Showing posts with label Tridev. Show all posts
Showing posts with label Tridev. Show all posts

Mar 15, 2020

गली गली में फिरता है-त्रिदेव १९८९

आवारा और बंजारा शब्दों को जितना डिक्शनरी ने
पॉपुलर नहीं कराया उससे कहीं ज्यादा फिल्मों ने.
अब कौन कहता है फ़िल्में शिक्षा का माध्यम नहीं.
पब्लिक ने तो अदा से पप्पी झप्पी लेना भी फिल्मों
से सीखा है.

शब्द तो खैर बहुत कुछ कहते ही हैं मगर मूक कला
माईम भी एक विधा है जिसमें केवल भावों से और
शरीर के अंगों की हलचल से बहुत कुछ कहा जाता
है. इसे समझने के लिए बहुत फरर्टाइल दिमाग की
ज़रूरत होती है. अब कलाकार जलेबी बनाने की
विधि बतला रहा है या कसरत का ज्ञान आम आदमी
कैसे जान सकता है. मॉडर्न आर्ट का भी कुछ वैसा ही
हाल है. बनाने वाले से समझना पढता है वो क्या
कहना चाह रहा है या क्या कह चुका है.

अरे हम तो निबंध की ओर बढ़ने लगे, ना बाबा ना,
गीत की तरफ लौटते हैं. अलका याग्निक और मनहर
के गाये गीत को लिखा है आनंद बक्षी ने और इस गीत
की धुन तैयार की है विजू शाह ने.

टूथपेस्ट के विज्ञापन जैसे दृश्य से शुरू होता ये गीत
फिल्माया गया है जैकी श्रॉफ़ और संगीता बिजलानी
पर. गीत में आपको ढेर सारे कलाकार दिखलाई देंगे.
इनमें से दो ऐसे हैं जिनको लेकर बिछुडे हुए भाइयों
की कोई फिल्म बनाई जा सकती थी-डैन धनोवा और
तेज सप्रू. इसके अलावा उसी फिल्म में जैकी की बड़े
भाई की भूमिका भी हो सकती थी. खैर हो सकता था
वगैरह सब चलता ही रहता है, होता क्या है वो किसी
को मालूम नहीं होता. अब इससे आगे लिखने पर
यही मसाला किसी अंग्रेजी के ब्लॉग पर चटपटे
अनुवाद की शक्ल में दिखने लगेगा, इसलिए इधरिच
फुलस्टॉप. कहते हैं ना इश्क की आग वो आग है जो
बुझाये ना बुझे वैसे ही ब्लोगिंग की खुजली भी कुछ
ऐसी है जो खुजाए न खुजे.



गीत के बोल:

गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी

मौका है दीवाने दिल का खाली दामन भर ले
इस दुनिया में जीना है तो प्यार किसी से कर ले
तेरे दिल को छेड़ रहा है मेरा प्यार अकेला
मेरे दिल में लगा हुआ है कई ग़मों का मेला

हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी

मेरी तरह नहीं है कोई इस दुनिया में देख यहाँ
राजा बन जा मेरा साथी हाथ पकड़ ले मेरा
मेरा रास्ता रोक रही है तू कैसी दीवानी
एक जगह मैं कैसे ठहरूं मैं दरिया का पानी

हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी

और किसी से मैं ये कहती वो कुछ भी कर जाता
मेरे एक इशारे पे बस वो हंस के मर जाता
ना मैं शायर ना कोई आशिक ना कोई दीवाना
मैं तुझपे नहीं मरने वाला मैं हूँ बड़ा सयाना

हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी
………………………………………………………
Gali gali mein phirta hai-Tridev 1989

Artists: Jackie Shroff, Sangeet Bijlani

Read more...

May 23, 2015

रात भर जाम से जाम-त्रिदेव १९८९

गीतकार आनंद बक्षी का लिखा एक और गीत सुनते
हैं जो फिल्म त्रिदेव से है. फिल्म के बाकी गीतों की
तरह ये उतना नहीं बजा मगर सुनने लायक गीत है.

एक हमारे मदिरा प्रेमी मित्र को ये गीत बेहद पसंद
है और इसी चक्कर में उन्होंने ५ बार त्रिदेव देख डाली.
गीत गाया है मेड इन इण्डिया वाली अलीशा चिनॉय
ने. गीत में आपको एक अभिनेत्री दिखाई देंगी जो
फिल्मों के बजाये वाशिंग पावडर निरमा के विज्ञापन
से अधिक पहचानी गईं.



गीत के बोल:

ये तो पहला जाम है अभी तो शाम है
रात भर जाम से जाम टकराएगा
जब नशा छाएगा तब मज़ा आएगा
रात भर जाम से जाम टकराएगा
जब नशा छाएगा तब मज़ा आएगा

जश्न ही जश्न है जोश ही जोश है
और किसी बात का अब किसे होश है
सबको अपना नाम भी आज भूल जाएगा

रात भर जाम से जाम टकराएगा

हुस्न लड़खड़ाएगा इश्क़ डगमगाएगा
रात भर जाम से जाम टकराएगा

क्या ये शराब है चीज़ ये खराब है
पर सभी सवालों का एक ही जवाब है
जो किसी के दिल में है वो जबां पर आएगा
रात भर जाम से जाम टकराएगा
...............................................
Raat bhar jam se jam-Tridev 1989

Read more...

May 19, 2015

मैं तेरी मोहब्बत में पागल-त्रिदेव १९८९

हिंदी फिल्मों में सभी रफ़्तार के रोमांटिक गीत हैं
कुछ तेज हैं, कुछ धीमे और कुछ मध्यम रफ़्तार
वाले. वैसे ही कुछ खुशनुमा कुछ दुःख भरे तो
कुछ रोतले धोतले किस्म के.

अब बुखार से उठने के बाद कोई रोमांटिक गीत
गाये तो वो कैसा और किस स्वर में होगा कल्पना
कीजिये. ऐसे भी कुछ गीत हैं फिल्म संगीत के
खजाने में.

आइये सुनें फिल्म त्रिदेव से एक रोमांटिक गीत
जिसे आनंद बक्षी ने लिखा है और साधना सरगम
के साथ मोहम्मद अज़ीज़ ने गाया है.



गीत के बोल:

मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है
हो, मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है

कुछ दिन से मैं टूटा टूटा रहता हूँ
अपने दिल से से रूठा रूठा रहता हूँ
कुछ दिन से मैं खोई खोई रहती हूँ
कुछ दिन से मैं टूटा टूटा रहता हूँ
जागूं भी तो सोई सोई रहती हूँ
दीवानी आज नहीं तो कल हो जाऊंगी

मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है

जी चाहे तेरी आँखों में खो जाऊं
आज अभी इस वक़्त मैं तेरी हो जाऊं
कब तक आखिर हम मिलने को तरसेंगे
कब सावन आएगा कब बादल बरसेंगे
तू मस्त पवन बन जा मैं बादल बन जाऊंगा

मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है

तुझ बिन लब पर कोई नाम नहीं आता
दिल को तड़पे बिना आराम नहीं आता
दोनों तरफ़ लगी है आग बराबर ये
रख देगी बस हमको राख बनाकर ये
तू भी जल जाएगी मैं भी जल जाऊंगा
मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है
हो, मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है
.............................................................
Main teri mohabbat mein-Tridev 1989

Read more...

Jul 3, 2011

ओये ओये-त्रिदेव १९८९

ग्लोरिया इस्तेफान के glorious "rhythm's gonna get you" का देसी
संस्करण हमने सुना फिल्म-त्रिदेव में। विजू शाह की ये पहली फिल्म थी। विजू
कल्याणजी के पुत्र हैं। विलायती आलू बड़े में लाल मिर्ची की जगह काली मिर्च डाल
के उसको नए चड्डी बनियान पहनाये गए हैं । दोनों का आनंद उठाइए । ध्वनियाँ
अगर थोड़ी अलग प्रकार की हैं तो भाषा कोई भी हो वो सबका ध्यान आकर्षित
करती हैं। १९८९-९० के साल में जहाँ देखो यही सुनाई पड़ता था-ओये ओये। इस
गीत की तर्ज़ पर दाद खाज खुजली का मलहम बनाने वाली कंपनी Beetex ने
एक विज्ञापन भी बनाया था-'खुजली करने वाले, बीटेक्स लगा ले'। त्रिदेव के गीत
से शायद सबसे ज्यादा फ़ायदा नसीरूदीन शाह को हुआ। जब भी कोई हिंदी गाना
लोकप्रिय होता है तो जिस कलाकार पर फिल्माया गया होता उस कलाकार को
प्रसिद्धि अवश्य मिलती है। आम जनता इस अंदाज़ में बात करती है- भिडू ,
नसीर ने क्या भेरंट गाना गया है फिल्म में । ये गाना अकेला अपने आप में
फिल्म को चर्चित करने में सक्षम था।



गीत के बोल:

ओये ओये
ओये ओ ओवा
ये आ ओ
ओये ओये
ओये ओ ओवा
ये

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ ओवा, ओये ओ ओवा
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ ओवा, ओये ओ ओवा
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ ओवा, ओये ओ ओवा

तिरछी टोपीवाले ओ ओ ओ ओ ओ,
ओ बाबू भोले भाले ओ ओ ओ ओ ओ
तिरछी टोपीवाले ओ, ओ बाबू भोले भाले ओ
तू याद आने लगा हैं दिल मेरा जाने लगा है
तू याद आने लगा हैं दिल मेरा जाने लगा है

ओ तिरछे नैनोंवाली ओ ओ ओ ओ ओ ओ
बीबी भोली भाली ओ ओ ओ ओ ओ
ओ तिरछे नैनोंवाली ओ ओ बीबी भोली भाली ओ
तू याद आने लगी हैं
जान मेरी जाने लगी है
तू याद आने लगी हैं
जान मेरी जाने लगी है

ओ अँखियाँ मिला मुझे दिल में बसा पलकों पे बिठा
इस बात का मतलब बता तेरी मर्जी है क्या
मेरा चैन उदा दे जुल्मी मेरी नींद उदा दे
तिरछी टोपीवाले

तिरछी टोपीवाले ओ , ओ बाबू भोले भाले ओ
तू याद आने लगा हैं दिल मेरा जाने लगा हैं
तू याद आने लगी हैं जान मेरी जाने लगी हैं
ओये ओये, ओये ओ वा
या यी हो

झूठा सही तेरा वादा मगर मुझे सच्चा लगा
झूठा सही तेरा वादा मगर मुझे सच्चा लगा
ये तो बता तुझे मुझ में भला क्या अच्छा लगा
गोरा गोरा मुखड़ा तेरी आँखें काली काली
तिरछे नैनों वाली

ओ तिरछे नैनों वाली, ओ बीबी भोली भाली
तू याद आने लगी हैं
जान मेरी जाने लगी है
तिरछी टोपीवाले ओ ,

ओ बाबू भोले भाले ओ
तू याद आने लगा हैं
दिल मेरा जाने लगा है
तू याद आने लगी है
जान मेरी जाने लगी है
.......................................
Oye oye-Tridev 1989

Read more...

Nov 11, 2010

गज़र ने किया है इशारा-त्रिदेव १९८९

एक बाल रंगने के विज्ञापन देखा। उसकी नायिका "अपना ख्याल रखना"
को कुछ इस तरीके से बोलती है जैसे किसी होटल में आर्डर दे रही हो-
एक प्लेट भजिया लाना। फिल्म के अभिनेताओं और विज्ञापन के
मॉडल में ये फर्क कई बार महसूस किया जा सकता है। उसी उत्पाद के
विज्ञापन में आजकल जॉन अब्राहम नज़र आते हैं जो अपनी मोहक
मुस्कान के साथ कहते हैं-"टेक केयर"। कहने के तरीके से कितना फर्क
पढता है। विज्ञापन जगत से कई कलाकार फिल्म जगत में आये। कुछ
टी वी पर भी दिखाई दिए। इनमे सभी सफल नहीं हुए। प्रीटी जिनता एक
नाम है जिसे हमने सबसे पहले लिरिल साबुन के विज्ञापन में देखा और
जो बाद में फिल्मों में भी आयीं और बेहद सफल रहीं। विज्ञापन जगत से
फिल्मों में आनेवाली अभिनेत्रियों में एक नाम और है-संगीता बिजलानी
जो अभिनय के क्षेत्र में कम और दूसरी वजहों से ज्यादा चर्चित रहीं। उन्होंने
एक्का दुक्का फिल्मों में काम किया जिसमे प्रमुख है राजीव राय निर्देशित
त्रिदेव। आइये इस फिल्म का एक गीत सुना जाए जो ३ अभिनेत्रियों पर
फिल्माया गया है -माधुरी दीक्षित, सोनम और संगीता बिजलानी।

त्रिदेव फिल्म का एक गीत हम आपको पहले सुनवा चुके है -जो इधर है
ओये ओये । उसी का स्त्री संस्करण आज प्रस्तुत है।

अगर आप नियमित हिंदी फिल्म दर्शक है तो आपको समझने में देर
नहीं लगेगी की ये नायिकाएं खलनायक और उसकी जमात के सामने
क्यूँ नाच रही हैं। ये एक पुराना फार्मूला है फिल्मों का जिसे समय समय
पर नया कलेवर दे के परोसा जाता है। इस गीत में भी सितारा टूटने का
जिक्र है और उसे आने वाली क़यामत से जोड़ कर देखा जा रहा है।



गीत के बोल:

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

इशारों पे हमको नचा लो
चलो जश्न ये तुम मना लो
के जी भर के हमको सता लो

इशारों पे हमको नचा लो
चलो जश्न ये तुम मना लो
के जी भर के हमको सता लो

नहीं कुछ कहेंगे
के हंस के सहेंगे
सितमगर सितम हम तुम्हारा
हाँ, सितमगर सितम हम तुम्हारा

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

ख्यालों में तुम खो ना जाना
मेरे दुश्मनों सो ना जाना
के मदहोश तुम हो ना जाना
ख्यालों में तुम खो ना जाना
मेरे दुश्मनों सो ना जाना
के मदहोश तुम हो ना जाना

ज़रा आज की रात भरी है तुमपे
के टूटा है कोई सितारा
हाँ, के टूटा है कोई सितारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

ज़माने का दस्तूर क्या है
मुक्कादर को मंजूर क्या है
भला पास क्या डोर क्या है
ज़माने का दस्तूर क्या है
मुक्कादर को मंजूर क्या है
भला पास क्या डोर क्या है

नहीं कुछ पटा हमको बस ये पता है
ये दिन आखरी है तुम्हारा
हाँ, ये दिन आखरी है तुम्हारा

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP