Showing posts with label Shiv Bhajan. Show all posts
Showing posts with label Shiv Bhajan. Show all posts

Mar 7, 2016

जय भोले जय भंडारी-शिव भजन

ॐ
आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आपको एक शिव भजन
सुनवाते हैं. भगवान महादेव औघड़ दानी हैं और भक्तों की झोली
शीघ्र भर दिया करते हैं.

भजन अनुराधा पौडवाल का गाया हुआ है.




भजन  के बोल:

जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी
जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी
तेरी मोहनी मूरत
लगे है प्यारी

जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी
तेरी मोहनी मूरत
लगे है प्यारी
जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी

कण कण में है तेरा वास प्रभु
है तीनों लोक में तू ही तू
जल में है, थल में है, नभ में है
पवन में है तेरी ही छबि समाई
डमरू की धुन में है झूमे
ये सृष्टि महिमा ये कैसी रचाई
तेरी जय जय करे दुनिया सारी

जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी

ॐ हरिओम हरिओम हरिओम  

जिसने भी तेरा ध्यान किया
उसको सुख का वरदान दिया
दानी हैं वरदानी हैं भोले बाबा
भक्तों पे उपकार तेरा
रावण को दे डाली सोने की लंका
किया आप पर्वत पे डेरा
नहीं दूजा कोई तुमसा है उपकारी

जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी
जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी
तेरी मोहनी मूरत
लगे है प्यारी
जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी

जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी
जय भोले भंडारी
तेरी है महिमा न्यारी

ॐ हरिओम हरिओम हरिओम  
ॐ हरिओम हरिओम हरिओम  
...............................................................................
Jai Bhole Jai Bhandari-Shiv Bhajan

Read more...

Mar 9, 2015

जागो हे महाकाल-जगदगुरु शंकराचार्य १९५५

एक धार्मिक गीत सुना जाये। बहुत दिन हो गये कोई भजन या
भक्ति गीत सुने हुए। प्रस्तुत गीत है फिल्म जगदगुरु शंकराचार्य से
जो सन १९५५ की फिल्म है। फिल्म के गीत भरत व्यास के लिखे
हुए हैं और संगीत है अविनाश व्यास का। गीत गाया है रफ़ी ने जिनकी
आवाज़ में बहुत से लोकप्रिय फ़िल्मी भजन उपलब्ध हैं।

कुदरती तौर पर रफ़ी की आवाज़ में भजन अच्छे लगते हैं। ये भी एक
कम सुना हुआ लेकिन कर्णप्रिय धुन वाला भजन है।

भगवान  आशुतोष दयालु हैं, औघड़दानी हैं, भक्तों पर शीघ्र ही प्रसन्न
हो जाते हैं.  ओम नमः शिवाय




गीत के बोल:

जागो रे, जागो
जागो हे महाकाल, जागो जीवन आधार,
भस्म करो पापी के पाप को,
धरती पुकारे प्रभु आपको ।

जागो हे महाकाल, जागो जीवन आधार,
भस्म करो पापी के पाप को,
धरती पुकारे प्रभु आपको ।
धरती पुकारे प्रभु आपको ।

तुम को जगा रहा नीला गगन ।
नीला नीला गगन ।
तुम को जगाये प्रभु पूरा पवन ॥
प्रभु पूरा पवन ॥
तांडव पे नृत्य करो
तांडव पे नृत्य करो, डमरू पे ताल दो ।
तांडव पे नृत्य करो, डमरू पे ताल दो ।
तीसरे नयन की आज ज्वाला निकाल दो ॥
फूंक दो, फूंक दो
फूंक दो यह कष्टों की कालिमा ।
भर दो कानो में नई लालिमा ॥
नई लालिमा ॥

जागो रे, जागो
जागो रे, जागो

जागो हे महा काल, जागो जीवन आधार,
भस्म करो पापी के पाप को,
धरती पुकारे प्रभु आपको ।
धरती पुकारे प्रभु आपको ।
......................................................
Jaago he Mahakal-Jagadguru Shankaracharya 1955

Read more...

Dec 17, 2014

भोला नहीं माने रे-महादेव भजन

आज आपको भोलेनाथ का भजन सुनवाते हैं. ये करीब ९ साल पहले
रिलीज़ हुआ था. इसका विडियो जगह जगह दिखाई देता था उन दिनों.
इसको आज भी बहुत चाव से सुना जाता है. सन २००० के आस पास
गानों में फ्लैंजर का चलन शुरू हुआ तब से अब तक इसका प्रयोग
बहुत ज्यादा बढ़ गया है और बहुतेरे धार्मिक गीतों में जो कि स्थानीय
कलाकारों द्वारा गाये गए हैं उनमें आपको मिल जायेगा. इसमें ऐसा
प्रतीत होता है जैसे गाने वाले की आवाज़ लहरा रही हो. कुछ  तो
आकर्षण पैदा होता है इससे और कुछ गाने वाले के दोष छिप जाते हैं.
इसके गायक गीतकार, संगीतकार के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.





गीत के बोल:

ऐ, भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
पीसी इसके गोला हारी
खातई जावे शिव त्रिपुरारी
देखो हो गए नशे में दीवाने
मचल गए भंगिया को
भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को

कहे गौरा से सिव भोला
थोड़ी भंगिया तो पीसो ना
कहे भोला से माँ गौरा
ऐसे गांजा तो पीसो ना
तुम्हे देख जिया लगे घबराने
मचल गए भंगिया को

भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को

सारे मना मना हारे
पर बात नहीं मानी
ज्यादा भांग धतूरे से
पिया होती है नुकसानी
सारे मना मना हारे
पर बात नहीं मानी
ज्यादा भांग धतूरे से
पिया होती है नुकसानी
गौरा लगी हैं सिव को समझाने
मचल गए भंगिया को

भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को

भंगिया के बिना गिरजा
हमें चैन नहीं आये
जब तक न मिले भंगिया
दिन रैन नहीं भाये
भंगिया के बिना गिरजा
हमें चैन नहीं आये
जब तक न मिले भंगिया
दिन रैन नहीं भाये
अब दिल की लगी दिल ही जाने
मचल गए भंगिया को

भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को

भोला देखो हमारी ओर
बेनाम ले आये भंग
भोला झूम झूम नाचें
पर्वत पे उड़े रसरंग
भोला देखो हमारी ओर
बेनाम ले आये भंग
भोला झूम झूम नाचें
पर्वत पे उड़े रसरंग
कैसे लहर लहर लगे लहराने
मचल गए भंगिया को

भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
पीसी इसके गोला हारी
खातई जावे शिव त्रिपुरारी
देखो हो गए नशे में दीवाने
मचल गए भंगिया को

भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
भोला नई माने रे नई माने
मचल गए भंगिया को
.......................................
Bhola Nai Maane-Shiv Bhajan

Read more...

Jan 14, 2010

डमक डमक डम डमरू-जियो तो ऐसे जियो १९८१

आइये एक भजन सुनवाया जाए। फिल्म 'जियो तो ऐसे जियो'
फिल्म से ये भजन लिया गया है। इसके गायक कलाकार हैं
महेंद्र कपूर। फिल्म रिलीज़ हुई थी उस समय ये बहुत सुना
गया था। अरुण गोविल नाम के कलाकार इसको परदे पर गा
रहे हैं। फिल्म राजश्री प्रोडकशंस की देन है जिसके निर्देशक
कनक मिश्रा थे। फिल्म में संगीत राम-लक्ष्मण का है। गीत
लिखा है रवीन्द्र रावल ने। एक बढ़िया, भाव विभोर कर देने
वाला शिव भजन है ये।



गीत के बोल:

डमक डमक डम डमरू बाजे
ओ, डमक डमक डम डमरू बाजे
महादेव के हाथ
भाई, महादेव के हाथ
होए, पी के भंग तरंग में नाचे
शंकर भोलेनाथ

बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले

ओ, डमक डमक डम डमरू बाजे
महादेव के हाथ
भाई, महादेव के हाथ
होए, पी के भंग तरंग में नाचे
शंकर भोलेनाथ

बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले

इनके गले में सर्पों की माला
फूलों जैसी सजती है, सजती है
सजती है, सजती है
ओये, केशों से बहती गंगा की धारा
कितनी सुन्दर लगती है, लगती है
लगती है, लगती है
होए, इनकी हर मुद्रा करती है, ओये ओये ओये ओये
होए, इनकी हर मुद्रा करती है तीन लोक की बात
ओये, तीन लोक की बात

होए, पी के भंग तरंग में नाचे
शंकर भोलेनाथ

बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो बाबा बम लहरी बम बम भोले

चंदरमा मस्तक पर चमके ,अधरों पर मुस्कान
अधरों पर मुस्कान
नील्कंथ और अंग भभूति शम्भू की पहचान
शम्भू की पहचान

हो, तीन नेत्र त्रिमूर्ति इनका रूप अनूप है
इनका रूप अनूप है , इनका रूप अनूप है
हो इनकी महिमा ऐसे गाओ, ओये ओये ओये ओये
हो इनकी महिमा ऐसे गाओ, झूम उठे ये रात
झूम उठे रात
होए पी के भंग तरंग में नाचें शंकर भोलेनाथ
बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो, बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो, बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो, बाबा बम लहरी बम बम भोले

दया की ऐसी जोत जगा, जोत जगा
दीप जलें आशाओं के
दीप जलें आशाओं के
ओ, कृपा दृष्टि को तरस रहे
तन मन दसों दिशाओं के
अरे, दया की ऐसी जोत जगा, जोत जगा
दीप जलें आशाओं के
अरे, साक्षात् दर्शन दो बाबा, ओये ओये ओये ओये
ओ, साक्षात् दर्शन दो बाबा, पार्वती के साथ
पार्वती के साथ
होए पी के भंग तरंग में नाचें शंकर भोलेनाथ
बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो, बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो, बाबा बम लहरी बम बम भोले
हो, बाबा बम लहरी बम बम भोले

ओ बाबा बम लहरी बम बम भोले
ओ बाबा बम लहरी बम बम भोले
ओ बाबा बम लहरी बम बम भोले
ओ बाबा बम लहरी बम बम भोले
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
...............................
Damak damak dam damroo-Jiyo to aise jiyo 1981

Artists-Arun Govil, Vijay Arora

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP