Showing posts with label Jaspinder Narula. Show all posts
Showing posts with label Jaspinder Narula. Show all posts

May 31, 2020

जुगनी जुगनी-बादल २०००

जोगन शब्द का पर्याय है जुगनी. पंजाबी साहित्य और संगीत
में ये शब्द ख़ासा लोकप्रिय है. ये तो जो हमने अपने दिमाग और
समय के साथ विभिन्न लोगों से हुए वार्तालाप के आधार पर
समझा. जुगनी को कोई महिलाओं के गले का गहना बतलाता है
तो कोई इसे ईश्वर की बंदगी.

पंजाबी लेखक जमील पॉल के अनुसार जुगनी काश्मीर के पहाड़ी
क्षेत्र और चोलिस्तान के मध्य कहीं अस्तित्व में आई होना चाहिए.
चोलिस्तान एक रेगिस्तान है जिसे पाक के हिस्से वाले पंजाब
में रोही नाम से भी जाना जाता है.

जुगनी को अलग अलग तरीके से गाया गया है पिछली २ सदियों
में. आसा सिंह मस्ताना और रब्बी शेरगिल के वर्ज़न के बीच कई
गायकों के वर्ज़न आये. सब के बोल अलग अलग हैं. इसे १८५७
के बाद ज़्यादा गाया गया और आजादी के संग्राम से भी इसका
जुड़ाव है.

आज सुनते हैं सन २००० की फिल्म बादल से जुगनी शब्द वाला
गीत. समीर इसके रचनाकार हैं और अन्नू मालिक संगीतकार.
इसे अनुराधा पौडवाल, सुखविंदर और जसपिंदर नरूला ने गाया है.





गीत के बोल:

हो मेरे माही दा रंग सुनहरा लगे है
ये चाँद भी तेरा चेहरा लगे है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

नींद गई चैन गया प्यार जगी दर्द उठा
बात बढ़ी किसको पता किसको खबर
इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ

हो आँखों के रस्ते दिल में उतर के
हो आँखों के रस्ते दिल में उतर के ले गई तेरी जान
होय जुगनी जुगनी ओए होए जुगनी जुगनी
आय हाय जुगनी जुगनी हो हो
जुगनी जुगनी
आँखों के रस्ते दिल में उतर के ले गई तेरी जान
आँखों के रस्ते दिल में उतर के ले गई तेरी जान
जुगनी जुगनी ओए होए जुगनी जुगनी होये
जुगनी जुगनी ओए होए जुगनी जुगनी
हो ओ ओ जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
हाय जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी

बिंदी वाली चूड़ी वाली जूड़े वाली लाली वाली
काली काली आँखों वाली दिल ले गई
नीले पीले पट्टे वाली रेशमी दुपट्टे वाली
मीठी मीठी बातों वाली दिल ले गई
हो ओ ओ तैनू पीण दे
हो ओ ओ तैनू पीण दे नसीबां वाले मि नशे दी ये बंद बोतलें
हो तेरे चेहरे से
हो तेरे चेहरे से दो तिल काले मि नशे दी ये बंद बोतलें
हो आ मेरे दिलदार मुलाक़ात ज़रा होने दे
चोरी चोरी ही सही बात ज़रा होने दे
मेरे दिलदार मुलाक़ात ज़रा होने दे
चोरी चोरी ही सही बात ज़रा होने दे
हो अंधेरी रातों में बिजली के जैसी
अंधेरी रातों में बिजली के जैसी है इसकी मुस्कान
हो ओ ओ जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
हाय जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
हो ओ जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
जुगनी जुगनी आय हाय जुगनी जुगनी


जुगनी जुगनी जुगनी जुगनी
जुगनी जुगनी जुगनी जुगनी

मैं दीवाना तू दीवानी मैं मस्ताना तू मस्तानी
यो मेरे ख्वाबों की रानी क्या कर गई
तूने देखा मैने देखा तूने सोचा मैने सोचा
तूने चाहा मैने चाहा तू मर गई
………………………………….
Jugni jugni-Badal 2000

Artists: Amrish Puri, Bobby Deol, Rani Mukherji

Read more...

Apr 9, 2020

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा-अनाड़ी नंबर वन १९९९

किसी जगह पर हमने ये गाना सुना –कुर्ता फाड़ के.
हमें भी जिज्ञासा हुई की गाने वाला और गाने वाली
दोनों ही कुरता फाड़ने की बात कर रहे हैं. हमारा
सिनेमा इतना बोल्ड हो गया क्या?

हम भी फिल्म देख आये ये समझने के लिए कि गाने
में जो कहा गया है वो असल में भी हुआ क्या ? धोखे
वाली बात हुई ये तो- कुरते तो दूसरे बेचारों के फाड़े जा
रहे हैं इस गाने में. मतलब क्या है ऐसे ऐसे गाने बना
के तुम लोग दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाने की कोशिश
करोगे.

इत्ती बेईमानी. जनता की भावनाओं से मत खेलो. तुम्हारा
कभी ना फटे कुरता. तुम्हें फटे कुर्ते दिखलाई भी ना दें
कभी. समझ क्या रखा है पब्लिक को. तुमसे तो ये भले
जो चुपचाप बिना हो-हल्ले के दर्शकों का मनोरंजन कर
रहे हैं.

एक पकी उम्र के सयाने ने, जो खुद भी फिल्म देखने
आया था, जब हमें फिल्म बनाने वालों को कोसते सुना
तो उसने हमें ढाढस बंधाया-ये तो एक इक कहावत है,
तकिया कलाम जैसा है. एक फिल्म में आपने नहीं सुना-
घूँसा लगा के. फिर हमने दोहराया कि घूँसा लगाने में
और कुरता फाड़ने में आपको कोई फ़र्क नहीं लगता. घूंसे
से आदमी बेदम हो जाता है और कुरता फटने से आदमी
में जान आ जाती है बशर्ते वो मारपीट में ना फटा हो.

सुनते हैं देव कोहली रचित क्लासिक गीत जिसका संगीत
तैयार किया है दिलीप सेन समीर सेन ने. इसे अभिजीत
और जसपिंदर नरूला ने गाया है. गीत के अंत तक जिनके
नहीं फटे थे उनके भी फटे गये कुर्ते.




गीत के बोल:

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
ओ मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गया दीवाना

मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं तेरी लैला बन जाऊंगी कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गई दीवानी
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के

मुझे बना ले अपना दूल्हा ठंडा पड़ा हुआ है चूल्हा
एक बार तू दे दे मौक़ा फूंक दूं तेरा चूल्हा चौका
अरे मुझे बना ले अपना दूल्हा ठंडा पड़ा हुआ है चूल्हा
एक बार तू दे दे मौक़ा फूंक दूं तेरा चूल्हा चौका
मैं दौड़ नमक फिर ले आऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के

रब ने मेरे दिन जो फेरे तेरे साथ मैं लूंगी फेरे
अपने दिन भी आयेंगे अच्छे दस बारह फिर होंगे बच्चे
रब ने मेरे दिन जो फेरे तेरे साथ मैं लूंगी फेरे
अपने दिन भी आयेंगे अच्छे दस बारह फिर होंगे बच्चे
तेरे बच्चों को खिलाऊंगी मैं कुर्ता फाड़ के
मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गई दीवानी

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं तेरी लैला बन जाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
…………………………………………………..
Main Laila Laila chillaoonga-Anari No. 1 1999

Artists: Govinda, Raveena Tandon

Read more...

Jun 13, 2018

बुम्बरो बुम्बरो-मिशन कश्मीर २०००

मिलेनियम वर्ष में अवतरित फिल्मों में से एक है संजय दत्त,
ऋतिक रोशन और प्रीती जिंटा अभिनीत फिल्म मिशन कश्मीर.
फिल्म के २-३ गीत अपने समय में खूब बजे थे. फिल्म में
शंकर एहसान लॉय की तिकड़ी का संगीत है. इस तिकड़ी में
एक नियमित गायक है शंकर महादेवन.

आज सुनते हैं इस फिल्म से तीन गायकों का गाया लोकप्रिय
गीत जिसमें शंकर महादेवन के संग जो बाकी के तीन ऊंचे
सुर में आवाज़ निकालने में सक्षम दो गायिकाएं भी हैं. ये हैं
जसपिंदर नरूला और सुनिधि चौहान. गीत राहत इन्दौरी का है.




गीत के बोल:

बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम

भँवरे ओ श्याम भँवरे खुशियों को साथ लाये
मेहँदी की रात में तुम ले के सौगात आये

हो काजल का रंग लाये नज़रें उतारने को
बागों से फूल लाये रस्ते संवारने को
हाँ काजल का रंग लाये नज़रें उतारने को
भागों से फूल लाये रस्ते संवारने को
हाँ मेहँदी की छांव में गीत सुनायें बुम्बरो
झूमे नाचें साज़ गायें जश्न मनाएं बुम्बरो
होए बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग भुस्भरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम

खिल खिल के लाल हुआ मेहँदी का रंग ऐसे
गोरी हथेलियों पे खिलते हो फूल जैसे
बुम्बरो बुम्बरो बुम्बरो बुम्बरो
ऐ खिल खिल के लाल हुआ मेहँदी का रंग ऐसे
गोरी हथेलियों पे खिलते हो फूल जैसे
ये रंग धुप का ये रंग छांव का है
मेहँदी का रंग नहीं माँ की दुआओं का है
इस मेहँदी का रंग है सच्चा बाकी सारे झूठे
हाथों से अब मेहँदी का ये रंग कभी ना छूटे

ओ बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम

चंदा की पालकी में दिल की मुराद लाई
जन्नत का नूर ले के मेहँदी की रात आई
मेहँदी की रात आई
चंदा की पालकी में दिल की मुराद लाई
जन्नत का नूर ले के मेहँदी की रात आई
रुख पे सहेलियों के ख्वाबों की रौशनी है
सबने दुआएं मांगी रब ने कबूल की है
ये हाथों में मेहँदी है या शाम की डाली बुम्बरो
चाँद सितारे रहकर आये रात की डाली बुम्ब्रो
ओ चंदा की पालकी में दिल की मुराद लाई
जन्नत का नूर ले के मेहँदी की रात आई
रुख पे सहेलियों के ख्वाबों की रौशनी है
सबने दुआएं मांगी रब ने कबूल की है
ये हाथों में मेहँदी है या शाम की लाली बुम्बरो
चाँद सितारे ले कर आई रात की डाली बुम्बरो

हाँ बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
आये हो किस बगिया से
बुम्बरो बुम्बरो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
बुम्बरो बुम्बरो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
आये हो किस बगिया से
बुम्बरो बुम्बरो ओ पी क्यू
बुम्बरो बुम्बरो
........................................................................................
Bumbro bumbro-Mission Kashmir 2000


Artist:Preity Zinta, Hritik Roshan

Read more...

Sep 5, 2017

तेरा रंग बल्ले बल्ले-सोल्जर १९९८

एक युगल गीत सुनते हैं सन १९९८ की क्लासिक फिल्म
सोल्जर से. उदित नारायण और जसपिंदर नरूला के गाये
इस गीत के रचयिता हैं समीर और इसके संगीतकार हैं
अन्नू मलिक. तेज गति वाला ये गीत फिल्माया गया है
बॉबी देवल और प्रीति जिंटा पर.



गीत के बोल:

तेरा रंग बल्ले बल्ले तेरी चाल बल्ले बल्ले
तेरा रूप बल्ले बल्ले तेरे गाल बल्ले बल्ले
देखा तुझे तो मुझे प्यार हो गया
तेरे ख्यालों में ये दिल खो गया
……………………………………………………
Tera rang balle balle-Soldier 1998

Artists: Bobby Deol, Preity Zinta

Read more...

Jun 13, 2017

गोरे गोरे गाल वाली-खुल्लम खुल्ला प्यार करें २००५

गोरे गोरे हिट्स के अंतर्गत सुनते हैं सन २००५ की एक फिल्म
खुल्लम खुल्ला प्यार करें से एक गीत गोरे गोरे बाल वाला. इस
गीत में काले काले गाल का जिक्र भी है.

समीर के लिखे गीत को सुरों में ढाला है आनंद मिलिंद ने और
इसे उदित नारायण संग जसपिंदर नरूला ने गाया है.




गीत के बोल:

गोरे गोरे गाल वाली काले काले बाल वाली
अरे गोरे गोरे गाल वाली काले काले बाल वाली
गोरे गोरे गाल वाली काले काले बाल वाली
हिरनी के जैसी चाल वाली
बगल वाली जानमार है
हो बगल वाली जानमार है

दिखता है भोला भाला पीछे पड़ गया है साला
हो दिखता है भोला भाला पीछे पड़ गया है साला
दिखता है भोला भाला पीछे पड़ गया है साला
मुखड़ा है गोरा दिल का काला
बगल वाला आँख मारे है
हो बगल वाला आँख मारे है

चश्मा लगा के जब चलती है कार में
लिफ्ट मांगते हैं लड़के खड़े हो कतार में
लिफ्ट मांगते हैं लड़के खड़े हो कतार में
हाय ये बॉब कट वाली देती फटाफट गाली
जा जा
हे हे हे हाय ये बॉब कट वाली देती फटाफट गाली
हाय ये बॉब कट वाली देती फटाफट गाली
बच के जाएगी कहाँ साली
बगल वाली जानमार है
हो बगल वाली जानमार है

जियो जी जियो जी
आं आं आं आं
जियो जी जियो जी
आं आं आं आं

खिड़की से देखता है परदा हटा के
निकलता गली में है ये फैशन सजा के
निकलता गली में है ये फैशन सजा के
ओ खुद से बेगाना है ये मुझपे दीवाना है ये
ओ खुद से बेगाना है ये मुझपे दीवाना है ये
खुद से बेगाना है ये मुझपे दीवाना है ये
जीना हराम कर डाला बगल वाला
हे बगल वाला आँख मारे है
हो बगल वाला आँख मारे है

होए होए गोरे गोरे गाल वाली काले काले बाल वाली
गोरे गोरे गाल वाली काले काले बाल वाली
हिरनी के जैसी चाल वाली
बगल वाली जानमार है
हो बगल वाली जानमार है

………………………………………………………………..
Gore gore gaal wali-Khullam khulla pyaar Karen 2005

Read more...

Apr 28, 2017

आया समय ले के-सेंसर २००१

अंग्रेजी के दो शब्द ऐसे हैं जिनका उच्चारण एक जैसा है.
चाहे वो censor हो या sensor. सेंसर नाम से सन २००१ में
एक हिंदी फिल्म बनी थी. दोनों शब्दों का काम अलग अलग
है, मगर. एक का इस्तेमाल प्रेस और फिल्म बोर्ड में ज्यादा
होता है और दूसरे सेंसर का आजकल चार चक्रीय गाड़ियों
में.

विनोद राठौड और जसपिंदर नरूला के गाये इस गीत का
संगीत तैयार किया है जतिन ललित ने. इसे वीनू महेंद्र ने
लिखा है.



गीत के बोल:

सेन्सर सेन्सर सेन्सर सेन्सर सेन्सर
सेन्सर सेन्सर सेन्सर सेन्सर सेन्सर

आया समय ले के प्यार
छाई गुलों पे बहार
आया समय ले के प्यार
छाई गुलों पे बहार

नई नवेली ज़मीं है
कितनी हसीं दिख रही है
आओ हम
करें इस दुल्हन का श्रृंगार
करें इस दुल्हन का श्रृंगार

आया समय ले के प्यार
छाई गुलों पे बहार
आया समय ले के प्यार
छाई गुलों पे बहार
आया समय ले के प्यार
छाई गुलों पे बहार
..........................................................
Aaya samay le ke-Censor 2001

Read more...

Nov 24, 2016

आ गए दिन सनम इकरार के-होगी प्यार की जीत १९९९

आपको आज एक चार गायकों का गाया गीत सुनवाते हैं. गीत
की विशेषता इसमें दो गायक और दो गायिकाएं हैं. गायिकाएं
काफी ऊर्जावान हैं और ऊंची पट्टी पर गाने में पूर्ण रूप से
सक्षम भी. जसपिंदर नरूला और हेमा सरदेसाई गायिकाएं हैं
साथ सोनू निगम और अभिजीत की आवाजें हैं.

गीत लिखा है समीर ने और इस गीत का संगीत तैयार किया है
संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद ने. इस फिल्म में अजय देवगन,
अरशद वारसी, नेहा और मयूरी कांगो प्रमुख कलाकार हैं.




गीत के बोल:

आ गए दिन सनम इकरार के
कभी कहीं ना हम रुकेंगे हार के
आ गए दिन सनम इकरार के
कभी कहीं ना हम रुकेंगे हार के
ओ मनमीत होगी प्यार की जीत
होगी प्यार की जीत
है रब भी साथ उनके जो करते हैं प्रीत
होगी प्यार की जीत
होगी प्यार की जीत
है रब भी साथ उनके जो करते हैं प्रीत
हो हो हो

कुछ भी ज़माना करे हम किसी से न डरें
हम चल पड़ें आसमान को झुका दें
दिल के लहू से लिखेंगे फ़साने

आ गए दिन सामान इकरार के
कभी कहीं ना हम रुकेंगे हार के
ओ मनमीत होगी प्यार की जीत
होगी प्यार की जीत
है रब भी साथ उनके जो करते हैं प्रीत
होगी प्यार की जीत
होगी प्यार की जीत

ले के नए ज़लज़ले तूफ़ान बन के चलें
गाते रहेंगे मिलन के तराने
होंगे जुदा ना कभी हम दीवाने
आ गए दिन सामान दीदार के
कभी कहीं ना हम रुकेंगे हार के
ओ मनमीत होगी प्यार की जीत
होगी प्यार की जीत
है रब भी साथ उनके जो करते हैं प्रीत
होगी प्यार की जीत
होगी प्यार की जीत
..........................................................
Aa gaye sanam din ikraar ke-Hogi pyar ki jeet 1999

Artists: Ajay Devgan, Arshad Warsi, Neha, Mayuri Kango

Read more...

Aug 20, 2016

मेरा यार दिलदार बड़ा सोना-जानवर १९९९

आज एक लोकप्रिय गीत सुनेंगे फिल्म जानवर(१९९९) से. इसे
चार लोगों ने गाया है. फिल्म के प्रमुख सितारे हैं करिश्मा और
अक्षय. बाकी का विवरण नीचे दिया गया है.  टैग देख लें .





गीत के बोल:

चिका चिका चिक चिक
चिका चिका चिक चिक
चिका चिका चिक चिक
चिका चिका चिक चिक
चिका चिका चिक चिक
चिका चिका चिक चिक

माथे पे चमके इसके सूरज की लाली
होंठों से छलके देखो मस्ती की प्याली
बलखाए ऐसे जैसे चम्पा की डाली
इसकी अदाएं सारे जग से निराली
मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं देखूं बार बार इसको
मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं देखूं बार बार इसको


किरणें लुटाएं देखो चारों दिशाएं
खुशबू का झोंका ले के आएं हवाएं
चाहत के रंगों से हैं रंगीं फ़िज़ाएं
सारे जहाँ से कहती मेरी निगाहें
मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं दे दूं सारा प्यार इसको
मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं दे दूं सारा प्यार इसको

माही मेरा माही मेरी जिंद मेरी जान वे
तेरी इस अदा पे हो गया मैं क़ुर्बान वे
माही मेरा माही मेरी जिंद मेरी जान वे
तेरी इस अदा पे हो गया मैं क़ुर्बान ओए

चिका चिका चिक चिक
चिका चिका चिक चिक
चिका चिका चिक चिक

गोरे गोरे रंग इसके नीले नीले नैना
देखे बिना अब तो कहीं आए नहीं चैना
हाय रेशम जैसे अंग इसके गेसू जैसे बादल
दिल को दीवाना करे धानी धानी आँचल
शोख बहारों सी लगती है इसकी हर अंगड़ाई

मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं दे दूं सारा प्यार इसको
मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं दे दूं सारा प्यार इसको

ढोल सजणा है दुनिया बड़ी बेपीर वे
बिछड़ेगी रांझणा से कभी भी न हीर वे
ढोल सजणा है दुनिया बड़ी बेपीर वे
बिछड़ेगी रांझणा से कभी भी न हीर ओए


शहनाई की सरगमों सी मीठी तेरी बातें
देखूं मैं ख्वाबों में शादी डोली बारातें
यारा तेरे साथ मेरी शाम है सिंदूरी
ना तो कोई प्यास है ना चाहत है अधूरी
सौं रब दी इक पल भी अब तो सहनी नहीं जुदाई

मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं देखूं बार बार इसको
मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं दे दूं सारा प्यार इसको

माथे पे चमके इसके सूरज की लाली
होंठों से छलके देखो मस्ती की प्याली

किरणें लुटाएं देखो चारों दिशाएं
खुशबू का झोंका ले के आएं हवाएं

मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं देखूं बार बार इसको
ओ मेरा यार दिलदार बड़ा सोणा
मैं दे दूं सारा प्यार इसको

................................................................
Mera yaar dildaar-Jaanwar 1999

Artists: Akshay Kumar, karishma Kapoor, Johny Lever

Read more...

Jun 23, 2016

हटा सावन की घटा-हैलो ब्रदर १९९९

अगर आपको लगता है हिंदी फ़िल्में शिक्षा का सस्ता माध्यम है
तो टिकट की कीमतों पर गौर करें. हाँ, एक हद तक गीतों के
माध्यम से काफी कुछ सीखा जा सकता है. कुछ जुमले जो कि
फिल्मों ने ही लोकप्रिय कराये जो किसी क्षेत्र विशेष में ही चर्चित
थे. उनको अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गयी है. कुछ समय
पहले तक तो सावन को बुलाया जाता था या आमंत्रित किया
जाता था.

इस जुमले का कहीं भी कैसे भी प्रयोग किया जा सकता है.

गीत गाया है जसपिंदर नरूला के साथ बाबुल सुप्रियो ने जिसे
लिखा है फैज अनवर ने और धुन साजिद वाजिद की है.




गीत के बोल:

मेरे सपनों का वो राजा
मेरे दिल का वो राजकुमार
मैं तो उसकी दीवानी बनूंगी
उसपे आने लगा मुझको प्यार
करती हूँ उसका मैं अब इंतज़ार
ये तो है तुझको पता

ऐ हटा सावन की घटा
हटा सावन की घटा

मेरे सपनों का वो राजा..
हो मेरे सपनों का वो राजा
मेरे दिल का वो राजकुमार
मैं तो उसकी दीवानी बनूंगी
उसपे आने लगा मुझको प्यार
करती हूँ उसका मैं अब इंतज़ार
ये तो है तुझको पता

ऐ हटा सावन की घटा
हटा सावन की घटा

कोई बात है उसमें पूछो ना
वो जो आया पसंद मुझको
ओ कोई बात है उसमें पूछो ना
वो जो आया पसंद मुझको

ओ तूने आज मुझे पहचाना है
मैने माना अकल है तुझको
मैं तो तेरे चक्कर में आऊंगी नहीं
मैं तो तेरे चक्कर में आऊंगी नहीं
कितना भी मुझको पटा

ऐ हटा सावन की घटा
हटा सावन की घटा

तेरे सपनों में जो आता है
वही दिलबर हूँ मैं जानां
हो तेरे सपनों में जो आता है
वही दिलबर हूँ मैं जानां
वो तो और कोई दूजा है
मेरा मजनू, मेरा दीवाना

हाल तू क्या जाने तेरे मजनू का, ऐ
हाल तू क्या जाने तेरे मजनू का
होगा कुरता भी साला फटा

ऐ हटा सावन की घटा
ऐ ऐ हटा सावन की घटा

मेरे सपनों का वो राजा
मेरे दिल का वो राजकुमार
मैं तो उसकी दीवानी बनूंगी
उसपे आने लगा मुझको प्यार
करती हूँ उसका मैं अब इंतज़ार
ये तो है तुझको पता

ऐ हटा सावन की घटा
हटा सावन की घटा
हटा सावन की घटा
हटा सावन की घटा
………………………………………….
Hata sawan ki ghata-Hello Brother 1999

Artists-Salman Khan, Rani Mukherji

Read more...

May 25, 2016

बावला हूँ मैं बावला-गंगा की कसम १९९९

फिल्म गंगा की कसम से हमने आपको पहले एक गीत सुनवाया
था जो राजस्थानी लोक गीत था फ़िल्मी रंग में. आइये अब सुनें
दूसरा गीत.

गंगा की कसम(१९९९) टी एल वी प्रसाद निर्देशित फिल्म है जिसका
निर्माण सुनील बोहरा ने किया. इस फिल्म में जैकी, मिथुन, मिंक,
दीप्ति भटनागर, मुकेश ऋषि, शक्ति कपूर और जॉनी लीवर प्रमुख
कलाकार हैं.

एक पिछली पोस्ट में घंटियाँ टन टना टन बजी थीं इस गीत में
भी बजी हैं. जसपिंदर नरूला और सुखविंदर इस गीत को गा रहे
हैं माया गोविन्द के बोल हैं, संगीत बप्पी लहरी का है.

कई शहरों और राज्यों को याद किया गया है गीत में. भूगोल की
क्लास के लिए उपयुक्त है ये.



प्रीत लगा के यार को अपने
छोड़ कभी मत दीजो
हो दिल का शीशा नाज़ुक होवे
तोड़ कभी मत दीजो

बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
ओ झांझर वाली ओ झूमर वाली
ओ लहंगे वाली दुपट्टे वाली
ओ बिंदिया वाली ओ चूडियाँ वाली
ओ कजरे वाली ओ गजरे वाली
धीर से आ के हाय
नखरे दिखा के हाय
झांझर बजा के हाय
हाय हाय घूंघट हटा के हाय
अरे ओ मतवाली मतवाले को
चाँद तू दिखला दे
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
ओ झांझर वाली ओ झूमर वाली
ओ लहंगे वाली दुपट्टे वाली
ओ बिंदिया वाली ओ चूडियाँ वाली
ओ कजरे वाली हाय हाय गजरे वाली

हुस्न क्या है ये जवानी क्या है
कोई बतलाये कहानी क्या है
जवानी प्यार करती है
जवानी जान देती है
अगर अपनी पे आ जाये
जवानी जान लेती है
जवानी जैसे फूल गुलाब
जवानी मस्त मस्त हैं ख्वाब
जवानी का जोबन है फूल
जवानी में होती है भूल
जवानी मस्ती भरी उमंग
जवानी कर देती है तंग
अरे कोई जवान मेरे दिल में
भी हलचल मचवा दे
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला

ओ जयपुर वाली ओ दिल्ली वाली
ओ पटने वाली ओ मुंबई वाली
हैदराबाद वाली कलकत्ते वाली
हाँ हाँ  पटियाले वाली
हरियाणे वाली लखनऊ की मलिका
कश्मीर का फुलवा
आसाम की गोरी इंदौर की छोरी
अरे कहीं की भी हो दिल की
घंटी टन टन टन बजवा दे
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला

अरे ओ बावले तो इश्क के बारे में क्या जाने
इश्क ही जिंदगी है मौत भी माने या न माने
इश्क के कितने हो गए रोगी
इश्क में कितने हो गए जोगी
इश्क कर देता सबको बेकाबू
इश्क में कितने हो गए डाकू
इश्क में फूल थे वो धूल हुए
इश्क में बादशाह फकीर हुए
मुझको बेहयात दे साकी
एक कतरा भी तो न चखा है
तेरी आँखें बता रही हैं मुझे
तूने मयखाना खोल रखा है

गोरे रंग वाली काले तिल वाली
ओ झुमके वाली ओ नथनी वाली
आ जोबन वाली ओ घुँघरू वाली
पायल वाली हाय हाय जीजा की साली
मकान मांगे तू दुकान मांगे तू
ईमान मांगे तू मेरी जान मांगे तू
अरे जीवन भर मैं करूं गुलामी
कागज पे लिखवा ले
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
ओ झांझर वाली हो झूमर वाली
ओ लहंगे वाली दुपट्टे वाली
ओ बिंदिया वाली ओ चूडियाँ वाली
ओ कजरे वाली ओ गजरे वाली
धीरे से आ के हाय
नखरे दिखा के हाय
झांझर बजा के हाय
घूंघट हटा के हाय
अरे ओ मतवाली मतवाले को
चाँद तू दिखला दे
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
बावला हूँ मैं बावला
.....................................................
Bawla hoon main bawla-Ganga ki kasam 1999

Artists:  Jackie Shroff, Mink

Read more...

Oct 4, 2015

बन्ना रे बागां में झूला घाल्या-गंगा की कसम १९९९

राजस्थान की संस्कृति और संगीत बहुत समृद्ध हैं. लोक गीत
जीवंत हैं वहां के. समय समय पर वहां के गीतों का प्रयोग
हिंदी फिल्मों में होता रहा है. ये बात दीगर है सभी प्रकार के
गीत फिल्मों में सुनाई दिए हैं. प्रस्तुत गीत एक सोबर किस्म
का गीत है और इसे आप बेफिक्र होकर सुन सकते हैं. हाँ इसे
राजस्थान के मूल कलाकारों की आवाज़ में सुनना ज्यादा
आनंददायी होता है. फिल्मीकरण में वो मज़ा नहीं.

मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत सन १९९९ की फिल्म गंगा की कसम
के लिए इसे लिखा अनजान ने और धुन बनाई बप्पी लहरी ने.
गायक कलाकार हैं-सुखविंदर और जसपिंदर नरूला. गौरतलब
है दोनों पंजाबी मूल के गायक हैं और दोनों ही ऊंची पट्टी पे
गाने के लिए विख्यात हैं. सुखविंदर तो सक्रिय हैं हिंदी फिल्मों
में मगर जसपिंदर नरूला को ज्यादा अवसर नहीं मिलते वर्त्तमान
में. पाठकों से बोलों की त्रुटियाँ दूर करने का निवेदन एडवांस में.
.



गीत के बोल:

गोरी रे गोरी रे गोरी रे

बन्ना रे बागां में झूला घाल्या
हो बन्ना रे बागां में झूला घाल्या

म्हारे हिवडे की म्हारे जियरा की
म्हारा मनवा की कोयल बोले
म्हारा छैल कँवर सा
म्हारे हिवडे की म्हारे जियरा की
म्हारा मनवा की कोयल बोले
म्हारा छैल कँवर सा

गोरी रे बागां में झूला घाल्या
गोरी रे बागां में झूला घाल्या

म्हारे हिवडे का म्हारे जियरा का
म्हारे मनवा का मोरया नाचे
झूला चाल कँवर सा

म्हारे हिवडे का म्हारे जियरा का
म्हारे मनवा का मोरया नाचे
झूला चाल कँवर सा

बन्ना रे बागां में झूला घाल्या
हो ओ ओ गोरी रे बागां में झूला घाल्या

हो बन्ना रे बन्ना रे
गोरी रे गोरी रे गोरी रे, गोरी रे

बन्ना रे फागां की रुत आई
बन्ना रे फागां की रुत आई
मैं लुक छुप मैं तो गुप चुप
मैं तो छोले छोले आई म्हारा छैल कँवर सा
मैं लुक छुप मैं तो गुप चुप
मैं तो छोले छोले आई म्हारा छैल कँवर सा

गोरी रे रंग गुलाबी थारो
हो हो हो गोरी रे रंग गुलाबी थारो
काले नैनों से लाल गलों से
लाल होंठों से रंग मत मारो
मेरी जान कँवर सा
काले नैनों से लाल गलों से
लाल होंठों से रंग मत मारो
मेरी जान कँवर सा
बन्ना रे बागां में झूला घाल्या
गोरी रे बागां में झूला घाल्या

बन्ना बन्ना बन्ना रे
बन्ना बन्ना बन्ना रे
गोरी रे गोरी रे गोरी रे

बन्ना रे रंग में रंग घुल जाए
बन्ना रे रंग में रंग घुल जाए

जब नैन मिले जब होंठ मिले
जब मनवा से मन मिल जाए
म्हारा छैल कँवर सा
जब नैन मिले जब होंठ मिले
जब मनवा से मन मिल जाए
म्हारा छैल कँवर सा
गोरी रे प्रीत की डोर न टूटे
गोरी रे प्रीत की डोर न टूटे
इस जनम में उस जनम में सौ जनम में
साथ न छूटे मेरी जान कँवर सा
इस जनम में उस जनम में सौ जनम में
साथ न छूटे म्हारा छैल कँवर सा
सौ जनम में साथ न छूटे मेरी जान कँवर सा
सौ जनम में साथ न छूटे म्हारा छैल कँवर सा

बन्ना रे बागां में झूला घाल्या
गोरी रे बागां में झूला घाल्या
बन्ना रे बागां में झूला घाल्या
हो हो गोरी रे बागां में झूला घाल्या
गोरी रे गोरी रे  गोरी रे
बन्ना रे बन्ना रे बन्ना रे
बन्ना रे बन्ना रे
.................................................................
Banna re baagan mein-Ganga ki kasam 1999

Artists: Mithun Chakravorty, Deepti

Read more...

Feb 13, 2010

प्यार तो होना ही था(शीर्षक गीत)- प्यार तो होना ही था १९८८

'पियार तो होना ही ता'। अब कुछ भी गाया जाए हम समझ ही जाते
हैं कि मजमून क्या है। रेमो फर्नांडेज़ और जसपिंदर नरूला का गाया
ये गीत युवाओं ने बहुत पसंद किया। ये गीत आने वाले 'चीख चीख
के गाने वाले' युग का आगाज़ था। अब इतनी बुलंद आवाज़ में गीत गाया
जायेगा तो मानना ही पड़ेगा कि "प्यार तो होना ही था "।

ये फिल्म का शीर्षक गीत है, इसके अलावा फिल्म का नाम एक और गीत
में आता है जिसको जनता शीर्षक गीत मानती है। वो गीत कुमार सानू का
गाया हुआ है।

 

गीत के बोल:

तू रूप तू रूप, प् रप टिप ता रप ता रा
रा रा री रा रा रा, रा रा री रा रा
रा रा रा, ..........हे हे हे

प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था

प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था

आँखों के रस्ते दिल में समाना
दिल में समा के नींदें उडाना
बड़ा संभाला था मैंने इसे
दिल तो खोना ही था
रा रा रा रा रा री रा

प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था

हो हो हो हो हो
इस ज़िन्दगी के मीठे सफ़र में
पलकों के नीचे ख्वाबों के घर में
किसी हसीना कि जुल्फों तले तुमको सोना ही था

रा रा रा रा रा री रा

प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
होना ही था
प्यार तो होना ही था
प्यार तो होना ही था
होना ही था
प्यार तो होना ही था
होना ही था

ता रा री रा रा रा, रा रा री रा रा
रा रा , रा री रा रा रा हो हे हे हे

प्याज तो खाना ही था
प्यार तो होना ही था
होना ही था
.......................................
Pyar to hona hi tha(titlesong)-Pyar to hona hi tha 1988

Read more...

Nov 17, 2009

तारे हैं बाराती -विरासत १९९७

अन्नू मलिक ने दूसरे संगीतकारों की भांति सभी प्रकार का
संगीत दिया है, बुरा भी और अच्छा भी। फ़िल्म विरासत में
उन्होंने कुछ अच्छी धुनें बनाई हैं।

प्रियदर्शन को, सिनेमा के फ्रेम को सुंदर कैसे बनाया जाए, उसकी
बहुत गहरी समझ है। ये उनकी लगभग सभी फिल्मों में मैंने
महसूस किया है। उनकी फिल्मों की एक और विशेषता है कि
शोरगुल इतना होता है कि सिनेमा हाल के दर्शकों के लिए वे
शोर करने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ते ।

प्रस्तुत गीत में उनका 'वन पॉइंट प्रोग्राम' – अभिनेत्री पूजा बत्रा
को सुंदर दिखाना सफल रहा है। वैसे भी लाल जोड़े में सामान्य
सी दिखने वाली बालाएं भी सुंदर दिखाई देने लगती हैं। गीत
गाया है कुमार सानू और जसपिंदर नरूला ने और गीतकार हैं
जावेद अख्तर !!




गाने के बोल:


अँखियाँ मिला के चन्ना
आवी न जुदाई वे

देवे न तारी मेनू
सारी खुदाई वे
अँखियाँ मिला के

तारे हैं बाराती,चाँदनी है यह बारात
सातों फेरे होंगे अब हाथो में लेकर हाथ
सातों फेरे होंगे अब्ब हाथो में लेकर हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम
रे जीवन साथी हम दिया और बाती हम

तारे हैं बाराती,चाँदनी है यह बारात
सातों फेरे होंगे अब हाथो में लेकर हाथ
सातों फेरे होंगे अब हाथो में लेकर हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम
जीवन साथी हम दिया और बाती हम

तारे हैं बाराती,चाँदनी है यह बारात

सातो फेरे होंगे अब हाथो में लेकर हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम

गंगा जमुना से भी पावन
तेरा मेरा बंधन
तेरा प्रेम फुलवारी और मेरा प्रेम है अगन
जन्मो जन्मो का ही सजनी तेरा मेरा साथ

सातों फेरे होंगे अब हाथो में लेकर हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम
जीवन साथी हम दिया और बाती हम

तू है जीवन में जो प्रीतम
सुख नही मांगूं दूजा
आरती नैनों से करती हूँ मन से तेरी पूजा
में तो धर्म ही समझूं तेरी कही हुई हर बात

सातों फेरे होंगे अब हाथो में लेकर हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम
जीवन साथी हम दिया और बाती हम

तारे हैं बाराती,चाँदनी है यह बारात

सातो फेरे होंगे अब हाथो में लेकर हाथ
जीवन साथी हम दिया और बाती हम

अँखियाँ मिला के चन्ना
आवी न जुदाई वे

देवे न तारी मेनू
सारी खुदाई वे
अँखियाँ मिला के
........................................................
Taare hain baarati-Virasat 1997

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP