Showing posts with label Maine Pyar Kiya. Show all posts
Showing posts with label Maine Pyar Kiya. Show all posts

Jan 10, 2017

दिल दीवाना बिन सजना(एस पी बालू)-मैंने प्यार किया १९८९

आपने लता का गाया गीत सुन लिया है, अब इसका बालू वाला
वर्ज़न सुनते हैं. बोल असद भोपाली के हैं और संगीत राम लक्ष्मण
का. वैसे तो एक जैसे गीतों में लता वाले वर्ज़न कम लोकप्रिय होते
थे एक ज़माने में लेकिन अपवाद स्वरुप ये वर्ज़न बेहद लोकप्रिय है.

गीत में फिल्म का सबसे कूल और सुन्दर अभिनेता-कबूतर भी है.




गीत के बोल:

दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना

दर्द-ए-जुदाई क्या होता है तुम जानो मैं जानूं
प्यार बुलाये दुनिया रोके किसका कहना मानूं
तुमसे मिले बिन दिल को कुछ भी सूझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना

बन के लहू नस नस में मोहब्बत दौड़े और पुकारे
प्यार में सब कुछ हार दिया पर हिम्मत कैसे हारे
कह दो दुनिया दिल का रास्ता रोके ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना

दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
.......................................................................
Dil deewana bin sajna ke(Male)-Maine pyar kiya 1989

Artist: Salman Khan

Read more...

Dec 29, 2016

दिल दीवाना बिन सजना के१-मैंने प्यार किया १९८९

सन १९८९ की फिल्म मैंने प्यार किया से आपको इस लोकप्रिय गीत
के सिवाए सारे गीत सुना दिए हैं. फील गुड सिनेमा में मील का पत्थर
बन चुकी इस फिल्म की कहानी सिंपल है, ज्यादा ट्विस्ट नहीं हैं.
फिल्म की कहानी का सार हम आपको बतला चुके हैं. इसमें से जो
चीज़ें छूट गयी थीं वो आज बतलाये देते हैं.

दो दोस्त हैं, एक अमीर बन गया, दूसरा गरीब ही रह गया. वो पैसे
कमाने बाहर जाता है और अपनी घरेलू सी लड़की को दोस्त के सुपुर्द
कर जाता है. इस दो साल के अंतराल में वो लड़की सबके दिलों में
जगह बना लेती है सिवाए कुछ धूर्तों के जिनकी नज़र नायक के बाप
की दौलत पर लगी है. वो अपने प्रयासों से दोनों दोस्तों के बीच दरार
पैदा करने में सफल हो जाते हैं. फिल्म के नत में सब ठीक ठाक हो
जाता है. एक दृश्य में कबूतर को खलनायक से प्रतिशोध लेते हुए
दिखलाया गया है.

आज आपको लता का गाया हुआ संस्करण सुनवा रहे हैं. असद भोपाली
गीतकार हैं और राम लक्ष्मण संगीतकार. क्या है इस गीत की सफलता
का रहस्य. इसमें पगला शब्द ९ बार आता है. या गीत के आकर्षक बोल
और धुन हैं इसका राज़ ?



गीत के बोल:

दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
धक-धक बोले इत-उत डोले दिन रैना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना

दुनिया माँगे अपनी मुरादें मैं तो मांगू साजन
हो हो हो हो ओ ओ ओ
दुनिया माँगे अपनी मुरादें मैं तो मांगू साजन
रहे सलामत मेरा सजना और सजना का आँगन
इसके सिवा दिल रब से कुछ भी चाहे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना

हो हो हो हो ओ ओ ओ ओ
ला ला ला ला ला ला ला ला
हो हो हो हो ओ ओ ओ ओ
ला ला ला ला ला ला ला ला

जी ये चाहे बना के आँचल तुमको लपेटूं तन पे
जी ये चाहे बना के आँचल तुमको लपेटूं तन पे
कभी ये सोचू मैं उड़ जाऊं तुमको लिये गगन पे
और भी कुछ हैं दिल के इरादे क्या कहना
ये पगला है समझाने से समझे ना
ये पगला है समझाने से समझे ना

दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
................................................................................
Dil deewana bin sajna ke-Maine pyar kiya 1989

Artists: Salman Khan, Bhagyashri

Read more...

Dec 5, 2016

आजा शाम होने आई-मैंने प्यार किया १९८९

कभी कभी मैं सोचता हूँ गीत के बोल के हिसाब से उन्हें सुना
करूं. सुबह का गीत है तो सुबह सुनूं, रात का गीत है तो उसे
रात को सुनूं. जब देखता हूँ चैनलों पर या किसी और जगह कि
इस बात का ध्यान कोई भी नहीं रखता है तो मैं क्यूँ रखूँ भला.

इसी गीत का उदाहरण ले लेते हैं, अपने ज़माने में इस फिल्म
के गाने खूब बजते थे. सुबह सुबह ६ बजे ये गीत बजता मिल
जाता था. इससे एक बात पता चलती है बोलों से ज्यादा संगीत
आकर्षित करता है और सुनते सुनते बोल भी याद होने लगते हैं.
ये आकलन बाद में होता है कि कौन सा गीत किस समय के
हिसाब से बना है.

सुनते हैं असद भोपाली का लिखा और राम लक्ष्मण द्वारा स्वरबद्ध
गीत फिल्म मैंने प्यार किया से. इसे गाया है लता मंगेशकर के
साथ एस पी बालसुब्रमण्यम ने.



गीत के बोल:

आ जा शाम होने आई
मौसम ने ली अंगडाई
तो किस बात की है लड़ाई
तू चल मैं आई

बजा क्या है देखो ज़रा तुम घड़ी
गुज़र जाये ना प्रेम की ये घड़ी
आती हूँ थोड़ा सा धीरज धरो
लगा दूंगी मैं प्रेम की फिर झड़ी
उतनी ही दूर है तू जितनी करीब है
तेरे मेरे प्यार का किस्सा अजीब है
धत तेरे की
अब तो जान पे बन आई
ये है प्यार की गहराई
तो किस बात की है लड़ाई

बहुत हो चुकी है तेरी दिल्लगी
चली आओ अब शाम ढलने लगी
मेरे दिल में कितनी उमंगे भरी
तुम्हें मैं बताती हूँ आकर अभी
मेरा जादू चल गया तेरा चेहरा खिल गया
पीछे पीछे मैं चली आगे आगे तू चला
धत तेरे की
तो कर दो सब को तुम गुडबाय
मैंने प्यार किया मैं आई
तो किस बात की है लड़ाई
....................................................
Aa ja shaam hone aayi-Maine pyar kiya 1989

Artists: Salman Khan, Bhagyashri

Read more...

Apr 26, 2016

आया मौसम दोस्ती का-मैंने प्यार किया १९८९

गीत भव्य कैनवास पर बनी शादी के रिसेप्शन वाले अंदाज़
में बनी फिल्म मैंने प्यार किया से है. खुशनुमा अर्थात फील
गुड. इस फिल्म के बाद बॉलीवुड के निर्देशकों को फील गुड
फ़िल्में बनाने का बुखार चढ गया और काफी फील-गुड और
म्यूजिकल फ़िल्में बनी भी. बाद की फिल्मों में से कितनी
वाकई गुड-गुड थीं या कितनी म्यूजिकल ये तो आम दर्शक
ही बेहतर बता पाएंगे.

इस गीत में दो जोडियाँ हैं-नायक नायिका और अंग्रेजी में जो
कहते हैं हीरो का ‘साइड किक’ उसके साथ ‘साइड किक्नी’ भी
है. लक्ष्मीकांत बेर्डे नायक के सहायक हैं और हुमा खान ने घर
में काम करने वाली नौकरानी की भूमिका निभाई है.

गीत असद भोपाली का लिखा हुआ है. इसे लता, एस पी बालू,
शैलेन्द्र सिंह और उषा मंगेशकर ने गाया है.



गीत के बोल:

तुम लड़की हो, मैं लड़का हूँ
तुम आई तो, सच कहता हूँ
आया मौसम, दोस्ती का
मैं लड़की हूँ, तुम लड़के हो
यूँ लगता है, जब मिलते हो
आया मौसम दोस्ती का

जाने क्यों लगता है मेरी तुम्हारी
पहले से पहचान है
तुम मान इतना जो दे रहे हो
मुझपे ये एहसान है
एहसानों की बातें छोड़ो
आओ हमसे नाता जोड़ो
आया मौसम दोस्ती का

मैं का जानू का चीज़ होवे है प्यार
करजवा पे लागी नजर की कटार
अरी दीवानी, ना कर नादानी
तेरी बातें हैं बड़ी तूफ़ानी
नहीं ये मौसम दिल्लगी का
नहीं ये मौसम ख़ुद्कुशी का

रिश्ता नहीं है, दोनों को फिर भी
बाँधे कोई डोर है
इस दोस्ती को क्या नाम दे हम
ये बात कुछ और है
दीवानापन कह सकते हो,
दिल की धड़कन कह सकते हो
कि आया मौसम दोस्ती का
…………………………………………………………………………………
Aaya mausam dosti ka-Maine pyar kiya 198

Read more...

Sep 23, 2015

कबूतर जा जा जा-मैंने प्यार किया १९८९

कबूतरों और सन्देश का आदान प्रदान बहुत पुराना है.
पहले की डाक व्यवस्था कबूतर ही सँभालते थे. अब वे
किस टेक्नोलोजी से काम करते थे मुझे नहीं मालूम
किन्तु सयानों से ये अवश्य सुना है कि बेहद सटीक सी
व्यवस्था थी कबूतरों की. सन्देश पहुँचने की गारंटी होती
थी. इस काम के लिए कबूतरों को विशेष प्रशिक्षण दिया
जाता था. .

फ़िल्मी गीतों में कबूतरों का जिक्र समय समय पर होता
आया है. कबूतर शांति का प्रतीक भी माना जाता है. फिल्म
मैंने प्यार किया के लिए इलेक्ट्रोनिक कबूतरों का प्रयोग
हुआ था जैसा कि उस समय की मसाला पत्रिकाओं में छपा
था. अब ये तो निर्देशक ही दावे से कह सकता है कि ये
पक्षी इलेक्ट्रोनिक थे या कुछ और. फिल्म में कबूतरों का
काफी रोल है. उल्लेखनीय है कि उन्होंने अभिनय भी बढ़िया
किया है. फिल्म की सफलता में कबूतरों का योगदान भी
है.

तो सुना जाए फिल्म से ये गीत जिसे असद भोपाली ने लिखा
है और राम लक्ष्मण ने संगीत से संवारा है, गायिका को आप
पहचानते हैं. फिल्म की अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन हैं.



गीत के बोल:

जा जा, जा जा
कबूतर जा जा जा, कबूतर जा जा जा
पहले प्यार की पहली चिट्ठी साजन को दे आ
कबूतर जा जा जा
कबूतर जा जा जा

उनसे कहना, जब से गये तुम, मैं तो अधूरी लगती हूँ
इन होंठों पे चुप सी लगी है, न रोती न हँसती हूँ
भूल हुई जो उन्हें सताया, कैसा पाप किया
कबूतर जा जा जा
कबूतर जा जा जा

मन ही मन में उनको अपना सब कुछ मान चुकी हूँ मैं
वो क्या है, मैं कौन हूँ उनकी, अब ये जान चुकी हूँ मैं
उनको अपने साथ ही लाना, दिल ही नहीं लगता
कबूतर जा जा जा
कबूतर जा जा जा

यहाँ का मौसम बड़ा हसीं है, फिर भी प्यार उदास है
उनसे कहना, दूर सही मैं दिल तो उन्हीं के पास है
तू ये संदेशा उनको सुनाना, मैं पीछे आया
कबूतर जा जा जा
कबूतर जा जा जा

जहाँ भी देखूँ तुम ही तुम हो, और नज़र न कुछ आये
दिल ये चाहे इस आलम में काश ज़माना रुक जाये
आज से पहले कभी नहीं थी इतनी हसीं दुनिया
कबूतर जा जा जा
कबूतर जा जा जा .
..........................................................................
Kabootar ja ja ja-Maine pyar kiya 1989

Read more...

Sep 22, 2015

दिल दे के दर्द-ए-मुहब्बत लिया है-मैंने प्यार किया १९८९

मैंने प्यार किया एक रेवोल्युशनरी फिल्म है. ये सन १९८९ में
अवतरित हुई थी. इसके गाने बहुत धूम धाम से बरसों तक बजे
और डूबती हुई संगीत कंपनी को एक सहारा मिल गया घाटे से
उबरने का.

रेवोल्युशनरी फिल्म वो जिसे देख के दर्शक चक्कर खा जाए, चाहे
वो खुशी के मारे हो या किसी और वजह से. ८० के दशक में तो
भेलपुरी जैसी स्तिथी थी. रोमांटिक फिल्मों के साथ मारधाड और
कुछ एक कला फ़िल्में भी बनीं. राजश्री की इस फिल्म ने, मगर,
एक नया फार्मूला दे दिया बॉलीवुड के निर्माता निर्देशकों को. साफ़
सुथरी पारिवारिक फ़िल्में जिसमें रोना धोना, अच्छा संगीत और
अच्छे दिखने वाले महलनुमा मकान जिसे देख के बड़े बड़े रईस
भी दांतों तले उँगलियाँ दबा लें, सुन्दर दृश्यावली, इन सब से एक
सबक मिला निर्देशकों को, कि अपनी जड़ें न भूलें. इस फिल्म के
बाद कई म्यूजिकल रोमांटिक फ़िल्में बनी १९९५ तक.

प्रस्तुत गीत समूह गीत है जिसमें ढेर सारे कलाकार हैं अभिनेता
और अभिनेत्री के अलावा. नायक गीत में खो जाता है और उसे
ऐसा आभास होता है मानो नायिका उसके सामने आ के नृत्य
करते हुए गीत गा रही हो. इस फिल्म में दो ऐसे गीत हैं जिसमें
फिल्म का नाम आता है ये उनमें से एक है.



गीत के बोल:

दिल दे के दर्द-ए-मुहब्बत लिया है
सोच समझ के ये सौदा किया है
मैंने प्यार किया, प्यार किया, प्यार किया है
मैंने प्यार किया, प्यार किया,
प्यार किया है  हो

पहले पहल जब उसे मैंने देखा
वो बन गई मेरी क़िसमत की रेखा
खबर क्या थी ये बात इतनी बढ़ेगी
मुहब्बत में मेहनत भी करनी पड़ेगी
दिलवाले मेहनत से डरते नहीं हैं
डरते हैं वो प्यार करते नहीं हैं
मैंने प्यार किया, प्यार किया,
प्यार किया है हो

दुनिया की दौलत ठुकरा चुका हूँ
ज़ुल्फ़ों की छाँव में आकर रुका हूँ
ये छाँव मेरी है मेरी रहेगी
जो मैं कहूँगा वो दुनिया कहेगी
ये चाँद सूरज भी छोड़ें चमकना
मुश्किल है मेरे इरादे बदलना
मैंने प्यार किया...

मैं तेरी  दिल तेरा ये जान तेरी
तेरी मुहब्बत है पहचान मेरी
मैं आज कहती हूँ ये सब के आगे
इक दिन मैं कह दूँगी ये रब के आगे
तुझको ही बिगड़ी बनाना पड़ेगा
बिछुड़े हुए दिल मिलाना पड़ेगा
मैंने प्यार किया, प्यार किया,
प्यार किया है हो
मैंने प्यार किया, प्यार किया,
प्यार किया है हो
........................................................................
Dil le ke dard-e-mohabbat-Maine pyar kiya 1989

Read more...

Feb 16, 2015

मेरे रंग में रंगने वाली-मैंने प्यार किया १९८९

मूल धुन बढ़िया हो तो उस पर कुछ भी बनाओ सब बढ़िया
लगता है. ऐसा ही एक और गीत है जो ज़बरदस्त हिट गीत
है फिल्म मैंने प्यार किया से. गीत एस पी बालसुब्रमण्यम
का गाया हुआ है. एस पी बालू , जैसा कि उनके फैन उन्हें
बुलाते हैं, एक आल राउंडर गायक हैं और उन्होंने विभिन्न
प्रकार के गीत गाये हैं सभी प्रमुख भारतीय भाषाओँ में .
उनकी दक्षता के सभी संगीतकार कायल हैं. मैंने उनके कई
गीत सुने हैं और अक्सर सुनता हूँ. फिल्म एक दूजे के लिए
में उनका गाया गाना-तेरे मेरे बीच में को सुनने के बाद ही
मैं उनका मुरीद हो गया था.

प्रस्तुत गीत ज़बरदस्त हिट गीत है और आज भी इसे सुना
जा सकता है रेडियो चैनलों पर. इस गीत कि धुन जिस बाहरी
गीत पर आधारित है उसका नाम है –द फायनल काउंटडाउन
जिसे केविन एल्सन ने तैयार किया है. केविन की इस धुन से
बाद में कम से कम ५ और प्रेरित गीत विभिन्न देशों में बने.




गीत के बोल:

मेरे रंग में रंगने वाली
परी हो या हो परियों की रानी
या हो मेरी प्रेम कहानी
मेरे सवालों का जवाब दो, दो न

बोलो न क्यों ये चाँद सितारे
तकते हैं यूँ मुखड़े को तुम्हारे
छूके बदन को हवा क्यों महकी
रात भी है क्यों बहकी बहकी
मेरे सवालों का जवाब दो, दो न

क्यों हो तुम शरमाई हुई सी
लगती हो कुछ घबराई हुई सी
ढलका हुआ सा आँचल क्यों है
ये मेरे दिल में हलचल क्यों है
मेरे सवालों का जवाब दो, दो न

दोनों तरफ़ बेनाम सी उलझन
जैसे मिले हों दुल्हा-दुल्हन
दोनों की ऐसी हालत क्यों है
आखिर इतनी मुहब्बत क्यों है
मेरे सवालों का जवाब दो, दो न

मेरे रंग में रंगने वाली
परी हो या हो परियों की रानी
या हो मेरी प्रेम कहानी
मेरे सवालों का जवाब दो, दो न
...........................................................
Mere rang mein-Maine pyar kiya 1989

Read more...

Feb 10, 2015

आते जाते हँसते गाते-मैंने प्यार किया १९८९

साल १९८९ की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया ने कई
कीर्तिमान स्थापित किये थे. संगीत के कीर्तिमान तो इतने
कि सुना जाता है एच. एम्. वी. के पुराने सारे घाटे दूर हो
गए और कंपनी मुनाफे की स्तिथि में पहुँच गयी. फिल्म का
शीर्षक गीत सुनते हैं आज, जो एक बिदेसी गीत से प्रेरित है.
मूल गीत भी कर्णप्रिय है. मूल गीत है स्टीवी वंडर का:’आई
जस्ट काल्ड टू से आई लव यू’

फिल्म मैंने प्यार किया का गीत लिखा है देव कोहली ने और
धुन बनायीं है राम लक्ष्मण ने . गीत युगल गीत है जिसे लता
और एस. पी. बालू ने गाया है.

१ फिल्म मैंने प्यार किया का गीत


२ स्टीवी वंडर का:’आई जस्ट काल्ड टू से आई लव यू’





गीत के बोल:

आते जाते, हंसते गाते
सोचा था मैंने मन में कई बार
वो पहली नज़र, हल्का सा असर
करता है क्यूँ इस दिल को बेकरार
रुक के चलना, चल के रुकना
ना जाने तुम्हें है किसका इंतज़ार
तेरा वो यकीं कहीं मैं तो नहीं
लगता है यही क्यों मुझको बार बार
यही सच है, शायद मैंने प्यार किया

आते जाते, हंसते गाते
सोचा था मैंने मन में कई बार
होठों की कली, कुछ और खिली
ये दिल पे हुआ है किसका इख्तियार
तुम कौन हो, बतला तो दो
क्यूँ करने लगी मैं तुम पे ऐतबार
खामोश रहूं या मैं कह दूँ
या कर लूँ मैं चुपके से ये स्वीकार
यही सच है, शायद मैंने प्यार किया
हाँ हाँ तुमसे, मैंने प्यार किया
.............................................................
Aate jaate hanste gaate-Maine pyar kiya 1989

Read more...

Oct 29, 2009

कहे तोसे सजना-मैंने प्यार किया १९८९

मैंने जब फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' के गाने सुनना चालू किया था
तो सबसे ज्यादा सुना-कबूतर जा जा जा और अब शायद इस गाने
को सबसे ज्यादा सुनता हूँ । इसकी गायिका हैं शारदा सिन्हा । उनको
राम लक्ष्मण कहाँ से ढूंढ लाये ये खोज का विषय हो सकता है ।
उनकी आवाज़ में अलग सी कशिश है। इसके अलावा उनके गाये
गीत मुझे हिन्दी फिल्मों में अभी तक सुनने को नहीं मिले हैं ।
वे भोजपुरी क्षेत्र की प्रसिद्ध गायिका हैं।

ये गीत शारदा सिन्हा ने गाया है ये बात मुझे जबसे फ़िल्म देखी
तभी से मालूम है । मुझे शुरू से ही थोडी अलग हट के सुनाई
देने वाली आवाजें प्रभावित करती रही हैं, शायद इसलिए मुझे
जोहरा बाई अम्बालेवाली, शमशाद बेगम, जगजीत कौर, सपना अवस्थी,
रेशमा, सुनिधि चौहान , पॉप गायिका सुनीता राव और शास्त्रीय गायिका
शुभा मुदगल की आवाजें समान रूप से भाती हैं।

इसके विडियो को देखने के बाद मुझे ये और भी अच्छा लगने लगा.
इसमे हो रही हीरो की जद्दो-जहद और नायिका की बेबसी के भाव
इस गाने में प्राण फूंकते हैं। गाना अपने आप में फ़िल्म का पूरा
ट्रेलर है. इसके निर्देशन के लिए निर्देशक सूरज बड़जात्या प्रशंसा के
पात्र हैं। गीत असद भोपाली ने लिखा है.



गाने के बोल:

कहे तोसे सजना
कहे तोसे सजना,ये तोहरी सजनिया
पग पग लिए जाऊं, तोहरी बलैयां मैं
पग पग लिए जाऊं, तोहरी बलैयां

मगन अपनी धुन में रहे मोरा सैयां
पग पग लिए जाऊं,तोहरी बलैयां
पग पग लिए जाऊं,तोहरी बलैयां

बदरिया सी बरसूँ, घटा बन के छाऊँ
बदरिया सी बरसूँ

हो, बदरिया सी बरसूँ, घटा बन के छाऊँ
जिया तो ये चाहे, तोहे अंग लगाऊं

लाज निगोड़ी मोरी , रोके है पैयां
पग पग लिए जाऊं,तोहरी बलैयां, मैं
पग पग लिए जाऊं,तोहरी बलैयां


मैं जग की कोई रीत ना जानूं,
मैं जग की कोई

हो, मैं जग की कोई रीत ना जानूं
मांग का तोहे सिन्दूर मानूं

तू ही चूडियाँ मोरी, तू ही कलियाँ

पग पग लिए जाऊं,तोहरी बलैयां, मैं
पग पग लिए जाऊं,तोहरी बलैयां

मोहे लागे प्यारे, सभी रंग तिहारे
मोहे लागे प्यारे

हो, मोहे लागे प्यारे, सभी रंग तिहारे
दुःख सुख में हर पल, रहूँ संग पिया रे
दरदवा को बांटे, उमर लरकैयां

हो हो, पग पग लिए जाऊँ, तोहरी बलैयां

कहे तोहसे सजना, यह तोहरी सजनिया
पग पग लिए जाऊँ, तोहरी बलैयां
पग पग लिए जाऊँ, तोहरी बलैयां
पग पग लिए जाऊँ, तोहरी बलैयां

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP