Showing posts with label Zameer Kazmi. Show all posts
Showing posts with label Zameer Kazmi. Show all posts

Mar 28, 2018

गैरों से कहा तुमने-शिखर एल्बम १९९५

मिलती जुलती आवाजों वाले कई गीत आप सुन चुके हैं इस ब्लॉग
पर. पंकज उधास से मिलती आवाज़ वाला कोई गायक भी है जिसका
गाया एक गीत सुनेंगे आज.

सन १९९५ के एक एल्बम शिखर से ये गीत लिया गया है. इसे गाया
है अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह ने. ज़मीर काज़मी के लिखे गीत
के लिए तर्ज़ तैयार की निखिल विनय ने.





गीत के बोल:

गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता

गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने

अपनों से कभी जानम पर्दा नहीं होता है
औरों पे यकीन करना अच्छा नहीं होता है
हम चूमते होंठों को सीने से लगा लेते
और कहते के हर चेहरा तुमसा नहीं होता है
तुम हमसे जो कहते हो दामन ना जला होता
तुम हमसे जो कहते हो दामन ना जला होता
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने

यूँ चाहने वालों से रूठा नहीं करते हैं
इस तरह मोहब्बत को रुसवा नहीं करते हैं
दिल लेते हैं दिल दे के ये रस्मे-मोहब्बत है
बस इसके सिवा कोई सौदा नहीं करते हैं
थोडा सा यकीं तुमने हम पर भी किया होता
थोडा सा यकीं तुमने हम पर भी किया होता
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
.......................................................................
Gairon se kaha tumne-Non film song 1995

Read more...

Sep 2, 2017

तू किसी और से मिलने के बहाने-तहकीकात १९९३

हर युग के अपने लोकप्रिय गीत होते हैं. कुछ गीत ऐसे होते हैं
जो बोलों की वजह से सुने और पसंद किये जाते हैं. एक ऐसा
गीत है सन १९९३ की फिल्म तहकीकात से जो फिल्म में दो
संस्करण में उपलब्ध है. आज हम आपको कविता कृष्णमूर्ति का
गाया हुआ वर्ज़न सुनवा रहे हैं.

गीत लिखा है ज़मीर काज़मी ने और संगीतकार हैं अन्नू मलिक.
गीत फिल्माया गया है मधुरु दीक्षित सी दिखाई देने वाली अभिनेत्री
फरहीन पर.




गीत के बोल:

प्यार झूठा सही दुनिया को दिखने आ जा
प्यार झूठा सही दुनिया को दिखने आ जा
तू किसी और से मिलने के बहाने आ जा
तू किसी और से मिलने के बहाने आ जा
प्यार झूठा सही दुनिया को दिखने आ जा
प्यार झूठा सही दुनिया को दिखने आ जा
तू किसी और से मिलने के बहाने आ जा
तू किसी और से मिलने के बहाने आ जा


.........................................................................................
Too kis aur se milne ke bahane-Tehqiqat 1993

Artist: Farheen

Read more...

Jul 1, 2017

राह में उनसे मुलाकात हो गई-विजयपथ १९९४

विजयपथ से अन्नू मलिक के संगीत वाला एक लोकप्रिय गीत
पेश है. कुमार सानू और अलका याग्निक की जोड़ी ने इसे गाया
है. गीत है ज़मीर काज़मी का.

गीत फिल्माया गया है अजव देवगन और तब्बू पर.



गीत के बोल:

राह में उनसे मुलाकात हो गई
जिससे डरते थे वो ही बात हो गई
राह में उनसे मुलाकात हो गई
जिससे डरते थे वो ही बात हो गई

इश्क़ के नाम से डर लगता था
दिल के अंज़ाम से डर लगता था
आशिक़ी वो ही मेरे साथ हो गई
जिससे डरते थे वो ही बात हो गई

तेरे बिन कुछ नहीं भाता है मुझे
हर तरफ़ तू नज़र आता है मुझे
ज़िंदगी तारों की बारात हो गई
जिससे डरते थे वो ही बात हो गई

आँख रोये नाम पर तेरे सावन की तरह
तू समाई दिल में मेरी धड़कन की तरह
हर तरफ़ प्यार की बरसात हो गई
जिससे डरते थे वो ही बात हो गई

राह में उनसे मुलाकात हो गई
जिससे डरते थे वो ही बात हो गई
........................................................
Raah mein unse-Vijaypath 1994

Artists: Ajay Devgan, Tabu

Read more...

Oct 23, 2009

समझ कर चाँद जिसको-बाजीगर १९९३

बाजीगर फ़िल्म १९९४ में आई थी। ये शाहरुख़ खान की
पहली सुपर हिट फ़िल्म है। इसमे इनके साथ दो हीरोइनें हैं
शिल्पा शेट्टी और काजोल । लगभग तीनो कलाकारों को
इस फ़िल्म से फ़ायदा हुआ और तीनो की गाड़ी चल पड़ी।
सबसे ज्यादा फ़ायदा हुआ संगीतकार अनु मालिक और
शाहरुख़ खान को। इस फ़िल्म का एक कर्णप्रिय गीत है
जो फ़िल्म में शामिल नहीं किया गया मगर अक्सर सुनाई
दे जाता है। इसको जौली मुखर्जी और अलका याग्निक ने
गाया है। गीत है -समझ कर चाँद जिसको .......इसे एक
अनजान से गीतकार ज़मीर काज़मी ने लिखा है . गीत आज
के हिसाब से दमदार कहा जा सकता है. चूड़ी के टुकड़े जैसा
आकार दूज के चाँद का होता है. दूज के चाँद को ज्यादा खूबसूरत
माना है लोगों ने.



गाने के बोल:

समझकर चाँद जिसको आसमान ने दिल में रखा है - २
मेरे महबूब की टूटी हुई चूड़ी का टुकडा है - २
समझकर चाँद जिसको आसमान ने दिल में रखा है - २
मेरी नज़रों से देखो तो वो मेरे दिल का टुकडा है - २

तेरे मेहंदी लगे हाथों में जब चूड़ी खनकती है
तो इस गोरी कलाई में यह दिल बनके धड़कती है
यह दिल बनके धड़कती है - २
यह चूड़ी आशिकों को प्यार के नगमे सुनती है
सुहानी रात की खामोशियों में हीर गाती है
यह चूड़ी हीर गाती है - २

ज़मीन पर जो उतर आया ये वो जन्नत का नगमा है
समझकर चाँद जिसको आसमान ने दिल में रखा है
मेरे महबूब की टूटी हुई चूड़ी का टुकडा है
मेरी नज़रों से देखो तो वो मेरे दिल का टुकडा है

मेरे महबूब जैसा इस ज़माने में ना है कोई
दिया लेके भी ढूंढो तो नहीं ऐसा हसीं कोई
नही ऐसा हसीं कोई - २
कभी टूटे से टूटे न हमारे प्यार की डोरी
तेरी चाहत भी बस मेरे लिए अनमोल है गोरी
बड़ी अनमोल है गोरी - २
जुदा हम तुम नही होंगे हमारा तुमसे वादा है

समझकर चाँद जिसको आसमान ने दिल में रखा है
मेरी नज़रों से देखो तो वो मेरे दिल का टुकडा है
मेरे महबूब की टूटी हुई चूड़ी का टुकडा है
.......................................................................
Samajh kar chand jisko-Baazigar 1993

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP