Showing posts with label Viju Shah. Show all posts
Showing posts with label Viju Shah. Show all posts

Mar 15, 2020

गली गली में फिरता है-त्रिदेव १९८९

आवारा और बंजारा शब्दों को जितना डिक्शनरी ने
पॉपुलर नहीं कराया उससे कहीं ज्यादा फिल्मों ने.
अब कौन कहता है फ़िल्में शिक्षा का माध्यम नहीं.
पब्लिक ने तो अदा से पप्पी झप्पी लेना भी फिल्मों
से सीखा है.

शब्द तो खैर बहुत कुछ कहते ही हैं मगर मूक कला
माईम भी एक विधा है जिसमें केवल भावों से और
शरीर के अंगों की हलचल से बहुत कुछ कहा जाता
है. इसे समझने के लिए बहुत फरर्टाइल दिमाग की
ज़रूरत होती है. अब कलाकार जलेबी बनाने की
विधि बतला रहा है या कसरत का ज्ञान आम आदमी
कैसे जान सकता है. मॉडर्न आर्ट का भी कुछ वैसा ही
हाल है. बनाने वाले से समझना पढता है वो क्या
कहना चाह रहा है या क्या कह चुका है.

अरे हम तो निबंध की ओर बढ़ने लगे, ना बाबा ना,
गीत की तरफ लौटते हैं. अलका याग्निक और मनहर
के गाये गीत को लिखा है आनंद बक्षी ने और इस गीत
की धुन तैयार की है विजू शाह ने.

टूथपेस्ट के विज्ञापन जैसे दृश्य से शुरू होता ये गीत
फिल्माया गया है जैकी श्रॉफ़ और संगीता बिजलानी
पर. गीत में आपको ढेर सारे कलाकार दिखलाई देंगे.
इनमें से दो ऐसे हैं जिनको लेकर बिछुडे हुए भाइयों
की कोई फिल्म बनाई जा सकती थी-डैन धनोवा और
तेज सप्रू. इसके अलावा उसी फिल्म में जैकी की बड़े
भाई की भूमिका भी हो सकती थी. खैर हो सकता था
वगैरह सब चलता ही रहता है, होता क्या है वो किसी
को मालूम नहीं होता. अब इससे आगे लिखने पर
यही मसाला किसी अंग्रेजी के ब्लॉग पर चटपटे
अनुवाद की शक्ल में दिखने लगेगा, इसलिए इधरिच
फुलस्टॉप. कहते हैं ना इश्क की आग वो आग है जो
बुझाये ना बुझे वैसे ही ब्लोगिंग की खुजली भी कुछ
ऐसी है जो खुजाए न खुजे.



गीत के बोल:

गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी

मौका है दीवाने दिल का खाली दामन भर ले
इस दुनिया में जीना है तो प्यार किसी से कर ले
तेरे दिल को छेड़ रहा है मेरा प्यार अकेला
मेरे दिल में लगा हुआ है कई ग़मों का मेला

हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी

मेरी तरह नहीं है कोई इस दुनिया में देख यहाँ
राजा बन जा मेरा साथी हाथ पकड़ ले मेरा
मेरा रास्ता रोक रही है तू कैसी दीवानी
एक जगह मैं कैसे ठहरूं मैं दरिया का पानी

हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी

और किसी से मैं ये कहती वो कुछ भी कर जाता
मेरे एक इशारे पे बस वो हंस के मर जाता
ना मैं शायर ना कोई आशिक ना कोई दीवाना
मैं तुझपे नहीं मरने वाला मैं हूँ बड़ा सयाना

हो गली गली में फिरता है तू क्यूँ बन के बंजारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
आ मेरे दिल में बस जा मेरे आशिक आवारा
हो तेरा प्यार है एक सोने का पिंजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आज़ादी
………………………………………………………
Gali gali mein phirta hai-Tridev 1989

Artists: Jackie Shroff, Sangeet Bijlani

Read more...

Nov 22, 2019

टिप टिप बरसा पानी-मोहरा १९९४

हाय बारिश, उफ़ बारिश. इस बार तो ऐसी झड़ी लगी कि
भीगने से बचने वाले भी भीग ही गए. बारिश ने वो आनंद
दिया जो पिछले १२ बरस में नहीं मिला. छाता और रेनकोट
बनाने वाली कंपनियों की पौ-बारह हो गई.

काफी दिन से हमने आपको कोई फ़िल्मी बरसात वाला गीत
नहीं सुनवाया है. आज सुनते हैं फिल्म मोहरा से शानदार
बरसाती गीत. इस एक गीत को देखने कितने लोग सिनेमा
गृह में गए थे. चीज़ बड़ी है मस्त मस्त का तो अपना क्रेज
था ही मगर जनता के हिसाब से ये पैसे वसूल वाला गाना
है.

गीतकार और संगीतकार क्रमशः आनंद बक्षी और विजू शाह
हैं और इसे उदित नारायण संग अलका याग्निक ने गाया है.
गाने में जो केमिस्ट्री, फिज़िक्स, ज़ूलोजी और बोटनी वगैरह है
सब टॉप किलास है.




गीत के बोल:

आ हा आ आ हा हा हा
हा हा हा हा आ हा
टिप टिप बरसा पानी
टिप टिप बरसा पानी पानी ने आग लगाई
आग लगी दिल में तो दिल को तेरी याद आई
तेरी याद आई तो जल उठा मेरा भीगा बदन
अब तू ही बता ओ सजन मैं क्या करूँ

न न न न न न न नाम तेरा मेरे लबों पे आया था
हो ओ ओ नाम तेरा मेरे लबों पे आया था
हो मैंने बहाने से तुम्हें बुलाया था
झूम कर आ गया सावन मैं क्या करूँ

टिप टिप बरसा पानी पानी ने आग लगाई
आग लगी दिल में तो दिल को तेरी याद आई
तेरी याद आई तो जल उठा मेरा भीगा बदन
अब तू ही बता ओ सजन मैं क्या करूँ

ऐ हे आ हा हा हा हा
ऐ हे हा हा हा हा
आ हा आ आ हा हा हा
हा हा हा हा आ हा

डू डू डू डू डू डू डू डूबा दरिया में खड़ा मैं साहिल पर
हो ओ ओ ओ डूबा दरिया में खड़ा मैं साहिल पर
तू बिजली बन कर गिरी मेरे दिल पर
चली ऐसी ये पागल पवन मैं क्या करूँ

टिप टिप बरसा पानी पानी ने आग लगाई
आग लगी दिल में तो दिल को तेरी याद आई
तेरी याद आई तो छ गया मुझपे दीवानापन
मेरे बस में नहीं मेरा मन मैं क्या करूँ

आ हा आ आ हा हा हा
आ हा हा हा आ हा
ऐ हे आ हा हा हा हा
हे हे हा हा हा हा
……………………………………………….
Tip tip barsa paani-Mohra 1994

Artists: Akshay Kumar, Raveena Tandon

Read more...

सुबह से लेकर शाम तक-मोहरा १९९४

मोहरा फिल्म से एक गीत सुनते हैं जिसमें कंटीन्यूअसली लव
करने की फरमाईश की जा रही है. खाना पीना सब भूल जाओ
केवल प्यार करो. सारी दिशाओं में सभी जगह पर दिशा मैदान
वगैरह सब को भूल के प्यार करो बस प्यार करो.

आनंद बक्षी की रचना को स्वर दिया है अलका याग्निक और
उदित नारायण ने. संगीत है विजू शाह का. अपने ज़माने का
एक हिट गाना है ये.

नायक नायिका को आप पहचानते ही हैं. ना पहचान पायें तो
विवरण रहता ही है हमारी पोस्ट में.




गीत के बोल:

आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
हो सुबह से लेकर शाम तक शाम से लेकर रात तक
सुबह से ले कर शाम तक शाम से ले कर रात तक
रात से ले कर सुबह तक सुबह से फिर शाम तक
मुझे प्यार करो हो मुझे प्यार करो
हो मुझे प्यार करो मुझे प्यार करो

हो शहर से ले कर गांव तक धूप से ले कर छांव तक
शहर से ले कर गांव तक धूप से ले कर छांव तक
सिर से ले कर पांव तक दिल की सभी वफ़ाओं तक
मुझे प्यार करो हो मुझे प्यार करो
हो मुझे प्यार करो मुझे प्यार करो

हां और पिया कुछ भी कर लो लेकिन रखना याद
और पिया कुछ भी कर लो लेकिन रखना याद
कुछ शादी से पहले कुछ शादी के बाद
प्यार में अब इतनी शर्तें कौन रखेगा याद
क्या शादी से पहले क्या शादी के बाद
हो पास से ले कर दूर तक दूर से ले कर पास तक
इन होंठों की प्यास तक धरती से आकाश तक
मुझे प्यार करो हो मुझे प्यार करो
हो मुझे प्यार करो मुझे प्यार करो

हो ऐसा कैसे हो सकता है पूरा पूरा प्यार
या खुल के इकरार करो तुम या खुल के इंकार
हो मेरे गले में डाल के बाहें कर लो बातें चार
इसके आगे करना पड़ेगा तुमको इन्तज़ार
हो सागर के इस छोर तक सागर के उस पार तक
नज़रों की दीवार तक प्याज से ले कर प्यार तक
मुझे प्यार करो हो मुझे प्यार करो
हो मुझे प्यार करो मुझे प्यार करो

हो सुबह से ले कर शाम तक शाम से ले कर रात तक
रात से ले कर सुबह तक सुबह से फिर शाम तक
मुझे प्यार करो हो मुझे प्यार करो
हो मुझे प्यार करो मुझे प्यार करो
…………………………………………………………………..
Subah se le kar shaam tak-Mohra 1994

Artists: Akshay Kumar, Raveena Tandon

Read more...

Dec 9, 2018

बेचैनियाँ बेताबियाँ-गुप्त १९९७

बॉबी देओल और काजोल अभिनीत फिल्म गुप्त से इस
फिल्म का सबसे लोकप्रिय गेटे सुनते हैं. अनूठा गीत
है जिसमें ईयां ईयां वाले अधिकतम शब्द मौजूद हैं.

आनंद बक्षी ने हिंदी फिल्मों के लिये सभी प्रकार के गाने
लिख दिये. फिल्म के नाम छोटा सा है और उसका नाम
को सूट करता हुआ ये गाना अच्छा है. कुछ नयापन है.

विजू शाह संगीत जगत में पदार्पण के साथ ही अपने साथ
कुछ अलग तरह की ध्वनियाँ भी लाये. त्रिदेव के प्रोमो में
कोई संवाद सुनाई देता था उसके अंत में फटी....फटी....
फटी..... जैसी आवाजें आती थी. उसके अलावा चाइना की
साउंड्स वाय याओं वाय यूँई जैसी कुछ आवाजें पूरी फिल्म
में जगह जगह आतीं.

इस गीत में इको इफेक्ट और आसमान में उड़ते समय
चील कौवों जो आवाजें करते हैं वैसा कुछ बड़े खूबसूरत
तरीके से डाला गया है.



गीत के बोल:

बेचैनियाँ बेताबियाँ
बेचैनियाँ बेताबियाँ
ये दूरियां मजबूरियां
ये दूरियां मजबूरियां
मुश्किल बड़ा ये प्यार है
ये प्यार है

मदहोशियाँ खामोशियाँ
मदहोशियाँ खामोशियाँ
ऊंचाईयां गहराईयाँ
ऊंचाईयां गहराईयाँ
मुश्किल बड़ा ये प्यार है
ये प्यार है
आ हा आ हा आ हा आ हा
आ हा आ हा आ हा आ हा

तन्हाईयाँ परछाईयां
पुरवाईयाँ शहनाईयां
अंगडाईयाँ रुसवाईयां
चिंगारियां दुश्वारियां
मुश्किल बड़ा ये प्यार है
ये प्यार है

नादानियां बेईमानियां
हैरानियां मनमानियां
कुर्बानियां दिल्जानियां
पशेमानियां परेशानियां
मुश्किल बड़ा ये प्यार है
ये प्यार है
ये प्यार है ये प्यार है

ये पहेलियां अटखेलियाँ
ये जवानियाँ दीवानियाँ
वीरानियाँ हरियालियाँ
आबादियाँ बरबादियाँ
मुश्किल बड़ा ये प्यार है
ये प्यार है
हाँ ये प्यार है
ये प्यार है ये प्यार है
प्यार है प्यार है
……………………………………………………
Bechainiyan….mushkil bada-Gupt 1997

Artists: Bobby Deol, Manisha Koirala

Read more...

Sep 9, 2018

मेरे सनम मुझको तेरी कसम-गुप्त १९९७

कसम और सौगंध हिट्स के अंतर्गत आने वाला एक और
गाना सुनते हैं जो फिल्म गुप्त से है. गुप्त के गीतों के अंदर
जो गुप्त है वो ये है कि कुछ गाने इस फिल्म के लगते ही
नहीं हैं.

दूसे गीतों से ये थोडा अलग है क्यूंकि इसमें खुद ही कसम
खायी जा रही है. गीतकार कसमें दिला दिला के बोर हो गये
तो उन्होंने अब नया मोड निकला है जिसमें खुद ही खा लो
कसम.

भविष्य के किसी गीत में हमें सुनाई देगा-कसम खा लो रे,
कसमें उड़ी, कसमें झूलीं, कसमें फूलीं.

इस खूबसूरत गीत को कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है. आनंद
देने वाले बक्षी साहब इसके रचयिता हैं और कल्याणजी भाई
के पुत्र विजू ने इसकी धुन तैयार की है.



गीत के बोल:

मेरे सनम मुझको तेरी कसम
तुझसे बिछड़ कर मर जाएंगे हम
के मरने से पहले जी लें ज़रा हम
मेरे सनम मुझको तेरी कसम

ऐसी लगी है ये दिल की लगी
सावन कई बरसे ये ना बुझी
इस आग में एक दिन जल जाएंगे हम
के मरने से पहले जी लें ज़रा हम

इधर आ तुझे मैं गले से लगा लूं
तुझे अपनी आँखों का काजल बना लूं
हज़ारों है बातें मगर वक़्त है कम
के मरने से पहले जी लें ज़रा हम

ये प्यासी मुहब्बत ये प्यासी जवानी
अधूरी अधूरी ये दिल की कहानी
झुकी हुई है रात ये रुकी हुई है बात ये
ये चाँदनी रात आगे चले
हो कुछ प्यार की बात आगे चले

कब कौन जाने कहां चला जाए
मौसम यहां से वहां चला जाए
ऐसा न हो ये समा चला जाए
झुकी हुई है आँख भी रुकी हुई है साँस भी
कुछ तो मुलाकात आगे चले
हो कुछ प्यार की बात आगे चले

बोले ये नज़र ये जुबां चली जाए
ये दिल गया अब ये जां चली जाए
………………………………………..
Mere sanm mujhko teri kasam-Gupt 1997

Artist: Bobby Deol, Manisha Koirala

Read more...

Aug 31, 2018

हो आये ना दिल को तेरे बिन चैना-रावण राज १९९५

मिथुन की क्लासिक फिल्म रावण राज से एक गीत सुनते हैं
जो अपने समय में काफी बजा है. गीत लिखा है आनंद बक्षी
ने और इसे कुमार सानू संग जयश्री शिवराम ने गाया है.

मिथुन और मधु इस फिल्म के नायक नायिका हैं. उनके अलावा
शक्ति कपूर, आलोकनाथ, शीबा और प्रेम चोपड़ा फिल्म के अन्य
कलाकार हैं.




गीत के बोल:

आये ना आये ना दिल को तेरे बिन चैना
जाए ना जाए ना आ के विरहा की रैना
आये ना आये ना दिल को तेरे बिन चैना
जाए ना जाए ना आ के विरहा की रैना
जब दिल ने तेरा नाम लिया
मैंने दिल थाम लिया ओ साथिया ओ साथिया

लागे रे लागे रे जबसे तुम संग नैना
जागे रे जागे रे नैना सारी सारी रैना
लागे रे लागे रे जबसे तुम संग नैना
जागे रे जागे रे नैना सारी सारी रैना
जब दिल ने तेरा नाम लिया
मैंने दिल थाम लिया ओ साजना ओ साजना
आये ना आये ना दिल को तेरे बिन चैना
जाए ना जाए ना आ के विरहा की रैना
……………………………………………………..
Ho aaye na aaye na tere bin chaina-Raavan Raaj 1995

Artists: Mithun, Madhu

Read more...

Mar 23, 2018

ना कजरे की धार-मोहरा १९९४

इन्दीवर का लिखा एक बढ़िया गीत सुनते हैं फिल्म मोहरा से.
सन १९९४ की फिल्म मोहरा एक बड़ी हिट फिल्म है और इसके
गीत भी जबरदस्त हिट हुए थे.

प्रस्तुत गीत साधना सरगम और पंकज उधास की आवाजों में है
जिसकी धुन बनाई है विजू शाह ने. बरसों पहले संगीतकार द्वय
कल्याणजी आनंदजी ने मुकेश से यही गीत गवाया था. उस गीत
को हम आपको बाद में सुनवायेंगे.




गीत के बोल:

ना कजरे की धार ना मोतियों के हार
ना कोई किया सिंगार फिर भी कितनी सुंदर हो
तुम कितनी सुंदर हो
ना कजरे की धार ना मोतियों के हार
ना कोई किया सिंगार फिर भी कितनी सुंदर हो
तुम कितनी सुंदर हो
मन में प्यार भरा और तन में प्यार भरा
जीवन में प्यार भरा तुम तो मेरे प्रियवर हो
तुम्हीं तो मेरे प्रियवर हो

सिंगार तेरा यौवन यौवन ही तेरा गहना
सिंगार तेरा यौवन यौवन ही तेरा गहना
तू ताज़गी फूलों की क्या सादगी का कहना
उड़े खुशबू जब चले तू
उड़े खुशबू जब चले तू बोले तो बजे सितार

ना कजरे की धार ना मोतियों के हार
ना कोई किया सिंगार फिर भी कितनी सुंदर हो
तुम कितनी सुंदर हो

सारी दुनिया हरजाई तेरे प्यार में है सच्चाई
सारी दुनिया हरजाई तेरे प्यार में है सच्चाई
इसलिए छोड़ के दुनिया तेरी ओर खिंची चली आई
थी पत्थर तूने छू कर
थी पत्थर तूने छू कर सोना कर दिया खरा

तेरा अंग सच्चा सोना मुस्कान सच्चे मोती
तेरा अंग सच्चा सोना मुस्कान सच्चे मोती
तेरे होंठ हैं मधुशाला तू रूप की है ज्योति
तेरी सूरत जैसे मूरत
तेरी सूरत जैसे मूरत मैं देखूँ बार बार

ना कजरे की धार ना मोतियों के हार
ना कोई किया सिंगार फिर भी कितनी सुंदर हो
तुम कितनी सुंदर हो
मन में प्यार भरा और तन में प्यार भरा
जीवन में प्यार भरा तुम तो मेरे प्रियवर हो
तुम्हीं तो मेरे प्रियवर हो
...............................................................
Na kajre ki dhaar-Mohra 1994

Artists: Sunil Shetty, Poonam Jhawer

Read more...

Sep 6, 2017

दुनिया हसीनों का मेला-गुप्त १९९७

इस गीत का मुखडा एकदम सटीक है. उसके बाद मेला अकेला की
तुकबंदी है. बड़े से स्टेडियमनुमा स्टेज पर ये गीत फिल्माया गया
है. ढेर सारी एक्स्ट्रा फीमेल आर्टिस्ट के साथ बॉबी देवल नाच रहे
हैं. फिल्म का ये गीत काफी चर्चित रहा है और इसे आपने जगह
जगह बजते सुना होगा, संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं में भी.



   
गीत के बोल:

हे दुनिया हसीनों का मेला
मेले में ये दिल अकेला
हो हो ओ दुनिया हसीनों का मेला
मेले में ये दिल अकेला
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए

हा हा आ हा हा ओ ओ ओ
हो ओ ओ दुनिया हसीनों का मेला
मेले में ये दिल अकेला
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए

हो ओ ओ ओ हा हा हा ओ ओ ओ
हो यहाँ वहाँ इधर उधर चेहरे हैं कितने हसीं
मगर जहाँ रुके नज़र सूरत वो देखी नहीं
यहाँ वहाँ इधर उधर चेहरे हैं कितने हसीं
मगर जहाँ रुके नज़र सूरत वो देखी नहीं
वो हुस्न ढूँढता हूँ मैं आशिकी के लिए

दुनिया हसीनों का मेला
मेले में ये दिल अकेला
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए

हा हा आ आ आ हा हा आ आ हा
हा हा आ आ आ हा हा आ आ हा
हे अदा नशा नज़र बदन सब कुछ तेरे पास है
मगर तू वो घटा नहीं जिसकी मुझे प्यास है
अदा नशा नज़र बदन सब कुछ तेरे पास है
मगर तू वो घटा नहीं जिसकी मुझे प्यास है
एक जाम ढूँढता हों मैं माहकशी मह्काशी के लिए

दुनिया हसीनों का मेला
मेले में ये दिल अकेला
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए
एक दोस्त ढूँढता हूँ मैं दोस्ती के लिए...
…………………………………………………….
Duniya haseeno ka mela-Gupt 1997

Artist: Bobby Deol

Read more...

Jul 8, 2016

गुप्त गुप्त(शीर्षक)-गुप्त १९९७

आज आपको एक गीत सुनवा रहे हैं फिल्म गुप्त से जो फिल्म
का शीर्षक गीत है. इसको आप सरसरी तौर पर सुनेंगे तो आपको
गुप गुप सुनाई देगा.

एक बार की बात है मैं किसी दावत में गया था उस अवसर पर
गाने बजाये जा रहे थे जिनमें फिल्म मन और फिल्म गुप्त के
गाने ज्यादा थे. गुप्त फिल्म का गाना पूरी दावत में कम से कम
५ बार सुना दिया गया था. दावत के आखिरी बैच में हम सब
खाना खा रहे थे. कोई खड़े खड़े खा रहा था तो कोई टेबल कुर्सी
पर. एक सज्जन जो कुछ ऐसे अंदाज़ में खा रहे थे मानो २-३
दिन से कुछ ना मिला हो. उसके अलावा उनके खाने का अंदाज़
भकोसने वाला था. तल्लीनता उनकी ऐसी थी मानो आसपास कोई
ना हो, दुनिया से बेखबर. उसी के साथ बैकग्राउंड में गाना बज
रहा था गुप गुप. अब उन्हें देख के वे शब्द हमें गपा-गप जैसे
सुनाई दे रहे थे.

उस वाकये के बाद तो जब भी ये गीत कहीं बजता सुनाई देता है
वो हप-हप और गपा-गप तुरंत ही याद आता है.

गीत आनंद बक्षी ने लिखा जिसकी धुन बनाई है विजू शाह ने.
इसे हेमा सरदेसाई, कविता कृष्णमूर्ति और चेतन ने गाया है.




   
गीत के बोल:

गुप्त गुप्त
गुप्त ऐ रे
गुप्त गुप्त
गुप्त
गुप्त गुप्त
गुप्त ऐ रे
गुप्त गुप्त
वो क्या है
गुप्त गुप्त
गुप्त ऐ रे
गुप्त गुप्त
गुप्त
गुप्त गुप्त
गुप्त ऐ रे
गुप्त गुप्त
गुप्त

यहाँ वहाँ धुंआ धुंआ
छुपा कहाँ हाँ गुप्त है वो
गुप्त ऐ रे
गुप्त गुप्त

यहाँ वहाँ धुंआ धुंआ
छुपा कहाँ हाँ गुप्त है वो
गुप्त गुप्त
गुप्त
ये जान ले अगर पहचान ले नज़र
सभी बंधनों से तू हो जायेगा मुक्त
गुप्त गुप्त
वो क्या है
गुप्त गुप्त
गुप्त
गुप्त गुप्त
वो क्या है
गुप्त गुप्त

हे हे हे हे
यहाँ वहाँ धुंआ धुंआ
छुपा कहाँ हाँ गुप्त है वो
गुप्त ऐ रे
यहाँ वहाँ धुंआ धुंआ
छुपा कहाँ हाँ गुप्त है वो
ये जान ले अगर पहचान ले नज़र
सभी बंधनों से तू हो जायेगा मुक्त
गुप्त गुप्त
वो क्या है
गुप्त गुप्त
गुप्त
गुप्त गुप्त
वो क्या है
गुप्त गुप्त

हे हे हे हे

गुप्त गुप्त
गुप्त
गुप्त गुप्त
हे हे हे हे
अई यई यई यई या
अई यई यई यई या
गुप्त गुप्त
गुप्त
गुप्त गुप्त
वो क्या है
अई यई यई यई या
…………………………………………………………….
Gupt gupt(Title)-Gupt 1997

Read more...

Apr 29, 2016

तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त-मोहरा १९९४

मिलेनियम के बाद का पहला यम यम गीत. ऐसा कहती थी
जनता. हर व्यक्ति का अपना अंदाज़ होता है एन्जॉय करने
का और शब्द भी अलग अलग होते हैं जो किसी तारीफ़ में
निकला करते हैं. आबादी के ५ टका जनता के ओरिजनल
मिलेंगे बाकी के ९५ प्रतिशत उन शब्दों को सुन कर अपनी
धारणा और विचार बनाते व संशोधित करते हैं.

इस गीत ने काफी तहलका मचाया विशेषकर एक अलग
हट के निकलने वाली आवाज़ की वजह से जिसे परेश रावल
पर फिल्माया गया है. इसके अलावा पेट पर एक हाथ रख
के नाचने वाला दौर शायद यहीं से शुरू हुआ. हो सकता है
पतलून का हुक टूट गया हो नाचते नाचते और डांस डायरेक्टर
ने कहा हो ज़ल्दी में नयी पतलून सिलवाना संभव नहीं है
उसी से काम चलाओ. अब एक नाचेगा तो अजीब सा लगेगा
अतः औरों को भी कह दिया जाए पेट पर हाथ रख के नाचने
को जिससे ऐसा लगे सबका पेट दर्द कर रहा है. कुछ भी
हो ये डांस स्टाइल बेहद पोपुलर हुई.

शब्दों से एक टपोरी गीत सा लगता है ये और स्वाभाविक तौर
पर इसे टपोरियों ने ही सबसे ज्यादा पसंद किया. उसके बाद
इसे विभिन्न डांस कॉम्पीटीशन में शामिल करके इसको ग्रेस
प्रदान किया गया इसके बादए गीत सोबर सुनाई देने लगा
तब तक २००५ आ गया और इससे कई कदम आगे के
टपोरी गीत सुनाई देने लगे उनकी तुलना में ये अपने आप
ही सोबर नज़र आने लगा.

काफी मेहनत हुई है इस गीत पर और परेश रावल भी अच्छे
से नाचने लग गए. वैसे परेश रावल के अभिनय की बात ही
निराली है. उन्होंने सभी तरह के किरदार निभा लिए है फिल्मों
में.


गीत के बोल:

तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
नहीं तुझको कोई होश होश
नहीं तुझको कोई होश होश
उसपर जोबन का जोश जोश
नहीं तेरा नहीं तेरा कोइ दोश दोश
मदहोश है तू हर वक्त वक्त

तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त

आशिक़ है तेरा नाम नाम
आशिक़ है तेरा नाम नाम
दिल लेना देना काम काम
मेरी बाहें मेरी बाहें मत थाम थाम
बदनाम है तू मदमस्त मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त


बोल ज़रा तू जाने महबूबी मुझमे ऐसी क्या है खूबी
बोल ज़रा तू जाने महबूबी मुझमे ऐसी क्या है खूबी
तू एक रेशम की डोर डोर तू एक रेशम की डोर डोर
तेरी चाल पे आशिक़ मोर मोर
तेरी ज़ुल्फ़ घनी तेरी ज़ुल्फ़ घनी चितचोर चोर
घनघोर घटा मद मस्त मस्त

तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त

ये दिल तेरी आँखों में डूबा बन जा मेरी तू महबूबा
ये दिल तेरी आँखों में डूबा बन जा मेरी तू महबूबा
मत तीर नजर के मार मार
मत तीर नजर के मार मार
ये चोट लगेगी आर पार
आसान आसान समझ मत यार यार ये प्यार बड़ा है सख्त सख्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त

नहीं तुझको कोई होश होश उसपर जोबन का जोश जोश
नहीं तेरा नहीं तेरा कोई दोश दोश नहीं ...
मदहोश है तू हर वक़्त वक़्त

तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त

आशिक़ है तेरा नाम नाम
दिल लेना देना काम काम
मेरी बाहें मेरी मत थाम थाम
बदनाम है तू मदमस्त मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त तू चीज़ बड़ी है मस्त
……………………………………………………………………………….
Too cheej badi hai mast-Mohra 1994

Artists: Paresh Rawal, Akshya Kumar, Raveena Tandon

Read more...

May 23, 2015

रात भर जाम से जाम-त्रिदेव १९८९

गीतकार आनंद बक्षी का लिखा एक और गीत सुनते
हैं जो फिल्म त्रिदेव से है. फिल्म के बाकी गीतों की
तरह ये उतना नहीं बजा मगर सुनने लायक गीत है.

एक हमारे मदिरा प्रेमी मित्र को ये गीत बेहद पसंद
है और इसी चक्कर में उन्होंने ५ बार त्रिदेव देख डाली.
गीत गाया है मेड इन इण्डिया वाली अलीशा चिनॉय
ने. गीत में आपको एक अभिनेत्री दिखाई देंगी जो
फिल्मों के बजाये वाशिंग पावडर निरमा के विज्ञापन
से अधिक पहचानी गईं.



गीत के बोल:

ये तो पहला जाम है अभी तो शाम है
रात भर जाम से जाम टकराएगा
जब नशा छाएगा तब मज़ा आएगा
रात भर जाम से जाम टकराएगा
जब नशा छाएगा तब मज़ा आएगा

जश्न ही जश्न है जोश ही जोश है
और किसी बात का अब किसे होश है
सबको अपना नाम भी आज भूल जाएगा

रात भर जाम से जाम टकराएगा

हुस्न लड़खड़ाएगा इश्क़ डगमगाएगा
रात भर जाम से जाम टकराएगा

क्या ये शराब है चीज़ ये खराब है
पर सभी सवालों का एक ही जवाब है
जो किसी के दिल में है वो जबां पर आएगा
रात भर जाम से जाम टकराएगा
...............................................
Raat bhar jam se jam-Tridev 1989

Read more...

May 19, 2015

मैं तेरी मोहब्बत में पागल-त्रिदेव १९८९

हिंदी फिल्मों में सभी रफ़्तार के रोमांटिक गीत हैं
कुछ तेज हैं, कुछ धीमे और कुछ मध्यम रफ़्तार
वाले. वैसे ही कुछ खुशनुमा कुछ दुःख भरे तो
कुछ रोतले धोतले किस्म के.

अब बुखार से उठने के बाद कोई रोमांटिक गीत
गाये तो वो कैसा और किस स्वर में होगा कल्पना
कीजिये. ऐसे भी कुछ गीत हैं फिल्म संगीत के
खजाने में.

आइये सुनें फिल्म त्रिदेव से एक रोमांटिक गीत
जिसे आनंद बक्षी ने लिखा है और साधना सरगम
के साथ मोहम्मद अज़ीज़ ने गाया है.



गीत के बोल:

मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है
हो, मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है

कुछ दिन से मैं टूटा टूटा रहता हूँ
अपने दिल से से रूठा रूठा रहता हूँ
कुछ दिन से मैं खोई खोई रहती हूँ
कुछ दिन से मैं टूटा टूटा रहता हूँ
जागूं भी तो सोई सोई रहती हूँ
दीवानी आज नहीं तो कल हो जाऊंगी

मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है

जी चाहे तेरी आँखों में खो जाऊं
आज अभी इस वक़्त मैं तेरी हो जाऊं
कब तक आखिर हम मिलने को तरसेंगे
कब सावन आएगा कब बादल बरसेंगे
तू मस्त पवन बन जा मैं बादल बन जाऊंगा

मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है

तुझ बिन लब पर कोई नाम नहीं आता
दिल को तड़पे बिना आराम नहीं आता
दोनों तरफ़ लगी है आग बराबर ये
रख देगी बस हमको राख बनाकर ये
तू भी जल जाएगी मैं भी जल जाऊंगा
मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है
हो, मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊंगी
मुझे ऐसा लगता है तुझे कैसा लगता है
.............................................................
Main teri mohabbat mein-Tridev 1989

Read more...

Jul 19, 2011

तेरा चाँद सा चेहरा-हमसे बढ़ कर कौन १९९८

सन १९९८ की एक फिल्म से गीत सुनवाते हैं आपको। इसमें नायक
हैं सुनील शेट्टी और नायिका हैं दीप्ति भटनागर। संगीत विजू शाह का
है वही, फिल्म त्रिदेव में भी जिन्होंने संगीत दिया है। फिल्म त्रिदेव में
पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेन की गति वाले गाने थे, ये है सुपरफास्ट
ट्रेन की स्पीड वाला. 'धूम छींक फटाक' वाली ताल पर गीत बना है.

नायक-नायिका दोनों मोटर साईकिल, कार और बोट पर सैर करते नज़र
आते हैं। श्रेणी बनाने वाले इसको बहुत सी श्रेणियों में रख सकते हैं।
दीपक आनंद इस फिल्म के निर्देशक हैं. बहुसितारा फिल्म में २ नायक और
२ नायिकाएं हैं। दूसरे नायक सैफ अली खान हैं और दूसरी दूसरी नायिका
हैं सोनाली बेंद्रे । फिल्म की नायिकाएं दोनों ही दुबली पतली हैं बस फर्क
इतना है कि दीप्ति का चेहरा थोडा बड़ा है सोनाली के चेहरे से.



गीत के बोल:

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
आ हा हा आ हा हा आ हा हा
हाँ, तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
तो चांदनी को क्या देखें
तुझे देखने के बाद हम
अब और किसी को क्या देखें

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
तो चांदनी को क्या देखें
तुझे देखने के बाद हम
अब और किसी को क्या देखें

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
नज़र में रहे

आ तू है गुलाबों की परी
तेर हर अदा है मदभरी
मदहोश मैं तो हो गया
देखी जो तेरी दिलवरी
होश मेरे उड़ाने लगा

तेरे इश्क में खोये तो आशिक बने
आ हा हा आ हा हा आ हा हा
हाँ, तेरे इश्क में खोये तो आशिक बने
इस आशिकी को क्या देखें

तुझे देखने के बाद हम
अब और किसी को क्या देखें

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
नज़र में रहे
......................................
Tera chand sa chehra nazar mein rahe-Humse badhkar kaun 1998

Artists: Sunil Sheety, Deepti Bhatnagar

Read more...

Jul 3, 2011

ओये ओये-त्रिदेव १९८९

ग्लोरिया इस्तेफान के glorious "rhythm's gonna get you" का देसी
संस्करण हमने सुना फिल्म-त्रिदेव में। विजू शाह की ये पहली फिल्म थी। विजू
कल्याणजी के पुत्र हैं। विलायती आलू बड़े में लाल मिर्ची की जगह काली मिर्च डाल
के उसको नए चड्डी बनियान पहनाये गए हैं । दोनों का आनंद उठाइए । ध्वनियाँ
अगर थोड़ी अलग प्रकार की हैं तो भाषा कोई भी हो वो सबका ध्यान आकर्षित
करती हैं। १९८९-९० के साल में जहाँ देखो यही सुनाई पड़ता था-ओये ओये। इस
गीत की तर्ज़ पर दाद खाज खुजली का मलहम बनाने वाली कंपनी Beetex ने
एक विज्ञापन भी बनाया था-'खुजली करने वाले, बीटेक्स लगा ले'। त्रिदेव के गीत
से शायद सबसे ज्यादा फ़ायदा नसीरूदीन शाह को हुआ। जब भी कोई हिंदी गाना
लोकप्रिय होता है तो जिस कलाकार पर फिल्माया गया होता उस कलाकार को
प्रसिद्धि अवश्य मिलती है। आम जनता इस अंदाज़ में बात करती है- भिडू ,
नसीर ने क्या भेरंट गाना गया है फिल्म में । ये गाना अकेला अपने आप में
फिल्म को चर्चित करने में सक्षम था।



गीत के बोल:

ओये ओये
ओये ओ ओवा
ये आ ओ
ओये ओये
ओये ओ ओवा
ये

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ ओवा, ओये ओ ओवा
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ ओवा, ओये ओ ओवा
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ ओवा, ओये ओ ओवा

तिरछी टोपीवाले ओ ओ ओ ओ ओ,
ओ बाबू भोले भाले ओ ओ ओ ओ ओ
तिरछी टोपीवाले ओ, ओ बाबू भोले भाले ओ
तू याद आने लगा हैं दिल मेरा जाने लगा है
तू याद आने लगा हैं दिल मेरा जाने लगा है

ओ तिरछे नैनोंवाली ओ ओ ओ ओ ओ ओ
बीबी भोली भाली ओ ओ ओ ओ ओ
ओ तिरछे नैनोंवाली ओ ओ बीबी भोली भाली ओ
तू याद आने लगी हैं
जान मेरी जाने लगी है
तू याद आने लगी हैं
जान मेरी जाने लगी है

ओ अँखियाँ मिला मुझे दिल में बसा पलकों पे बिठा
इस बात का मतलब बता तेरी मर्जी है क्या
मेरा चैन उदा दे जुल्मी मेरी नींद उदा दे
तिरछी टोपीवाले

तिरछी टोपीवाले ओ , ओ बाबू भोले भाले ओ
तू याद आने लगा हैं दिल मेरा जाने लगा हैं
तू याद आने लगी हैं जान मेरी जाने लगी हैं
ओये ओये, ओये ओ वा
या यी हो

झूठा सही तेरा वादा मगर मुझे सच्चा लगा
झूठा सही तेरा वादा मगर मुझे सच्चा लगा
ये तो बता तुझे मुझ में भला क्या अच्छा लगा
गोरा गोरा मुखड़ा तेरी आँखें काली काली
तिरछे नैनों वाली

ओ तिरछे नैनों वाली, ओ बीबी भोली भाली
तू याद आने लगी हैं
जान मेरी जाने लगी है
तिरछी टोपीवाले ओ ,

ओ बाबू भोले भाले ओ
तू याद आने लगा हैं
दिल मेरा जाने लगा है
तू याद आने लगी है
जान मेरी जाने लगी है
.......................................
Oye oye-Tridev 1989

Read more...

Nov 11, 2010

गज़र ने किया है इशारा-त्रिदेव १९८९

एक बाल रंगने के विज्ञापन देखा। उसकी नायिका "अपना ख्याल रखना"
को कुछ इस तरीके से बोलती है जैसे किसी होटल में आर्डर दे रही हो-
एक प्लेट भजिया लाना। फिल्म के अभिनेताओं और विज्ञापन के
मॉडल में ये फर्क कई बार महसूस किया जा सकता है। उसी उत्पाद के
विज्ञापन में आजकल जॉन अब्राहम नज़र आते हैं जो अपनी मोहक
मुस्कान के साथ कहते हैं-"टेक केयर"। कहने के तरीके से कितना फर्क
पढता है। विज्ञापन जगत से कई कलाकार फिल्म जगत में आये। कुछ
टी वी पर भी दिखाई दिए। इनमे सभी सफल नहीं हुए। प्रीटी जिनता एक
नाम है जिसे हमने सबसे पहले लिरिल साबुन के विज्ञापन में देखा और
जो बाद में फिल्मों में भी आयीं और बेहद सफल रहीं। विज्ञापन जगत से
फिल्मों में आनेवाली अभिनेत्रियों में एक नाम और है-संगीता बिजलानी
जो अभिनय के क्षेत्र में कम और दूसरी वजहों से ज्यादा चर्चित रहीं। उन्होंने
एक्का दुक्का फिल्मों में काम किया जिसमे प्रमुख है राजीव राय निर्देशित
त्रिदेव। आइये इस फिल्म का एक गीत सुना जाए जो ३ अभिनेत्रियों पर
फिल्माया गया है -माधुरी दीक्षित, सोनम और संगीता बिजलानी।

त्रिदेव फिल्म का एक गीत हम आपको पहले सुनवा चुके है -जो इधर है
ओये ओये । उसी का स्त्री संस्करण आज प्रस्तुत है।

अगर आप नियमित हिंदी फिल्म दर्शक है तो आपको समझने में देर
नहीं लगेगी की ये नायिकाएं खलनायक और उसकी जमात के सामने
क्यूँ नाच रही हैं। ये एक पुराना फार्मूला है फिल्मों का जिसे समय समय
पर नया कलेवर दे के परोसा जाता है। इस गीत में भी सितारा टूटने का
जिक्र है और उसे आने वाली क़यामत से जोड़ कर देखा जा रहा है।



गीत के बोल:

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

इशारों पे हमको नचा लो
चलो जश्न ये तुम मना लो
के जी भर के हमको सता लो

इशारों पे हमको नचा लो
चलो जश्न ये तुम मना लो
के जी भर के हमको सता लो

नहीं कुछ कहेंगे
के हंस के सहेंगे
सितमगर सितम हम तुम्हारा
हाँ, सितमगर सितम हम तुम्हारा

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

ख्यालों में तुम खो ना जाना
मेरे दुश्मनों सो ना जाना
के मदहोश तुम हो ना जाना
ख्यालों में तुम खो ना जाना
मेरे दुश्मनों सो ना जाना
के मदहोश तुम हो ना जाना

ज़रा आज की रात भरी है तुमपे
के टूटा है कोई सितारा
हाँ, के टूटा है कोई सितारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

ज़माने का दस्तूर क्या है
मुक्कादर को मंजूर क्या है
भला पास क्या डोर क्या है
ज़माने का दस्तूर क्या है
मुक्कादर को मंजूर क्या है
भला पास क्या डोर क्या है

नहीं कुछ पटा हमको बस ये पता है
ये दिन आखरी है तुम्हारा
हाँ, ये दिन आखरी है तुम्हारा

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP