Showing posts with label Nikhil Vinay. Show all posts
Showing posts with label Nikhil Vinay. Show all posts

Nov 12, 2019

आज कल लगता नहीं दिल-शोहरत १९९६

संगीतकार निखिल विनय ९० के दशक में ऐसे समय में
हिंदी फिल्म संगीत के क्षेत्र में आये जब आनंद मिलिंद,
नदीम श्रवण और जतिन ललित जैसी जोड़ियों ने अपने
पैर लगभग जमा ही लिए थे. पुराने संगीतकार भी अपनी
सेवाएं दे रहे थे. लक्ष्मी प्यारे भी सक्रिय थे १९९६ में.

इन सब बातों के चलते भी निखिल विनय अपनी मधुर
धुनों से जनता कका ध्यान आकृष्ट करने में सफल रहे.
उन्हें भले ही फिल्मों में संगीत देने के अवसर ज्यादा ना
मिलें हों उन्होंने सोनू निगम के लिए दीवाना एल्बम भी
तैयार किया जो २००० में रिलीज़ लोकप्रिय एलबमों में
से एक है.

सुनते हैं फिल्म शोहरत से एक कर्णप्रिय युगल गीत जो
कुमार सानू और साधना सरगम ने गाया है. रानी मलिक
के बोल हैं. इसे अविनाश वाधवान और मधु पर फिल्माया
गया है.




गीत के बोल:

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
आज कल लगता नहीं दिल आज कल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल
आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल
आज कल लगता नहीं दिल आज कल

हाल होगा ऐसा जो होती खबर ये
कभी न मिलाते तुमसे नज़र ये
हो ओ ओ हाल होगा ऐसा जो होती खबर ये
कभी न मिलाते तुमसे नज़र ये
तेरे क्या हुए सनम हम न रहे हम
तेरे क्या हुए सनम हम न रहे हम
आसार मेरे गये बदल गये बदल आज कल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल

अपना ही दिल हो गया है पराया
जबसे है तुमने अपना बनाया
अपना ही दिल हो गया है पराया
जबसे है तुमने अपना बनाया
सपने गुलाबी हैं अरमान शराबी हैं
सपने गुलाबी हैं अरमान शराबी हैं
महका लगे है हर पल हर पल आज कल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल
………………………………………………….
Aaj kal lagta nahin dil-Shohrat 1996

Artists: Avinash Wadhwan, Madhu

Read more...

Jul 25, 2019

आ गया हे आ गया-हम तुम्हारे हैं सनम २००२

जब भी कोई गीत सुनता हूँ जो ‘आ गया’ से शुरू होता है तो
मुझे हिंदी सिने संगीत इतिहास का एक क्रिएटिव सोंग याद आ
जाता है-आ गया आ गया हलवा वाला आ गया. ऐसा क्यूँ होता
है ये मैं समझ ना पाया. क्या मुझे हलवा पसंद है इसलिए, या
फिर गीत याद करने के बहानों में सब्जी वाला, दूध वाला, पेपर
वाला से मुझे हलवा वाला बेहतर लगता है. अब वो ज़माना नहीं
बचा जब हलवा फेरी लगा के बेचा जाता था, दूसरी खाने पीने
वाली चीज़ों की तरह. कुछ चीज़ें अलबत्ता अभी भी फेरी वाले ले
आते हैं जैसे मूंगफली चने इत्यादि. उसके अलावा गर्मी में कुल्फी
भी मिल जाती है.

समीर के बोलों को सुरों में ढाला है निखिल विनय ने और इसे
गाया है उदित नारायण ने.
   


गीत के बोल:

हो आ गया हे आ गया हाँ आ गया
आ गया आ गया आ गया

हे यू ब्यूटीफुल गर्ल्स
आई हैव दिस ब्यूटीफुल फ्लावर इन माय हैंड्स
आई वंडर विच वन ऑफ यू विल बी लकी टू गेट इट
यू यू यू हाउ अबाउट यू

आ गया आ गया दिल चुराने मैं आ गया
आ गया आ गया दिल चुराने मैं आ गया
लाईफ इज़ लवेबल प्यार नहीं सेलेबल
लाईफ इज़ लवेबल प्यार नहीं सेलेबल
दिल मेरा अवेलेबल तेरे लिए
आ गया आ गया दिल चुराने मैं आ गया
आ गया आ गया दिल चुराने ये आ गया

नया गीत है नया साज़ है नई बीट है नया राग है
हे नया गीत है नया साज़ है नई बीट है नया राग है
मेरे साथ में ज़रा झूम ले मिला के नज़र आ मुझे चूम ले
रंग जमाने आया
धूम मचाने आया
चैन चुराने आया
प्यार का तोहफ़ा लाया लाया
आ गया आ गया दिल चुराने मैं आ गया
आ गया आ गया दिल चुराने ये आ गया

जवाँ उम्र है हा हसीं रात है चाहतों भरी मुलाकात है
अरे जवाँ उम्र है हा हसीं रात है चाहतों भरी मुलाकात है
जिसको देखिए बेकरार है हर हसीन को मुझ से प्यार है
होश उड़ाने आया
ख़्वाब सजाने आया
गम भुलाने आया
महफ़िलों पे छाया छाया
आ गया आ गया दिल चुराने मैं आ गया
आ गया आ गया दिल चुराने ये आ गया
हे लाईफ इज़ लवेबल प्यार नहीं सेलेबल
लाईफ इज़ लवेबल प्यार नहीं सेलेबल
दिल मेरा अवेलेबल तेरे लिए
आ गया आ गया दिल चुराने मैं आ गया
आ गया आ गया दिल चुराने ये आ गया
मैं आ गया मैं आ गया मैं आ गया मैं आ गया
………………………………………………………………
Aa gaya aa gaya dil churane-Hum tumhare hain sanam 2002

Artist: Salman Khan, Madhuri Dixit

Read more...

Mar 28, 2018

गैरों से कहा तुमने-शिखर एल्बम १९९५

मिलती जुलती आवाजों वाले कई गीत आप सुन चुके हैं इस ब्लॉग
पर. पंकज उधास से मिलती आवाज़ वाला कोई गायक भी है जिसका
गाया एक गीत सुनेंगे आज.

सन १९९५ के एक एल्बम शिखर से ये गीत लिया गया है. इसे गाया
है अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह ने. ज़मीर काज़मी के लिखे गीत
के लिए तर्ज़ तैयार की निखिल विनय ने.





गीत के बोल:

गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता

गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने

अपनों से कभी जानम पर्दा नहीं होता है
औरों पे यकीन करना अच्छा नहीं होता है
हम चूमते होंठों को सीने से लगा लेते
और कहते के हर चेहरा तुमसा नहीं होता है
तुम हमसे जो कहते हो दामन ना जला होता
तुम हमसे जो कहते हो दामन ना जला होता
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने

यूँ चाहने वालों से रूठा नहीं करते हैं
इस तरह मोहब्बत को रुसवा नहीं करते हैं
दिल लेते हैं दिल दे के ये रस्मे-मोहब्बत है
बस इसके सिवा कोई सौदा नहीं करते हैं
थोडा सा यकीं तुमने हम पर भी किया होता
थोडा सा यकीं तुमने हम पर भी किया होता
कुछ हमसे कहा होता
कुछ हमसे कहा होता कुछ हमसे सुना होता
गैरों से कहा तुमने गैरों से सुना तुमने
.......................................................................
Gairon se kaha tumne-Non film song 1995

Read more...

Mar 27, 2018

तेरा मिलना-गैर फ़िल्मी गीत सोनू निगम २०००

सन २००० अर्थात मिलेनियम वर्ष में बहुत सी मिलेनियम क्वालिटी
की चीज़ें दिखलाई दीं. इस वर्ष के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक
हम सुनेंगे आज. ये है सोनू निगम के प्राइवेट एल्बम से.

बोल हैं फैज़ अनवर के और संगीत निखिल विनय का. एल्बम के
कुछ गीत लोकप्रिय हुए और काफी बजे. इसका म्युज़िक वीडियो
आपने एक ना एक बार अवश्य ही देखा होगा जिसमें स्वयं सोनू
डांस करते दिखलाई दे रहे हैं.

   

   

गीत के बोल:

चाहा है तुझको चाहत से ज़्यादा
समझा है तुझको मोहब्बत से ज़्यादा
ये मैं जानता हूँ या दिल जानता है

हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

तेरा मिलना पल दो पल का मेरी धड़कनें चुराये
डर है मुझे प्यार तेरा मेरी जान ले न जाए
तू बता किस तरह जिया जाये हाय हाय
तेरा मिलना पल दो पल का मेरी धड़कनें चुराये
डर है मुझे प्यार तेरा मेरी जान ले न जाए
तू बता किस तरह जिया जाये हाय हाय

आ मेरी जान मेरा सब कुछ तू अपना कर ले
बस मेरी चाहत से रिश्ता कर ले
तेरे लिए मैं कुछ भी हो सकता हूँ
मगर मेरे लिए तू वो है
जिसके लिए मैं साँस लेता हूँ

पूछो ना क्या होता मुझे पास जो तू न हो तो
रुके मेरी साँसों की लहर
सोच ज़रा ये तू भी प्यार ने तेरे मुझे
दिया है जो वादों का ज़हर
किस तरह ज़हर ये पिया जाये हाय हाय

तेरा हिलना पल दो पल का मेरी धड़कनें चुराये
डर है मुझे प्यार तेरा मेरी जान ले न जाए

चुपके चुपके दिल में तूने आग लगा दी ये क्या
मैं तो तेरी यादों में जला
ओ ओ ओ ओ
लाख संभाला फिर भी दिल ये दीवाना मेरा
तेरे ही इशारों पे चला
इम्तेहाँ और क्या दिया जाये हाय हाय

तेरा मिलना पल दो पल का मेरी धड़कनें चुराये
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
……………………………………………………….
Tera milna-Non film song Sonu Nigam

Artist: Sonu Nigam

Read more...

Feb 15, 2018

याद करने से तुझको-गैर फ़िल्मी गीत २००१

९० के दशक में चर्चा में आये गायकों ने अपने अपने प्राइवेट एल्बम
भी निकाले. सोनू निगम ने पार्श्व गायन की शुरुआत के पहले तक
कवर वेर्ज़ं गीत गाये और प्राइवेट एल्बम वाले गीत गाये. बाकियों
जैसे उदित नारायण, कुमार सानू, अभिजीत और ने पार्श्व गायन की
शुरुआत के बाद अपने एल्बम निकाले.

आज सुनते हैं फैज़ अनवर का गाया और निखिल विनय के संगीत
से संवरा गीत. इसे शायद आपने एक ना एक बार सुना हो कहीं.
एल्बम का नाम है आशिकी.




गीत के बोल:

याद करने से तुझको निकलती है जां निकलती है जां
याद करने से तुझको निकलती है जां है जां है जां
निकलती है जां है जां है जां
भूल जाना अब तो मेरे बस में नहीं
भूल जाना अब तो मेरे बस में नहीं
नाम ले लेकर तड़पता है दिल है दिल है दिल
तड़पता है दिल है दिल है दिल
दिल दीवाना अब तो मेरे बस में नहीं
दिल दीवाना अब तो मेरे बस में नहीं
याद करने से तुझको

कहते हैं ये जो मोहब्बत है
इससे तो कोई भी बचता नहीं नहीं
जान-ए-जां अब मेरी आँखों को
तेरे सिवा कोई जंचता नहीं नहीं
हो के जुदा कैसे रहूं
दिल में है जो क्यूँ ना कहूं
क्यूँ ना कहूं जान-ए-जां
पास रहना है तेरे अपनी कसम कसम कसम
अपनी कसम कसम कसम
दूर जाना अब तो मेरे बस में नहीं
याद करने से तुझको

लगता है सारा जहां अपना
जब मेरी बाहों में होती है तू तू
बस जाऊं मैं तेरी धड़कन में
अब तो है इस दिल की ये आरज़ू आरज़ू
आ के ज़रा लग जा गले
दिल पे कोई बस ना चले
बदला है दिल का समा
याद करने से तुझको निकलती है जां है जां है जां
निकलती है जां है जां है जां
भूल जाना अब तो मेरे बस में नहीं
भूल जाना अब तो मेरे बस में नहीं
नाम ले लेकर तड़पता है दिल है दिल है दिल
तड़पता है दिल है दिल है दिल
दिल दीवाना अब तो मेरे बस में नहीं
दिल दीवाना अब तो मेरे बस में नहीं
याद करने से तुझको
………………………………………………………………
Yaad karne se tujhko-Non film song

Read more...

Nov 10, 2016

कोई फ़रियाद तेरे दिल में-तुम बिन २००१

जीवन की साँसें खोया पाया के हिसाब में ही गिन जाती हैं. इसी
बीच में इंसान को कुछ समय मिलता है जिसमें वो बाकी के थोड़े
बहुत काम कर लेता है. दिमाग का यादों का सेक्शन कभी चैन से
बैठने नहीं देता. वो गुज़रे वक्त की हकीकतों के जाल में फँस कर
वर्तमान में डिस्को डांस करता है.

फिल्म तुम बिन का ये गीत बोलों और इसके अनूठे संगीत की वजह
से लोकप्रिय है. जगजीत सिंह द्वारा गाये गए गीतों और गज़लों में
शायद ही आपने ऐसा संगीत कभी सुना होगा. एक प्रयोगधर्मी सा
गीत जो आगे आने वाले संगीत के लिए रास्ता खोलने वाला था.
ऐसे गीत हमें आज काफी सुनाई देते हैं जिनमें बोल एक प्रेम कहानी
के और संगीत किसी हॉरर फिल्म का सा महसूस होता है.

गीत लिखा है निदा फाजली ने और इस गीत का संगीत तैयार किया
है निखिल विनय की जोड़ी ने. गीत की खूबसूरती ये कि इसका संगीत
रहस्य रोमांच वाली फिल्म और ऑपेरा थियेटर में घुस के निकलता
हुआ अपनी लय पर लौट आता है जैसे ही गीत के बोल उभरते हैं.

गीत में फिल्म का नाम आता है और इसे भी आप शीर्षक गीत कह
सकते हैं.



गीत के बोल:

जागते जागते इक उम्र कटी हो जैसे
जागते जागते इक उम्र कटी हो जैसे
जान बाकी है मगर सांस रुकी हो जैसे
कोई फ़रियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे
कोई फ़रियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे
तूने आँखों से कोई बात कही हो जैसे

हर मुलाक़ात पे महसूस यही होता है
हर मुलाक़ात पे महसूस यही होता है
मुझसे कुछ तेरी नज़र पूछ रही हो जैसे

राह चलते हुए अक्सर रुकना होता है
राह चलते हुए अक्सर ये गुमां होता है
वो नज़र छुप के मुझे देख रही हो जैसे
वो नज़र छुप के मुझे देख रही हो जैसे

एक लम्हे में सिमट आया है सदियों का सफर
एक लम्हे में सिमट आया है सदियों का सफर
जिंदगी तेरी बहुत तेज चली हो जैसे
जिंदगी तेरी बहुत तेज चली हो जैसे

किस तरह पहरूं तुझे सोचता रहता हूं मैं
किस तरह पहरूं तुझे सोचता रहता हूं मैं
मेरी हर सांस तेरे नाम लिखी हो जैसे
मेरी हर सांस तेरे नाम लिखी हो जैसे

कोई फ़रियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे
तूने आँखों से कोई बात कही हो जैसे
जागते जागते इक उम्र कटी हो जैसे
जान बाकी है मगर सांस रुकी हो जैसे
……………………………………………………….
Koi fariyad-Tum bin 2001

Artists: Priyanshu Chatterji, Sandali Sinha

Read more...

Jun 9, 2011

जानेमन चुपके चुपके २ -मुस्कान २००३

आइये नए दौर की तरफ एक बार फिर से चलें। सन १९७१ से
आपको लिए चलते हैं सन २००३ में। गीत है फिल्म मुस्कान से।
इस फिल्म का एक गीत आपको सुनवा चुके हैं पहले। उसी गीत
का महिला संस्करण सुनिए। फिल्म में अफताब शिवदासानी और
ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस गीत को गाया है गायिका
अलका याग्निक ने ।

इसके संगीतकार हैं निखिल-विनय और गीत के बोल लिखे हैं
एक बार फिर से अनजान पुत्र समीर ने। कहते हैं जो किताब आँखों
के बिलकुल पास हो उसके अक्षर दिखाई नहीं देते हैं। हीरो नायिका
के गायन से बेखबर वही गीत अपने walkman पर सुन रहा है जो
नायिका गा रही है। अभी तक उसको ये नहीं मालूम पढ़ा है कि जिसे
वो मन ही मन प्यार करता है वो वही है जो उसके सामने ही नाच कर
गीत गा रही है। निर्देशन का कमाल देखिये जैसे ही नायक का मित्र
walkman की डोरी खींचता है, नायिका का गीत भी ख़त्म हो जाता है।
ऐसे गीत बहुत अच्छे लगते हैं जिसमे नायिका-glad, gladder और
gladdest तीनों डिग्री तक खुश दिखाई दे रही हो।






गीत के बोल:

जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
उसने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया

वो ना समझे वो ना जाने, कितना उसको चाहूं मैं
वो ना समझे वो ना जाने कितना उसको चाहूं मैं
उसकी चाहत पे हर एक लम्हा अपनी जान लुटाऊँ मैं
नादान है वो तो, अनजान है वो तो
नादान है वो तो, अनजान है वो तो
मैं क्या करूं
महफ़िल से तन्हाई से, ख्वाबों की परछाई से
महफ़िल से तन्हाई से, ख्वाबों की परछाई से
उसने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया

इश्क मोहब्बत को ठुकराया वो कैसा दीवाना है
मेरे दर्द से मेरे गम से अब तक वो बेगाना है
दूरी सहें कैसे कुछ भी कहूं कैसे
दूरी सहें कैसे कुछ भी कहूं कैसे
यार बता

धड़कन से मेरी साँसों से, कसमों से मेरे वादों से
उसने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया

........................................
Jaaneman chupke chupke 2-Muskaan 2003

Read more...

Nov 28, 2009

जानेमन चुपके चुपके-मुस्कान २००३

नए दौर का एक कर्णप्रिय नगमा फ़िल्म मुस्कान से। इसमे
अफताब शिवदासानी और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इसके गायक कलाकार हैं अलका याग्निक और उदित नारायण ।
इसके संगीतकार हैं निखिल-विनय जो अपने समकालीनों से
ज्यादा मधुर सुनाई दिए मगर इनको ज्यादा प्रसिद्धि नहीं मिली।
गीत के बोल लिखे हैं अनजान पुत्र समीर ने।





गीत के बोल:

जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
तुमने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया

जानेमन, जानेमन, जानेमन, जानेमन
जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
तुमने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया

जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
हाँ जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
तुमने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया

जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके
तुमने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया

तेरी हर मुस्कान में न जाने कैसा जादू है
तेरी हर मुस्कान में न जाने कैसा जादू है
बिन देखे ही दिलबर तेरा यह आशिक बेकाबू है

मैं भी तुझे पल पल महसूस करती हूँ

मैं भी तुझे पल पल महसूस करती हूँ
तेरी कसम
इस मौसम की बाहों में, अनजानी इन राहों में
इस मौसम की बाहों में, अनजानी इन राहों में
तुमने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
तेरे ही बारे में दिलबर मैंने सुभ-ओ-शाम लिखा
तेरे ही बारे में दिलबर मैंने सुभ-ओ-शाम लिखा
हर धड़कन पे बेचैनी में मैंने तेरा नाम लिखा

मैं जी नहीं सकता होके जुदा तुझसे
मैं जी नहीं सकता होके जुदा तुझसे
जान-ऐ-वफ़ा
गुलशन में वीरानों में, आके मेरे कानों में
गुलशन में वीरानों में, आके मेरे कानों में
तुमने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया

जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके

अरे जानेमन चुपके चुपके, सारी दुनिया से छुपके

तुमने ऐसी बात कही दिल मेरा खो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
न जाने कब प्यार हो गया, सनम इकरार हो गया
........................................
Jaaneman chupke chupke 1-Muskaan 2003

Read more...

Nov 5, 2009

छोटी छोटी रातें-तुम बिन २००१

मूल कहानी अगर बढ़िया है तो भाषा कोई भी हो, वो अच्छी ही लगेगी।
एक विलायती कहानी से प्रेरित फ़िल्म तुम बिन दिल को छू लेने वाली
फ़िल्म है।

फ़िल्म कितनी चली पता नहीं, मगर ये एक मानवीय रिश्तों का एक
अच्छा चिटठा है। इस गीत के दो गीत मुझे पसंद है, उसमे से एक आज
आपके लिए पेश है। नए ज़माने का गीत है इसलिए थोड़ा लाउड है।

नवनीत निशान अपने कई समकालीनों से बेहतर कलाकार हैं। उनको
सीरियल और फिल्मों में ज्यादा अवसर नहीं मिले। इसमे उन्होंने
आयशा नाम का किरदार निभाया है और उनकी शादी की तैयारियां चल
रही हैं। उसी अवसर पर ये गीत गाया जा रहा है।



गाने के बोल:

छोटी छोटी रातें, लम्बी हो जाती हैं

छोटी छोटी रातें लम्बी हो जाती हैं
बैठे बिठाए यूँ ही नींदें खो जाती हैं
दिल में बेचैनी आंखों में इंतज़ार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है

छोटी छोटी रातें लम्बी हो जाती हैं
बैठे बिठाए यूँ ही नींदें खो जाती हैं
दिल में बेचैनी आंखों में इंतज़ार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है

छोटी छोटी रातें लम्बी हो जाती हैं

दीवानों सी हालत है अपनी
पूछो ना क्या चाहत है अपनी

थाम ली मैंने तेरी यह बाहें
इन बाहों में जन्नत है अपनी

फूल सा खिल के महका है यह दिल
फिर तुझे छू के बहका है यह दिल

दिल का क्या है यह तो हर पल बेकरार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है

छोटी छोटी रातें लम्बी हो जाती है

ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला
ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला
ला ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला ला ला ला ला ला

पंछी बनके उड़ता है यह दिल
मिलती मैं जब सपनों की मंजिल

सपने तो फिर सपने होते है
सच है यह कब अपने होते है

जागती आँखें देखा करे सपना
जब कोई दिल को लगता है अपना

ना दिल पे काबू ना ख़ुद पे इख्तियार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है

छोटी छोटी रातें लम्बी हो जाती हैं
बैठे बिठाए यूँ ही नींदें खो जाती हैं

दिल में बेचैनी आंखों में इंतज़ार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है
जब किसी को किसी से प्यार होता है

ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला
ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला
ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला
ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला
ला ला ला
.........................................................
Chhoti chhoti ratein-Tum bin 2001

Artists: Priyanshu Chatterji, Sandali Sinha,

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP