Showing posts with label Chala murari hero banne. Show all posts
Showing posts with label Chala murari hero banne. Show all posts

Nov 15, 2025

तेरी कठपुतली हूँ-चला मुरारी हीरो बनने १९७७

जिसे आना है उसे जाना है. नश्वर संसार का यही नियम है. पिछले दिनों
बॉलीवुड के एक शानदार कलाकार असरानी अगली दुनिया को कूच कर
गए. अपने हास्य द्वारा लोगों कामनोरंजन करते करते उन्होंने कुछ गंभीर
किस्म की फ़िल्में बनाने कीकोशिश भी करी मगर जनता को उनका ये 
अंदाज़ शायद पसंद नहीं आया.

उनकी बनायीं १९७७ के फिल्म चला मुरारी हीरो बनने का एक गीत
सुनते हैं. इस फिल्म में हेमा मालिनी की भी भूमिका है. ये गीत उनीं पर
फिल्माया गया है जिसमें असरानी भी नाचते दिखलाई डे रहे हैं.

 

 गीत के बोल:
 
तेरी कह्पुटली हूँ नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ न बोलूंगी तेरे संग डोलूँगी
हाय रे मैं हूँ तुम्हारी तू साजन है मेरा
तेरी कह्पुटली हूँ नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ न बोलूंगी तेरे संग डोलूँगी
हाय रे मैं हूँ तुम्हारी तू साजन है मेरा
 
अब काहे का डरना जग से अब काहे की चोरी
बांध ली तेरे संग बलमवा जब ये प्रीत की डोरी
अब काहे का डरना जग से अब काहे की चोरी
बांध ली तेरे संग बलमवा जब ये प्रीत की डोरी
 
के बांके बावरिया बजा के पयलिया
रोज़ करती हूँ तुम्हारी गलियो का फेरा
 
तेरी कठपुतली हूँ नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ न बोलूंगी तेरे संग डोलूँगी
हाय रे मैं हूँ तुम्हारी तू साजन है मेरा

राम कसम मैं सच कहती हूँ सुन ले ओ हमजोली
दो दिन में तू मेरे घर पे लाया न जो डोली
राम कसम मैं सच कहती हूँ सुन ले ओ हमजोली
दो दिन में तू मेरे घर पे लाया न जो डोली

तो मायके से चल के मैं खुद मेहँदी मल के
द्वार पे तेरे ओ जुल्मी लगा दूंगी डेरा
 
तेरी कठपुतली हूँ नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ न बोलूंगी तेरे संग डोलूँगी
हाय रे मैं हूँ तुम्हारी तू साजन है मेरा
.................................................................................
Teri kahputli hoon-Chala MUrari Hero Banne 1977

Read more...

Apr 22, 2018

पास आओ ना-चला मुरारी हीरो बनने १९७७

सन १९७७ की असरानी निर्देशित फिल्म से अगला गीत सुनते हैं
जो असरानी और सिमी ग्रेवाल पर फिल्माया गया है. योगेश के
लिखे गीत को आशा भोंसले ने गाया है. संगीत है पंचम का.

गीत में जो बहुत सारा कुछ दिखलाई दे रहा है उसमें एक बड़ी सी
कार और फिल्म की हीरोईन बिंदिया गोस्वामी भी नज़र आती हैं.





गीत के बोल:

क्या सोच रहे हो प्यार करते हो और सोचते हो
नौटी
सोचो मत खो जाओ सब भूल जाओ
देखो मेरी तरफ क्या मैं सोचती हूँ ऊं हूँ
जो दिल में आता है वही करती हूँ
जितनी दुनिया की परवाह करोगे
आपने आप से दूर होते जाओगे
सो लेट्स गो कहीं दूर चलें
……………………………………………………….
Paas aao na-Chala murari hero banne 1977

Artists: Simi Garewal, Asrani

Read more...

खोये हो आखिर किस बेखुदी में-चला मुरारी हीरो बनने १९७७

आज आपको सन १९७७ की एक फिल्म से आशा भोंसले का गाया
एक गीत सुनवाते हैं. गीत का वीडियो उपलब्ध नहीं है अतः इसका
विवरण देने की इच्छा नहीं हो रही है. फिर भी हम आपको इसके
गीतकार और संगीतकार का नाम बतलाये देते हैं. आँख मूँद कर
कॉपी पेस्ट करने वालों का ध्यान रखना भी तो ज़रूरी है आखिर.

गायिका: आशा भोंसले
गीतकार: योगेश
संगीत: आर डी बर्मन




गीत के बोल:

खोये हो आखिर किस बेखुदी में
कुछ और भी है हो इस जिंदगी में
नज़ारे सुहाने खुशी के तराने
जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया
जुबी जुबी ज़ुबिया


दिल में तेरे ही नहीं मेरे भी कहीं ना कहीं
कोई तो अरमान है
कल के भरोसे पर होता है जो बेखबर
आज से नादान है
कोई गम है अगर करने की तू फिकर
हम भी तो साथी हैं तेरे हमसफ़र

हो खोये हो आखिर किस बेखुदी में
कुछ और भी है हो इस जिंदगी में
नज़ारे सुहाने खुशी के तराने
राही मंजिलों के रास्तों की मुश्किलों से कभी
हारते थकते नहीं
जिसमें है दम कभी उसके कदम कहीं राहों में
रुकते नहीं
छोडो भी मायूसी तोडो भी ख़ामोशी
आने दो होंठों पे थोड़ी तो हंसी

हो खोये हो आखिर किस बेखुदी में
कुछ और भी है हो इस जिंदगी में
नज़ारे सुहाने खुशी के तराने
जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया
जुबी जुबी ज़ुबिया
जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया
जुबी जुबी ज़ुबिया
जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया जुबी ज़ुबिया
जुबी जुबी ज़ुबिया
..........................................................
Khoye ho aakhir kis bekhudi mein-Chala murari hero banne 1977

Artist: Asrani, Bindiya Goswami

Read more...

Apr 19, 2018

दो पल की है ये जिंदगानी-चला मुरारी हीरो बनने १९७७

फिल्म चला मुरारी हीरो बनने फिल्म से हमने आपको तीन
गीत सुनवा दिए हैं अभी तक. हमें समझ नहीं आया कि आप
बाकी के गीत सुनना चाहते हैं या नहीं इसलिए सुनवाए नहीं.

फिर भी हम आपको चौथा गीत सुनवा ही देते हैं इस फिल्म
से. योगेश के लिखे गीत को आशा भोंसले ने गाया है और
इसका संगीत आर डी बर्मन ने तैयार किया है. जिस अभिनेत्री
पर इसे फिल्माया गया है उसका नाम जैसे ही पता चलेगा
हम आपको तुरंत बतलायेंगे.

गीत कि धुन एक पुरानी फिल्म के गीत से मिलती है. वो
गीत भी आशा भोंसले ने ही गाया है. उस गीत के संगीतकार
एस डी बर्मन हैं.




गीत के बोल:

आसान हैं, सुन कर लिख लें.

................................................................
Do pal ki hai ye zindagani-Chala murari hero banne 1977

Artist: Maloom nahin

Read more...

Jun 11, 2016

हाथों में हाथ हम ले कर-चला मुरारी हीरो बनने १९७७

आपको फिल्म चला मुरारी हीरो बनने से दो गीत सुनवा चुके
हैं. आज फिल्म से तीसरा गीत सुनते हैं. पिछली चर्चा में हमने
आपको बतलाया था कि फिल्म हरे कांच की चूडियाँ से अपने
कैरियर की शुरुआत करने वाले असरानी का कैरियर तो चल
निकला मगर फिल्म हरे कांच की चूडियाँ की नायिका नैना साहू
कर कैरियर ज्यादा नहीं चल पाया. फिल्म किशोर साहू ने शायद
अपनी पुत्री को लॉन्च करने के लिए ही बनायीं थी. फिल्म के
नायक विश्वजीत थे जिनकी सेहत पर इस फिल्म के चलने न
चलने का कोई असर नहीं पड़ा. विश्वजीत को वैसे भी श्वेत श्याम
का दौर ही पसंद था शायद, रंगीन फिल्मों के दौर के शुरू होते
ही उनका कैरियर ढलान पर जाना शुरू हो गया.

बात में से बात निकल आती है. करने को बहुत सी बातें हैं मगर
समय और संसाधन सीमित होने की वजह से संभव नहीं हो पाता
कि पांच पन्ने का निबंध लिखा जाए.  पांच पन्ने का निबन्ध
आपको ज़रूर याद होगा गर आपने जया भादुड़ी की फिल्म गुड्डी
देखी हो.
 
आइये गीत के बारे में चर्चा करें जिसे आज आप सुनेंगे और देखेंगे.
ये है लता मंगेशकर का गाया हुआ और योगेश का लिखा हुआ गीत.



गीत के बोल:

हाथों में हाथ हम ले कर
तेरा करते हैं वादा सनम
आज ज़मीन पे हम तो कहीं पे
रखेंगे अब न कदम
हाथों में हाथ हम ले कर
तेरा करते हैं वादा सनम
आज ज़मीन पे हम तो कहीं पे
रखेंगे अब न कदम
उड़ते ही रहेंगे हम तो हवाओं में
देखेंगे दुनिया तेरी निगाहों में
हाँ, हाथों में हाथ हम ले कर
तेरा करते हैं बादा सनम
आज ज़मीन पे हम तो कहीं पे
रखेंगे अब न कदम
उड़ते ही रहेंगे हम तो हवाओं में
देखेंगे दुनिया तेरी निगाहों में

ऊपर चाँद सितारों से खिला है आसमान
नीचे रौशनी का है जहाँ
ऊपर चाँद सितारों से खुजला है आसमान
नीचे रौशनी का है जहाँ
हाथों में हाथ हम ले कर
तेरा करते हैं वादा सनम
आज ज़मीन पे हम तो कहीं पे
रखेंगे अब ना कदम
उड़ते ही रहेंगे हम तो हवाओं में
देखेंगे दुनिया तेरी निगाहों से

फुर्सत है किसे जो आज देखे गम
के चलते जा रहे हैं झूम के
फुर्सत है किसे जो आज देखे गम
के चलते जा रहे हैं झूम के

हाथों में हाथ हम ले कर
तेरा करते हैं वादा सनम
आज ज़मीन पे हम तो कहीं पे
रखेंगे अब ना कदम
उड़ते ही रहेंगे हम तो हवाओं में
देखेंगे दुनिया तेरी निगाहों से
...............................................................................
Hathon mein haath ham le kar-Chala murari hero banne 1977

Artists-Bindiya Goswami, Asrani

Read more...

Aug 5, 2015

न जाने दिन कैसे-चला मुरारी हीरो बनने १९७७

विडंबनाओं से भरा पड़ा है हिंदी फिल्म जगत. इसके अपने नियम
है जिससे यहाँ के बाशिंदे भली भाँति वाकिफ हैं. ये कभी क्रूर नज़र
आता है तो कभी भाईचारे की एक अच्छी मिसाल. उतार चढ़ाव के
ऊसल-मिसल से भरपूर है यहाँ का जीवन. हिंदी सिनेमा के कलाकार
असरानी को ४८ साल हो गए हैं इस बॉलीवुड की फिल्मों में काम 
करते हुए. काफी लंबा अंतराल है. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन
के सभी रंग अवश्य देख लिए होंगे. बतौर हास्य कलाकार तो जनता
ने उन्हें बहुत चाहा. दरअसल एक छबि जो दर्शक के मन में बन
जाती है किसी कलाकार की, वो उसे तोडना नहीं चाहता. यह ट्रेंड
अभी भी जिंदा है, कुछ बदलाव अवश्य आये हैं जैसे हमने उदाहरण
दिया था फिल्म बाजीगर और उसके नायक का. सन १९६७ की एक
फिल्म ‘हरे कांच की चूडियाँ’ से अपने कैरियर की शुरुआत करने
वाले असरानी लगभग पौने ४०० फिल्मों में काम कर चुके हैं. 

असरानी ने एक संजीदा फिल्म बनाई और कोशिश की एक संजीदा
रोल करने की, मगर उस प्रयास में वे बॉक्स ऑफिस पर असफल
रहे. हम फिल्म ‘चला मुरारी हीरो बनने’ की बात कर रहे हैं आपसे.
फिल्म की कहानी औसत है मगर इसमें अच्छे गीत हैं और इसमें
हेमा मालिनी की उपस्थिति के बावजूद फिल्म कोई कमाल दिखलाने
में असफल रही. कथानक चयन में शायद कमी रही और संपादन
भी फिल्म का सामान्य है. या तो उनको उस समय इन विधाओं के
पारंगतों की सेवाएं नहीं मिल पाईं या उनके चयन में कोई कमी रही.
फिल्म के गीत आपको राहुल देव बर्मन के भक्तों के संग्रह में अवश्य
मिल जायेंगे.

आज आपको फिल्म से किशोर कुमार का गाया एक गीत सुनवा रहे
हैं जिसे असरानी पर फिल्माया गया है. असरानी का पूरा नाम है
गोवर्धन असरानी. वे अपने सरनेम या उपनाम से ही जाने जाते हैं.
असरानी ने एक और फिल्म बनाई -हम नहीं सुधरेंगे जो सन १९८०
में रिलीज़ हुई थी. उसके अलावा उन्होंने कुछ हिंदी गुराती फिल्मों का
निर्देशन भी किया है.





गीत के बोल:


ना जाने दिन कैसे जीवन में आये हैं
ना जाने दिन कैसे जीवन में आये हैं
के मुझसे बिछड़े खुद मेरे साये हैं
ना जाने दिन कैसे जीवन में आये हैं

क्या क्या सोचा था क्या थीं उम्मीदें
जिसके लिए भी मैंने खो दीं आँखों की ये नींदें
उसी से दुःख का तोहफे ये पाए हैं
ना जाने दिन कैसे जीवन में आये हैं

समझा सुख जिसको छाया थी गम की
जैसे कहीं रेत पे चमके कुछ शबनम सी
ये धोखे नज़र के हमने भी खाए हैं
ना जाने दिन कैसे जीवन में आये हैं
...................................................................
Na jaane din kaise-Chala murari hero banne 1977

Read more...

Jun 29, 2009

टिर्र टुर्र वाले गाने-३ तेरी कठपुतली हूँ -चला मुरारी हीरो बनने

तेरी कठपुतली हूँ -चला मुरारी हीरो बनने

एक विदूषक कितना कोशिश कर ले संजीदा बनने की, अपने प्रयास में
कितना ही सफल हो जाये, जनता की नज़र में असफल ही रहता है।
ये बॉलीवुड के कुछ कटु सत्यों में से एक है। फिल्म एवम टेलिविज़न
इंस्टिट्यूट के प्रोफ़ेसर असरानी ने एक अच्छा प्रयास किया १९७७ में
'चला मुरारी हीरो बनने' फिल्म बना कर लेकिन दर्शकों ने उसको नकार
दिया। इस फिल्म में एक गाना है हेमा मालिनी के ऊपर फिल्माया गया
और लता का गया हुआ। मुझे पसंद है। इसमें भी टिर्र टुर्र की वाणी का
भरपूर प्रयोग हुआ है



गीत के बोल:

तेरी कठपुतली हूँ, नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ ना बोलूंगी, तेरे संग डोलूँगी
हाय रे, मैं हूँ तुम्हारी, तू सजन है मेरा

तेरी कठपुतली हूँ, नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ ना बोलूंगी, तेरे संग डोलूँगी
हाय रे, मैं हूँ तुम्हारी, तू सजन है मेरा

अब काहे का डरना जग से अब काहे की चोरी
बंद ली तेरे संग बलमवा जब ये प्रीत की डोरी
अब काहे का डरना जग से अब काहे की चोरी
बंद ली तेरे संग बलमवा जब ये प्रीत की डोरी
के बन के बावरिया, बजा के पायलिया
रोज़ करती हूँ तुम्हारी मैं गलियों का फेरा

तेरी कठपुतली हूँ, नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ ना बोलूंगी, तेरे संग डोलूँगी
हाय रे, मैं हूँ तुम्हारी, तू सजन है मेरा

राम कसम मैं सच कहती हूँ सुन ले ओ हमजोली
दो दिन में तू मेरे घर पे लाना या जो डोली
राम कसम मैं सच कहती हूँ सुन ले ओ हमजोली
दो दिन में तू मेरे घर पे लाना या जो डोली
तो मइके से चाल के मैं खुद मेहँदी मलके
द्वार पे तेरे ओ जुल्मी लगा दूँगी डेरा

तेरी कठपुतली हूँ, नाचने निकली हूँ
नचा ले जैसा भी दिल चाहे अब तेरा
मैं कुछ ना बोलूंगी, तेरे संग डोलूँगी
हाय रे, मैं हूँ तुम्हारी, तू सजन है मेरा

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP