Showing posts with label Seductive songs. Show all posts
Showing posts with label Seductive songs. Show all posts

Jun 27, 2016

हुस्न के लाखों रंग-जॉनी मेरा नाम १९७०

अपने ज़माने के हिसाब से बोल्ड गीत है ये. फिल्म का
नाम है जॉनी मेरा नाम. पद्मा खन्ना पर ये गीत फिल्माया
गया है. खलनायक प्रेमनाथ को आप पहचान ही गए होंगे

उस दौर में कैबरे, तेज नृत्य या ऐसे गीत आशा भोंसले के
हिस्से में आते. पद्मा खन्ना ने ७० के दशक के उत्तरार्ध में
ऐसे कई गीत में नृत्य किया. प्रतिभाशाली पद्मा खन्ना को
अभिनय के ज्यादा अवसर नहीं मिले और वे टाइप्ड किस्म
की भूमिकाओं तक सिमट कर रह गईं.

फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ अगर जनता देव आनंद और हेमा
के लिए देखने गयी तो जनता का कुछ हिस्सा केवल यही
गीत देखने के लिए गया. इस फिल्म में प्रेमनाथ की छबि
एक अत्यंत क्रूर खलनायक की है.



गीत के बोल:

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे

गालों के ये फूल गुलाबी
इनकी रंगत क्या जानो
होंठों के दो जाम शराबी
इनकी लज़्ज़त क्या जानो
ज़ुल्फ़ों की ये छाँव घनेरी
इनकी राहत क्या जानो

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे

परदे में क्या छुपा हुआ है
तेरी नज़र ये क्या जाने
इन आँखों के पीछे कितने
बसे हुए हैं मैखाने
पी के देखो जाम नज़र का
हो जाओगे दीवाने

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे
.............................................................................
Husn ke lakhon rang-Johny mera naam-1970

Artists: Padma Khanna, Premnath

Read more...

Mar 30, 2016

धक् धक् करने लगा-बेटा १९९२

जिस गीत ने माधुरी दीक्षित को धक् धक् गर्ल बनाया वो गीत
आज सुनेंगे और देखेंगे. उसके पहले तक वे १-२-३ गर्ल के नाम
से भी जानी जाती थीं. ये १-२-३ की गिनती वाला गीत भी बेहद
लोकप्रिय हुआ था जो फिल्म तेज़ाब में था. संयोग से इस फिल्म
में भी अनिल कपूर ही नायक थे माधुरी के साथ.

ऊह आह आउच सीरीज़ वाला ये गीत ज़बरदस्त हिट गीत है और
आज भी कभी कभी सुनाई दे जाता है. इसे जनता माइलस्टोन
सोंग कहती है. माइलस्टोन सोंग वो जो माइल-माइल किलोमीटर-
किलोमीटर पर बजता मिले. ये एक समय हर गली नुक्कड़ पर
बजा करता था.

गीत समीर ने लिखा है और इसकी तर्ज़ बनायीं है आनंद मिलिंद
ने. आनंद मिलिंद के लिए तो ९० का दशक शानदार रहा है और
ये फिल्म उनकी बड़ी हिट फिल्मों में से है. रोजी रोटी वाली फ़िल्में
उन्होंने बहुत की हैं, ये केक-पेस्ट्री वाली फिल्म थी.



गीत के बोल:


आउच
हो धक-धक करने लगा हो मोरा जियरा डरने लगा
अरे रे धक-धक करने लगा हो मोरा जियरा डरने लगा
सैंया बैंया छोड़ ना, कच्ची कलियाँ तोड़ ना
सैंया बैंया छोड़ ना, कच्ची कलियाँ तोड़ ना

दिल से दिल मिल गया मुझसे कैसी ये हया
दिल से दिल मिल गया मुझसे कैसी ये हया
तू है मेरी दिलरुबा क्या लगती है, वाह रे वाह
तू है मेरी दिलरुबा क्या लगती है, वाह रे वाह

धक-धक करने लगा, हो मोरा जियरा डरने लगा

अपना कहा जो पिया तूने मुझे
मैं मीठे-मीठे सपने सजाने लगी
देखा मेरी रानी जब मैंने तुझे
मेरी सोई-सोई धड़कन गाने लगी
जादू तेरा छाने लगा
मेरी नस-नस में समाने लगा
ख़ुद को मैं भुलाने लगा
तुझे साँसों में बसाने लगा
रिश्ता, अब ये रिश्ता
साथी टूटेगा न तोड़े कभी

दिल से दिल मिल गया मुझसे कैसी ये हया
अरे रे धक-धक करने लगा हो मोरा जियरा डरने लगा

उलझी है काली-काली लट तेरी
ज़रा इन ज़ुल्फ़ों को सुलझाने तो दे
इतनी भी क्या है जल्दी तुझे
घड़ी अपने मिलन की तु आने तो दे
ऐसे न बहाने बना, मेरी रानी
अब तो बाहों में आ
ऐसे न निगाहें मिला
कोई देखेगा तो सोचेगा क्या
मस्ती छाई है मस्ती
आके लग जा गले से अभी

धक-धक करने लगा हो मोरा जियरा डरने लगा
धक-धक करने लगा हो मोरा जियरा डरने लगा

सैंया बैंया छोड़ ना, कच्ची कलियाँ तोड़ ना
सैंया बैंया छोड़ ना, कच्ची कलियाँ तोड़ ना

दिल से दिल मिल गया मुझसे कैसी ये हया
दिल से दिल मिल गया मुझसे कैसी ये हया
तू है मेरी दिलरुबा क्या लगती है, वाह रे वाह
तू है मेरी दिलरुबा क्या लगती है, वाह रे वाह

धक-धक करने लगा हो मोरा जियरा डरने लगा
दिल से दिल मिल गया मुझसे कैसी ये हया
……………………………………………………….
Dhak dhak karne laga-Beta 1992

Read more...

Jan 24, 2016

तुम और मैं और ये बेखुदी-ऐतबार १९८५

फिल्म ऐतबार से शायर हसन कमाल का लिखा हुआ एक
बढ़िया गीत आपको सुनवाया था कुछ साल पहले. आज सुनते
हैं एक और शायर फारूक कैसर का लिखा गीत. फारूक कैसर
ने बरसों पहले सन ५० के आस पास अपने लेखन की शुरुआत
की थी.

उन्होंने गीत लेखन में कई झंडे गाडे हैं. यूँ कहें उनके लिखे
कई गीत लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे.

गीत में आप राज बब्बर को देखेंगे लीना दास के साथ. इस
फिल्म में राज बब्बर ने नकारात्मक भूमिका निभाई है. इस
गीत के बोल अलबत्ता अच्छे हैं. आशा भोंसले ने इस गाने
को गाया है. संगीत तैयार किया है बप्पी लहरी ने. बप्पी
ने एक अच्छी धुन बनाई है इस गीत के लिए. गीत हालाँकि
ज्यादा प्रचलित नहीं हुआ मगर लंबे समय तक सुनने लायक
है ये.



गीत के बोल:

तुम और मैं और ये बेखुदी
तुम और मैं और ये बेखुदी
नशीली रात है तुम्हारा साथ है
क्या बात है क्या बात है
तुम और मैं और ये बेखुदी

महकी हुई तन्हाईयां
बहकी हुई अंगडाईयाँ
महकी हुई तन्हाईयां
बहकी हुई अंगडाईयाँ
मुझे थाम लो मुझे थाम लो
मुझे थाम लो जाने जान जाने जान
तुम और मैं और ये बेखुदी

जादू भी हूँ टोना भी हूँ
चांदी भी हूँ सोना भी हूँ
जादू भी हूँ टोना भी हूँ
चांदी भी हूँ सोना भी हूँ
मुझे लूट लो मुझे लूट लो
मुझे लूट लो जाने जान जाने जान
तुम और मैं और ये बेखुदी

गोरा बदन खुशबू भरा
कहता है क्या सुन लो ज़रा
गोरा बदन खुशबू भरा
कहता है क्या सुन लो ज़रा
मुझे प्यार दो मुझे प्यार दो
मुझे प्यार दो जाने जान जाने जान
तुम और मैं और ये बेखुदी
नशीली रात है तुम्हारा साथ है
क्या बात है क्या बात है
तुम और मैं और ये बेखुदी
………………………………………………………
Tum aur main aur ye bekhudi-Aitbaar 1985

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP