Showing posts with label Nagina. Show all posts
Showing posts with label Nagina. Show all posts

Mar 19, 2018

याद आई है-नगीना १९५१

कुछ ऐसे गीत हैं जिनके प्रथम अक्षर जादुई से होते हैं. हमने
आपसे कई बार की वर्ड्स की बात की है अपने ब्लॉग पर. एक
ऐसा ही की वार्ड है याद. गौर फरमाएं आपको इस शब्द से
शुरू होने वाले कई गीत याद होंगे और उनमें से अधिकाँश गीत
लोकप्रिय होंगे.

सुनते हैं सन १९५१ की फिल्म नगीना से लता मंगेशकर का
गाया एक गीत जिसे हसरत जयपुरी ने लिखा है. इसकी धुन
तैयार की है शंकर जयकिशन की जोड़ी ने.





गीत के बोल:

याद आई है बेकसी छाई है
रो रही है ख़ुशी आँख भर आई है
याद आई है बेकसी छाई है
रो रही है ख़ुशी आँख भर आई है

आँसू भी पिये तेरी याद में हरदम
मर मर के जिये अब किससे कहें हम
हाय क्या हो गया वो कहाँ खो गया
दिल मेरा सो गया

ज़ालिम ज़माने न इतना सता
वो हैं कहाँ तू बता दे पता
ज़ालिम ज़माने न इतना सता
वो हैं कहाँ तू बता दे पता
आस मिटी मेरा चैन लुटा चैन लुटा
मिट गया है निशाँ लुट गया आशियाँ
मौत का है समाँ

तूफ़ान में है उल्फ़त का सफ़ीना
खोया है मेरे इस दिल का नगीना
प्यार तो ना हुआ दर्द दूर ना हुआ
साथ तू ना हुआ

याद आई है बेकसी छाई है
रो रही है ख़ुशी आँख भर आई है
........................................................................
Yaad aayi hai-Nagina 1951

Artist: Nutan

Read more...

Mar 7, 2018

मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा-नगीना १९८६

श्रीदेवी हिंदी सिने इतिहास की सबसे प्रभावशाली कुछ
अभिनेत्रियों में से एक थीं. सभी प्रकार की भूमिकाएं
उन्होंने कीं और अपनी अभिनय क्षमता से जनता को
सदैव प्रभावित किया.

फिल्म नगीना नाग नागिन और पुनर्जन्म पर आधारित
कथा है. ये फिल्म श्रीदेवी के सबसे बड़ी हिट फिल्मों में
से एक है.

फिल्म का सबसे लोकप्रिय गीत सुनते हैं आज जो लता
का गाया हुआ है. आनंद बक्षी और लक्ष्मी प्यारे क्रमशः
इसके गीतकार और संगीतकार हैं.



गीत के बोल:

मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा
जनम जनम से तेरा मेरा बैर
हो रब्बा ख़ैर
मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा

आज तो बदला मैं बस लूँगी
छेड़ न मुझको मैं डस लूँगी
आज तो बदला मैं बस लूँगी
छेड़ न मुझको मैं डस लूँगी
जंतर मंतर जादू टोने
ये तो हैं मेरे खेल-खिलौने
मुझपे चलेगा ना ज़ोर तेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा

छेड़ के अपनी बीन का लहरा
छेड़ के अपनी बीन का लहरा
तूने बिछाया मुझ पर पहरा
बस में नहीं मैं आने वाली
मैं नहीं धोखा खाने वाली
आया है जोगी बन के लुटेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा

सब की ज़ुबाँ पर मेरी कहानी
मेरा डसा हुआ माँगे न पानी
सब की ज़ुबाँ पर मेरी कहानी
मेरा डसा हुआ माँगे न पानी
तेरा तमाशा सब देखेंगे
क्या होता है अब देखेंगे
देखेगा ना तू कल का सवेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा

मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा
जनम जनम से तेरा मेरा बैर
हो रब्बा ख़ैर
मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा
मैं नागिन तू सपेरा
मैं नागिन तू सपेरा
...............................................
Main teri dushman-Nagina 1985

Artist: Sridevi, Amrish Puri

Read more...

Sep 21, 2016

एक सितारा है आकाश में– नगीना १९५१

सन १९५१ की फिल्म नगीना से अगला गीत सुनते हैं जो
सी एच आत्मा का गाया हुआ है.

फ़िल्म: नगीना
वर्ष: १९५१
गायक: सी एच आत्मा
गीतकार: शैलेंद्र
संगीतकार: शंकर जयकिशन




गीत के बोल:

एक सितारा है आकाश में
एक सितारा है आकाश में
एक सितारा है आकाश में
एक सितारा एक सितारा
एक सितारा है आकाश में
एक सितारा एक सितारा
दो थे कुछ दिन आज अकेला
एक वो ही पथ हारा
एक सितारा

धुंधला सा एक दीप जलाये
धुंधला सा एक दीप जलाये
तीर अंधेरा बढ़ता जाये
बड़े जतन से दिल में छुपाये
आग का एक अंगारा
आग का एक अंगारा
एक सितारा

रात जो देखें उसका ग़म तो
ओस के आँसू रोये
दुनिया अपने मीठे सपने
गले लगा कर सोये
जगे वो ही बेचारा
जले वो ही बेचारा
एक सितारा एक सितारा
..................................................
Ek sitara akash mein-Nagina 1951

Artists: Nasir Khan, Nutan

Read more...

Jul 7, 2016

दिल बेक़रार है मेरा दिल- नगीना १९५१

फिल्म नगीना से अगला गीत सुनेंगे सी एच आत्मा की आवाज़
में. हसरत जयपुरी के गीत में आत्मा डाली है संगीतकार द्वय
शंकर जयकिशन ने.

पिछला गीत जो हमने सुना था सी एच आत्मा की आवाज़ में वो
शैलेन्द्र का लिखा हुआ था. फिल्म में आत्मा के गाये ३ गीत हैं.
परदे पर इसे नासिर खान गा रहे हैं.





गीत के बोल:

तुमको अपनी ज़िन्दगी का आसरा समझे थे हम
बेवफ़ा निकले हो तुम कब बेवफ़ा समझे थे हम

दिल बेक़रार है मेरा दिल बेक़रार है
उस बेक़दर का तीर मेरे दिल के पार है
समझे हुये थे हम जिसे उल्फ़त की चाँद-रात
उल्फ़त की चाँद-रात
समझे हुये थे हम जिसे उल्फ़त की चाँद-रात
उल्फ़त की चाँद-रात
हमको जला रही है उस बेवफ़ा की बात
बिगड़े हुये
बिगड़े हुये नसीब पे क्या इख़्तियार है

दिल बेक़रार है मेरा दिल बेक़रार है

दुनिया के साथ-साथ यूँ ही वो भी बदल गये
वो भी बदल गये
दुनिया के साथ-साथ यूँ ही वो भी बदल गये
वो भी बदल गये
आँखों से आँसुओं के जनाज़े निकल गये
आँखों से आँसुओं के जनाज़े निकल गये
तक़दीर की
तक़दीर की नज़र लगी हर फूल ख़ार है

दिल बेक़रार है मेरा दिल बेक़रार है
उस बेक़दर का तीर मेरे दिल के पार है
........................................................................
Dil beqarar hai-Nagina 1951

Artist: Nasir Khan

Read more...

Jul 2, 2016

रोऊँ मैं सागर के किनारे-नगीना १९५१

सी एच आत्मा का गाया एक गीत सुनते हैं आज जो फिल्म
नगीना(१९५१) से है. इसे शैलेन्द्र ने लिखा है और धुन बनाई
है शंकर जयकिशन ने.

सी एच आत्मा प्रीतम आन मिलो गीत से चर्चा में आये थे.
उनकी आवाज़ सहगल की आवाज़ के सबसे नज़दीक थी. इतने
वर्ष हो गए हमें सहगल के गीत सुनते हुए, उनका कोई पुख्ता
क्लोन अभी तक नहीं सुनाई पड़ा अभी तक. आत्मा ने १९४५
के आस पास गाना शुरु किया था. कुछ फ़िल्मी गीत और काफी
गैर फ़िल्मी गीत हैं उनके जो संगीत प्रेमियों को बरसों से
आनंद देते चले आ रहे हैं.

प्रस्तुत गीत नासिर खान पर फिल्माया गया है. नगीना का एक
गीत इस ब्लॉग पर है-कैसी खुशी की ये रात






गीत के बोल:

रोऊँ मैं सागर के किनारे सागर हंसी उड़ाए
क्या जानें ये चंचल लहरें मैं हूँ आग छुपाए
मैं भी इतना डूब चुका हूँ क्या तेरी गहराई
काहे होड़ लगाए मो से काहे होड़ लगाए
रोऊँ मैं सागर के किनारे

तुझ में डूबे चाँद मगर इक चाँद ने मुझे डुबाया
मेरा सब कुछ लूट के ले गई चाँदनी रात की माया
अरमानों की चिता सजा कर मैंने आग लगाई
अब क्या आग बुझाए मेरी अब क्या आग बुझाए
रोऊँ मैं सागर के किनारे
...............................................................................
Rooun main sagar ke kinare-Nagina 1951

Artist-Nasir Khan

Read more...

Aug 30, 2011

तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया-नगीना १९८६

जैसा कि आपको कुछ पोस्ट पहले बतलाया था कि फिल्म नगीना १९८६
की एक सुपर हिट फिल्म है. इस फिल्म के गीत भी बज बज के जनता
को याद से होगए. इस फिल्म से निर्देशक हरमेश मल्होत्रा भी काफी चर्चा
में आ गए.

फिल्म का अगला गीत है मोहम्मद अज़ीज़ और अनुराधा पौडवाल की
आवाजों में.ऋषि कपूर के लिए अमूमन सभी संगीतकार किशोर कुमार
या रफ़ी की आवाज़में गीत रिकोर्ड करते रहे. इस फिल्म के पदार्पण तक
तो किशोर कुमार मौजूदथे. फिल्म निर्देशक या संगीतकार की पसंद पर
गाने मोहम्मद अज़ीज़ से गवाएगए. मोहम्मद अज़ीज़ रफ़ी के क्लोन कहे
जाते हैं. वैसे अगर आप हरमेश कीनिर्देशित फिल्मों पर नज़र दौडाएं तो
पाएंगे उन्हें रफ़ी की आवाज़ ज्यादा पसंदरही. फिल्म बेटी से सन १९६९ में
बतौर निर्देशक अपना कैरियर शुरू करने वालेहरमेश ने अभी तक लगभग
२५ से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है .लक्ष्मी प्यारे खेमे में पहले जगह
मिली शब्बीर कुमार को फिर आये अज़ीज़.अज़ीज़ की सुरों पर पकड़ बेहतर
होने की वजह से उन्हें ज्यादा मौके मिले.

गीत में काफी उछल कूद भी है और एक जगह पर नायक नायिका ऐसे भाग
रहेहैं जैसे १०० मीटर की दौड का अभ्यास कर रहे हों. इस गीत में भी आपको
ऋषिएक बढ़िया सा स्वेटर पहने नज़र आयेंगे. उन्हें जम्मू कश्मीर का पर्यटन
विभागअपना ब्रांड अम्बैसेडर आसानी से बना सकता था.



तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया
मैं तेरा हो गया मैने वादा किया
दिल ने मजबूर इतना ज़्यादा किया
मैं तेरी हो गई मैने वादा किया

तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया
मैं तेरा हो गया मैने वादा किया
दिल ने मजबूर इतना ज़्यादा किया
मैं तेरी हो गई मैने वादा किया

तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया

लग रहा है मुझे तेरे सर की कसम
अपनी पहली मोहब्बत नहीं ये सनम
हाँ मिले और बिछड़े कई बार हम
फिर से मिलने का हमने वादा किया
मैं तेरी हो गई मैने वादा किया

रात ढलती नहीं दिन गुज़रता नहीं
मेरा दिल कब तुझे याद करता नहीं
आहें भरने से जी मेरा भरता नहीं
फ़ैसला मैने ये सीधा सादा किया
मैं तेरा हो गया मैने वादा किया

कांच की तूने चूड़ी बलम तोड़ दी
लाज की शर्म की हर कसम तोड़ दी
नींद तो लूट ली जान क्यों छोड़ दी
काम तेरी निगाहों ने आधा किया
मैं तेरा हो गया मैने वादा किया

तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया
मैं तेरा हो गया मैने वादा किया
दिल ने मजबूर इतना ज़्यादा किया
मैं तेरी हो गई मैने वादा किया
..........................................
Toone bechain itna zyada kiya-Nagina 1986

Artists-Rishi Kapoor, Sridevi

Read more...

Aug 27, 2011

भूली बिसरी प्रेम कहानी-नगीना १९८६

नाग नागिन और पुनर्जन्म की अवधारणा की कहानी पर बनी फिल्म
नगीना श्रीदेवी के कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्म है जिसने उन्हें बुलंदियों
के शिखर पर कायम रहने में मदद की. फिल्म का शीर्षक गीत बेहद
लोकप्रिय हुआ जोलता मंगेशकर की आवाज़ में है. उसके अलावा जिस
गीत ने संगीत प्रेमियों को आनंदित किया वो है प्रस्तुत गीत जो कि
अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में है.

फिल्म के गीत आनंद बक्षी के लिखे हुए हैं और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
का संगीत है. फिल्म के इस गीत को आप " हौन्टिंग सोंग्स" की श्रेणी में
रख सकते हैं.आपने शायद ही कभी गौर फ़रमाया होगा कि हिंदी फिल्म
महिला भूतों की कहानीपर ज्यादा बना करती है. उन बिरली फिल्मों में से
 एक है-नीलकमल.इसमें पुरुष भूत है.




गीत के बोल:

भूली बिसरी प्रेम कहानी
भूली बिसरी प्रेम कहानी
फिर आई
फिर आई एक याद पुरानी
भूली बिसरी प्रेम कहानी
फिर आई एक याद पुरानी
भूली बिसरी प्रेम कहानी
भूली बिसरी

आने का वादा किया ओ ओ ओ
आने का वादा किया
वादा तोड़ दिया नहीं आए पिया
आने का वादा किया
वादा तोड़ दिया नहीं आए पिया
ओ ओ ओ
भूल गए तुम प्रेम कहानी
भूल गए तुम प्रेम कहानी
फिर आई एक याद पुरानी

भूली बिसरी प्रेम कहानी
फिर आई एक याद पुरानी
भूली बिसरी प्रेम कहानी
भूली बिसरी

मैने तो प्यार किया ओ ओ ओ
मैने तो प्यार किया
ऐतबार किया इंतज़ार किया
मैने तो प्यार किया
ऐतबार किया इंतज़ार किया
ओ ओ ओ
तुमने किया क्या दिलवर जानी
तुमने किया क्या दिलवर जानी
फिर आई एक याद पुरानी

भूली बिसरी प्रेम कहानी
फिर आई एक याद पुरानी
भूली बिसरी प्रेम कहानी
भूली बिसरी

हारी मैं कर के जतन हो हो हो
हारी मैं कर के जतन
मेरे बिछड़े सजन कब होगा मिलन
हारी मैं कर के जतन
मेरे बिछड़े सजन कब होगा मिलन
हो ओ ओ
लंबी जुदाई रुत मस्तानी
लंबी जुदाई रुत मस्तानी
फिर आई एक याद पुरानी

भूली बिसरी प्रेम कहानी
फिर आई एक याद पुरानी
भूली बिसरी प्रेम कहानी
फिर आई एक याद पुरानी
भूली बिसरी प्रेम कहानी
भूली बिसरी
................................
Bhooli bisri prem kahani-Nagina 1986

Artists: Sridevi, Rishi Kapoor

Read more...

Oct 26, 2009

कैसी खुशी की है रात-नगीना १९५२

नूतन की पहली फिल्मों में से एक । इस गीत में वो काफी
दुबली पतली दिखाई देती हैं । ये गीत पुराने फ़िल्मी गीतों के
प्रेमियों को काफी पसंद है । हसरत जयपुरी के लिखे गीत
को संगीत से संवारा है शंकर जयकिशन ने । नगीना फिल्म
के सारे गीत उत्तम गुणवत्ता के हैं। इस फिल्म में हीरो
की भूमिका में हैं नासिर खान।



गाने के बोल:

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.

करके सिंगार आई
साथ बहार लायी
करके सिंगार आई
साथ बहार लायी

नैनों में तेरे लिए
लायी मैं प्यार लायी
नैनों में तेरे लिए
लायी मैं प्यार लायी
हो, लायी मैं प्यार लायी

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.

धीरे से नाम लिया
दिल ने सलाम किया
धीरे से नाम लिया
दिल ने सलाम किया

आँखों में बातें हुई
हाय रे मार दिया
आँखों में बातें हुई
हाय रे मार दिया
हो, हाय रे मार दिया

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.

यही फ़साना मेरा
दिल का तराना मेरा
यही फ़साना मेरा
दिल का तराना मेरा

होंठों पे नाचे हँसी
और ज़माना मेरा
होंठों पे नाचे हँसी
और ज़माना मेरा
हो, और ज़माना मेरा

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.

हो, कैसी खुशी की की है रात
बलम मेरे साथ,
जिया लहराए रे
नज़र शरमाये रे.
....................................................................
Kaisi khushi ki ye raat-Nagina 1952

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP