Showing posts with label Goonj. Show all posts
Showing posts with label Goonj. Show all posts

Nov 4, 2017

प्यार भी आता है कभी-गूँज १९५२

मेरी जानकारी में ३ फ़िल्में गूँज नाम से बन चुकी हैं अभी तक.
तीनों ही गूंजों की गूँज ज्यादा दूर तलक सुनाई नहीं दी. १९५२
वाली गूँज तो जनता शायद भुला भी चुकी होगी अभी तक.

फिल्म गूँज में सुरेश, सुरैया, सप्रू, मदन पूरी, मंजू, भगवान दादा,
रणधीर कपूर और रविकान्त जैसे कलाकार मौजूद हैं. रणधीर
कपूर कौन से हैं मालूम नहीं. फणि मजूमदार इसके निर्देशक हैं.
फणि मजूमदार सन १९४८ से १९६८ तक निर्देशन में सक्रिय रहे
और उन्होंने आकाशदीप और तूफ़ान में प्यार कहाँ जैसी फिल्मों
का निर्देशन भी किया. आकाशदीप फिल्म से जनता परिचित है
और इस फिल्म के २-३ गीत भी बेहद लोकप्रिय हैं. सबसे ज्यादा
चर्चित शायद ऊंचे लोग ही होगी जिसके गीत ज्यादा बजे थे.
आकाशदीप, ऊंचे लोग और तूफ़ान में प्यार कहाँ में चित्रगुप्त का
संगीत है. उन्होंने सरदुल क्वात्रा से शायद इसी फिल्म के लिए
सांगीतिक सेवाएं लीं
     
प्रस्तुत गीत दीनानाथ मधोक ने लिखा है जिसे आशा और रफ़ी
ने गाया है.



गीत के बोल:


प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है
प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है
तुम भी कहो कोई किसी को अजी यूँ छोड़ के जाता है
प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है
प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है
तुम भी कहो कोई किसी को अजी यूँ छोड़ के जाता है
प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है

आओ मैं आपके दिल में भर दूं अपने दिल की हाय
आओ मैं आपके दिल में भर दूं अपने दिल की हाय
फिर जा न सकोगे उस दम दर्द पराये
फिर जा ना सकोगे उस दम दर्द पराये
कैसे फिरोगे दिल ना लगे दिल घबराता है
कैसे फिरोगे दिल ना लगे दिल घबराता है
तुम भी कहो कोई किसी को अजी यूँ छोड़ के जाता है
प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है

किसे मालूम था दिल दे के सदा रोयेंगे हम भी
किसे मालूम था दिल दे के सदा रोयेंगे हम भी
औरों की तरह बेवफा हैं मेरे बलम भी
औरों की तरह बेवफा हैं मेरे बलम भी
आँख भर आती है कभी दिल भर आता है
आँख भर आती है कभी दिल भर आता है
तुम भी कहो कोई किसी को अजी यूँ छोड़ के जाता है

प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है
प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है
तुम भी कहो कोई किसी को अजी यूँ छोड़ के जाता है
प्यार भी आता है कभी गुस्सा भी आता है
..................................................................
Pyaar bhi aata hai-Goonj 1952

Read more...

Sep 18, 2017

आ मेरी जान मैं खड़ी हूँ यहाँ-गूँज १९७४

सन ७४ की फिल्म गूँज से एक गीत सुनते हैं. हिंदी फिल्मों
में भूतिया गीतों में गूँज होना ज़रूरी है. इस गीत को सुन कर
किसी जानकार संगीत प्रेमी को अनुमान हो जायेगा कि यह
फिल्म में किस परिस्थिति में फिल्माया गया होगा.

गीत फिल्माया गया है रीना रॉय पर. गीत में आपको फिल्म
के एक नायक राकेश रोशन भी दिखलाई देंगे. गीत के दूसरे
अंतरे के बाद आपको फिल्म के दूसरे नायक महेंद्र संधू के
भी दर्शन हो जायेंगे.

मजरूह का गीत है और आर डी बर्मन का संगीत. आनंद उठायें
इस मधुर गीत का.





गीत के बोल:

आ मेरी जाँ
आ मेरी जाँ मैं खड़ी हूँ यहाँ
हाय तेरी नज़र भटकती है कहाँ
आ मेरी जाँ मैं खड़ी हूँ यहाँ
हाय तेरी नज़र भटकती है कहाँ
आ मेरी जाँ

रुत जुदाई की आँखों में छाई है
मिलन का मौसम हो ओ ओ कहाँ खो गया
अभी तो जी भर के हो ओ ओ  दिल भी नहीं धड़के
और बिछड़ गये हम हो ओ ओ ये क्या हो गया
रह गई प्यार की अधूरी दास्ताँ

आ मेरी जाँ मैं खड़ी हूँ यहाँ
हाय तेरी नज़र भटकती है कहाँ
आ मेरी जाँ

कभी बहकती हूँ कभी सँभलती हूँ
माथे से बिंदिया भी हो ओ ओ गिरी टूट के
टूट गया सपना हो ओ ओ कोई नहीं अपना
चल दिया साथी हो ओ ओ मुझे लूट के
गई बहार रह गया सुलगता आशियाँ

आ मेरी जाँ मैं खड़ी हूँ यहाँ हो ओ ओ
हाय तेरी नज़र भटकती है कहाँ
आ मेरी जाँ

मुझे लगे ऐसे कोई नयन जैसे
छुप के अँधेरे में हो ओ ओ निहारे मुझे
जैसे कोई दुश्मन हो ओ ओ जैसे कोई क़ातिल
बाँहों के घेरे में हो ओ ओ पुकारे मुझे
रात है मैं हूँ और ये सूनी वादियाँ

आ मेरी जाँ मैं खड़ी हूँ यहाँ हो ओ ओ
हाय तेरी नज़र भटकती है कहाँ
आ मेरी जाँ
आ मेरी जाँ
......................................................
Aa meri jaan main khadi hoon-Goonj 1974

Artists: Reena Roy, Rakesh Roshan

Read more...

Aug 2, 2017

ओ मेरी प्यारी मोना-गूँज १९५२

मोना या मोना डार्लिंग जैसे शब्द आपने अजीत को बोलते सुना
होगा परदे पर. ये नाम कुछ गीतों में भी है. आज आपको एक
ऐसा गीत सुनवा रहे हैं जिसमें ये नाम आया है. फिल्म गूँज
सन १९५२ की एक फिल्म है  जिसमें सुरैया, राजकुमारी और
रफ़ी के गाये गीत हैं. फिल्म में वैसे तो दीनानाथ मधोक ने ही
ज्यादा गीत लिखे हैं मगर प्रस्तुत गीत के लेखक हैं प्रकाश बक्षी.
गीतकार वर्मा मालिक के लिखे भी २ गीत हैं फिल्म में.

प्रस्तुत गीत रफ़ी और सुरैया की आवाजों में एक युगल गीत है.
गीत का संगीत तैयार किया है सर्दूल क्वात्रा ने. आपको इस गीत
की गूँज सन १९५६ के फिल्म मक्खीचूस के गीत ओ अरबपति की
छोरी में सुनाई देगी.



गीत के बोल:

ओ मेरी प्यारी मोना
खाली है दिल का कोना
पीतल के मोल है सोना
सस्ता है माल उठा ले
आ अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
ओ ओ ओ ओ ओ

ओ ओ ओ ओ तू तीन बच्चों का बाप रे
ये झूठ चढ जाए पाप रे
जा अपना रास्ता
जा अपना रास्ता नाप रे
ना पडूँगी तेरे पाले
अरे वाह
जा बातें बनाने वाले
तुमसे जो नेहा लगा ले
अपनी वो जान गँवा ले
हो ओ ओ ओ

ओ मेरी प्यारी मोना
खाली है दिल का कोना
पीतल के मोल है सोना
सस्ता है माल उठा ले
आ अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
ओ ओ ओ ओ ओ

ओ ओ ओ मेरा मोनी कहे तोहे माँ
ओ ओ ओ मेरा मोनी कहे तोहे माँ
तू भी मेरी है जान
तू भी मेरी है जान
अब छोड़ दे तू ना ना
अब छोड़ दे तू ना ना
बीबी बन गले लगा ले

जा बातें बनाने वाले
तुमसे जो नेहा लगा ले
अपनी वो जान गँवा ले
हो ओ ओ ओ

ओ मेरी प्यारी मोना
खाली है दिल का कोना
पीतल के मोल है सोना
सस्ता है माल उठा ले
आ अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
ओ ओ ओ ओ ओ

ओ ओ ओ ओ
तुझे दिल दे के रोग लगा लूं
तुझे दिल दे के रोग लगा लूं
अपने दामन से चोटी उलझा लूं
हाय अपने दामन से चोटी उलझा लूं
क्यूँ रोग लगा लूं
तारा चढ़े तो ब्याह मैं रचा लूं
तारा चढ़े तो ब्याह मैं रचा लूं
दुनिया कर दूं मैं तेरे हवाले

जा बातें बनाने वाले
तुमसे जो नेहा लगा ले
अपनी वो जान गँवा ले
हो ओ ओ ओ

ओ मेरी प्यारी मोना
खाली है दिल का कोना
पीतल के मोल है सोना
सस्ता है माल उठा ले
आ अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले
ओ ओ ओ ओ ओ
………………………………………………….
O meri pyari mona-Goonj 1952

Read more...

Sep 21, 2016

चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये-गूँज १९५२

गूँज नाम से ३ फ़िल्में तो मुझे याद हैं. हाँ, गूगल की मदद ले
कर मैं भी कुछ दावे कर सकता हूँ अपने ज्ञान के, मगर नहीं.
आपको इस फिल्म का लहराने और बल खाने वाला गीत सुनवाया
था पहले.

दूसरा गीत सुनते हैं इस फिल्म से जो सुरैया का गाया हुआ है.
इसके बोल भी डी एन मधोक साहब ने लिखे हैं और संगीत फिर
से एक बार सर्दूल क्वात्रा का ही है.



गीत के बोल:

चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये
चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
चले जा रहे हो

न दिन कट सकेंगे न गुजरेंगी रातें
न दिन कट सकेंगे न गुजरेंगी रातें
वहां किससे होंगीं मोहब्बत की बातें
वहां किससे होंगीं मोहब्बत की बातें
मोहब्बत का मारा अगर दिल सताये
मोहब्बत का मारा अगर दिल सताये
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
चले जा रहे हो

खड़े हो के खिडकी में रातें बिताना
खड़े हो के खिडकी में रातें बिताना
गगन के सितारों से जान-ओ-दिल लगाना
गगन के सितारों से जान-ओ-दिल लगाना
सुबह का सितारा अगर टिमटिमाये
सुबह का सितारा अगर टिमटिमाये
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
.......................................................................
Chale ja rahe ho-Goonj 1952

Artist: Suraiya

Read more...

Jul 19, 2016

ये लहरा के बल खा के-गूँज १९५२

आप जो सोच सकते हैं वो सब संभव है. इस बात का जिक्र
हम बार-बार करते हैं. एक पोस्ट में हमने जिक्र किया था कि
फ़िल्मी चीज़ें लहरा के बल खा के भी आ सकती हैं. जिस गीत
में इस बात का शुद्ध जिक्र है वो है फिल्म गूंज(१९५२) का एक
गीत जिसे दीनानाथ मधोक साहब ने लिखा था.

लहराना अथवा बल खाना शब्दों वाले गीत हम आपको एक दर्ज़न
सुनवा चुके हैं अभी तक. मुझे तकरीबन २०-२५ गीत तो ध्यान
हैं जिनमें ये शब्द आता है. सोचता हूँ एक नयी श्रेणी ही बना
लूं-लहराना/बल खाना हिट्स.

गीत सुनते हैं जो सुरैया संग कोरस ने गाया है. संगीत है सरदूल
क्वात्रा का. काफी गूँज वाला गीत है जिसमें ओवर्लैपिंग है सुरैया
के बोलों और कोरस की. काफी खूबसूरत गीत है मगर ना जाने
क्यूँ प्रसिद्धि नहीं पा सका ?



गीत के बोल:

ये लहरा के बल खा के राह पे
ये लहरा के बल खा के राह पे
आ गये आ गये आ गये
आ गये आ गये आ गये
जिनको देख देख शरमाऊँ
और न देखूँ तो घबराऊँ
वो जो मेरे ख़यालों पे छा गये
आ गये
वो जो मेरे ख़यालों पे छा गये
आ गये

आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे
आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे
आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे

तन के गोरे मन के काले-काले
तन के गोरे मन के काले-काले
जिनको मैं कहूँ चोर दिल कहे भोले भाले
जिनको मैं कहूँ चोर दिल कहे भोले भाले
वो जो ठण्डी आग लगा गये
आ गये
वो जो ठण्डी आग लगा गये
आ गये

आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे
आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे
आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे

नैना उनके ढूँढ रहे हैं हमको
नैना उनके ढूँढ रहे हैं हमको
पर हम तो दुख देंगे बड़ा ऐसे बलम को
पर हम तो दुख देंगे बड़ा ऐसे बलम को
वो जो दिल का चैन चुरा गये
आ गये
वो जो दिल का चैन चुरा गये
आ गये

आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे
आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे
आ गये आ गये आ गये
ये लहरा के बल खा के राह पे

ये लहरा के बल खा के राह पे
ये लहरा के बल खा के राह पे
.......................................................
Lehra ke bal kha ke-Goonj 1952

Read more...

Mar 6, 2010

तुमको कितना प्यार है-गूँज १९७४

फिल्म गूँज की गूँज शायद सिनेमा हाल के बाहर नहीं सुनाई दी।
बहरहाल, फिल्म जैसी भी हो, इसमें एक कर्णप्रिय गीत है। जादू
की झप्पी का भरपूर इस्तेमाल है इस गीत में और रीना रॉय काफी
गदगद नज़र आ रही हैं। साथ में जो महाशय हैं उनको पहचानने
में मेरी मदद कीजिये।

गीत कहाँ कहाँ बजा इसका कोई दावा मैं नहीं करूंगा क्यूंकि इस गीत को
मैंने एक रेकॉर्डिंग की दुकान में धूल खाते कवर में से रिकॉर्ड निकलवा के
सुना था।

गीत में जिस मोटरसायकिल का प्रयोग हुआ है वो शायद जावा है जिसका
एक विशेष मॉडल १९७४ में आया था। दावे से कुछ नहीं कहा जा सकता क्यूंकि
विलायती से दिखने वाले देसी कबाड़ पूना में बहुत तैयार किये जाते रहे हैं और
टंकी पर दिखाई देने वाला लोगो मोटरसाईकिल का कम और दवाई की कंपनी का
ज्यादा नज़र आता है।





गीत के बोल:

तुमको कितना प्यार है
कितना बेकरार है जिया
जाओ जी जाओ, हमने तुम्हें
हाँ, जाओ जी जाओ
हमने तुम्हे देख लिया

हमने भी सरकार देख लिया
गुस्से में है प्यार देख लिया

तुमको कितना प्यार है
कितना बेकरार है जिया
जाओ जी जाओ, हमने तुम्हें
हाँ, जाओ जी जाओ
हमने तुम्हे देख लिया

हमने भी सरकार देख लिया
गुस्से में है प्यार देख लिया

पल में नज़र तुम्हारी दिल के करीब सी है
पल में है दूर ये भी अदा तुम्हारी अजीब है, हो ओ
पल में नज़र तुम्हारी दिल के करीब सी है
पल में है दूर ये भी अदा तुम्हारी अजीब है

एक मेरे तुम्ही तो हो
तुम भी खफा हो
जाओ जी जाओ
हमने तुम्हे देख लिया

हमने भी सरकार देख लिया
गुस्से में है प्यार देख लिया

तुमको कितना प्यार है
कितना बेकरार है जिया
जाओ जी जाओ, हमने तुम्हें
हाँ, जाओ जी जाओ
हमने तुम्हे देख लिया

हमने भी सरकार देख लिया
गुस्से में है प्यार देख लिया

आओ गले लगा कर तुम्हारी
बाहों में झूल जाएँ
खो जाएँ एक दूजे में
सारी बातों को भूल जाएँ, हो ओ ओ
आओ गले लगा कर तुम्हारी
बाहों में झूल जाएँ
खो जाएँ एक दूजे में
सारी बातों को भूल जाएँ

आज फिर प्यार से हमको सताओ
जाओ जी जाओ
हमने तुम्हे देख लिया

हमने भी सरकार देख लिया
गुस्से में है प्यार देख लिया

तुमको कितना प्यार है
कितना बेकरार है जिया
जाओ जी जाओ, हमने तुम्हें
हाँ, जाओ जी जाओ
हमने तुम्हे देख लिया
...............................................................
Tumko kitna pyar hai-Goonj 1974

Artists: Mahendra Sandhu, , Reena Roy

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP