Showing posts with label Shashikala. Show all posts
Showing posts with label Shashikala. Show all posts

Feb 3, 2015

मिला गए नैन-आरजू १९५०

आपको एक सुधा मल्होत्रा का गीत सुनवाया था ३-४ दिन
पहले. आइये सुनते हैं उनकी आवाज़ में एक और मधुर
गीत जिसे अनिल बिश्वास ने संगीतबद्ध किया है. बोल
मजरूह सुल्तानपुरी के हैं. मजरूह साहब ने ज़रूर ये गीत
मलीहाबाद जा के लिखा होगा इसमें मलीहाबादी दशहरी
आम की मिठास जो है.

गीत शशिकला पर फिल्माया गया है और फिल्म का
नाम आरजू है जिसके गीतों ने अपने ज़माने में धूम मचा
दी थी. गीत में आपको कामिनी कौशल के भी दर्शन
हो जायेंगे थोड़ी देर के लिए.

प्रस्तुत गीत सुधा मल्होत्रा द्वारा हिंदी फिल्मों के लिए रेकोर्ड
किया जाने वाला पहला गीत है. अनिल बिश्वास को भी श्रेय
जाता है उभरती हुई प्रतिभाओं को अवसर दिलाने का.




गीत के बोल:

मिला गए नैन मिला गए नैन
जिनको जिया तरसे चुपके चुपके मेरी नज़र से
मिला गए नैन मिला गए नैन

सब के दीप बुझा कर साजन तेरे दीप जलाऊँ
तेरे दीप जलाऊँ
सब के दीप बुझा कर साजन तेरे दीप जलाऊँ
तेरे दीप जलाऊँ
आज बड़े अरमानों से मैं दिल के द्वार सजाऊँ
दिल के द्वार सजाऊँ
न फिर जाना आ के तुम इस दर से चुपके चुपके
आ के तुम इस दर से चुपके चुपके मेरी नज़र से
मेरी नज़र से
मिला गए नैन मिला गए नैन

क्या बतलाऊँ रंग जिया के सुध ही नहीं तन मन की
क्या बतलाऊँ रंग जिया के सुध ही नहीं तन मन की
आज मेरे अरमानों पर छाई है घटा सावन की
छाई है घटा सावन की
यूँ ही रिमझिम दिल की घटा बरसे चुपके चुपके
दिल की घटा बरसे चुपके चुपके
मेरी नज़र से
मिला गए नैन मिला गए नैन
……………………………………
Mila gaye nain-Arzoo 1950

Read more...

Jul 12, 2011

ओ मेरा दिल ओ मेरी जाँ-आब-ए-हयात १९५५

सरदार मालिक के किसी भी गीत को सुने अरसा हो गया ।
१९५५ की फिल्म आब-ए-हयात से आज दूसरा गीत सुनवा
रहे हैं आपको। इस गीत के बोल लिखे हैं हसरत जयपुरी
ने और संगीत तैयार किया है सरदार मालिक ने। गीत को
स्मृति बिश्वास पर फिल्माया गया है। कोरस वाले गीत की
गीता दत्त प्रमुख गायिका हैं ।

स्मृति बिश्वास ने अपनी नृत्य प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया
है इस गीत में. एक अच्छा तेज़ गति वाला गीत है ये
मगर इसे प्रसिद्धि नहीं मिल पायी . पूरे २ घंटे की कसरत
के बाद इसके बोल लिखे जा सके हैं. उम्मीद है आपको ये ज़रूर
पसंद आएगा. अगर पसंद आये तो अपना चटका अवश्य लगायें
बजाये Ctrl+C करके अपने नोटपैड पर Ctrl+V करने के.



गीत के बोल:

मेरा दिल आ हा हा
ओ मेरी जाँ ओ हो हो
ओ मेरा दिल ओ मेरी जाँ चाहे ले ले
चाहे ले ले
इक प्यार ज़रा सा दे दे
ओ इक प्यार ज़रा सा दे दे

ओ मेरा दिल ओ मेरी जाँ चाहे ले ले
चाहे ले ले
इक प्यार ज़रा सा दे दे
ओ इक प्यार ज़रा सा दे दे
ओ दे दे दे दे दे दे दे दे दे दे
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला

ये पहली पहली चाहत
ये बहकी बहकी हालत
ये पहली पहली चाहत
ये बहकी बहकी हालत
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
तू फूल है मैं हूँ रंगत
तू फूल है मैं हूँ रंगत
ये झूमी झूमी जन्नत
ये झूमी झूमी जन्नत
प्यार की, ये परी तेरे दर पे खड़ी
प्यार की, ये परी तेरे दर पे खड़ी
आ इधर आ हा हा
ओ जादूगर ओ हो हो
आ इधर ओ जादूगर मतवाले
ला इश्क़ की दुनिया दे दे
ओ ला इश्क़ की दुनिया दे दे

ओ मेरा दिल ओ मेरी जाँ चाहे ले ले
चाहे ले ले
इक प्यार ज़रा सा दे दे, दे दे
इक प्यार ज़रा सा दे दे
ओ दे दे दे दे दे दे दे दे दे दे
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला

अनमोल खुशी की लड़ियाँ
मुश्किल से मिले ये घड़ियाँ
अनमोल खुशी की लड़ियाँ
मुश्किल से मिले ये घड़ियाँ
दो रोज़ के ये अफ़साने
दो रोज़ के ये अफ़साने
कल क्या हो ख़ुदा ही जाने
कल क्या हो ख़ुदा ही जाने
महरबाँ नौजवां
महरबाँ नौजवां
ये समा फिर कहाँ
जान-ए-मन आ हा हा
मेरा बन ओ हो हो
जान-ए-मन मेरा बन अलबेले
अलबेले
तू झूम के हाँ तो कह दे
ओ तू झूम के हाँ तो कह दे

ओ मेरा दिल ओ मेरी जाँ चाहे ले ले
चाहे ले ले
इक प्यार ज़रा सा दे दे, दे दे
इक प्यार ज़रा सा दे दे
ओ दे दे दे दे दे दे दे
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला

ये रात का फ़ैला दामन
हर तारा दिल की धड़कन
ये रात का फ़ैला दामन
हर तारा दिल की धड़कन
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ना ताज हुकूमत मांगूं
ना ताज हुकूमत मांगूं
मैं तुझसे मोहब्बत मांगूं
मैं तुझसे मोहब्बत मांगूं
चांदनी
रात है
चांदनी रात है
तू मेरे साथ है

ये जहाँ आ हा हा
है तेरा ओ हो हो
ये जहाँ है तेरा दिलवाले
दिलवाले
क़दमों में जगह ही दे दे
ओ क़दमों में जगह ही दे दे

ओ मेरा दिल ओ मेरी जाँ चाहे ले ले
चाहे ले ले
इक प्यार ज़रा सा दे दे, दे दे
इक प्यार ज़रा सा दे दे
ओ दे दे दे दे दे दे दे
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
...........................
O mera dil o meri jaan-Aab-e-Hayat 1955

Read more...

Jun 3, 2011

जब कान्हा की मीठी मुरलिया बजे-नाग देवता १९६१

आइये थोड़ा धार्मिक हो जाएँ। भजन सुनें फिल्म नाग देवता से जो
सन १९६१ की फिल्म है। सुमन कल्याणपुर की आवाज़ वाले इस गीत
को फिल्माया गया है शशिकला पर। ये एक पौराणिक फिल्म है जिसमें
महिपाल मुख्य भूमिका में हैं। शांतिलाल सोनी फिल्म के निर्देशक हैं
और संगीत दिया है एस. एन. त्रिपाठी ने। गीत का विडियो यू ट्यूब पर
उपलब्ध ज़रूर है। इसे देखने के लिए ये लिंक क्लिक करना पड़ेगा।
जब कान्हा की मीठी मुरलिया-विडियो






गीत के बोल:

हो, जब कान्हा की मीठी मुरलिया बजे
जब कान्हा की मीठी मुरलिया बजे
किसी को रिझाये किसी को तडपाये
किसी को रिझाये किसी को तडपाये

जब कान्हा की मीठी मुरलिया बजे

पनघट पे नैनों से कर के इशारा
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ हो ओ ओ
नटखट सांवरिया ने मुझको पुकारा
हो ओ ओ बैरन मुरलिया ने जादू सा डाला
बैरन मुरलिया ने जादू सा डाला
कान्हा का बाण हाय तान तान मारा
मैं तो रह गई पनघट पे खड़ी की खड़ी
चला भी नहीं जाये रुका भी नहीं जाये
हाय मैं तो रह गई पनघट पे कड़ी की कड़ी
चला भी नहीं जाये रुका भी नहीं जाये

जब कान्हा की मीठी मुरलिया बजे

मैं भी जो होती कान्हा की बांसुरिया
मैं भी जो होती कान्हा की बांसुरिया
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ हो ओ ओ
हो ओ ओ संग संग मुझे भी रखते सांवरिया
संग संग मुझे भी रखते सांवरिया
हाथों में सजती मैं होंठों से लगती
हाथों में सजती मैं होंठों से लगती
मुझपे जो पढ़ती मोहन की नजरिया
मेरे मन में हैं क्या क्या उमंगें खड़ी
बताई ना जाये छुपायी भी ना जाये
बताई ना जाये छुपायी भी ना जाये

जब कान्हा की मीठी मुरलिया बजे
हा आ आ आ आ आ आ आ मुरलिया बजे
हा आ आ आ आ आ आ आ मुरलिया बजे
हा आ आ आ आ आ आ आ आ आ
मुरलिया बजे
....................................
Jab kanha ki meethi muraliya baje-Naag Devta 1961

Read more...

Jul 19, 2009

मांगने से जो मौत मिल जाती-सुनहरे कदम १९६६

इस ब्लॉग का मकसद केवल गानों की सूची बनाना नहीं है
बल्कि जो गाने श्रोताओं को सुनने को नहीं मिले या गाने के
जिस पहलू से श्रोता वाकिफ नहीं हैं उन्हें सामने लाना है और
अच्छे गीतों, कलाकारों और साजिन्दों पर रौशनी डालना है।

इसी श्रेणी में एक गीत पेश है - 'मांगने से जो मौत मिल जाती '
ये गाना फ़िल्म 'सुनहरे कदम' से लिया गया है। इस गीत के
संगीतकार बुलो सी. रानी हैं। इन्होंने कई फिल्मों में संगीत
दिया है , अच्छे गाने भी बनाये हैं, मगर, फिल्मी पत्रकार इनका
नाम कभी याद नहीं किया करते हैं। ये तो संगीतप्रेमी हैं जो उनको
कभी कभार याद कर लेते हैं। शशिकला के ऊपर फिल्माए गए
सबसे कर्णप्रिय गानों में से एक है ये। इस फ़िल्म में रहमान और
शशिकला मुख्य कलाकार हैं ।



गाने के बोल :

मांगने से जो मौत मिल जाती
कौन जीता इस ज़माने में

दर्द होता न बेकली रोती
दम न घुटता इन वीराने में

मांगने से जो मौत मिल जाती
कौन जीता इस ज़माने में


आँसूओं की शमा से ग़र,
ग़म की तारीखियाँ मिटती
तुझ को ख़ुशियों की रौशनी होती
ज़िंदगी के इस फ़साने में

माँगने से जो मौत मिल जाती,
कौन जीता इस ज़माने में

आरज़ूओं के जनाज़े को,
ले के कांधे पे हम घूमे
चल के मंजिल जो आई मिलने को,
हम ही न रहे इस ज़माने में

माँगने से जो मौत मिल जाती,
कौन जीता इस ज़माने में
................................................................
Mangne se jo maut mil jaati-Sunehre Kadam 1966

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP