Showing posts with label Vitthalbhai Patel. Show all posts
Showing posts with label Vitthalbhai Patel. Show all posts

Jun 19, 2020

अच्छी भी लगती हूँ-गरम खून १९८०

कल हमने आपको एक सन १९८० की फिल्म गरम खून
से एक गाना सुनवाया था. आज उसी फिल्म से सुनेंगे
एक और गीत.

विनोद खन्ना और बिंदु की जोड़ी को एक और फिल्म में
हमने देखा है-परछाईयाँ. उस फिल्म में बिंदु नायिका थीं
और फिल्म गरम खून में सहायक नायिका.

ए सलाम द्वारा निर्देशित ये फिल्म अच्छी स्टारकास्ट होने
के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखला
पाई. फिल्म में विनोद खन्ना की दोहरी भूमिका है. उस
समय विनोद खन्ना का काफी क्रेज हुआ करता था दर्शकों
के बीच, सुलक्षणा भी प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल थीं.

सुनते हैं विट्ठलभाई पटेल का लिखा और लता का गाया
गीत जिसकी धुन तैयार की है शंकर जयकिशन ने.



गीत के बोल:

अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
फिर भी है क्यों दूर हम
आ जा रे आ जा सनम हो ओ ओ
आ जा रे आ जा सनम
अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
फिर भी है क्यों दूर हम
आ जा रे आ जा सनम हो ओ ओ
आ जा रे आ जा सनम

मेरी नज़र में प्यार है तेरी नज़र में है गिला
मेरी नज़र में प्यार है तेरी नज़र में है गिला
मुस्कुरा कर तोड़ दे बेरुखी का सिलसिला

अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
फिर भी है क्यों दूर हम
आ जा रे आ जा सनम हो ओ ओ
आ जा रे आ जा सनम

कैसी सुहानी रात है प्यार का जादू है जवां
कैसी सुहानी रात है प्यार का जादू है जवां
प्यार में जी ले दो घडी है समां भी है मेहरबां

अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
फिर भी है क्यों दूर हम
आ जा रे आ जा सनम हो ओ ओ
आ जा रे आ जा सनम

कांप रहा है नाजुक बदन झूम रही है प्यासी नज़र
कांप रहा है नाजुक बदन झूम रही है प्यासी नज़र
होश कुछ ऐसे उड़े हैं अपनी मुझको नहीं खबर

अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
अच्छी भी लगती हूँ
सुन्दर भी लगती हूँ
फिर भी है क्यों दूर हम
आ जा रे आ जा सनम हो ओ ओ
आ जा रे आ जा सनम
आ जा रे आ जा सनम हो ओ ओ
आ जा रे आ जा सनम
…………………………………………………….
Achchhi bhi lagti hoon-Garam Khoon 1980

Artists: Vinod Khanna, Bindu

Read more...

May 19, 2018

तेरे बिन जीना क्या-रेड रोज़ १९८०

रोड रेज़ जैसे शब्द तो आये दिन हम सुनते और पढते रहते हैं.
रेड रोज़ जैसे शब्द कुछ कम सुनने को मिलते हैं आजकल. हाँ,
व्हाट्सएप के प्रयोग के दौरान हमें मुफ्त के गुड मोर्निंग मैसेज
के साथ जो रोज़ मसाज की जाती है दिमाग की उसमें ज़रूर
रेड, पिंक, येलो इत्यादि कलर के रोज़ दिखाई दे जाते हैं. ☺️

सन १९८४ की एक फिल्म है राजेश खन्ना, पूनम ढिल्लों अभिनीत
रेड रोज़ जिसका युगल गीत हम आज आपको सुनवा रहे हैं. इसे
किशोर कुमार संग आशा भोंसले ने गाया है. गीत में इतनी हो हो
और ला ला ला है की इसे- हो हो-ला-ला हिट भी कह सकते हैं.
विट्ठलभाई पटेल के बोल हैं और आर डी बर्मन का संगीत.





गीत के बोल:

हो
ला ला ला ला ला ला
हे

तेरे बिन जीना क्या तेरे बिन मरना क्या
प्यार निभाना आ गया आ गया आ गया
हो तेरे बिन जीना क्या तेरे बिन मरना क्या
प्यार निभाना आ गया आ गया आ गया

हो आँखें जाम-ए-शराब हैं
गाल ये लाल गुलाब हैं
आँखें जाम-ए-शराब हैं
गाल ये लाल गुलाब हैं
निगाहों में आ
हवाओं में हा आ
निगाहों में हवाओं में फ़िज़ाओं में
हाँ हाथ लगाना आ गया

 हो तेरे बिन जीना क्या तेरे बिन मरना क्या
प्यार निभाना आ गया आ गया आ गया
हो तेरे बिन जीना क्या तेरे बिन मरना क्या
प्यार निभाना आ गया आ गया आ गया

मौसम है ये प्यार का
वादों का इक़रार का
मौसम है ये प्यार का
वादों का इक़रार का
नज़ारे हैं हूँ
बहारें हैं हे
नज़ारे हैं बहारें हैं सहारे हैं
दिल लगाना आ गया

तेरे बिन जीना क्या तेरे बिन मरना क्या
प्यार निभाना आ गया आ गया आ गया

हूँ ला ला ला हूँ ला ला ला
हूँ ला ला ला ला ला

हर दम हाल ख़ुमार का
दिलबर का दिलदार का
हर दम हाल ख़ुमार का
हो दिलबर का दिलदार का
जवानी है हाँ
रवानी है हे
जवानी है रवानी है दीवानी है
हाँ नाज़ उठाना आ गया

हो तेरे बिन जीना क्या तेरे बिन मरना क्या
प्यार निभाना आ गया आ गया आ गया
..............................................................................
Tere bin jeena kya-Red Rose 1980

Artists: Rajesh Khanna, Poonam Dhillon

Read more...

Feb 14, 2018

मौसम आएगा जायेगा-शायद १९७९

सन १९७९ की नसीरूदीन शाह, विजयेन्द्र घाटगे और नीता मेहता
अभिनीत फिल्म शायद से आपने एक गीत सुना था कुछ समय
पहले. अब दूसरा गीत सुनते हैं जो कि एक युगल गीत है.

मन्ना डे और आशा भोंसले के गाये इस युगल गीत को लिखा है
विट्ठलभाई पटेल ने और इसकी धुन तैयार की श्यामल मित्रा ने.



गीत के बोल:

मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा मुस्काएगा
मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा मुस्काएगा
बाहों में तेरी मेरे सजना सच हो जायेगा सपना
बाहों में तेरी मेरे सजना सच हो जायेगा सपना
सारा जहाँ दोहराएगा
हो मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा मुस्काएगा
मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा मुस्काएगा

ये वादा इरादा चलो हसीं वादी में खो जायें
चलो ना आओ ना फूलों के साये में खो जायें
समां है सुहाना तेरे संग आज बहक जायें
ला ला ला ला ला ला प्यार की राहें महक जायें
प्यारा प्यारा ये नज़ारा आज सबको कबूल हो जायेगा
मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा मुस्काएगा

ओ जानी दीवानी जागी जागी रातों में कहर आये
रसिया तेरी ही कसमों पे जिंदगी गुजर जाये
जानेमन जाने जान तेरे लब पे मेरे लब के साये
सजना ना ना ना जिया जले नैना शरमाएं
दिल दीवाना मस्ताना हर शय पे खुमार आ जायेगा

मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा मुस्काएगा
बाहों में तेरी मेरे सजना सच हो जायेगा सपना
हो ओ ओ ओ बाहों में तेरी मेरे सजना सच हो जायेगा सपना
सारा जहाँ दोहराएगा
मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा पुस्काएगा
मौसम आएगा जाएगा प्यार सदा मुस्काएगा
…………………………………………………………..
Mausam aayega jayega-Shayad 1979

Artists: Vijyendra Ghatge, Nita Mehta

Read more...

Jun 20, 2016

मौसम भीगा भीगा-गहरा ज़ख्म १९८१

एक बात तय है कि विनोद मेंहरा और रंजीता उन गिनती की
शख्सियतों में से हैं जिनकी मुस्कराहट आला दर्जे की है और
दर्शक भी खुश हो जाता है फिल्म का. एक कमेन्ट इस गीत
के नीचे यू ट्यूब पर लिखा है किसी ने. उस बंदे का आकलन
सही है. दीपक बाहरी के निर्देशन में बनी फिल्म गहरा ज़ख्म
का ये गीत एक बरसाती गीत है और देखने सुनने में आनंद
देता है.

रंजीता के नदी तालाब वाले या बरसात वाले जितने भी गीत
हैं उनकी समकालीन दूसरी अभिनेत्रयों के गीतों से बेहतर हैं.
ऐसे गीतों में उनकी भावाभिव्यक्ति बहुत सुन्दर है. अभिनय में
वे काफी बेहतर होने के बावजूद ज्यादा तारीफ़ ना बटोर पायीं.
सन १९७५ की फिल्म लैला मजनू निस्संदेह उनके अभिनय
का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

   


गीत के बोल:

हो मौसम भीगा भीगा बालम सीधा सीधा, हा आ
मौसम भीगा भीगा बालम सीधा सीधा
तेरा ये चेहरा बड़ा सुहाना जानलेवा है
हाय मौसम भीगा भीगा जानम सीधा सीधा
हो मौसम भीगा भीगा बालम सीधा सीधा

बैरी ये जवानी मेरी आज नहीं बस में
बिजली सी चमके नस नस में हो ओ ओ ओ
बैरी ये जवानी मेरी आज नहीं बस में
बिजली सी चमके नस नस में हो ओ ओ ओ
छाया नशा सा ज़रा ज़रा सा जानलेवा है
हा आ मौसम भीगा भीगा बालम सीधा सीधा
तेरा ये चेहरा बड़ा सुहाना जानलेवा है

हो बहके कदम तेरे नैन हैं नशीले
जुल्फें घटायें लब रसीले हो हो हो हो
हो बहके कदम तेरे नैन हैं नशीले
जुल्फें घटायें लब रसीले हो ओ ओ ओ
दर्द ऐ दिल ये ज़रा ज़रा सा जानलेवा है

हां आ मौसम भीगा भीगा बालम सीधा सीधा
मौसम भीगा भीगा बालम सीधा सीधा
तेरा ये चेहरा बड़ा सुहाना जानलेवा है
हो मौसम भीगा भीगा
हे जानम सीधा सीधा
मौसम भीगा भीगा
हे जानम सीधा सीधा
...............................................................................
Mausam bheega bheega-Gehra Zakhm 1981

Artists-Vinod Mehra, Ranjeeta

Read more...

Aug 24, 2009

सदियों से दुनिया में-बीबी ओ बीबी १९८१

सदियों से (सालों से) दुनिया में(हिन्दी फ़िल्म दुनिया में) एक
ही तो किस्सा है , एक ही तो लड़की(अभिनेत्री) है, एक ही तो लड़का
(अभिनेता) है... शायद यही इस गीत का मतलब है। रणधीर कपूर ने
भरपूर कोशिश की है कि उनका तंदुरुस्त बदन कपडों के बाहर न आ
पाए। एक वो ज़माना था औए एक आज का ज़माना है जिसको देखो
कपडों के बाहर आ जाना चाहता है। प्रस्तुत गाने में पूनम ढिल्लों
दिखाई पड़ेंगी रणधीर कपूर के साथ । यह गीत गुनगुनाने लायक है
जिसको विटठ्ल भाई पटेल ने लिखा है और स्वरबद्ध किया है
आर डी बर्मन ने। गायक स्वर है किशोर कुमार का।



गाने के बोल :

सदियों से दुनिया में एक ही तो किस्सा है
एक ही तो लड़की है, एक ही तो लड़का है
जब भी ये मिल गए प्यार हो गया

सदियों से दुनिया में एक ही तो किस्सा है
एक ही तो लड़की है, एक ही तो लड़का है
जब भी ये मिल गए प्यार हो गया

मोहन की राधा है, मजनू की है लैला
हर युग में लगता है दिल वालों का मेला
एक से दो हुए प्यार हो गया

अरे , सदियों से ....

पत्थर की मस्जिद हो या चांदी की मूरत
दुनिया में प्यार बिना कोई नहीं सीरत
दिल से दिल जब मिले प्यार हो गया

अरे , सदियों से ....

सागर की और चले नदिया घूंघट खोले
भंवरा भी कलियों के आगे पीछे डोले
फासले कम हुए प्यार हो गया

अरे , सदियों से ....
..................................
Sadiyon se duniya mein-Biwi o biwi 1981

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP