Showing posts with label Sandeep Nath. Show all posts
Showing posts with label Sandeep Nath. Show all posts

May 16, 2017

सुन रहा है ना तू(श्रेया)-आशिकी २ २०१३

आशिकी २ से अगला गीत सुनते हैं. इस गीत का मेल
वर्ज़न आप सुन चुके हैं पहले. प्रस्तुत गीत फिल्माया
गया है श्रद्धा कपूर पर. आवाज़ है श्रेया घोषाल की.

इसके बोल भी संदीप नाथ के हैं और संगीत अंकित तिवारी
का.



गीत के बोल:

मंजिलें रुसवा हैं
खोया है रास्ता
आये ले जाएँ
इतनी सी इल्तिजा
ये मेरी ज़मानत है
तू मेरी अमानत है
मुझको इरादे दे
कसमें दे वादे दे
मेरी दुआओं के इशारों को सहारे दे
दिल को ठिकाने दे
नए बहाने दे
ख़्वाबों की बारिशों को मौसम के पैमाने दे
अपने करम की कर अदायें
कर दे इधर भी तू निगाहें

सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं

वक़्त भी ठहरा है
कैसे क्यूँ ये हुआ
काश तू ऐसे आये
जैसे कोई दुआ
तू रूह की राहत है
तू मेरी इबादत है
अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें

सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं
………………………………………
Sun raha hai na too(Shreya)-Aashiqui 2

Artist: Shraddha Kapoor

Read more...

Sep 15, 2016

सुन रहा है ना तू-आशिकी २ २०१३

सन १९९० की फिल्म आशिकी की तरह ही आशिकी २ का नायक भी
एक गायक बनना चाहता है. कथानक अलग है पुरानी फिल्म से और
आज के समय के हिसाब का है. ज़माने के हिसाब से उत्पन्न होने
वाले गुण दोष इसमें बतलाये गए हैं. हिंदी फिल्म है इसलिए अंत
अक्सर सुखान्त होता है.

गीत के मध्य में कुछ संवाद भी हैं जिनसे आपको फिल्म की कहानी
का कुछ अंदाजा हो जायेगा. संदीप नाथ के लिखे गीत को गाया है
अंकित तिवारी ने जिन्होंने इस गीत का संगीत भी तैयार किया है.
फिल्म में यही गीत श्रेया घोषाल की आवाज़ में भी उपलब्ध है.




गीत के बोल:

अपने करम की कर अदाएं
यारा यारा यारा
मुझको इरादे दे
कसमें दे वादे दे
मेरी दुआओं के इशारों को सहारे दे
दिल को ठिकाने दे
नये बहाने दे
ख़्वाबों की बारिशों को मौसम के पैमाने दे

अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें

सुन रहा है ना तू
रो रहा हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रहा हूँ मैं

मंजिलें रुसवा हैं
खोया है रास्ता
आये ले जाए
इतनी सी इल्तजा
ये मेरी ज़मानत है
तू मेरी अमानत है हाँ
अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें
सुन रहा है ना तू
रो रहा हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रहा हूँ मैं

वक़्त भी ठहरा है
कैसे क्यूँ ये हुआ
काश तू ऐसे आये
जैसे कोई दुआ
तू रूह की राहत है
तू मेरी इबादत है

अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें
सुन रहा है ना तू
रो रहा हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रहा हूँ मैं
.................................................................................
Sun raha hai na too(male)-Aashiqui 2

Read more...

Aug 10, 2016

यारा रे यारा रे-रॉय २०१५

फिल्म रॉय की गाने काफी चर्चित हुए और युवा पीढ़ी के द्वारा
पसंद किये गए. सूरज डूबा है यारों जिम, कसरत की दुकान
में काफी बजते हुए मिलते हैं. आजकल की पीढ़ी फास्ट बीत
वाले गीतों पर बल्ले-शल्ले बनाना पसंद करती है.

रॉय फिल्म से अभी तक आपको अंकित तिवारी के संगीत वाले
दो गीत, मीत ब्रोस अनजान का एक और अमाल मालिक का
एक गीत सुनवाया है. आज सुनते हैं संदीप नाथ का लिखा हुआ
और के के का गाया हुआ अंकित तिवारी के संगीत निर्देशन में
बना गीत.




गीत के बोल:

अजनबी कहे के अपना कहे
अब क्या कहे क्या ना कहे
अजनबी कहे के अपना कहे
अब क्या कहे क्या ना कहे

इशारे भी चुप हैं ज़ुबां ख़ामोश है
सदा गुमसुम सी है तन्हा आगोश है
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे

तू छूट कर क्यों छूटा नहीं
कुछ तो जुदा है अभी
मैं टूट कर क्यूँ टूटा नहीं
जीने में है तू कहीं
इशारे भी चुप हैं ज़ुबां ख़ामोश है
सदा गुमसुम सी है तन्हा आगोश है
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे

है हर घड़ी वो तिश्नगी
जो एक पल भी ना बुझी
है ज़िन्दगी चलती हुई
पर ये ज़िन्दगी ही नहीं
इशारे भी चुप हैं ज़ुबां ख़ामोश है
सदा गुमसुम सी है तन्हा आगोश है
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
........................................................
Yaara re yaara re-Roy 2015

Artists: Arjun Rampal, Ranveer Kapoor, Jacqueline Fernandez

Read more...

Apr 10, 2016

कुछ तो हुआ है-सिंघम रिटर्न्स २०१४

सन २०१४ के चर्चित गीतों में से एक पेश है और ये है
फिल्म सिंघम रिटर्न्स से. इसके पहले वाला “कुछ तो हुआ
है” फिल्म कल हो न हो में हुआ था. गीत की विशेषता
इसके गायक और संगीतकार का रहमान वाले अंदाज़ में
टेर लगाना है. गीत गाया है अंकित तिवारी और तुलसी
कुमार ने.

इसे लिखा है दो लोगों ने मिल के-संदीप नाथ और अभेन्द्र
कुमार उपाध्याय ने. ये २-३ गीतकारों का संयुक्त उपक्रम, एक
ही गीत में, समझ नहीं आता है.  शायद ये समय की मांग है.
रोहित शेट्टी की ये फिल्म्स सिंग्हम का सीक्वेल है मगर इस
फिल्म में वो बात नहीं है. फिल्म के संगीत विभाग में चार
गाने हैं और चार अलग लग संगीतकारों ने कम्पोज किये हैं.
एक रीमिक्स है और रीमिक्स वाले गानों का जिक्र हम
यहाँ किया नहीं करते. .



गीत के बोल:

रातों को अपनी पलकों से
ख़्वाब सजाने दो
फिर ख़्वाबों को आँखों से
नींद चुराने दो
ख़ामोशियाँ रखती हैं
अपनी भी एक जुबां
ख़ामोशी को चुपके से
सब कह जाने दो

कुछ तो हुआ है
ये क्या हुआ
जो ना पता है
ये जो हुआ
कुछ तो हुआ है
समझो कुछ समझो ना

जो कदम कदम चलूँ
तुझे ही तय करूँ मैं
साँसें बुनकर तुझे ओढ़ लूं
तू ख्याल सा मिला है
जिसको गिन सकूँ मैं
आदतों में तुझे जोड़ लूं
तुझसे रौशन, रातें सारी
तुझपे ही ख़तम बातें सारी

ख़ामोशियाँ रखती हैं
अपनी भी एक जुबां
ख़ामोशी को चुपके से
सब कह जाने दो

कुछ तो हुआ है
ये क्या हुआ
जो ना पता है
ये जो हुआ
कुछ तो हुआ है
समझो कुछ समझो ना


तुझे एक बार प्यार से
जो छू सकूँ मैं
वक़्त को फिर वहीँ रोक दूँ
फिर दिल मचल के गर
हदों को भूल जाए
धडकनों का सफ़र छोड़ दूँ
तूने दी है सारी खुशियाँ
तू है तो है मेरी दुनिया

ख़ामोशियाँ रखती हैं
अपनी भी एक जुबां
ख़ामोशी को चुपके से
सब कह जाने दो

कुछ तो हुआ है
ये क्या हुआ
जो ना पता है
ये जो हुआ
कुछ तो हुआ है
समझो कुछ समझो ना
........................................................................
Kuchh to hua hai-Singham returns 2014

Artists: Ajay Devgan, Kareena Kapoor

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP