Showing posts with label Kasme Vaade. Show all posts
Showing posts with label Kasme Vaade. Show all posts

Apr 25, 2017

कसमे वादे निभाएंगे २-कसमे वादे १९७८

फिल्म कसमे वादे के शीर्षक गीत का दूसरा संस्करण.
गीतकार, गायक कलाकार, संगीतकार वही हैं जो पहले
संस्करण में हैं.




गीत के बोल:

हे हे हे हो हो हो हो हो हो हे हे हे
हा हा हा
तेरी आँखों की मस्ती में नया जीवन मैंने पाया
तेरे प्यार का रंग लगा तो अंग मेरा मुस्काया
इन बाहों में आ कर ले ले प्यार की तू सौगात
कसम वादे निभाएंगे हम
………………………………………………….
Kasem vaade nibhayenge 2-Kasme vaade 1978

Artists: Amitabh Bachchan, Rakhi

Read more...

Mar 22, 2017

मिले जो कड़ी कड़ी-कसमे वादे १९७८

तीन गायक कलाकारों वाला एक गीत सुनते हैं. ये है
सन १९७८ की फिल्म कसमे वादे से. अमिताभ अभिनीत
फिल्मों में ऐसे गीत कम हैं. फिल्म शोले की एक मशहूर
कव्वाली है जिसे ४ गायकों ने गाया है मगर वो फिल्म
में शामिल नहीं की गई. उसके अलावा कुछ और ऐसे गीत
ज़रूर हैं दूसरी फिल्मों में जिन्हें तीन गायकों ने गाया है
मगर वो आपको आसानी से याद नहीं आयेंगे.

इस गीत में कोरस भी है. आनंद बक्षी इसके गीतकार हैं
और राहुल देव बर्मन संगीतकार. रफ़ी, किशोर और आशा
ने इसे गाया है. इसे अमिताभ बच्चन, रणधीर कपूर और 
नीतू सिंह पर फिल्माया गया है. जीवन में परिस्थितियां
कभी कभी नरम मिलती है तो कभी कड़ी, नरम नरम तो
कभी कड़ी कड़ी, कभी दाल तो कभी कढ़ी, कभी पतली कढ़ी
तो कभी गाढ़ी कढ़ी.



गीत के बोल:

मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने
मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने
हो हमसफ़र बन के चलो तो सुहाना है सफर
जो अकेला ही रहे उसे ना मिले डगर
हाँ मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने

मार के मन को जिए तो क्या जिए
जिंदगी है मुस्कुराने के लिए
अरे मार के मन को जिए तो क्या जिए
जिंदगी है मुस्कुराने के लिए
जो भी पल बीत गया लौट के आता नहीं
जो भी है यहीं पे है साथ कुछ जाता नहीं

मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने

चाहे और कुछ ना मुझे यार दे
यार तू जी भर के मुझे प्यार दे
चाहे और कुछ ना मुझे यार दे
यार तू जी भर के मुझे प्यार दे
बड़ी मुश्किल से भला यार मिलता है यहाँ
कोई हमराज़ ना हो तो है सूना ये जहां

मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने
हमसफ़र बन के चलो तो सुहाना है सफर
जो अकेला ही रहे उसे ना मिले डगर
हाँ मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने

जाने एक दिन ये कैसे हो गया
चलते चलते मैं राहों में खो गया
जाने एक दिन ये कैसे हो गया
चलते चलते मैं राहों में खो गया
सुबह का भूला हुआ शाम घर लौट आये
उसे भूल न कहो यही है अपनी राय
मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने
हमसफ़र बन के चलो तो सुहाना है सफर
जो अकेला ही रहे उसे ना मिले डगर
मिले जो कड़ी कड़ी एक जंजीर बने
प्यार के रंग भरो जिंदा तस्वीर बने
हो जिंदा तस्वीर बने
.............................................................................
Mile jo kadi kadi-Kasme vaade 1978

Amitabh Bachchan, Randhir Kapoor, Neetu Singh

Read more...

Nov 10, 2016

आती रहेंगी बहारें-कसमे वादे १९७८

आज आपको पिता-पुत्र हिट्स के अंतर्गत एक गीत सुनवाते हैं
फिल्म कसमे वादे से. इसे किशोर कुमार, अमित कुमार और
आशा भोंसले ने गाया है.

बड़ी स्टारकास्ट वाली कसमे वादे में अमिताभ बच्चन का डबल
रोल है और साथ में रणधीर कपूर, राखी और नीतू सिंह प्रमुख
कलाकार हैं. फिल्म के गीत बेहद लोकप्रिय हैं.

गुलशन बावरा ने गीत लिखा है और इसका संगीत तैयार किया
है आर डी बर्मन ने.



गीत के बोल:

हे आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है

हो आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो

आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो

आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें

मैंने तो बस यही मांगी हैं दुआएं
फूलों की तरह हम सदा मुस्कुरायें
मैंने तो बस यही मांगी हैं दुआएं
फूलों की तरह हम सदा मुस्कुरायें
गाते रहे हम खुशियों के गीत
यूँ ही जाये बीत ज़िन्दगी हो हो

आती रहेंगी बहारें
हो जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो
आती रहेंगी बहारें
हे जाती रहेंगी बहारें

तुमसे हैं जब जीवन में सहारे
जहाँ जाये नजरें वही हैं नजारे
तुमसे हैं जब जीवन में सहारे
जहाँ जाये नजरें वही हैं नजारे
ले के आयेगी हर नई बहार
रंग भरा प्यार और ख़ुशी हो हो

आती रहेंगी बहारें
हे जाती रहेंगी बहारें
हाँ दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो
आती रहेंगी बहारें
हे जाती रहेंगी बहारें

हे हम जो मिले हैं तो दिल को यकीं हैं
धरती पे स्वर्ग जो है सो यहीं है
हे हम जो मिले हैं तो दिल को यकीं हैं
धरती पे स्वर्ग जो है सो यहीं है
भूले से भी ग़म आये ना वहाँ
प्यार हैं जहाँ बंदगी हो हो

आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो
आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें

ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला
.....................................................................
Aati rahengi baharen-Kasme Vaade 1978

Artists: Amitabh Bachchan, Randhir Kapoor, Rakhi

Read more...

Aug 29, 2016

कल क्या होगा किसको पता-कसमे वादे १९७८

आपको सुनवाते हैं फिल्म कसमे वादे से एक प्रेरणादायक गीत.
इस धुमचक गीत को गाया है संगीतकार ने स्वयं. रणधीर कपूर
फिल्म में युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये काम उन्होंने
फिल्म जवानी दीवानी में बखूबी किया था जब वे युवा दिखाई
देते थे.

गीत गुलशन बावरा ने लिखा है जिन्होंने इस फिल्म के लिए
अच्छे गीत लिखे हैं. फिल्म का शीर्षक गीत बेहद लोकप्रिय है.

इस बहुसितारा फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी और नीतू सिंह
भी मौजूद हैं. गीत अपने समय काफी बजा करता था. शुरू में
फिल्म का सबसे ज्यादा बजने वाला गीत यही था.




गीत के बोल:

अभी जिंदगी का ले लो मजा
कल क्या होगा किसको पता
अभी जिंदगी का ले लो मजा
कल क्या होगा किसको पता
अभी जिंदगी का ले लो मजा


हे दिलवालों दुनिया की ऐसी तैसी
हर पल अपना है दिन कैसा रात कैसी
हे ऐश करो नाचो गाओ खाओ पियो
हे अरे जीना है तो मस्ती में रह के जियो
अर्र रप्पा अर्र रप्पा अर्र रप्पा अर्र रप्पा

हे हे हे हे हे हे हे हे
ला ला ला ला ला ला ला ला
कल क्या होगा किसको पता
अभी जिंदगी का ले लो मजा
कल क्या होगा किसको पता
अभी जिंदगी का ले लो मजा
कल क्या होगा किसको पता
अभी जिंदगी का ले लो मजा

हे हे हे हे हम जहाँ हल्ला गुल्ला होगा वहाँ
हम से ये दुनिया है दुनिया से हम नहीं
हे जब तक है दम में है दम प्यारे
हे तब तक काहे का है गम प्यारे
अर्र रप्पा अर्र रप्पा अर्र रप्पा अर्र रप्पा

हे हे हे हे हे हे हे हे
ला ला ला ला ला ला ला ला
कल क्या होगा किसको पता
अभी जिंदगी का ले लो मजा
कल क्या होगा किसको पता
अभी जिंदगी का ले लो मजा
..........................................................
Kal kaya hoga kis ko pata-Kasme Vaade 1979

Artist: Randhir Kapoor

Read more...

Dec 27, 2010

कसमे वादे निभाएंगे हम-कसमे वादे १९७८

गुलशन बावरा की लेखनी भी कमाल की है। उन्होंने भी अपने बुजुर्ग गीतकारों
के मानिंद सरलता को अपना हथियार बनाया गीत लेखन के मामले में।
उनके लिखे कुछ गीत काव्यात्मक उपमाओं से परिपूर्ण हैं तो कुछ
बेहद सरल बोल चाल की भाषा वाले। सरलता की वजह से उनके कई
गीत श्रोताओं को गुनगुनाने में आसानी होती है। एक ऐसा ही गीत
सुनिए जिसके लिए उम्दा किस्म की धुन तैयार की थी राहुल देव बर्मन ने
फिल्म कसमे वाडे के लिए. गीत गा रहे हैं लता और किशोर। इसे
फिल्माया गया है अमिताभ बच्चन और राखी पर। ये फिल्म का सबसे
लोकप्रिय गीत है। वैसे तो इस फिल्म का संगीत खूब बजा है। रिलीज़ के वक़्त
इसके सभी गाने सुनाई देते थे जिसमे एक स्वयं संगीतकार की आवाज़ में
गाया हुआ गीत भी शामिल है जिसे हम आगे सुनेंगे इस ब्लॉग पर।





गीत के बोल:

हो ओ, हो ओ हो हो, हे हे
हो हो हो, हे हे हे


कसमें वादे निभाएंगे हम
मिलते रहेंगे जनम जनम

देखा मैंने तुझको तो मुझे ऐसा लगा
बरसों का सोया हुआ, प्यार मेरा जगा
तू हैं दिया, मैं हूँ बाती,
आ जा मेरे जीवन साथी

कसमें वादे निभाएंगे हम
मिलते रहेंगे जनम जनम

चेहरों से हो अनजाने हम, दिल तो दिल को पहचाने
कभी प्यार नहीं मरता है, पागल प्रेमी ही जाने
आ जाती हैं लैब पे खुद ही, भूली बिसरी बात

कसमें वादे निभाएंगे हम
मिलते रहेंगे जनम जनम

तू हैं मेरे जीने का सहारा, सदियों पुराना है साथ हमारा
तू हैं दिया, मैं हूँ बाती,
आ जा मेरे जीवन साथी

कसमें वादे निभाएंगे हम
मिलते रहेंगे जनम जनम

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP