Showing posts with label Bindiya Goswami. Show all posts
Showing posts with label Bindiya Goswami. Show all posts

Jul 28, 2015

आने वाला पल जाने वाला है-गोलमाल १९७९

आज सुनते हैं एक प्रेरणादाई गीत जो सकारात्मक सोच के
लिए प्रेरित करता है. वर्त्तमान में जियो वाले सदियों पुराने
सिद्धांत को पुनः याद दिलवाता ये गीत फिल्म गोलमाल से
चुना गया है. गोलमाल सन १९७९ की एक हास्य फिल्म है

७० के दशक के दुसरे भाग में अमोल पालेकर भी अपनी एक
जगह फिल्म उद्योग में बनाने में कामयाब हो गए. ये फिल्म
उनकी सबसे बड़ी हित फिल्मों में से एक है. घरेलू चेहरे मोहरे
वाले अमोल ८० के बाद धीरे धीरे मुख्य धरा के सिनेमा में
दिखना बंद हो गए और कुछ लीक से हटी हुई फिल्मों में वे
दिखते रहे और उसके कुछ समय बाद वे निर्देशक बन गए.

यह गीत किशोर दा का गाया हुआ है और उनके भी बेहतरीन
गीतों में शुमार है. गुलज़ार के लिखे गीत के लिए संगीत दिया
है पंचम ने. फिल्म की नायिका बिंदिया गोस्वामी भी गीत में
दिखाई देंगी आपको.




गीत के बोल:

आने वाला पल जाने वाला है
आने वाला पल जाने वाला है
हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो
पल जो ये जाने वाला है

आने वाला पल जाने वाला है
हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो
पल जो ये जाने वाला है

एक बार यूँ मिली, मासूम सी कली
एक बार यूँ मिली, मासूम सी कली
खिलते हुए कहाँ, खुशबाश में चली
देखा तो यहीं है, ढूंढा तो नहीं है
पल जो ये जाने वाला है
आने वाला पल जाने वाला है
हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो
पल जो ये जाने वाला है

एक बार वक्त से, लम्हा गिरा कहीं
एक बार वक्त से, लम्हा गिरा कहीं
वहाँ दास्ताँ मिली, लम्हा कही नहीं
थोडा सा हँसा के, थोडा सा रुला के
पल ये भी जाने वाला है

आने वाला पल जाने वाला है
हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो
पल जो ये जानेवाला है
आने वाला पल जाने वाला है
आने वाला पल जाने वाला है
..............................................................................
Aane wala pal jaane wala hai-Golmaal 1979

Read more...

Aug 28, 2011

थोडा है थोड़े की ज़रूरत है-खट्टा मीठा १९७७

फिल्म नरम गरम से एक गीत और याद आया फिल्म खट्टा मीठा
का। निहायत ही खुशनुमा और उम्मीदें जगाने वाला गीत है ये।
इस फिल्म के कथानक ने मुझे काफी प्रभावित किया।

गीत का सार है-थोड़ा ही तो चाहिए। जीवन में थोड़ा थोड़ा सब
कुछ प्रसाद स्वरुप मिलता रहे तो आनंद ही आनंद है। आनंद तो है
मगर थोड़े में संतोष करने पर ही।

गीत लिखा है गुलज़ार ने और इसे गाया है किशोर कुमार एवं
लता मंगेशकर ने। इसे आप राजेश रोशन द्वारा संगीतबद्ध सर्वश्रेष्ठ
रचनाओं में से एक गिन सकते हैं। गुलज़ार बिना कुछ अलग हट के
और कुछ लीक से हटकर बने गीतों की आप कल्पना नहीं कर सकते
हैं. भारतीय सिनेमा का एक अवश्यक तत्त्व से हैं गुलज़ार। गुलज़ार
को हिंदी फ़िल्मी गीत में प्रयोगधर्मिता का मसीहा कहें तो अतिशयोक्ति
नहीं होना चाहिए।

गीत को आप परफेक्ट युगल गीत कह सकते हैं। ऐसे गीत सुनने में बेहद
रोचक लगते हैं जिसमें दो शब्द गायक, दो शब्द गायिका गाये। इसे आप
अकेले गुनगुनाएं तो आनंद नहीं आएगा। साथ में कोई होना ज़रूरी है इसे
गुनगुनाने के लिए। खुशकिस्मत हैं वो लोग जिन्हें साथ में कोई ना कोई
गुनगुनाने वाला मिलता है।

गीत में आपको महानायक अमिताभ की एक झलक दिख जाएगी।



हुं हुं हुं, हे हे हे, ला ला ला ला ला ला

थोड़ा है थोड़े की ज़रूरत है
ज़िंदगी फिर भी अहा ख़ूबसूरत है
थोड़ा है थोड़े की ज़रूरत है

जिस दिन पैसा होगा
वो दिन कैसा होगा
उस दिन पहिये घूमेंगे
और क़िस्मत के लब चूमेंगे
बोलो ऐसा होगा

थोड़ा है थोड़े की ज़रूरत है

सुन सुन सुन हवा चली, सबा चली
तेरे आँचल से उड़ के घटा चली

सुन सुन सुन कहाँ चली कहाँ चली
मैं छूने ज़रा आसमाँ चली
बादल पे उड़ना होगा
थोड़ा है, थोड़े की
ज़रूरत है, हाँ ज़रूरत है, हो ज़रूरत है

हमने सपना देखा है
कोई अपना देखा है
हमने सपना देखा है
कोई अपना देखा है
जब रात का घूँघट उतरेगा
और दिन की डोली गुज़रेगी
तब सपना पूरा होगा
थोड़ा है, थोड़े की
ज़रूरत है
ज़िंदगी, फिर भी अहा, ख़ूबसूरत है
थोड़ा है, थोड़े की, ज़रूरत है
..............................................
Thoda hai thode ki zaroorat-Khatta Meetha 1977

Read more...

Nov 23, 2010

ओ मेरी जान-जानी दुश्मन १९७९

जम्पिंग जैक साहब का एक गीत और सुना जाए। थोडा तेज़ गति वाला ये
गीत कसा हुआ है फिल्मांकन में। फिल्म जानी दुश्मन के लगभग सारे गीत
देखने लायक हैं। इस गीत में भी उनकी जम्पिंग न्यूनतम है। लोग खामखाँ
उनके नाम के साथ जम्पिंग शब्द लगा देते हैं।

किशोर कुमार के साथ गीत गा रही हैं अनुराधा पौडवाल। संगीतकार जोड़ी
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने समय के साथ चलते हुए नए गायक, गायिकाओं को
अवसर दिया और उनकी ये स्ट्राटेजी सफल भी रही। अनुराधा पौडवाल के
कैरियर के पहले कुछ गीतों में से एक है ये।

परदे पर आपको जीतेंद्र और नीतू सिंह की जोड़ी दिखाई देगी जो पेड़ों के इर्द गिर्द
डांस डॉयरेक्टर के इशारों पर नाच रहे हैं।




गीत के बोल:

ओ हो हो हो हो हो
हो हो हो हे हे हे

ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
अरे ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
तेरी आँखों ने क्या जादू किया
मैं भी गया मेरा दिल भी गया

ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
तू नीदों में सपने पिरो गया
उस दिन से मुझे कुछ हो गया

ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
अरे ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
तेरी आँखों ने क्या जादू किया
मैं भी गया मेरा दिल भी गया

प्यार जो किया तो भुलाना ना मुझे
छोड़ जाना ना मुझे तडपाना ना मुझे

ना छोड़ना मुझे, तडपाना ना मुझे
प्यार जो किया तो भुलाना ना मुझे
छोड़ जाना ना मुझे तडपाना ना मुझे

मेरे प्यार को है तेरा आसरा
आबाद तुझसे है मेरा जहान

ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
तू नीदों में सपने पिरो गया
उस दिन से मुझे कुछ हो गया

हर घडी अब मुझे यही काम है
तेरी याद है या तेरा नाम है

या तेरी याद है या तेरा नाम है
हर घडी अब मुझे यही काम है
तेरी याद है या तेरा नाम है

तेरे मिलने से धड़कन ने अंगडाई ली
दिल की तमन्ना हुई है जवान

ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
अरे ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
तेरी आँखों ने क्या जादू किया
मैं भी गया मेरा दिल भी गया

खुल गए ज़िन्दगी के नए रास्ते
तू मेरे वास्ते, मैं तेरे वास्ते

तू मेरे वास्ते, मैं तेरे वास्ते
खुल गए ज़िन्दगी के नए रास्ते
तू मेरे वास्ते, मैं तेरे वास्ते

है मोहब्बत के मालिक तेरा शुक्रिया
समझो अगर मेरे दिल की जुबां

ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
ओ मेरी जान
बोल मेरी जान
तू नीदों में सपने पिरो गया
तेरी आँखों ने क्या जादू किया
मैं भी गया मेरा दिल भी गया
.........................................................................
 O meri jaan-Jaani dushman 1979

Read more...

Nov 22, 2010

तेरे हाथों में पहना के चूड़ियाँ -जानी दुश्मन १९७९

एक सुपर डुपर हिट गीत सुना जाए। आप सोच रहे होंगे किसी
काली पीली फिल्म से होगा। नहीं जी, ये तो रंगीन युग वाला है जी।
शादी स्पेशल युग(९० का दशक) के बहुत पहले बना हुआ है जी ये तो।
१९७९ की फिल्म जानी दुश्मन में ये गीत है। सुनते ही आपको याद
आएगा की इसको खूब बजते सुना था जगह जगह। दूरदर्शन के
चित्रहार पर भी इसे खूब देखा गया था। उस समय एक ही तो गीत वाला
कार्यक्रम हुआ करता था-चित्रहार। उसेक अलावा विडियो गीत देखने का
कोई जरिया नहीं हुआ करता था। गीत अच्छी खासी कसरत करवा देता
है, सितारों की भीड़ जो है इसमें। राज कुमार कोहली निर्देशित फिल्म
में काफी भव्य सेट इस्तेमाल किये गए थे। इस गीत के फिल्मांकन में
सबसे ज्यादा व्यय हुआ होगा। इस गीत में 'जम्पिंग जैक' साहब ने जो
वस्त्र पहन रखे हैं उनकी नक़ल काफी देखने को मिली थी फिल्म के
रिलीज़ के कुछ समय बाद। एक बात तो तय है कि इस गीत में जीतू
भाई ने अपनी ट्रेड मार्क जम्पिंग बहुत कम की है ।

गीत में आपको जो कलाकार दिखाई देंगे उनके नाम इस प्रकार से हैं-
जीतेंद्र, नीतू सिंह, बिंदिया गोस्वामी, और सारिका।



गीत के बोल:

तेरे हाथों में पहना के चूड़ियाँ, ओ चूड़ियाँ
हाथों में पहना के चूड़ियाँ
ओ तेरे हाथों में पहना के चूड़ियाँ
के मौज बंजारा ले गया, हाय
के मौज बंजारा ले गया, ले गया

तेरे हाथों में पहना के चूड़ियाँ

तूने दिल तक तो मेरा ले लिया, ओ ले लिया
दिल तक तो मेरा ले लिया
तूने दिल तक तो मेरा ले लिया
के वो क्या बेचारा ले गया, हाय
के वो क्या बेचारा ले गया, ले गया
तूने दिल तक तो मेरा ले लिया

मेरे सामने ही कोई बेगाना
मेरे सामने ही कोई बेगाना
के रूप का नज़ारा ले गया, हाय
के रूप का नज़ारा ले गया ले गया

तू जलता है क्यों रे दीवाने
दीवाने,
तू जलता है क्यों रे दीवाने
के वो क्या तुम्हारा ले गया, हाय
के वो क्या तुम्हारा ले गया, ले गया

तेरे हाथों में पहना के चूड़ियाँ

हो, इसे मेरे ही तू नाम लगा दे
इसे मेरे ही तू नाम लगा दे
जवानी तेरे किस काम की
इसे मेरे ही तू नाम लगा दे
जवानी तेरे किस काम की

दिल लेगा मेरा कोई दिलवाला
दिल लेगा मेरा कोई दिलवाला
ये बात नहीं तेरे बस की, बस की
आज हुस्न का जलवा दे-दे
आज हुस्न का जलवा दे-दे
तो कल से मैं तौबा कर लूं हाय
तो कल से मैं तौबा कर लूं, कर लूं
आज हुस्न का जलवा दे-दे
साल सत्रह संभाला इसे मैंने
ओ मैंने
साल सत्रह संभाला इसे मैंने
रे ऐसे कैसे तुझे सौंप दूं, हाय
ऐसे कैसे तुझे सौंप दूं , सौंप दूं

तेरे हाथों में पहना के चूड़ियाँ

तेरे होंठों से लिपट जाऊं सजनी
मैं सुर्खी का रंग बन के हाय
तेरे होंठों से लिपट जाऊं सजनी
मैं सुर्खी का रंग बन के
तेरे जैसे कई
तेरे जैसे कई लुट गए कुंवारे
पायल मेरी जब छनके जब छनके,
जब छनके
गोरा रंग ना किसी का होवे
गोरा रंग ना किसी का होवे
के सारा जग बैरी हो जाए
सारा जग बैरी हो जाए, हो जाए
सारे जग से निपट लूं अकेली, अकेली
सारे जग से निपट लूं अकेली
के पहले तू जो मेरा हो जाए, हाय
के पहले तू जो मेरा हो जाए, हो जाए

छोडो झगडे मिला लो दिल को
छोडो झगडे मिला लो दिल को
रहो ना ऐसे तन-तन के, हाय
ना रहो ऐसे तन तन के, तन तन के
तेरे घर में उजाला कर दे
तेरे घर में उजाला कर दे
तू ले जा इसे दूल्हा बन के हाय
तू ले जा इसे दुल्हन बन के
दूल्हा बन के

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP