हारी

हमने जो देखे सपने,
सच हो गए वो अपने
हो मेरे साजना दिन आ गए हैं प्यार के
मेरे साजना दिन आ गए करार के
हमने जो देखे सपने,
सच हो गए वो अपने
हो मेरे साजना

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP