Showing posts with label Hariom Sharan. Show all posts
Showing posts with label Hariom Sharan. Show all posts

Apr 2, 2020

तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार-राम भजन

रामनवमी के शुभ अवसर पर सुनते हैं एक भजन
हरिओम शरण की वाणी में. लोकप्रिय भजन है.

प्रभु पर विश्वास रहिये, वही बेड़ा पार लगायेंगे.





गीत के बोल:

हरि नाम सो ही जानिये जो सब दुःख हर ले
पल में पाप मिटाय कर चित्त शुद्ध कर दे
कृष्ण नाम तू ही जानिये जो आकर्षण कर ले
भक्तन के चित खींच कर चरण कमल धर ले

राम नाम सो ही जानिये जो रमता सकल जहान
घट घट में जो राम रहा उसको राम पहचान

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार रे बेड़ा पार रे बेड़ा पार
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे
काहे को डरे रे काहे को डरे काहे को डरे
काहे को डरे रे काहे को डरे

नैया तेरी राम हवाले लहर लहर हरि आप संभालें
नैया तेरी
नैया तेरी राम हवाले लहर लहर हरि आप संभालें
हरि आप ही उठायें तेरा भार उदासी मन काहे को करे
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे रे
काहे को डरे रे काहे को डरे काहे को डरे
काहे को डरे रे काहे को डरे
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे रे

काबू में मझधार उसी के हाथों में पतवार उसी के
काबू में रे
काबू में मझधार उसी के हाथों में पतवार उसी के
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार उदासी मन काहे को करे
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे रे
काहे को डरे रे काहे को डरे काहे को डरे
काहे को डरे रे काहे को डरे
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे रे

सहज मिल जायेगा रे मिल जायेगा मिल जायेगा
परम सहारा मिल जायेगा
सहज मिल जायेगा परम सहारा मिल जायेगा
डोरी सौंप के तो देख एक बार उदासी मन काहे को करे
डोरी सौंप के तो देख एक बार उदासी मन काहे को करे

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे रे
काहे को डरे रे काहे को डरे काहे को डरे
काहे को डरे रे काहे को डरे
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे
मेरा राम जी मेरा राम जी
....................................................................
Tera Ramji karenge beda paar-Hariom Sharan

Read more...

Feb 21, 2020

जय भोला भंडारी-हरिओम शरण भजन

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुनते हैं एक
महादेव का भजन. हरिओम शरण ने इसे गाया है.

महादेव भोले हैं और भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं.
बोलो हर हर महादेव.



भजन के बोल:

जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी
जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी
जय कैलाशपति शिव शंकर
जय कैलाशपति शिव शंकर
सब जग के हितकारी

जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी

निस दिन तेरा ध्यान करें हम
सिमरें मंत्र तिहारा
हे शिव शंकर मंत्र जगाओ
होवे घट उजियारा
नमामि शंकर नमामि शंकर
नमामि शंकर नमामि शंकर
कृपा करो त्रिपुरारी

जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी

शंख नाद से शब्द जगा कर
स्वर संगीत बहाया
युग युग से ये सृष्टि नाचे
ऐसा डमरू बजाया
तेरी याद भुला के जग में
तेरी याद भुला के जग में
दुःख पायें संसारी

जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी

तीनों ताप हरण कर लेता
ये त्रिशूल तिहारा
तेरा नाम जपे से जग में
मिलता मुक्ति द्वारा
महादेव परब्रह्म विधाता
महादेव परब्रह्म विधाता
आये शरण तिहारी

जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी
जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी
जय कैलाशपति शिव शंकर
जय कैलाशपति शिव शंकर
सब जग के हितकारी

जय भोला भंडारी शिव हर
जय भोला भंडारी
…………………………………………..
Jai Bhola Bhandari-Hariom Sharan Bhajan

Read more...

Sep 23, 2017

ऐसा प्यार बहा दे मैया-माता भजन

नवरात्रि के शुभ अवसर पर अगला देवी भजन सुनिए. ये है
हरिओम शरण का गाया हुआ. काफी साल पहले एक भजन
एल्बम निकला था पुष्पांजलि जिसमें ये भजन शामिल है.



गीत के बोल:

या देवी सर्वभूतेषु दया-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

दुर्गा दुर्गति दूर कर मंगल कर सब काज
मन मन्दिर उज्जवल करो कृपा कर के आज

ऐसा प्यार बहा दे मैया  चरणों से लग जाऊ मैं
सब अंधकार मिटा दे मैया  दरस तेरा कर पाऊं मैं
ऐसा प्यार बहा दे मैया

जग मैं आकर जग को मैया  अब तक न मैं पहचान सका
क्यों आया हूँ कहाँ है जाना  यह भी ना मै जान सका
तू है अगम अगोचर मैया  कहो कैसे लख पाऊं मैं

ऐसा प्यार बहा दे मैया

कर कृपा जगदम्बे भवानी  मैं बालक नादान हूँ
नहीं आराधन जप तप जानूं  मैं अवगुण की खान हूँ
दे ऐसा वरदान हे मैया  सुमिरन तेरा ग़ाऊ मैं

ऐसा प्यार बहा दे मैया

मै बालक तू माया मेरी  निष् दिन तेरी ओट है
तेरी कृपा से ही मिटेगी  भीतर जो भी खोट है
शरण लगा लो मुझ को मईया  तुज पे बलि बलि जाऊ मैं

ऐसा प्यार बहा दे मैया  चरणों से लग जाऊ मैं
सब अंधकार मिटा दे मैया  दरस तेरा कर पाऊं मैं
ऐसा प्यार बहा दे मैया
………………………………………………………
Aisa pyar baha de maiya-Mata Bhajan

Read more...

Apr 11, 2017

मंगल मूर्ति राम दुलारे-हनुमान भजन

आज चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती है. इस अवसर पर
सुनते हैं हरिओम शरण का गाया हुआ एक हनुमान भजन.

राम भक्त हनुमान दया और करुणा के सागर हैं. भक्त हो
तो इनके जैसा.




गीत के बोल:

मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण

मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण

तीनो लोक तेरा उजियारा
दुखियों का तूने काज संवारा
तीनो लोक तेरा उजियारा
दुखियों का तूने काज संवारा
हे जगवंदन केसरी नंदन
हे जगवंदन केसरी नंदन
कष्ट हरो हे कृपा निधान
कष्ट हरो हे कृपा निधान

मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण

तेरे द्वारे जो भी आया
खाली नहीं कोई लौटाया
तेरे द्वारे जो भी आया
खाली नहीं कोई लौटाया
दुर्गम काज बनावन हारे
दुर्गम काज बनावन हारे
मंगलमय दीजो वरदान
मंगलमय दीजो वरदान

मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण

भक्ति की जोत जगा दो मन में
राम कृपा बरसे जीवन में
भक्ति की जोत जगा दो मन में
राम कृपा बरसे जीवन में
बल बुद्धि विद्या के दाता
बल बुद्धि विद्या के दाता
हर लीजे मन का अज्ञान
हर लीजे मन का अज्ञान

मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण

तेरा सुमिरन हनुमत वीरा
नासै रोग हरे सब पीरा
तेरा सुमिरन हनुमत बीरा
नासै रोग हरे सब पीरा

राम लखन सीता मन बसिया
राम लखन सीता मन बसिया
शरण पड़े का कीजे ध्यान
शरण पड़े का कीजे ध्यान

मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
करो कल्याण

मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
.....................................................................
Mangal moorti-hanuman bhajan

Read more...

Feb 24, 2015

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली प्रविष्टियाँ

गूगल ने ब्लॉगर को जितनी सुविधाएँ दी हुई हैं शायद किसी और साईट
के लिए संभव नहीं. यहाँ ब्लॉगर का तात्पर्य ब्लॉग लिखने वाले से है. इन
सुविधाओं में एक है- एनालिटिक्स. वैसे तो सामान्य सुविधाओं में ही
आपको इतने आंकड़े प्राप्त हो जाते हैं कि आपको अपने ब्लॉग की दिशा
तय करने में मदद मिलती है. गूगल में सपोर्ट भी बढ़िया है. बाकायदा
फोरम बने हुए हैं हर सर्विस के लिए.

आज आपको इस ब्लॉग पर अभी तक के सफर के बारे में बतलाते हैं.
२००८ से शुरू हुए इस ब्लॉग को ७ वर्ष पूरे हो गए हैं. इस सफर में आपने
तरह तरह की प्रविष्टियाँ पढ़ीं और सराहीं. सब पाठकों का एक बार फिर
से हार्दिक धन्यवाद. सबसे ज्यादा बार पढ़ी जाने वाली प्रविष्टियों की सूची
नीचे दे रहा हूँ  अंकों के साथ.

१.हिंदी फिल्मों में बरसात वाले गाने-नमक हलाल  संख्या १०९३९


२.तूने प्यार की बीन बजायी-आई मिलन की रात १९९१ संख्या ९७९७


३.दिल दिया है जान भी देंगे-कर्मा १९८६ संख्या ५०५३


४.तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी-बोडी गार्ड २०११ संख्या ४६५०


५.ओढनी ओढ़ के नाचूं-तेरे नाम संख्या ४३३१


६.मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग-बसंत १९६०  संख्या ३४९०


७.दाता एक राम-भजन-हरिओम शरण संख्या ३३९६


८.समय तू जल्दी जल्दी चल-कर्म संख्या ३०२७


९.प्यार के कागज़ पे-जिगर संख्या २४७५


१०.दिलवाले दिलवाले-नाटक १९४७ संख्या २२१९



११.अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो-कृष्ण भजन-लक्खा संख्या १८७०




१२.फ़िल्मी बरसात-देखो ज़रा देखो बरसात-ये दिल्लगी १९९४ संख्या १७३१


१३.किसने चिलमन से मारा-बात एक रात की १९६२ संख्या १४४६


ऊपर प्रविष्टियों के विश्लेषण करने के आद कुछ रोचक आंकड़े मिलते हैं.
प्रसिद्धि में  महानायक सबसे ऊपर हैं. बप्पी लहरी के संगीत वाले गीत
के साथ फिल्म शराबी के गीत के साथ. उसके बाद जो गाना दूसरे नंबर
पर है वो चौंका देने वाला है. प्यार की बीन इतनी बार बजेगी उम्मीद नहीं
थी. फिल्म आई मिलन की रात के गीत आज भी सुने जाते हैं. संगीत
समीक्षक सुन रहे हैं ?

उसके बाद काफी अंतर से फिल्म कर्मा का देशभक्ति गीत है.  ये गीत भी
अपने समय का एक लोकप्रिय गीत रहा है और आज भी चुनाव और
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बजता मिलेगा.

चौथे और पांचवे स्थान की पोस्ट और गाने से ये तो स्पष्ट है सलमान खान
लोकप्रियता में बहुत आगे हैं. दोनों गीत उनकी फिल्मों से हैं.

छठे नंबर पर चौंकाने वाली प्रविष्टि है. ओ पी नय्यर के सभी लोकप्रिय
गीतों को पीछे छोड़ ये कम सुना गया गीत जो कि निहायत मधुर गीत
है, फिल्म बसंतसे, सबसे आगे आया.

हरिओम शरण भजन गायकी में बहुत उच्च स्थान रखते हैं. उनका
भजन जोउनके सबसे पॉपुलर भजन में से एक है सातवें नंबर पर है.

आठवें स्थान पर है-आर डी बर्मन के संगीत वाला गीत फिल्म कर्म से.
समयतू जल्दी जल्दी चल. इसने अपने ही भाई-समय तू धीरे धीरे चल
को पीछेछोड़ दिया.शायद आज के समय में ज़ल्दी चलना मांग बन चुकी
है.

आनंद मिलिंद का संगीत -९० में पैदा हुई युवा पीढ़ी को बहुत भाता है.
नवेनंबर पर फिल्म जिगर का गीत है. इस सूची में आनंद मिलिंद का
ये दूसरागीत है.

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की लोकप्रियता का अंदाज़ा आप दसवे नंबर पर
गीत से लगा सकते हैं-ये फिल्म नाटक से कम सुना गया गीत है, मगर
सुनने के मामले में सबसे आगे है. ये मेरी भी समझ के परे है. उनके इतने
सारे लोकप्रिय गीत यहाँ हैं मगर कम चर्चित रहे इस ब्लॉग के पाठकों के
बीच. शायद ब्लॉग की पहुँच या वर्गीकरण में कुछ ऐसा है जो समीक्षा
करने लायक है.

ग्यारहवे नंबर पर है लखबीर सिंह लक्खा का कृष्ण भजन-अरे द्वारपालों.
निस्संदेह ये पिछले कुछ वर्षों से काफी सुना गया है और लोकप्रिय है
भजन भक्तों के बीच.

फ़िल्मी बरसातों में दूसरा गीत जो संख्या में बारहवे नंबर पर है सैफ,
अक्षय और काजोल अभिनीत ये दिल्लगी से.

सचिन देव बर्मन का संगीत फिल्म बात एक रात की से. गौरतलब है
मन्ना डे का गाया गीत तेरहवे नंबर पर है पाठक संख्या के मामले में.
उन्होंने सारे नामचीन गायकों को इधर पीछे छोड़ दिया है. धन्यवाद
पाठकों मन्ना डे को इतना याद करने के लिए. उन्हें वो सराहना नहीं
मिली जिसके वे हक़दार थे.

इन आंकड़ों से पता चलता है कि ब्लॉग किस दिशा में सफर कर रहा
है. ज़रूर ही अलग हट के ट्रेंड बन रहा है इसका. पाठक वर्ग क्या चाहता
है उसका भी अंदाजा सहज लगता है आंकड़ों के विश्लेषण से.

उजागर, अप्रकट, गुप्त एवं सुप्त सभी प्रकार के पाठकों का धन्यवाद.

Read more...

Jun 18, 2011

दाता एक राम-गैर फ़िल्मी भजन- हरिओम शरण

आज सुनते हैं एक भजन। गायक हैं हरिओम शरण।
बहुत प्रसिद्ध भजन है ये। आपने अवश्य ही इसे एक ना
एक बार सुना होगा।

इसके  संगीतकार हैं मुरली मनोहर स्वरुप।





भजन के बोल:

दाता एक राम
दाता एक राम
दाता एक राम

दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया,
राम एक देवता पुजारी सारी दुनिया
पुजारी सारी दुनिया

द्वारे पे उसके जा के कोई भी पुकारता,
द्वारे पे उसके जा के कोई भी पुकारता
परम कृपा दे अपनी भव से उबारता
परम कृपा दे अपनी भव से उबारता
ऐसे दीनानाथ पे
ऐसे दीनानाथ पे बलिहारी सारी दुनिया
बलिहारी सारी दुनिया

दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम

दो दिन का जीवन, प्राणी कर ले विचार तू
कर ले विचार तू
प्यारे प्रभु को अपने मन में निहार तू
प्यारे प्रभु को अपने मन में निहार तू
मन में निहार तू
बिना हरि नाम के
बिना हरि नाम के दुखियारी सारी दुनिया
दुखियारी सारी दुनिया

दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम

नाम का प्रकाश जब अंदर जगाएगा
नाम का प्रकाश जब अंदर जगाएगा
प्यारे श्रीराम का तू दर्शन पाएगा
प्यारे श्रीराम का तू दर्शन पाएगा
ज्योति से जिसकी है
ज्योति से जिसकी है उजियारी सारी दुनिया
उजियारी सारी दुनिया

दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम
दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम
दाता एक राम
दाता एक राम

.........................................................
Daata ek Ram-Bhajan-Hariom Sharan

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP