Showing posts with label Bela Sulakhe. Show all posts
Showing posts with label Bela Sulakhe. Show all posts

Aug 3, 2019

प्यार प्यार प्यार कैसे हुआ-सुहाग १९९४

फिल्म संगीत और फ़िल्मी गीतों का फिल्मांकन समय के साथ साथ
काफी प्रगति करता चला है. कुछ ऐसे गीत हैं जिनमें आप सभी ऋतुओं
का आनंद ले सकते हैं. ऐसे गीत फिल्माना आसान काम नहीं है. हर
मौसम के हिसाब से चड्डी बनियान ढूँढने पड़ते हैं.

आज सुनते हैं फिल्म सुहाग से एक युगल गीत अक्षय कुमार और नगमा
पर फिल्माया गया. समीर का गीत है और आनंद मिलिंद का संगीत.
उदित नारायण संग बेला सुलाखे ने इसे गाया है. गाने के बीच में कोरस
की हुआ हुआ भी शामिल है.

गीत में कलाकारों ने इतनी रेत उडाई है कि उस मात्रा से नया धोरा खड़ा
हो सकता है.





गीत के बोल:

प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
जादूगर तूने जाने कैसा जादू किया
धक् धक् धडके है मतवाला जिया
माने न माने न माने न माने न दिल ये दीवाना
प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ

दिलरुबा मचल के रंग यूँ बदल के
ऐसे कहाँ जाने लगी
ये दुपट्टा ढलके क्यूँ जवानी छलके
मस्ती नयी छाने लगी
अब दूरी तड़पाने लगी
तूने देखा शर्माने लगी
जाने दे जाने दे जाने दे
जानू मैं तेरा ये बहाना
हे हे हे हे हे प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ

हम मिले हैं जबसे मांगती हूँ रब से
मैं दुआएं तेरे लिए
है तमन्ना कब से आग लगा लूं लब पे
तेरी वफ़ा मेरे लिए
तेरी बातें हैं जादू भरी
तुझे आती है जादूगरी
आने दे आने दे आने दे
बाहों में मुझे जाने जाना
हे हे हे हे प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
जादूगर तूने जाने कैसा जादू किया
धक् धक् धडके है मतवाला जिया
माने न माने न माने न माने न दिल ये दीवाना
प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
प्यार प्यार प्यार प्यार
प्यार मेरे यार ऐसे हुआ कैसे हुआ
...................................................................
Pyar pyar pyar pyar-Suhag 1994

Artists:  Akshay Kumar, Nagma

Read more...

Jul 24, 2018

परदेसी परदेसी जाना नहीं ३-राजा हिन्दुस्तानी १९९७

फिल्म जब जब फूल खिले का सबसे लोकप्रिय गीत है
परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना. परदेसी इसका की वर्ड
है. इसी पर आधारित १९९६ की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी
का भी लोकप्रिय गीत परदेसी शब्द वाला है.

अमुक अमुक फिल्म के कथानक में एक गीत इतने टुकड़ों
में बजता है जैसे सुबह के नाश्ते के लिए, लंच और डिनर
के लिये अलग अलग हों. इससे ज्यादा होने पर उसे आप
टी-ब्रेक के लिये समझ सकते हैं.

फिल्म में ये तीन संस्करण में उपलब्ध है. दो वर्ज़न आप
पहले सुन चुके हैं. सुनते हैं तीसरा वर्ज़न जिसमें मर्मस्पर्शी
वाईलिन फ्री में बजी है. इसे गाया है-सुरेश वाडकर और
बेला सुलाखे ने. गीत-संगीत समीर और नदीम-श्रवण का है.




गीत के बोल:

परदेसी परदेसी
परदेसी परदेसी जाना नहीं
जाना नहीं
हमें छोड़ के
हो ओ ओ हमें छोड़ के
परदेसी परदेसी जाना नहीं
जाना नहीं
हमें छोड़ के हमें छोड़ के
परदेसी परदेसी जाना नहीं
हमें छोड़ के  हमें छोड़ के

परदेसी मेरे यारा वादा निभाना
हमें याद रखना कहीं भूल न जाना
परदेसी परदेसी जाना नहीं
मुझे छोड़ के मुझे छोड़ के
मुझे छोड़ के हाँ मुझे छोड़ के
………………………………………..
Pardesi pardesi 3-Raja Hindustani 1997

Artists: Aamir Khan, Karishma Kapoor

Read more...

Jan 28, 2018

चाहा तो बहुत न चाहें तुझे-इम्तिहान १९९४

आज एक युगल गीत सुनते हैं सन १९९४ की फिल्म इम्तिहान से.
चाहना और ना चाहना ये दोनों भाव इसके मुखड़े में मौजूद हैं. वो
कहते हैं किसी का बस ना चलना. कई चीज़ें ऑटो-मेटिकली होती
हैं जिन पर किसी का बस ट्रक या जोर नहीं चलता.

गीत गाया है कुमार सानू और बेला सुलाखे ने. फैज़ अनवर की
रचना है और अन्नू मलिक का संगीत.





गीत के बोल:

चाहा तो बहुत न चाहें तुझे चाहत पे मगर कोई ज़ोर नहीं
चाहा तो बहुत न चाहें तुझे चाहत पे मगर कोई ज़ोर नहीं
दिल ही तो है तुमपे आ ही गया दिल का सनम यह क़सूर नहीं
चाहा तो बहुत चाहा तो बहुत चाहा तो बहुत

चाहा तो बहुत न चाहें तुझे चाहत पे मगर कोई ज़ोर नहीं
दिल ही तो है तुमपे आ ही गया दिल का सनम ये क़सूर नहीं
चाहा तो बहुत हो चाहा तो बहुत

तेरा नाम है इन होंठों पे सीने में है तस्वीर तेरी
तूने मुझको अपना माना ये है सनम तक़दीर मेरी
हो ये है सनम तक़दीर मेरी
दिल ये पुकारे मिल के सनम हम
दिल ये पुकारे मिल के सनम हम होंगे कभी अब दूर नहीं

चाहा तो बहुत न चाहें तुझे चाहत पे मगर कोई ज़ोर नहीं
दिल ही तो है तुमपे आ ही गया दिल का सनम ये क़सूर नहीं
चाहा तो बहुत हो चाहा तो बहुत

जाने किस तरह वो जीते हैं जिनका कोई दिलदार नहीं
पत्थर होंगे उनके दिल में जिनको किसी से प्यार नहीं
ओ जिनको किसी से प्यार नहीं
करते न कैसे इकरार तुमसे
करते न कैसे इकरार तुमसे इतने भी हम मग़रूर नहीं

चाहा तो बहुत न चाहें तुझे चाहत पे मगर कोई ज़ोर नहीं
दिल ही तो है तुमपे आ ही गया दिल का सनम ये क़सूर नहीं
चाहा तो बहुत न चाहें तुझे चाहत पे मगर कोई ज़ोर नहीं
चाहा तो बहुत हो चाहा तो बहुत
चाहा तो बहुत
........................................................................
Chaha to bahut na chahen tujhe-Imtihaan 1994

Artists: Saif Ali Khan, Raveena Tandon

Read more...

Jul 31, 2017

गले में लाल टाई-हम तुम्हारे हैं सनम २००२

परिधानों पर बने गानों में से अगला प्रस्तुत है आपके लिए.
ये टाई पर बना गीत है.

सन २००० के बाद एक नया ट्रेंड शुरू हुआ फ़िल्मी गीतों के
मामले में. मुखड़े की जगह कोई और पंक्ति या की-वर्ड से
गाना पहचाना जाने लगा. २०१० के बाद तो केवल शब्दों
से गाने पहचाने जाने लगे हैं.

एक गीत सुनते हैं बप्पी लहरी के संगीत वाला माधुरी दीक्षित,
सलमान खान और शाहरुख खान पर फिल्माया हुआ. इस
युगल गीत को गाया है कुमार सानू और बेला सुलाखे ने.



गीत के बोल:

गले में लाल टाई घर में एक चारपाई
तकिया एक है और हम दो एक ही है रजाई
सर्दी कैसे जायेगी कहो कैसे हमें नींद आएगी
सर्दी कैसे जायेगी कहो कैसे हमें नींद आएगी
गले में लाल टाई घर में एक चारपाई
तकिये की फिकर ना कर बनूँगा मैं खुद रजाई
अरे गले से लगाऊँगा ओ तोसे कॉफ़ी पिला दूंगा
गले से लगाऊँगा ओ तोसे कॉफ़ी पिला दूंगा

सारी दुनिया चैन से सोये हम दोनों बातों में खोये
तुम से मैं डरती हूँ कोई हरकत ना करो
एक है शर्त मेरी तुम शरारत न करो
हाय ये पसीना क्यूँ आ गया है हमदम
ना तो कुछ सोचो तुम ना तो कुछ सोचें हम
लगे चारपाई में कहीं एक खटमल है
तंग मुझे करता है तन में खल-बल है
दुश्मन खटमल को तुझसे मोहब्बत है
जहाँ चाहे घूमेगा हाय क्या किस्मत है
अभी उसे ढूंढ कर मैं तगड़ी सजा दूंगा
अभी उसे ढूंढ कर मैं तगड़ी सजा दूंगा

गले में लाल टाई घर में एक चारपाई
तकिया एक है और हम दो एक ही है रजाई
सर्दी कैसे जायेगी कहो कैसे हमें नींद आएगी
गले से लगाऊँगा ओ तोसे कॉफ़ी पिला दूंगा

खिडकी के मन परदे गिरा दूं
तुम कह दो तो बत्ती बुझा दूं
अरे बाबा ना रे बत्ती ना बुझा देना
वक्त का पता नहीं कुछ ना हो जाए कहीं
जाता हूँ सर की कसम ज्यादा ना छेडूंगा
इस शराफत के लिए एक चुम्मा लूँगा
हाय किस्मत फूटी किसको लाड किया
ऐसे बेसब्री से मैंने कईं प्यार किया
अब तो मजबूरी है ये घडी आई है
साथ सोना ही पड़े एक चारपाई है
तेरे भरोसे को कभी ना दगा दूंगा समझी
तेरे भरोसे को कभी ना दगा दूंगा

गले में लाल टाई घर में एक चारपाई
तकिया एक है और हम दो एक ही है रजाई
सर्दी कैसे जायेगी कहो कैसे हमें नींद आएगी
गले से लगाऊँगा ओ तोसे कॉफ़ी पिलाऊँगा
………………………………………………………..
Gale mein laal taai-Hum tumhare hain sanam 2002

Artists: Salman Khan, Shahrukh Khan, Madhuri Dixit

Read more...

Jul 12, 2017

इधर से देखो उधर से-खुल्लम खुल्ला प्यार करें २००५

अभी तक जितने भी हिंदी फ़िल्मी गीत बने हैं उनमें लड़की
की तुलना कम से कम २००० चीज़ों से तो कर ही दी गयी होगी.
इस गीत में बनारसी पान से तुलना की गयी है. किसी किसी
गीत में तो १०-२० चीज़ों से तुलना मिलती है.

सन २००५ की फिल्म के लिए ये गीत गाया है सोनू निगम
और बेला सुलाखे ने. समीर का गीत है और आनंद मिलिंद
का संगीत.


   
गीत के बोल:

इधर से देखो उधर से देखो
देखो चाहे जिधर से देखो
कमसिन है शोख है हसीन है जवान है
कमसिन है शोख है हसीन है जवान है
दिल मेरा दिल यारों इसपे कुर्बान है
दिल मेरा दिल यारों इसपे कुर्बान है
ये लड़की नहीं ये बनारस का पान है
ये लड़की नहीं ये बनारस का पान है

आशिक़ दीवाना है पागल नादान है
आशिक़ दीवाना है पागल नादान है
नीयत से लगता मुझे ये बेईमान है
नीयत से लगता मुझे ये बेईमान है
अरे इसको बचा इसकी खतरे में जान है
अरे इसको बचा इसकी खतरे में जान है

ये कोई प्रेमी मुझे दिलफेंक लगता है
ना तो दिल से ना शकल से नेक लगता है
इसे होंठों पे अपने सजा के रखूं
इसे दाँतों तले मैं दबा के रखूं
ये तो जवानी के कत्थे की दुकान है
ये लड़की नहीं ये बनारस का पान है
ये लड़की नहीं ये बनारस का पान है

दिल में हाँ होंठों पे ना महबूब होती है
ये हसीनों की अदा भी खूब होती है
अरे मैं चीज़ क्या हूँ ये जाने नहीं
बड़ा ज़िद्दी अनाड़ी है माने नहीं
तेवर से मेरे अभी ये अनजान है
अरे इसको बचा इसकी खतरे में जान है
इसको बचा इसकी खतरे में जान है

कमसिन है शोख है हसीन है जवान है
दिल मेरा दिल यारों इसपे कुर्बान है
दिल मेरा दिल यारों इसपे कुर्बान है
दिल मेरा दिल यारों इसपे कुर्बान है
ये लड़की नहीं ये बनारस का पान है
ये लड़की नहीं ये बनारस का पान है
…………………………………………..
Idhar se dekho udhar-Khuula khulla pyaar karen 2005

Artists: Govinda, Preity Zinta

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP