Showing posts with label Aa gale lag ja. Show all posts
Showing posts with label Aa gale lag ja. Show all posts

Dec 6, 2019

ए मेरे बेटे-आ गले लग जा १९७३

बेटी-बेटे हिट्स के अंतर्गत सुनते हैं एक गीत जिसे
किशोर कुमार ने गाया है शशि कपूर के लिए. अपने
देश में स्केटिंग के शौक पर बनी शायद ये एकमात्र
फिल्म है. दूसरी भी हो सकती है मगर मेरे ध्यान
में नहीं है. यूँ तो कई नायक नायिकाओं को हमने
फिल्मों में स्केटिंग करते देखा है मगर फिल्म का एक
बड़ा भाग इस शौक को समर्पित हो ऐसे देखने में
नहीं आया.

गीत साहिर लुधियानवी का है और इसका संगीत
आर डी बर्मन ने तैयार किया है. गीत में एक आवाज़
और है-सुषमा श्रेष्ठ की जिन्हें हम आज पूर्णिमा के
नाम से जानते हैं.




गीत के बोल:

ए मेरे बेटे सुन मेरा कहना
चाहे दुख होये हँसते ही रहना
ए मेरे बेटे सुन मेरा कहना
चाहे दुख होये हँसते ही रहना

तू मेरे बेटे क्यों रोये
अँखियों के मोती क्यों खोये
मैं तेरा घोड़ा मैं हाथी
मैं तेरे दुख सुख का साथी
तेरा मैं सहारा हूँ मेरा तू सहारा है
जान से भी प्यारा है
आ जा आ जा

ए मेरे बेटे सुन मेरा कहना
चाहे दुख होये हँसते ही रहना

रखना भरोसा उसपे सदा
जिसने है सबको जन्म दिया
कल तेरा पापा रहे न रहे
अब जो कहा फिर कहे न कहे
कहा न भुलाना तू
वही रखवाला है उसी को बुलाना तू
आ जा आ जा

ए मेरे बेटे सुन मेरा कहना
चाहे दुख होये हँसते ही रहना

सोचा था क्या और क्या लाया
देते हुए जी भर आया
ले ये बैसाखी ले ले रे
मेरे अभागे हाथों से
इसी के सहारे चल चल मेरे प्यारे चल
पापा के दुलारे चल
आ जा आ जा

ए मेरे पाप्पा सुन मेरा कहना
चाहे दुख होवे हँसते ही रहना
.............................................................
Ae mere bete-Aa gale lag ja 1973

Artists: Shahsi Kapoor, A kid

Read more...

Sep 3, 2017

ना कोई दिल में समाया-आ गले लग जा १९७३

अनूठापन आर डी बर्मन के संगीत की विशेषता है. एक गीत सुनते
हैं आज सन ७३ की फिल्म आ गले पड़ जा से. आपने दुमदार दोहे
अवश्य सुने होंगे. एक हास्य कवि किसी ज़माने में दुमदार दोहों के
लिए प्रसिद्ध थे.

प्रस्तुत हिंदी गीत में टैग है-जानती हो. विलायती संगीत में ऐसे टैग
वाले गीत काफी सारे हैं. हिंदी फिल्मों के लिहाज से ये थोडा नया सा
था ७३ में. हालांकि कुछ प्रयोगधर्मी गीत आपको श्वेत श्याम युग में
भी मिल जायेंगे.



गीत के बोल:

ना कोई दिल में समाया
ना कोई पहलू में आया
जा के भी पास रहीं तुम ही
ओ जाने जां जानेमन
जानती हो
ना कोई दिल में समाया
ना कोई पहलू में आया
जा के भी पास रहीं तुम ही
ओ जाने जां जानेमन
जानती हो

क्यों तुमने दामन चुराया तुम जानों मैं क्या बताऊँ
मुझमें ही कुछ ऐब होगा क्यों तुम पे तोहमत लगाऊँ
मैं तो यहीं कहूँगा पूछोगी जब भी
हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ
जा के भी पास रहीं तुम ही
ओ जाने जां जानेमन
जानती हो

तुम जो मुझे दे गई हो इक ख़ूबसूरत निशानी
लिपटा के सीने से उसको कट जाएगी ज़िन्दगानी
मैं तो यहीं कहूँगा पूछोगी जब भी
हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ
जा के भी पास रहीं तुम ही
ओ जाने जां जानेमन
जानती हो

ना कोई दिल में समाया
ना कोई पहलू में आया
जा के भी पास रहीं तुम ही
ओ जाने जां जानेमन
जानती हो
…………………………………………………….
Na koi dil mein samaya-Aa gale lag ja 1973

Artists: Shashi Kapoor, Sharmila Tagore

Read more...

Nov 13, 2016

आज हमें मालूम हुआ-आ गले लग जा १९९४

सबको मालूम होता है एक ना एक दिन आखिर को प्यार मोहब्बत
क्या चीज़ है. ये उन्हीं को ज्यादा मालूम पढता है जो इस झमेले
में पड़ते हैं. गीतकारों ने अपने अपने अंदाज़ में कहा है इस फ़ेनोमीने
को. दीवानों से पूछो मोहब्बत है क्या?, मोहब्बत है क्या चीज़ हमको
बताओ, क्या प्यार इसी को कहते हैं, ये इश्क है क्या एक रोग बुरा,
प्यार क्या होता है. कम से कम १०० से ज्यादा अलग अलग अंदाज़
हैं पूछने के. फेनोमीना, फेनोटीना, फेनोरीना और ना जाने क्या क्या.

प्यार मोहब्बत में करेला गुलाब जामुन लग सकता है और वैनीला
आइसक्रीम बटर स्कॉच लग सकती है. एक फिल्म में बताया गया है
कि नायिका का दही बड़ा खाने का मन नहीं किया तो उसकी सहेली
कहती है प्यार हो गया है इस वजह से दही बड़ा खाने का मन नहीं
करता है. वो फिल्म है बिंदिया गोस्वामी की गोलमाल.

सुनते हैं आ गले लग जा फिल्म से एक गीत. ये जुगल हंसराज और
उर्मिला मातोंडकर अभिनीत फिल्म है. अनवर सागर के लिखे गीत की
तर्ज़ बनाई है अन्नू मलिक ने जिसे कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति
गा रहे हैं.





गीत के बोल:

आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
एक रोज अगर तुम ना मिलो
एक रोज अगर तुम ना मिलो दीवानों सी हालत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
एक रोज अगर तुम ना मिलो
एक रोज अगर तुम ना मिलो दीवानों सी हालत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है

हल्का हल्का दर्द-ऐ-जिगर है
तुझको पता है मुझको खबर है
देख के सूरत प्यारी प्यारी भूल गए हम दुनिया सारी
जब दिल ये किसी पे आता है
जब दिल ये किसी पे आता है मिट जाने की हसरत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है

तेरे लबों का रंग चुरा के महका दूंगा तेरी साँसें
छोडो छोडो मेरा आँचल शर्म के मारे झुक गयी आँखें
दिल मेरा रुक रुक जाता है
दिल मेरा रुक रुक जाता है जब नज़रे-इनायत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है

तेरे बिना मैं जी ना सकूंगा तेरे लिए मैं हर गम सहूंगा
मेरी भी हालत कुछ ऐसी है चैन गया और नींद उडी है
धडकन ये दिल की बढती है
धडकन ये दिल की बढती है जब पहली शरारत होती है

आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
एक रोज अगर तुम ना मिलो
एक रोज अगर तुम ना मिलो दीवानों सी हालत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
आज हमें मालूम हुआ क्या चीज़ मोहब्बत होती है
...................................................................
Aaj hamen maloom hua-Aa gale lag ja 1994

Artists: Jugal Hansraj, Urmila Matondkar

Read more...

Jul 1, 2013

वादा करो नहीं छोड़ोगे-आ गले लग जा-१९७३

वास्तविकता में क्या क्या भाव मन से निकलते हैं किसी
लाइन-मारो कार्यक्रम में, उसकी कुछ बानगी इस गीत में
मौजूद है. साहिर के गीतों को यूँ ही रीयलिस्टिक गीत नहीं
कहा जाता. जितने करीब वे पहुँच जाते हैं मसले के, उतनी
पैनी नज़र बहुत कम शायरों के पास मिलेगी.  गीत में नायिका
औकात तक याद दिला रही है नायक को, भला बताइए
ऐसे गीत कोई प्रेमी सुनेगा. ऐसा चांटे वाला गीत भी, आश्चर्य
है प्रेमी तबियत से सुनते हैं, इससे बड़ा सफलता का क्या
पैमाना तलाश किया जाए, उसप र पंचम का संगीत तो है
ही. गीत है ही करेला नीम चढा. यहाँ करेले वाली कहावत
को अच्छे सेन्स में लीजियेगा. इस कहवत को अतिश्योक्ति
की तरह प्रयोग में लाया जाता है.

गीत फिल्माया गया है शशि कपूर और शर्मीला टेगोर पर.
लता और किशोर का युगल गीत है जो शर्तिया आज के
रेडियो चैनलों पर कभी कभार सुनाई देता है.

दीवानगी के अदाओं से शुरू होता है गीत. स्केटिंग वाला गीत
कुछ दुर्लभ नज़ारा है हिंदी गीतों में. गीत के लिए दोनों ने
स्केटिंग सीखी थी, ऐसा बताया जाता है. कम्पीटिशन के अंत
में दोनों को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाता
है.



गीत के बोल:

ओ ठहरो मेरी जान

वादा करो नहीं छोड़ोगे  तुम मेरा साथ
जहाँ तुम हो, वहाँ मैं भी हूँ
छुओ नहीं, देखो, जरा, पीछे रखो हाथ
जवां तुम हो, जवां मैं भी हूँ
छुओ नहीं, देखो, जरा, पीछे रखो हाथ
जवां तुम हो, जवां मैं भी हूँ


सुनो मेरी जां हंस के मुझे ये कह दो
भीगें लबों की नरमी मेरे लिए है
हो ओ, जवां नज़र की मस्ती मेरे लिए है
हसीं अदा की शोखी मेरे लिए है
मेरे लिए, ले के, आई हो, ये सौगात
जहाँ तुम हो, वहाँ मैं भी हूँ

छुओ नहीं, देखो, जरा, पीछे रखो हाथ
जवां तुम हो, जवां मैं भी हूँ

मेरे ही पीछे आखिर पड़े हो तुम क्यों
एक मैं जवां नहीं हूँ और भी तो हैं
ओ ओ ओ, मुझे ही घेरे आखिर खड़े हो तुम क्यों
मैं ही यहाँ नहीं हूँ और भी तो हैं
जाओ जा के, ले लो, जो भी दे दे, तुम्हें हाथ
जहाँ सब हैं, वहाँ मैं भी हूँ

वादा करो नहीं छोड़ोगे  तुम मेरा साथ, ला ला ला ला ला
जहाँ तुम हो, वहाँ मैं भी हूँ, ला ला ला

जवां कई हैं, लेकिन जहां में कोई
तुम सी हसीं नही हैं हम क्या करें
हो ओ, तुम्हें मिलूं मैं, इसका तुम्हें यकीं हैं,
हमको यकीं नही हैं, हम क्या करें
ऐसे नहीं फूलो ज़रा देखो औकात
किसी का तो देना होगा दे दो मेरा साथ
जहाँ तुम हो, वहाँ मैं भी हूँ

छुओ नहीं, देखो, जरा, पीछे रखो हाथ
जवां तुम हो, जवां मैं भी हूँ

जहाँ तुम हो, वहाँ मैं भी हूँ
जवां तुम हो, जवां मैं भी हूँ
............................................................
Waada karo nahin chhodoge-Aa gale lag ja 1973

Read more...

Mar 27, 2010

तेरा मुझसे है पहले का २ -आ गले लग जा १९७३

एक समय में फ़िल्में ही बर्फीली पहाड़ियों के दर्शन करने का माध्यम
हुआ करती थीं। साधन सीमित थे और आम जनता ज्यादा यात्रा नहीं
किया करती थी। फिल्मों में कई गीत पहाड़ों पर फिल्माए गए हैं। एक
ऐसा ही गीत है फिल्म 'आ गले लग जा' से। शशि कपूर और शर्मिला टेगोर
बर्फीली पहाड़ियों पर कसरत करते नज़र आ रहे हैं। गीत कर्णप्रिय है और
इसे किशोर कुमार ने गाया है। साहिर के बोलों को सुरों में पिरोया है
राहुल देव बर्मन ने।



गाने के बोल:

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई
तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई

जाने तू या जाने ना
माने तू या माने ना

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई
तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई

धुआं धुआं था वो समा
यहाँ वहां जाने कहाँ
धुआं धुआं था वो समा
यहाँ वहां जाने कहाँ
तू और मैं कहीं मिले थे पहले
देखा तुझे तो दिल ने कहा

जाने तू या जाने ना
माने तू या माने ना

ऑउच................


देखो अभी खोना नहीं
कभी जुदा होना नहीं
देखो अभी खोना नहीं
कभी जुदा होना नहीं
अब के यूँ ही मिले रहेंगे दोनों
वादा रहा ये इस शाम का

जाने तू या जाने ना
माने तू या माने ना

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई
तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई

जाने तू या जाने ना
माने तू या माने ना

Read more...

Oct 28, 2009

तेरा मुझसे है पहले का नाता २ -आ गले लग जा १९७३

अब हीरो ने ये गीत पहले फ़िल्म में गा लिया
है तो उसक बच्चा भी वही गीत दोहराएगा ना ।
मुझको कुछ स्मायलीज़ की कमी हमेशा से
महसूस होती है ब्लॉगर की सुविधा में ।
इधर बच्चे का नाम तो मुझे मालूम नहीं मगर
गायिका का नाम बता सकता हूँ-सुषमा श्रेष्ठ जिनको
हम पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। पूर्णिमा के नाम
से उन्होंने कई युगल गीत कुमार सानू के साथ गाये हैं ।



गाने के बोल:

सुषमा : ला ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला...

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई
जाने तू या जाने न
माने तू या माने न

देखो अभी खोना नहीं
कभी जुदा होना नहीं
अब के यूँही मिले रहेंगे दोनों
वादा रहा ये इस शाम का
जाने तू या जाने न
माने तू या माने न

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई
तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई
यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई

आगे क्या है डैडी मैं तो भूल ही गया.....

किशोर: वादे गए बातें गई,
जागी जागी रातें गई
चाहा जिसे मिला नहीं
तो नही हमें गिला नहीं

अपना है क्या
जिए मारें चाहे कुछ हो
तुझको तो जीना रास आ गया

जाने तू या जाने न
माने तू या माने न

ला ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला...
ला ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला...

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP