Showing posts with label Johny Mera Naam. Show all posts
Showing posts with label Johny Mera Naam. Show all posts

Aug 2, 2017

मोसे मेरा शाम रूठा-जॉनी मेरा नाम १९७०

फिल्म जॉनी मेरा नाम एक सम्पूर्ण मसाला फिल्म है. सम्पूर्ण इसे
हमने इसलिए कहा क्यूंकि इसमें भजन भी है. सपेंस, थ्रिलर, रोमांस
अपराध सभी जेनर का मिश्रण है फिल्म के कथानक में.

इन्दीवर के बोल हैं और लता मंगेशकर की आवाज़ वाले इस फ़िल्मी
भजन की तर्ज़ बनाई है कल्याणजी आनंदजी ने.

हेमा मालिनी पर इसे फिल्माया गया है. हेमा मालिनी पर ही इस
फिल्म का एक और मधुर गीत फिल्माया गया है-ओ बाबुल प्यारे.
ये दोनों गीत फिल्म की रिलीज़ के बाद काफी साल नियमित रूप
से बजते रहे रेडियो पर.





गीत के बोल:

गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो

जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
काहे मोरा भाग फूटा
काहे मैंने पाप ढोए
अंसुवन बीज बोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम

मैं ना जानूं तू ही जाने
जो भी करूँ मैं मन ना माने
पीड़ा मन की तू जो न समझे
पीड़ा मन की तू जो न समझे
क्या समझेंगे लोग बेगाने
काँटों की सेज सोहे

छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम

विष का प्याला पीना पड़ा है
मर कर भी मोहे जीना पड़ा है
नैन मिलाए क्या गिरधर से
नैन मिलाए क्या गिरधर से
गिर गई जो अपनी ही नज़र से
रो रो नैना खोए

छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
काहे मोरा भाग फूटा
काहे मैंने पाप ढोए
अंसुवन बीज बोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम

गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
......................................................................
Mose mora shyam rootha-Johny mera naam 1970

Artist: Hema Malini

Read more...

Jul 17, 2017

पल भर के लिए कोई हमें-जॉनी मेरा नाम १९७०

किशोर कुमार का गाया एक लोकप्रिय गीत जिसे हम
आज भी सुनते हैं.

फिल्म: जॉनी मेरा नाम
वर्ष: १९७०
गीतकार: इन्दीवर
गायक:किशोर कुमार
संगीत:कल्याणजी आनंदजी



गीत के बोल:

पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
झूठा ही सही
पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
झूठा ही सही
दो दिन के लिए कोई इकरार कर ले
दो दिन के लिए कोई इकरार कर ले
झूठा ही सही
पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
झूठा ही सही

हमने बहुत तुझको छुप छुप  के देखा
हमने बहुत तुझको छुप छुप  के देखा
दिल पे खिंची है तेरे काजल की रेखा
काजल की रेखा बनी लक्ष्मण की रेखा
काजल की रेखा बनी लक्ष्मण की रेखा
राम में क्यों तूने रावण को देखा
खड़े खिड़की पे
खड़े खिड़की पे जोगी स्वीकार कर ले
झूठा ही सही
पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
झूठा ही सही

हीरे से जड़े तेरे नैन बड़े
जिस दिन से लड़े तेरे दर पे पड़े
हीरे से जड़े तेरे नैन बडे
जिस दिन से लड़े तेरे दर पे पड़े
सुन सुनकर तेरी नहीं नहीं जाँ
अपनी निकल जाए ना कहीं
ज़रा हाँ कह दे मेरी जाँ कह दे
मेरी जाँ कह दे ज़रा हाँ कह दे
जब रैन पडे नहीं चैन पड़े
नहीं चैन पडे जब रैन पड़े
माना तू सारे हँसीनो से हसीं है
माना तू सारे हँसीनो से हसीं है
अपनी भी सूरत बुरी तो नहीं है
अपनी भी सूरत बुरी तो नहीं है
कभी तू भी हो
कभी तू भी हमारा दीदार कर ले
झूठा ही सही
पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
झूठा ही सही

पल भर के प्यार पे निसार सारा जीवन
पल भर के प्यार पे निसार सारा जीवन
हम वो नहीं जो छोड़ दे तेरा दामन
अपने होंठों की हँसी हम तुझको देंगे
अपने होंठों की हँसी हम तुझको देंगे
आंसू तेरे अपनी आँखों में लेंगे
आंसू तेरे अपनी आँखों में लेंगे
तू हमारी वफ़ा का ऐतबार कर ले
तू हमारी वफ़ा का ऐतबार कर ले
झूठा ही सही

पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
झूठा ही सही
………………………………………………………
Pal bhar ke liye koi hamen-Johny mera naam 1970

Artists: Dev Anand, Hema Malini

Read more...

Jul 8, 2017

ओ बाबुल प्यारे-जॉनी मेरा नाम १९७०

बाबुल हिट्स के अंतर्गत आने वाला सबसे ज्यादा बजे गीतों में
से एक है जिसे आज आप सुनेंगे.

लता मंगेशकर का गाया, इन्दीवर का लिखा और हेमा मालिनी
पर फिल्माया गया गीत कल्याणजी आनंदजी ने स्वर लहरी में
पिरोया है. सत्तर के दशक में इस गीत ने काफी सुर्खियाँ बटोरीं.

सज्जन नामक कलाकार ने हेमा मालिनी के पिता की भूमिका
निभाई है फिल्म में.



गीत के बोल:

बाबुल प्यारे
ओ बाबुल प्यारे
ओ रोये पायल की छम छम
ओ सिसके सासों की सरगम
ओ निसदिन तुझे पुकारे मन हो
ओ बाबुल प्यारे
ओ रोये पायल की छम छम
ओ सिसके सासों की सरगम
ओ निसदिन तुझे पुकारे मन हो
हो बाबुल प्यारे

तेरी ही बाहों में बचपन खेला
खिलती गयी जिंदगानी
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
तेरी ही बाहों में बचपन खेला
खिलती गयी जिंदगानी
आँधी ऐसी फिर चली टूटी डाली से कली
बिना माली के उजड़ा चमन हो

ओ बाबुल प्यारे
ओ रोये पायल की छम छम
ओ सिसके सासों की सरगम
ओ निसदिन तुझे पुकारे मन हो
हो बाबुल प्यारे

कैसे अभागन बने सुहागन
कौन बिठाये डोली
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
कैसे अभागन बने सुहागन
कौन बिठाये डोली
कैसे आयेगी बारात कैसे होंगे पीले हाथ
कैसे बेटी बनेगी दुल्हन हो

ओ बाबुल प्यारे
ओ रोये पायल की छम छम
ओ सिसके सासों की सरगम
ओ निसदिन तुझे पुकारे मन हो
हो बाबुल प्यारे

जनक ने कैसे त्याग दिया है
अपनी ही जानकी को
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
जनक ने कैसे त्याग दिया है
अपनी ही जानकी को
बेटी भटके राहों में माता डूबी आहों में
तरसे तेरे दरस को नयन हो

ओ बाबुल प्यारे
ओ रोये पायल की छम छम
ओ सिसके सासों की सरगम
ओ निसदिन तुझे पुकारे मन हो
हो बाबुल प्यारे
…………………………………………………
O babul pyare-Johny mera naam 1970

Artists: Hema Malini, Sajjan

Read more...

Nov 30, 2016

ओ मेरे राजा-जॉनी मेरा नाम १९७०

फिल्म जॉनी मेरा नाम  का निर्देशन विजय आनंद ने किया था
और इसके निर्माता हैं गुलशन राय, त्रिदेव के निर्माता राजीव राय
के पिता. इस फिल्म के गाने सुपर हिट की श्रेणी में आते हैं. इन
गीतों का फिल्मांकन भी बढ़िया है और आज भी आप इन गीतों
को देख लें, बोर नहीं हो सकते किंचित भी.

ये फिल्म हेमा मालिनी के कैरियर की भी एक बड़ी हिट फिल्म थी
जिसके बाद उनके कैरियर ने काफी गति पकड़ी. सन १९७० में
हेमा मालिनी की ६ फ़िल्में आईं जिनमें शशि कपूर के साथ की
फिल्म अभिनेत्री भी शामिल है. सन १९७२ की फिल्म सीता और
गीता ने उन्हें चोटी पर बिठा दिया.

काफी इंटरेक्टिव किस्म का गीत है ये जो आपको बांधे रखता है.
इसे लिखने में और इसके फिल्मांकन में काफी मेहनत हुई होगी
ऐसा देख के अनुमान लगाया जा सकता है.



गीत के बोल:

ओ मेरे राजा
खफा ना होना
देर से आई दूर से आई
मजबूरी थी फिर भी मैंने
वादा तो निभाया
वादा तो निभाया

ओ मेरी रानी
समझ गया मैं
वही पुराना तेरा बहाना
देर से आना और ये कहना
वादा तो निभाया
वादा तो निभाया

इंतज़ार के इक इक पल का बदला लूँगा
ऐसा भी क्या
ये ना समझना आज भी ऐसे जाने दूँगा
ऐसा भी क्या
कितना सताया पहले उसका हिसाब दो
अँखियों में अँखियाँ डाल के जवाब दो
बचते बचाती, छुपते छुपाती
तुम क्या जानो कैसे आई
वादा तो निभाया

बाहों के इन ज़ंजीरों में यूँ ना जकड़ो
हम जकड़ेंगे
मुड़ जाएगी मेरी कलाई हाथ ना पकड़ो
हम पकड़ेंगे
छोड़ो ना नहीं
छोड़ो ना
ऐसे तो नाज़ुक नहीं हाथ सरकार के
मौके भी कभी कभी मिलते हैं प्यार के
प्यार अभी तो नया-नया है
मेरी वफ़ा की कदर करो कि
वादा तो निभाया

कहो ये गालों के अंगारे किसके लिए हैं
अजी तुम्हारे
होंठों पे ये शहद के धारे किसके लिए हैं
बोलो बोलो
अजी तुम्हारे
शर्म कहाँ की आओ गले लग जाओ जी
कब से खड़ा हूँ प्यासा प्यास बुझाओ जी
हट जाओ जी
बुझाओ जी
बदनामी से डर लगता है
ये तो सोचो किस मुश्किल से
वादा तो निभाया
………………………………………………………………………………………..
O mere raja-Johny mera naam 1970

Artists: Hema Malini, Dev Anand

Read more...

Sep 22, 2016

नफ़रत करने वालों के सीने में-जॉनी मेरा नाम १९७०

आज सुनते हैं शब्द ‘नफरत’ से शुरु होने वाला एक खूबसूरत गीत
देखने में भी रोचक है ये गीत. देव आनंद और राजेश खन्ना ने
अपने गीत अपनी अदाओं से कुछ विशेष बना दिए हैं. शम्मी के
गीत भी लुभावने लगते हैं. तीनों कलाकारों के गीतों में गर्दन हिलना
एक प्रमुख और आवश्यक तत्व है. गर्दन तो और कलाकारों की भी
हिलती थी मगर इसे कैसे, कब और कितना हिलाना है ये केवल
ऊपर वर्णित कलाकारों को बखूबी आता था.

गीत इन्दीवर ने लिखा है और निस्संदेह उनके लिखे बढ़िया रोमांटिक
नगमों में शुमार है. एक जगह मैंने पढ़ा था कि किशोर कुमार ने
लीना चंदावरकर के पिताजी को यही गीत सुना के रिझाया था और
उसके बाद शायद चौथी शादी का रास्ता आसान हो गया था किशोर
का.

गीत के बोल:

नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ
नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ
अरे मैं वो परवाना हूँ पत्थर को मोम कर दूँ
नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ

फिर आप क्या हैं? हैं
आखिर तो फूल हैं फ़ौलाद नहीं हैं
अरे, बुलबुल हैं किसी बाग़ के, सैयाद नहीं हैं

बुलबुल के तड़पने से सैयाद पिघलता है
बुलबुल के तड़पने से सैयाद पिघलता है
आहों में असर हो तो फ़ौलाद पिघलता है
फ़ौलाद के भी दिल में उलफ़त की आग भर दूँ
अरे मैं वो परवाना हूँ पत्थर को मोम कर दूँ
नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ

शर्म-ओ-हया का पर्दा दुश्वार नहीं है
अजी हलका सा इक परदा है दीवार नहीं है
   
आँचल की ये दीवार तो दीवार नहीं है
आँचल की ये दीवार तो दीवार नहीं है
फिर आप के भी दिल में इन्कार नहीं है
इन्कार जिन लबों में इक़रार उनमें भर दूँ
अरे मैं वो परवाना हूँ पत्थर को मोम कर दूँ
नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ

हम वो हैं ज़िन्दगी में कभी साथ ना छोड़ेंगे
थामेंगे अगर हाथ तो फिर हाथ ना छोड़ेंगे

हम हाथ ना छोड़ेंगे तूफ़ां से किनारों तक
हम हाथ ना छोड़ेंगे तूफ़ां से किनारों तक
हम साथ ना छोड़ेंगे धरती से सितारों तक
चाहत के सितारों से धरती की माँग भर दूँ
अरे मैं वो परवाना हूँ पत्थर को सैंड कर दूँ

नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ
अरे मैं वो परवाना हूँ पत्थर को मोम कर दूँ
नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूँ
...................................................................
Nafrat karne waalon ke seene mein-Johny mera naam 1970

Artists: Dev Anand, Hema Malini

Read more...

Jun 27, 2016

हुस्न के लाखों रंग-जॉनी मेरा नाम १९७०

अपने ज़माने के हिसाब से बोल्ड गीत है ये. फिल्म का
नाम है जॉनी मेरा नाम. पद्मा खन्ना पर ये गीत फिल्माया
गया है. खलनायक प्रेमनाथ को आप पहचान ही गए होंगे

उस दौर में कैबरे, तेज नृत्य या ऐसे गीत आशा भोंसले के
हिस्से में आते. पद्मा खन्ना ने ७० के दशक के उत्तरार्ध में
ऐसे कई गीत में नृत्य किया. प्रतिभाशाली पद्मा खन्ना को
अभिनय के ज्यादा अवसर नहीं मिले और वे टाइप्ड किस्म
की भूमिकाओं तक सिमट कर रह गईं.

फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ अगर जनता देव आनंद और हेमा
के लिए देखने गयी तो जनता का कुछ हिस्सा केवल यही
गीत देखने के लिए गया. इस फिल्म में प्रेमनाथ की छबि
एक अत्यंत क्रूर खलनायक की है.



गीत के बोल:

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे

गालों के ये फूल गुलाबी
इनकी रंगत क्या जानो
होंठों के दो जाम शराबी
इनकी लज़्ज़त क्या जानो
ज़ुल्फ़ों की ये छाँव घनेरी
इनकी राहत क्या जानो

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे

परदे में क्या छुपा हुआ है
तेरी नज़र ये क्या जाने
इन आँखों के पीछे कितने
बसे हुए हैं मैखाने
पी के देखो जाम नज़र का
हो जाओगे दीवाने

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे
.............................................................................
Husn ke lakhon rang-Johny mera naam-1970

Artists: Padma Khanna, Premnath

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP