Showing posts with label Dulari. Show all posts
Showing posts with label Dulari. Show all posts

Sep 4, 2017

ना वो हमसे जुदा होंगे-दुलारी १९४९

सन १९४९ की फिल्म दुलारी एक ऐसी लड़की की कहानी है
जो अमीर बाप के घर जन्म लेती है और बचपन में खो
जाती है. हालांकि, अधिकांश फिल्मों के कथानकों की तरह
फिल्म के अंत तक उसका अपने बाप से मिलन हो जाता है.
इस पूरे फ़िल्मी सफर के दौरान तरह तरह की कसरतें और
१२ गाने प्रकट होते हैं.

गीत लिखा है शकील बदायूनीं से और इसे लता मंगेशकर ने
नौशाद की धुन पर गाया है.



गीत के बोल:

ना वो हमसे जुदा होंगे
ना वो हमसे जुदा होंगे
ना उल्फत दिल से
हाय दिल से निकलेगी
ना उल्फत दिल से निकलेगी
लगी है आस जो दिल में
बड़ी मुश्किल से निकलेगी
बड़ी मुश्किल से निकलेगी
उन्ही के थे उन्ही के हैं
उन्ही पर मर मिटेंगे हम
उन्ही पर मर मिटेंगे हम
बहुत पछतायेगा ज़ालिम ज़माना
हमको देकर गम
ज़माना हमको देकर गम
सितम जितने भी हैं सब खाक में
मिल जायेंगे उस दम
मोहब्बत आह बन कर
जब हमारे दिल से निकलेगी
हमारे दिल से निकलेगी

ना वो हमसे जुदा होंगे
ना उल्फत दिल से
हाय दिल से निकलेगी
ना उल्फत दिल से निकलेगी

जिगर है टुकड़े टुकड़े
गम ने ऐसा तीर मारा है
गम ने ऐसा तीर मारा है
अरे ओ दिल के मालिक
दिल को अब तेरा सहारा है
दिल को अब तेरा सहारा है
हमे बर्बादियों का गम नहीं
गर तू हमारा है
तेरा ही नाम लेगी जो सदा
इस दिल से निकलेगी
सदा इस दिल से निकलेगी

ना वो हमसे जुदा होंगे
ना वो हमसे जुदा होंगे
ना उल्फत दिल से
हाय दिल से निकलेगी
ना उल्फत दिल से निकलेगी
………………………………………………………..
Na wo hamse juda honge-Dulari 1949   
   
Artist: Madhubala

Read more...

Aug 29, 2017

रात रंगीली मस्त नज़ारे-दुलारी १९४९


फिल्म दुलारी से अगला दुलारा सा गीत सुनते हैं. ये एक
युगल गीत है रफ़ी और लता का गाया हुआ. फिल्म के
लगभग सभी गीत आप सुन चुके हैं प्रस्तुत को मिला कर.
हिंदी फिल्म सिनेमा इतिहास में ऐसे एल्बम कम हैं जिनके
पूरे गाने आप सुनते हों. कम से मतलब बहुत कम भी नहीं
मगर फिल्मों की संख्या को देखते हुए तो कम ही लगेंगे.

प्रस्तुत गीत भी शकील की कलम से निकला है और नौशाद
ने इसकी धुन बनाई है.




गीत के बोल:

रात रंगीली मस्त नज़ारे
गीत सुनाये चाँद सितारे
रात रंगीली

ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
आज लुटा के
आज लुटा के प्यार पे तन मन
अपनी वफा का नाम करेंगे
अपनी वफा का नाम करेंगे
प्यार का दिल मे रंग भरेंगे
छोड़ के ये दुख दर्द की दुनिया
नया नगर आबाद करेंगे
जीवन को आज़ाद करेंगे
हम तुम दोनो प्यार के मारे
हम तुम दोनो प्यार के मारे
मस्त नज़ारे
रात रंगीली मस्त नज़ारे
गीत सुनाये चाँद सितारे
रात रंगीली

आओ आओ
आओ चलें आकाश पे हम तुम
चाँद की नगरी मे छुप जायें
दुनिया वाले देख ना पायें
नाच नाच के ताल पे मन की
नाच नाच के
नाच नाच के ताल पे मन की
अपना अपना राग सुनायें
दिल से दिल के तार मिलायें
धुन भी निराली बोल भी प्यारे
धुन भी निराली बोल भी प्यारे
मस्त नज़ारे
रात रंगीली
………………………………………………………..
Raat rangili mast nazare-Dulari 1949

Artists: Suresh, Madhubala

Read more...

Jun 12, 2017

सुहानी रात ढल चुकी–दुलारी १९४९

फिल्म दुलारी का सबसे लोकप्रिय गीत है रफ़ी का गाया हुआ.
सुहानी रात ढल चुकी ना जाने तुम कब आओगे. फिल्म में
सभी तरह के गीत हैं, तेज गति वाले, धीमी गति वाले. ये
मध्यम से थोडा सा ही कम गति वाला गीत है.

समय गुज़रता चला और कब गीत कालजयी गीतों में शामिल
हो गया पता ही नहीं चला. शकील बदायूनीं ने इसे लिखा है
और नौशाद की धुन है.




गीत के बोल:   

सुहानी रात ढल चुकी  ना जाने तुम कब आओगे
सुहानी रात ढल चुकी  ना जाने तुम कब आओगे
जहां की रुत बदल चुकी  ना जाने तुम कब आओगे

नज़ारे अपनी मस्तियाँ  दिखा दिखा के खो गये
सितारे अपनी रोशनी  लुटा लुटा के सो गये
हर एक शम्मा जल चुकी  ना जाने तुम कब आओगे
सुहानी रात ढल चुकी  ना जाने तुम कब आओगे

तड़प रहे हैं हम यहाँ  तुम्हारे इंतज़ार में
तुम्हारे इंतज़ार में
खिजां का रंग  आ चला है  मौसम-ए-बहार में
खिजां का रंग  आ चला है  मौसम-ए-बहार में
मौसम-ए-बहार में
हवा भी रुख बदल चुकी  ना जाने तुम कब आओगे
सुहानी रात ढल चुकी  ना जाने तुम कब आओगे
…………………………………………………………………..
Suhani raat dhal chuki-Dulari 1949
   
Artist: Suresh, Madhubala,

Read more...

Apr 30, 2017

मिल मिल के गायेंगे-दुलारी १९४९

एक ज़माना था जब नायक नायिका खड़े खड़े गीत गाया करते
थे. फिर हिल हिल के गाने का दौर शुरु हुआ. उसके बाद उछल
कूद वाला युग आया. उड़ उड़ के गीत गाने वाला समय अभी
नहीं आया है.

फिल्म दुलारी से अगला गीत सुनते हैं रफ़ी और लता का गाया
हुआ. शकील के बोल हैं और नौशाद का संगीत. नौशाद के संगीत
में गिटार की ध्वनियों से शुरू होने वाले गीत दुर्लभ हैं. एक संगीत
फोरम पर बरसों पहले चर्चा के दौरान एक संगीत प्रेमी का कथन
था-नौशाद के संगीत में जबरन आ आ ऊ ऊ नहीं मिलता है. ये
बात शत प्रतिशत तो नहीं मगर ९० प्रतिशत संगीत के बारे में
कही जा सकती है. बोलों के साथ जबरिया आलाप और आ आ
ऊ ऊ नहीं होती. इस गीत में अलबत्ता हूँ हूँ हाँ हाँ ज़रूर है.




गीत के बोल:
   
मिल मिल के गायेंगे हो हो दो दिल यहाँ
एक तेरा एक मेरा हूँ हूँ हाँ हाँ
मिल मिल के गायेंगे हो हो दो दिल यहाँ
एक तेरा एक मेरा हूँ हूँ हाँ हाँ

उल्फ़त के पैमाने भरपूर हैं
सब चूर हैं
दुनिया की नज़रों से हम दूर हैं
दुख दूर हैं
छुप छुप के मिलने की अब रुत कहाँ
छुप छुप के मिलने की अब रुत कहाँ
दिन अपने रात अपनी अपना जहाँ
अपना जहाँ

मिल मिल के गायेंगे हो हो दो दिल यहाँ
एक तेरा एक मेरा हूँ हूँ हाँ हाँ

हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा
इस जग में आहें ना फ़रियाद है
दिलशाद है
नगरी ये हर गम से आज़ाद है
आबाद है
गुलशन है उल्फ़त का हम है जहाँ
गुलशन है उल्फ़त का हम है जहाँ
गीत अपना बोल अपने अपनी ज़बां
अपनी ज़बां

हिल हिल के गायेंगे हो हो दो दिल यहाँ
एक तेरा एक मेरा हूँ हूँ हाँ हाँ
मिल मिल के गायेंगे हो हो दो दिल यहाँ
एक तेरा एक मेरा हूँ हूँ हाँ हाँ
............................................................
Mil mil ke gayenge-Dulari 1949

Artists: Madhubala, Suresh

Read more...

Mar 22, 2017

कौन सुने फरियाद-दुलारी १९४९

कारदार निर्देशित फिल्म दुलारी से अगला गीत सुनते हैं.
सुरेश, गीता बाली और मधुबाला की प्रमुख भूमिकाओं
वाली सी फिल्म में सभी प्रकार के गीत हैं. ऐसी वेराईटी
कुछ ही निर्देशकों की फिल्मों में आपको मिलेगी.

फिल्म में लता के गाये अलग अलग गति वाले गीत हैं.
ऐसा लगता है मानो संगीतकार गायिका का कोई टेस्ट ले
रहा हो. प्रस्तुत गीत फिल्म का सबसे धीमी गति वाला
गीत है. फिल्म का सबसे तेज गति वाला गीत भी लता
ने ही गाया है-दो दिन की बहार प्यारे.




गीत के बोल:

कौन सुने फरियाद हमारी  कौन सुने फरियाद
कौन सुने फरियाद हमारी  कौन सुने फरियाद
कोई नहीं है पूछने वाला कोई नहीं है पूछने वाला
किसको करें हम याद हमारी कौन सुने फरियाद

फिर वो ही आंसू फिर वो ही आहें
फिर वो ही आंसू फिर वो ही आहें
गम के ये दिन गम के ये दिन
गम के ये दिन हम कैसे बिताएं
छूट गए इस कैद से फिर भी
छूट गए इस कैद से फिर भी
हो न सके आज़ाद हमारी  कौन सुने फरियाद

लूट लिया तकदीर ने हमको
लूट लिया तकदीर ने हमको
आग लगे आग लगे
आग लगे इस जुल्मो सितम को
टूट गयी सब दिल की उम्मीदें
टूट गयी सब दिल की उम्मीदें
हो के रहे बरबाद हमारी  कौन सुने फरियाद
कौन सुने फरियाद हमारी  कौन सुने फरियाद
………………………………………………………..
Kaun sune fariyaad hamari-Dulari 1949

Artist: Madhubala

Read more...

Feb 21, 2017

ए दिल तुझे कसम है-दुलारी १९४९

फिल्म दुलारी के गीत ही ऐसे हैं कि उनपर दुलार आता
है. एक तो लता की भोली सी आवाज़ और उस पर दो
उम्दा नायिकाओं की उपस्थिति फिल्म में-गीता बाली और
मधुबाला.

आपको फिल्म से कुछ बढ़िया गीत पहले सुनवा चुके हैं.
आज लता की आवाज़ में एक और एकल गीत सुनते हैं
जो हिम्मत बंधाने वाला गीत है. शकील के बोल हैं
और नौशाद का संगीत.



गीत के बोल:

ए दिल तुझे कसम है तू हिम्मत ना हारना
दिन ज़िंदगी के जैसे भी गुज़रे गुज़ारना
ए दिल तुझे कसम है

उल्फ़त के रास्ते में मिलेंगे हज़ार गम
बन जाये जान पर भी तो गम से ना हारना

रोने से कम ना होंगी कभी तेरी मुश्किलें
बिगड़े हुए नसीब को हंस कर सँवारना

दुनिया सितम करे तो ना करना गिला कोई
जो तेरे हो चुके हैं तू उनको पुकारना
………………………………………………
Ae dil tujhe kasam hai-Dulari 1949


Artist: Madhubala

Read more...

Feb 7, 2017

मोहब्बत हमारी ज़माना हमारा-दुलारी १९४९

फिल्म दुलारी से एक और दुलारा सा गीत सुनते हैं. ये है
लता मंगेशकर की आवाज़ में.  शकील के बोल और नौशाद
का संगीत है. विलायती वाद्य यंत्रों और संयोजन शैली का देसी
संस्करण तब बनता है जब आप इसमें देसी ताल का तडका
डाल दें. तडके से ही स्वाद आता है किसी चीज़ का.

गीत मधुबाला पर फिल्माया गया है. फिल्म के कुछ गीतों
में नायिका के सर पर कपडा बंधा दिखता है, इस गीत में
गायब है.



गीत के बोल:

मोहब्बत हमारी ज़माना हमारा
तू गाये जा ए दिल तराना हमारा
मोहब्बत हमारी ज़माना हमारा
तू गाये जा ए दिल तराना हमारा
मोहब्बत हमारी

रहेंगे सदा हम खुशी के चमन में
रहेंगे सदा हम खुशी के चमन में
मिलेगा ना गम को ठिकाना हमारा
मिलेगा ना गम को ठिकाना हमारा
तू गाये जा ए दिल तराना हमारा
मोहब्बत हमारी

हसीन है मोहब्बत हमारे ही दम से
हसीन है मोहब्बत हमारे ही दम
ना भूलेगी दुनिया फ़साना हमारा
ना भूलेगी दुनिया फ़साना हमारा
तू गाये जा ए दिल तराना हमारा
मोहब्बत हमारी

ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हम इस ज़िंदगी को उजड़ने ना देंगे
हो ओ ओ
हम इस ज़िंदगी को उजड़ने ना देंगे
हो ओ ओ
यही ज़िंदगी है यही ज़िंदगी है
यही ज़िंदगी है ख़ज़ाना हमारा
तू गाये जा ए दिल तराना हमारा
मोहब्बत हमारी ज़माना हमारा
तू गाये जा ए दिल तराना हमारा
मोहब्बत हमारी
……………………………………………………….
Mohabbat hamari zamana hamara-Dulari 1949

Artist: Madhubala

Read more...

Feb 6, 2017

तकदीर जगा कर आई हूँ-दुलारी १९४९

दुलारी फिल्म का ये गीत लता मंगेशकर के लिए लिखा
गया प्रतीत होता है. ये बात वैसे फिल्म की अभिनेत्री
मधुबाला पर भी लागू हो सकती है जहाँ तक सन १९४९
वर्ष का सवाल है. महल फिल्म के गाने आएगा आनेवाला
के बाद संगीत जगत में ऐसी आंधी आई कि उसने
फ़िल्मी गीतों और फिल्म संगीत का समीकरण ही बदल
कर रख दिया. १९४९ की ही फिल्म बरसात ने इस बात
की पुष्टि कर दी और मुहर लगा दी.

मोटी आवाज़ वाला ज़माना लद गया. सन १९५० के बाद
तीव्र गति से पुरानी गायिकाएं एक एक कर के फिल्म
संगीत जगत से दूर होती चलीं. इस बात को नौशाद और
सी रामचंद्र के संगीत वाली फिल्मों में आप महसूस कर
सकते हैं. शंकर जयकिशन तो पहली फिल्म से ही लता
की आवाज़ को लेकर चले और उनकी जोड़ी के बिखरने
तक लता मंगेशकर की आवाज़ उनके साथ रही.

   


गीत के बोल:

ओ ओ ओ ओ ओ ओ
तकदीर जगा कर आई हूँ
तकदीर जगा कर आई हूँ
जगा कर आई हूँ
मैं एक नई दुनिया बसा कर लाई हूँ
दुनिया बसा कर लाई हूँ
ओ ओ ओ ओ ओ ओ
तकदीर जगा कर आई हूँ
तकदीर जगा कर आई हूँ
जगा कर आई हूँ
मैं एक नई दुनिया बसा कर लाई हूँ
दुनिया बसा कर लाई हूँ
हो ओ ओ ओ ओ ओ

किसे दिल का सुनाऊँ फ़साना
हो ओ ओ ओ ओ ओ
आंख मिलते ही बदला ज़माना
ज़माना हो ओ ओ ओ ओ ओ
किसे दिल का सुनाऊँ फ़साना हो
आंख मिलते ही बदला ज़माना हो
मेरे होठों पे गीत किसी के
मेरे गीतों मे बोल खुशी के
रसीले कुछ नगमे चुरा कर लाई हूँ
हो ओ ओ ओ ओ ओ

हुआ चुपके ही चुपके इशारा हो
हो ओ ओ ओ ओ ओ
मेरे दिल को मिला एक सहारा
सहारा हो ओ ओ
हुआ चुपके ही चुपके इशारा
मेरे दिल को मिला एक सहारा
आई मस्तानी रुत अलबेली
दिल बेचा मुहब्बत ले ली
किसी को इस दिल मे छुपाकर लाई हूँ
दिल मे छुपाकर लाई हूँ
हो ओ ओ ओ ओ ओ

तकदीर जगा कर आई हूँ
तकदीर जगा कर आई हूँ
जगा कर आई हूँ
मैं एक नई दुनिया बसा कर लाई हूँ
दुनिया बसा कर लाई हूँ
हो ओ ओ ओ ओ ओ
………………………………………………
Taqdeer jaga kar aayi hoon-Dulari 1949   
   
Artist: Madhubala

Read more...

Dec 19, 2016

आँखों मे आ जा-दुलारी १९४९

सन १९४९ की कुछ संगीतमय उल्लेखनीय फ़िल्में हैं-अंदाज़, दुलारी,
पतंगा, बरसात, नदिया के पार, बड़ी बहन, दिल्लगी, लाहौर, बाजार
और एक थी लड़की. फ़िल्में और भी हैं मगर ये ऐसी फ़िल्में हैं जिनके
२ से अधिक गीत बेहद लोकप्रिय रहे हैं. अब आप पूछेंगे इस सूची
में विनोद द्वारा संगीतबद्ध एक थी लड़की का नाम क्यूँ है, वजह है
फिल्म का एक ही गीत इतना लोकप्रिय हुआ कि आज तक जनता
फिल्म के नाम और उस गीत को जोड़ लेती है-लारा लप्पा. ये गीत
शायद आपने भी एक बार सुना हो.

आज सुनते हैं नौशाद के संगीत वाली फिल्म दुलारी से अगला गीत
जिसे परदे पर मधुबाला पर फिल्माया गया है. शकील के बोल है
और लता ने इसे गाया है.



गीत के बोल:

आँखों मे आ जा दिल मे समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
आँखों मे आ जा दिल मे समा जा

बिगड़ी है किस्मत जीवन है फीका
जीवन है फीका
आ तुझे कह दूं दुःख अपने जी का
आ तुझे कह दूं दुःख अपने जी का
ओ दम भर को आ के मेरी बिगड़ी बना जा

आँखों मे आ जा दिल मे समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
आँखों मे आ जा दिल मे समा जा

इस दिल को दुनिया तड़पा रही है
तड़पा रही है
ऐसे मे तेरी याद आ रही है
ऐसे मे तेरी याद आ रही है
ओ ओ ओ आ और आ के मुझे गम से छुड़ा जा

आँखों मे आ जा दिल मे समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
आँखों मे आ जा दिल मे समा जा

छोड़े ना दुनिया दीवाना कर के
दीवाना कर के
जीना भी कोई जीना है मर के
जीना भी कोई जीना है मर के
ओ ओ ओ हाय मैं कैसे जिऊँ ये तो बता जा

आँखों मे आ जा दिल मे समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
आँखों मे आ जा दिल मे समा जा
.............................................................................
Aankhon mein aa ja-Dulari 1949

Artist: Madhubala

Read more...

Jul 20, 2016

चांदनी आई बन के प्यार-दुलारी १९४९

फिल्म दुलारी के गीत एक बार सुनना शुरू कर दो और
सुनते ही रहो. शमशाद बेगम के दो गीत और रफ़ी का
गाया गीत इस फिल्म के सबसे बढ़िया गीत हैं. लता
का गाया बढ़िया गीत हम आपको सुनवा ही चुके हैं
पिछली पोस्ट में. शमशाद का एक गीत आपने सुना था
कुछ साल पहले.

आज आपको सुनवाते हैं एक क्रिस्टल क्लीयर आवाज़
वाली गायिका की आवाज़ में एक खूबसूरत गीत. गीत
में गीता बाली को आप काफी कसरती नृत्य करते हुए
देखेंगे. गीत देखने व सुनने दोनों में आनंद देता है.

एक बारीक बात शायद संगीतकारों में से कुछ को ही
मालूम थी कि गीत की रिकोर्डिंग क्वालिटी मायने रखती
है. नौशाद ने इस बात को धीरे धीरे सुधारा और ४० के
दशक के बाद उनका संगीत दूसरे संगीतकारों से ज्यादा
साफ़ सुनाई देने लगा. रेकोर्डिंग टेक्नीशियन तो वही रहे
होंगे फिल्म उद्योग में मगर नौशाद ने उनसे मक्खन
निकलवा लिया.



गीत के बोल:

चांदनी आई बन के प्यार ओ साजना
ओ सजना
चांदनी आई बन के प्यार ओ साजना
ओ सजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना

जीवन में प्रीत ना हो ये भी है रीत कोई
ये भी है रीत कोई
देखो जी मेरे बिना गाना ना गीत कोई
देखो जी मेरे बिना गाना ना गीत कोई
गाना ना गीत कोई
टूट न जाए दिल के तार ओ साजना
ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना

बेदर्दी सैयां मुझ दुखिया की लाज रहे
दुखिया की लाज रहे
कहने की बात नहीं  अब तुमसे कौन कहे
कहने की बात नहीं  अब तुमसे कौन कहे
अब तुमसे कौन कहे
सुन लो मेरे दिल की पुकार ओ साजना
ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना

अँखियाँ मिला कर ज़रा उल्फत का रंग भरो
उल्फत का रंग भरो
मेरे बन जाओगे तुम इसका इकरार करो
मेरे बन जाओगे तुम इसका इकरार करो
इसका इकरार करो
आता नहीं दिल बार बार ओ साजना
ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना

चांदनी आई बन के प्यार ओ साजना
ओ सजना
….............................................................
Chandni aayi ban ke pyar-Dulari 1949

Artists: Geeta Bali, Suresh

Read more...

Jul 19, 2016

दो दिन की बहार प्यारे-दुलारी १९४९

गूँज फिल्म का गीत सुनते सुनते एक और शानदार गीत याद
आ गया वो है फिल्म दुलारी से. लाता मंगेशकर और कोरस का
गाया हुआ ये गीत मैंने काफी सुना है. ये काफी लोकप्रिय गीत
है. नौशाद के संगीत से सजी फिल्म दुलारी के लगभग सभी
गीत हिट हुए. सुरेश, गीता बाली और मधुबाला इस फिल्म के
नायक-नायिका हैं.

फिल्म सन १९४९ की बड़ी हिट फिल्मों में शुमार है. कारदार
प्रोडक्शनस बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन अब्दुल रशीद
कारदार ने किया था. कारदार बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्ति थे
और उनकी बनाई अधिकतर फ़िल्में हिट हुईं और उनका
संगीत लोकप्रिय हुआ. १९२९ से १९७५ तक काफी लंबा सफर
रहा निर्देशन का.

फिल्म में एक दर्जन गीत हैं जो सभी शकील बदायूनीं के लिखे
हुए हैं. 



गीत के बोल:

दिल में बसा ले प्यार
दिल में बसा ले प्यार
दो दिन की बहार दो दिन की
दिल में बसा ले प्यार
दो दिन की बहार दो दिन की
दो दिन की बहार दो दिन की

आ हा हा हा हा हा आ आ
आ आ, आ आ आ आ आ
दिल में बसा ले प्यार
दिल में बसा ले प्यार
दो दिन की बहार दो दिन की
दो दिन की बहार दो दिन की


दो दिन की बहार प्यारे दो दिन की बहार
दो दिन की बहार दो दिन की
दो दिन की बहार प्यारे दो दिन की बहार
दिल में बसा ले प्यार बलमा दिल में बसा ले प्यार
बसा ले प्यार  बसा ले प्यार
दिल में बसा ले प्यार बलमा दिल में बसा ले प्यार
बसा ले प्यार  बसा ले प्यार
दिल में बसा ले प्यार बलमा दिल में बसा ले प्यार
दो दिन की बहार प्यारे दो दिन की बहार

देखो ये रुत फिर ना आयेगी
दिल को ना तडपाएगी
पायल की झंकार प्यारे दो दिन की बहार

भेद जिया के छैला
भेद जिया के छैला कैसे कहूँ
बाबू कैसे कहूँ हाय ओ रसिया कैसे कहूँ
होए कैसे कहूँ रे बाबू कैसे कहूँ रे छैला कैसे कहूँ
मेरे होंठों पर जो गाना है
हर दिल का अफसाना है
सुन लो ज़रा सरकार प्यारे दो दिन की बहार

गीत अनोखे गाऊँ
गीत अनोखे गाऊँ तेरे लिए
ओ साजन तेरे लिए हाय ओ बालम तेरे लिए
होए तेरे लिए रे बाबू तेरे लिए रे छैला तेरे लिए
मेरे संग संग तू भी गाता जा
दिल का साज़ बजता जा
देख ना कर इनकार प्यारे दो दिन की बहार
दिल में बसा ले प्यार बलमा दिल में बसा ले प्यार
…………………………………………………………….
Do din kibahar-Dulari 1949

Artist: Madhubala

Read more...

Feb 6, 2010

ना बोल पी पी-दुलारी १९४९

पुरानी फिल्म दुलारी से एक गीत पेश है। शमशाद बेगम की
सुरीली आवाज़ में साफ़ साफ़ सुनाई देते बोल आज भी दिमाग
के तार झनझना देते हैं। इतनी पुरानी फिल्म है ये मगर इसके
गानों की साउंड क्वालिटी ज़बरदस्त है। संगीत नौशाद का है।
गीत फिल्माया गया है कस्तूरी नाम के किरदार पर जो गीता
बाली ने निभाया था। इस फिल्म में मधुबाला भी मौजूद हैं।




गीत के बोल:

ओ ओ ओ ओ
ना बोल पी पी मोरे अंगना
ना बोल पी पी मोरे अंगना
पंछी जा रे जा
पंछी जा, जा रे जा
ना बोल पी पी मोरे अंगना
पंछी जा रे जा

रुत अलबेली आ गयी
और कारी बदरिया छा गयी
हो छ गयी
सजन बिन तड़पा करूं
फिर गीत मैं सुन कर क्या करूं
रुत अलबेली आ गयी
और कारी बदरिया छा गयी
सजन बिन तड़पा करूं
फिर गीत मैं सुन कर क्या करूं
सुन ठेस लागे दिल को हाय
सुन ठेस लागे दिल को
ऐसा गाना तू ना गा
पंछी जा रे जा

ना बोल पी पी मोरे अंगना
पंछी जा रे जा


मैं हूँ अकेली बावरे
और पास नहीं मोरे सांवरे
हो सांवरे
पंछी तेरा हो बुरा
क्यूँ आग लगाने आ गया
हो आ गया
मैं हूँ अकेली बावरे
और पास नहीं मोरे सांवरे
पंछी तेरा हो बुरा
क्यूँ आग लगाने आ गया
तू मान मेरा कहना बैरी
तू मान मेरा कहना बैरी
दिल को ना जला
पंछी जा रे जा

ना बोल पी पी मोरे अंगना
पंछी जा रे जा

Read more...

Jun 21, 2009

आना मेरी जान सन्डे के सन्डे-शेहनाई १९४७

नेशनल एग्ग बोर्ड का विज्ञापन आपने ज़रूर देखा होगा जो इस
प्रकार से है -खाओ मुर्गी के अंडे... इसका मूल गाना है सन १९४७
की फिल्म शहनाई में-आना मेरी जान। सन ७०के बाद पैदा हुए बहुत
से संगीत प्रेमी शायद ये मानते हैं की विलायती संगीत फिल्मों में
६० के दशक के संगीतकारों की देन है। ऐसा नहीं है, इसकी शुरुआत
जबसे फ़िल्में बनना शुरू हुई तभी से हो गयी थी। ये बात और है कि
सी रामचंद्र की बनायीं हुई कुछ विलायती प्रभाव वाली धुनें चर्चित
हो गयीं। कई संगीतकारों का बनाया हुआ विलायती छाप मसाला
हमें सुनने को ही नहीं मिलता । प्यारेलाल संतोषी का लिखा हुआ ये
गीत स्वयं सी रामचंद्र ने गाया है और उनका साथ दिया है मीना कपूर
ने। परदे पर इस पर अभिनय कर रहे हैं मुमताज़ अली और दुलारी।
इस फिल्म का निर्देशन भी प्यारेलाल संतोषी ने ही किया था। गाने
में तीसरी आवाज़ जो आखिरी अंतरा गा रही है वो है-शमशाद बेगम
की।



गीत के बोल:

आना मेरी जान मेरी जान सन्डे के सन्डे
आना मेरी जान मेरी जान सन्डे के सन्डे
मेरी जान मेरी जान सन्डे के सन्डे
आना मेरी जान मेरी जान सन्डे के सन्डे

आई लव यू
भाग यहाँ से तू
ऊ ऊ ऊ या या या
आई लव यू
भाग यहाँ से तू
तुझे पैरिस दिखाऊं
तुझे लन्दन घुमाऊं
तुझे ब्रांडी पिलाऊं व्हिस्की पिलाऊं
और खिलाऊं
खिलाऊं मुर्गी के, मुर्गी के अंडे, अंडे
आना मेरी जान मेरी जान सन्डे के सन्डे

मैं धरम करम की नारी
तू नीच विदेशी अभिचारी
मैं धरम करम की नारी
तू नीच विदेशी अभिचारी
मामा हैं गंगा पुजारी
मामा हैं गंगा पुजारी
बाबा काशी के काशी के पण्डे
हाँ पण्डे
आना मेरी जान मेरी जान सन्डे के सन्डे

आओ हाथों में हाथ ले वाक करें हम
आओ स्वीट स्वीट आपस में टॉक करे हम
अरे हट
सैयां मेरा पहलवान है
मारे दंड हज़ार
हाँ हाँ मारे दंड हज़ार
सैयां मेरा पहलवान है
मारे दंड हज़ार
हाँ हाँ मारे दंड हज़ार
भाग जाएगा बेदुम बन्दर, देगा जो ललकार
भाग जाएगा बेदुम बन्दर, देगा जो ललकार
मारे गिन गिन के, गिन गिन के, डंडे, डंडे
आना मेरी जान, मेरी जान, सन्डे के सन्डे

ओ माय साब कम, कम, कम
तुम रोमियो, जूलियट हम
ओ माय साब कम, कम, कम
तुम रोमियो, जूलियट हम
ओ डियर, कम हियर, डोंट फियर
डा डा णा , पा पा पा
ये गाँव की नेटिव लड़की है
ये दिल की बीटिंग क्या जाने
ये, चेजिंग, हंटिंग क्या जाने
ये लव की मीटिंग क्या जाने
राईट राईट राईट आल राईट
आओ डियर हम चलें देयर
व्हेयर
देयर
गड़े मुहब्बत के मुहब्बत के झंडे झंडे
आना मेरी जान मेरी जान सन्डे के सन्डे

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP