Showing posts with label Samundar. Show all posts
Showing posts with label Samundar. Show all posts

Sep 18, 2016

रंग-ए-महफ़िल बदल रहा है-समुन्दर १९८६

फ़िल्में देखने की अपनी अपनी वजहें होती हैं सबकी. कुछ
फ़िल्में जनता लुभावने हीरो हीरोईन की वजह से देखती है
तो कुछ फिल्मों के पीछे लुभावने दृश्य. अपनी बात करूं तो
कुछ फ़िल्में मैंने केवल लुभावने दृश्यों की वजह से ही देखीं.
मुफ्त में कई जगह की सैर करवा देती हैं ऐसी फ़िल्में.

उसमे से एक है समुन्दर जिसमे समुद्र को बेहद खूबसूरत
दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल और पूनम ढिल्लों
ने तरह तरह के तैराकी के दौरान प्रयुक्त होने वाले परिधान
पहने हैं. आज इस फिल्म से आशा भोंसले का गाया एक
गीत सुनते हैं जिसे लिखा है आनंद बक्षी ने और धुन बनाई
है राहुल देव बर्मन ने.

सनी देवल और रौशनी नामक कलाकारों पर इसे फिल्माया
गया है. सनी देवल अभिनीत कुछ फिल्मों में आशा भोंसले
के ऐसे गीत हैं जैसे ज़बरदस्त, अर्जुन और मंजिल मंजिल.
फिल्म समुन्दर के निर्देशक हैं राहुल रवैल और बाकी की दो
फिल्मों के नासिर हुसैन. 




गीत के बोल:

रंग-ए-महफ़िल बदल रहा है
न जाने कहाँ से किधर से किसी की नज़र से
ये जादू चल रहा है ये जादू चल रहा है
रंग-ए-महफ़िल बदल रहा है
न जाने कहाँ से किधर से किसी की नज़र से
ये जादू चल रहा है ये जादू चल रहा है
हो रंग-ए-महफ़िल

हो रंगीन मेरा बदन रंगीन तेरी नज़र
रंगीन मेरा बदन रंगीन तेरी नज़र
दो रंग मिल जाएँ तो क्या रंग हो क्या खबर
दिल दीवाना मचल रहा है
न जाने कहाँ से किधर से किसी की नज़र से
ये जादू चल रहा है ये जादू चल रहा है
हो रंग-ए-महफ़िल

मौसम गुलाबी है ये इसमें खराबी है ये
मौसम गुलाबी है ये इसमें खराबी है ये
मौसम ना इसको कहो कोई शराबी है
गिर रहा है संभल रहा है
न जाने कहाँ से किधर से किसी की नज़र से
ये जादू चल रहा है ये जादू चल रहा है
हो रंग-ए-महफ़िल

तौबा करो इश्क में इतनी हैं दुश्वारियां
तौबा करो इश्क में इतनी हैं दुश्वारियां
हर दिल में इस इश्क ने रख दी हैं चिंगारियां
जिसको देखो वो जल रहा है
न जाने कहाँ से किधर से किसी की नज़र से
ये जादू चल रहा है ये जादू चल रहा है
हो रंग-ए-महफ़िल बदल रहा है
न जाने कहाँ से किधर से किसी की नज़र से
ये जादू चल रहा है ये जादू चल रहा है
.........................................................
Rang-e-mehfil badal raha hai-Samundar 1986

Artists: Sunny Deol, Roshni

Read more...

Jan 17, 2016

तुम दोनों हो कितने अच्छे-समुन्दर १९८६

जैसा कि आप जानते हैं फिल्म समुन्दर  लुभावने दृश्यों से
भरपूर है. समुद्र को काफी सुन्दर दिखलाया गया है फिल्म
में. एक बारगी तो ये कयास लगाना पढता है कि फिल्म की
नायिका ज्यादा सुन्दर है या फिल्म की दृश्यावली.

फिल्म में एक बच्चा भी है जो अपने ज़माने का सुपरस्टार
बच्चा था-बीबी गुड्डू. बच्चा एक गीत भी गाता है. वही गीत
आपको आज सुनवा रहे हैं. अच्छे बच्चे जिद नहीं करते वाला
सन्देश दे रहा है ये गीत. ये बात सभी उम्र वर्ग के बच्चों के
लिए सटीक है.

ये गीत लिखा है आनंद बक्षी ने और इसकी धुन बनाई है
राहुल देव बर्मन ने.



गीत के बोल:

तुम दोनों हो कितने अच्छे
छोडो गुस्से झूठे सच्चे
तुम दोनों हो कितने अच्छे
छोडो गुस्से झूठे सच्चे
अच्छे बच्चे जिद नहीं करते
अच्छे बच्चे जिद नहीं करते

तुम दोनों हो कितने अच्छे
छोडो गुस्से झूठे सच्चे

अंकल जी कुछ बोलो जी आंटी जी मुंह खोलो जी
हंसना मुश्किल लगता है तो थोडा सा रो लो जी
अंकल जी कुछ बोलो जी आंटी जी मुंह खोलो जी
हंसना मुश्किल लगता है तो थोडा सा रो लो जी
तुम दोनों हो जिद के पक्के
छोडो गुस्से झूठे सच्चे
अच्छे बच्चे जिद नहीं करते
अच्छे बच्चे जिद नहीं करते
तुम दोनों हो कितने अच्छे

आपस में कर लो मेल आओ खेलें कोई खेल
सीटी गार्ड बजाये तो छुक छुक छुक दौड़े रेल
आपस में कर लो मेल आओ खेलें कोई खेल
सीटी गार्ड बजाये तो छुक छुक छुक दौड़े रेल
दिल्ली से पहुंचे कलकत्ते
छोडो गुस्से झूठे सच्चे

अच्छे बच्चे जिद नहीं करते
अच्छे बच्चे जिद नहीं करते
तुम दोनों हो कितने अच्छे

तुम तो बड़े कहलाते हो छोटों को समझाते हो
छोटी छोटी बातों पर तुम बच्चे बन जाते हो
तुम तो बड़े कहलाते हो छोटों को समझाते हो
छोटी छोटी बातों पर तुम बच्चे बन जाते हो
सत्रह अठारह साल के बच्चे
छोडो गुस्से झूठे सच्चे
अच्छे बच्चे जिद नहीं करते
अच्छे बच्चे जिद नहीं करते
तुम दोनों हो कितने अच्छे
...........................................................
Tum dono ho kitne achchhe-Samundar 1986

Baby Guddu, Poonam Dhillon, Sunny Deol

Read more...

Aug 4, 2011

ओ मोरे सजना-समुन्दर १९५७

फिल्म समुन्दर से एक शानदार गीत आपको सुनवाया था पहले. अब
सुनते हैं फिल्म से एक कम सुना हुआ गीत. गीत ये भी कर्णप्रिय है
मगर ज्यादा सुना गया केवल मदन मोहन भक्तों द्वारा.

गीत फिल्माया गया है बीना रॉय पर. फिल्म में उनके साथ प्रेमनाथ
नायक हैं जिनकी फिल्म में दोहरी भूमिका है. राजेंद्र कृष्ण ने गीत लिखा
है और इसे गा रही हैं लता मंगेशकर.






गीत के बोल:

ओ मोरे सजना
ढूँढूँ कहाँ तेरा निशाँ
तुझको पुकारे मेरे दिल का जहाँ

आ जा कहीं से आ जा दिल का करार ले के
बैठे हुये हैं कब से तेरा इंतज़ार ले के
आ जा कहीं से आ जा दिल का करार ले के
बैठे हुये हैं कब से तेरा इंतज़ार ले के

आ जा कहीं से आ जा

ये हवायें भीगी भीगी ये हसीं हसीं नज़ारे
मेरे साथ कर रहे हैं तेरा इंतज़ार प्यारे
तेरा इंतज़ार प्यारे
बस एक झलक दिखा दे आँखों में प्यार ले के
बैठे हुये हैं कब से तेरा इंतज़ार ले के

आ जा कहीं से आ जा

कहती है आरजू ये आ जा किसी बहाने
कहती है आरजू ये आ जा किसी बहाने
दिल ही में रह न जाएँ कहीं प्यार के फ़साने
कहीं प्यार के फ़साने
सूने चमन में आ जा फिर से बहार ले के
बैठे हुये हैं कब से तेरा इंतज़ार ले के

आ जा कहीं से आ जा
.........................
O more sajna-Samundar 1957

Read more...

Apr 18, 2009

ए सागर की लहरों-समुन्दर १९८६

कुछ फ़िल्में मैंने केवल लुभावने दृश्यों की वजह से देखीं। उसमे से
एक है समुन्दर जिसमे समुद्र को बेहद खूबसूरत दिखाया गया है।
गीत में सनी देओल और पूनम ढिल्लों समुद्र के किनारे और मध्य
में संगीतमय कलाबाजियां दिखा रहे हैं । तरह तरह की बोट आपको
इस गीत में देखने को मिलेंगी।

लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गाये इस युगल को गीत लिखा
है आनंद बक्षी ने और धुन बनाई है राहुल देव बर्मन ने ।



गीत के बोल:


प्यार समुन्दर से है गहरा
इसमे कहीं हम डूब न जायें

दिल चाहे तूफ़ान से खेलें
साहिल पर वापस न आयें

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो

हो, साहिल साहिल मंजिल मंजिल
हमको ले चलो

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो
ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो

जैसा बेदाम ये
एक दिल नादाँ है
हो, देखें ऐसा कहीं
कोई तूफ़ान है

जैसा बेदाम ये
एक दिल नादाँ है
अरे, देखें ऐसा कहीं
कोई तूफ़ान है

ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला , हो
बस्ती बस्ती कश्ती कश्ती हमको ले चलो

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो

हो, मेरी महबूब सा
क्या है कोई हसीं
हो, मेरे दिलदार सा
आशिक कोई नहीं

हो, मेरी महबूब सा
क्या है कोई हसीं
हो, मेरे दिलदार सा
आशिक कोई नहीं

ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला , हो
सेहरा सेहरा दरिया दरिया हमको ले चलो

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो

हो, साहिल साहिल मंजिल मंजिल
हमको ले चलो

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो

ये दुनिया छोड़ के
रह जाए हम वहां
हे, हम दोनों के सिवा
कोई न हो जहाँ

ये दुनिया छोड़ के
रह जाए हम वहां
अरे, हम दोनों के सिवा
कोई न हो जहाँ

ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला, ला ला ला , हो
चलते चलते रस्ते रस्ते हमको ले चलो

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो

ऐ सागर की लहरों
हम भी आते हैं ठहरो
................ ................................
Ae sagar ki lehron-Samundar 1986

Artists: Sunny Deol, Poonam Dhillon

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP