Showing posts with label Basant. Show all posts
Showing posts with label Basant. Show all posts

Jul 26, 2017

काँटा लागो रे सजनवा-बसंत १९४२

आज आपको श्वेत श्याम युग का ‘काँटा लगा’ सुनवाते हैं. आपने
रंगीन युग का फिल्म समाधी का काँटा लगा तो सुन लिया और
उसके बाद उसका रिमिक्स शेफाली ज़रीवाला का काँटा लगा भी
सुना.

कांटे लगने का ये सिलसिला पुराना है. १९४२ की फिल्म बसंत में
जो गीत है उसे प्यारेलाल संतोषी ने लिखा है और इस गीत को गा
रहे हैं पारुल घोष और खान मस्ताना. संगीत है प्रख्यात बांसुरी
वादक पन्नालाल घोष का.



गीत के बोल:

काँटा लागो रे सजनवा मोसे राह चली न जाये
उई माँ राह चली न जाये
काँटा लागो हाँ हाँ
काँटा लागो रे सजनवा मोसे राह चली न जाये
राह चली न जाये मोसे राह चली न जाये

साजन काँटा मीत बने है मोरी गली में आये
साजन काँटा मीत बने है मोरी गली में आये
एक चुपके से चुभे बदन में
एक चुपके से चुभे बदन में दूजा हँसी उड़ाये
राह चली न जाये रामा राह चली न जाये
दैय्या राह चली न जाये

काँटा लागो हाँ हाँ
काँटा लागो रे सजनवा मोसे राह चली न जाये
काँटा लागो रे सजनवा मोसे राह चली न जाये

कलियाँ चुनने चली सजनिया काँटों से घबराये
कलियाँ चुनने चली सजनिया काँटों से घबराये

सुख वो कैसे पाये बावरी
सुख वो कैसे पाये बावरी दुःख से जो डर जाये
सुख वो कैसे पाये बावरी दुःख से जो डर जाये
हाँ आओ सजन हाथ पकड़ लो संग संग दोनों जायें
आओ सजन हाथ पकड़ लो संग संग दोनों जायें
गली गली में काँटे हैं जो कली कली बन जायें
गली गली में काँटे हैं जो कली कली बन जायें
फिर मत कहना कभी सजनिया राह चली न जाये
फिर मत कहना कभी सजनिया राह चली न जाये
मोसे राह चली न जाये
रामा मोसे राह चली न जाये

काँटा लागो रे सजनवा मोसे राह चली न जाये
काँटा लागो रे सजनवा मोसे राह चली न जाये
.....................................................................
Kaanta lago re sajanwa-Basant 1942

Artists: Mumtaz Shanti, Ulhas

Read more...

Nov 23, 2016

हमने उनके सामने पहले तो खंज़र-बसंत १९६०

फिल्म बसंत से एक गीत और सुनते हैं जिसे शिवदयाल बातिश,
मोहम्मद रफ़ी और आशा भोंसले ने गाया है. ये गीत भी बाकी
गीतों की तरह कमर जलालाबादी का लिखा हुआ है. ओ पी नैयर
का संगीत है. एस डी बातिश ने इस गीत में जॉनी वॉकर के लिए
आवाज़ दी है. शम्मी रफ़ी की आवाज़ पे होंठ हिला रहे हैं. 

कई फ़िल्मी कलाकार ऐसे हैं जो बचपन से एक दूसरे को जानते
हैं. ऐसा ही कुछ शम्मी कपूर और नूतन के साथ भी था. दोनों
बचपन से एक दूसरे को जानते थे. दोनों की जोड़ी सर्वप्रथम फिल्म
लैला मजनू में दिखलाई दी जो सन १९५३ की फिल्म है. फिल्म
के निर्देशक की एक और ऐतिहासिक फिल्म इस साल आई थी-
अलिफ़ लैला.



गीत के बोल:

अजी उल्फत को खुशियों की कहानी कौन कहता है
हसीनों के सितम को मेहरबानी कौन कहता है
अरे जा जा गज़ब है कहर है तूफ़ान है आफत है
हसीनों की जवानी को जवानी कौन कहता है

अरे हमने उनके सामने पहले तो खंज़र रख दिया
फिर कलेजा रख दिया दिल रख दिया सर रख दिया
हमने उनके सामने पहले तो खंज़र रख दिया
फिर कलेजा रख दिया दिल रख दिया सर रख दिया

मैंने जब पूछा मेरी जान शकल कैसी है मेरी
वल्लाह क्या शकल पाई है
मैंने जब पूछा मेरी जान शकल कैसी है मेरी
अरे बेवफा ने सामने
अरे बेवफा ने सामने ला कर टमाटर रख दिया
बेवफा ने सामने ला कर टमाटर रख दिया
हमने उनके सामने पहले तो खंज़र रख दिया
फिर कलेजा रख दिया दिल रख दिया सर रख दिया

अपने आशिक को मेरी जान तूने पहचाना नहीं
अपने आशिक को मेरी जान तूने पहचाना नहीं
अरे एक दिन में प्यार का हाय
एक दिन में प्यार का नक्शा बदल कर रख दिया
एक दिन में प्यार का नक्शा बदल कर रख दिया
हमने उनके सामने पहले तो खंज़र रख दिया
फिर कलेजा रख दिया दिल रख दिया सर रख दिया

हमसे शिकवा किस लिए दुनिया से शिकवा कीजिये
हमसे शिकवा किस लिए दुनिया से शिकवा कीजिये
अरे जिसने अपने दरमियान हाय
जिसने अपने दरमियान ला कर मुकद्दर रख दिया
जिसने अपने दरमियान ला कर मुकद्दर रख दिया
हमने उनके सामने पहले तो खंज़र रख दिया
फिर कलेजा रख दिया दिल रख दिया सर रख दिया
....................................................................................
Hamne unke saamne pehle to khanjar-Basant 1960

Artists: Johny Walker, Shammi Kapoor, Nutan

Read more...

Dec 29, 2015

चोरी चोरी एक इशारा हो गया है-बसंत १९६०

बसंत के गाने–‘हिट हिट’ पर ‘क्लिक क्लिक’ करते करते कई लोग
‘फिट फिट’ हो गए हैं. बहुत बेइंसाफी है इस फिल्म के गीतों के
साथ. फिल्म के सारे गाने सुनने लायक हैं. आज मैंने देखा तो अब
तक इस ब्लॉग पर फिल्म का केवल एक गीत सुना गया है

आज सुनते हैं फिल्म से दूसरा गीत “चोरी चोरी एक इशारा हो गया
है. “चोरी चोरी” और “इशारा” की वर्ड्स हैं गीतों के, जहाँ तक फ़िल्मी
प्रेम गीतों का सवाल है.  नैय्यर का ही संगीतबद्ध किया हुआ एक गीत
है-आँखों ही आँखों में इशारा हो गया, कितना सुहाना और मधुर गीत है.

प्रस्तुत गीत गाया है आशा और रफ़ी ने. शम्मी कपूर और नूतन पर
इसे फिल्माया गया है. एक्टिंग देखना हो तो नूतन की देखिये, अदाएं
देखना हो तो शम्मी की देखिये. कुल मिला कर पैसे वसूल गीत बन
पढ़ा है ये. गीत कमर जलालाबादी का लिखा हुआ है और संगीतकार
का नाम हम आपको बतला चुके हैं एडवांस में.




गीत के बोल:

चोरी चोरी एक इशारा हो गया है
दिल हमारा था तुम्हारा हो गया है
दिल हमारा था हमारा हो गया है
दिल तुम्हारा था तुम्हारा हो गया है
चोरी चोरी एक इशारा हो गया है
दिल हमारा था तुम्हारा हो गया है

क्यूँ चमक उठे है तेरे गाल गोरे
क्यूँ तेरी आँखों में ज़ालिम लाल डोरे
एक सितमगर का नज़ारा हो गया है
दिल तुम्हारा था तुम्हारा हो गया है

चोरी चोरी एक इशारा हो गया है
दिल हमारा था तुम्हारा हो गया है

खूब सुन रखे थे मजनू के फ़साने
उसको तड़पाया था लैला की अदा ने
फिर वही किस्सा दुबारा हो गया है
दिल तुम्हारा था तुम्हारा हो गया है

चोरी चोरी एक इशारा हो गया है
दिल हमारा था तुम्हारा हो गया है

सोचते थे कैसे गुज़रे जिंदगानी
हो गयी तेरी नज़र की मेहरबानी
बस यही समझो गुज़ारा हो गया है
दिल तुम्हारा था तुम्हारा हो गया है
चोरी चोरी एक इशारा हो गया है
दिल हमारा था तुम्हारा हो गया है
.....................................................................................
Chori chori ek ishara-Basant 1960

Read more...

Feb 24, 2015

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली प्रविष्टियाँ

गूगल ने ब्लॉगर को जितनी सुविधाएँ दी हुई हैं शायद किसी और साईट
के लिए संभव नहीं. यहाँ ब्लॉगर का तात्पर्य ब्लॉग लिखने वाले से है. इन
सुविधाओं में एक है- एनालिटिक्स. वैसे तो सामान्य सुविधाओं में ही
आपको इतने आंकड़े प्राप्त हो जाते हैं कि आपको अपने ब्लॉग की दिशा
तय करने में मदद मिलती है. गूगल में सपोर्ट भी बढ़िया है. बाकायदा
फोरम बने हुए हैं हर सर्विस के लिए.

आज आपको इस ब्लॉग पर अभी तक के सफर के बारे में बतलाते हैं.
२००८ से शुरू हुए इस ब्लॉग को ७ वर्ष पूरे हो गए हैं. इस सफर में आपने
तरह तरह की प्रविष्टियाँ पढ़ीं और सराहीं. सब पाठकों का एक बार फिर
से हार्दिक धन्यवाद. सबसे ज्यादा बार पढ़ी जाने वाली प्रविष्टियों की सूची
नीचे दे रहा हूँ  अंकों के साथ.

१.हिंदी फिल्मों में बरसात वाले गाने-नमक हलाल  संख्या १०९३९


२.तूने प्यार की बीन बजायी-आई मिलन की रात १९९१ संख्या ९७९७


३.दिल दिया है जान भी देंगे-कर्मा १९८६ संख्या ५०५३


४.तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी-बोडी गार्ड २०११ संख्या ४६५०


५.ओढनी ओढ़ के नाचूं-तेरे नाम संख्या ४३३१


६.मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग-बसंत १९६०  संख्या ३४९०


७.दाता एक राम-भजन-हरिओम शरण संख्या ३३९६


८.समय तू जल्दी जल्दी चल-कर्म संख्या ३०२७


९.प्यार के कागज़ पे-जिगर संख्या २४७५


१०.दिलवाले दिलवाले-नाटक १९४७ संख्या २२१९



११.अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो-कृष्ण भजन-लक्खा संख्या १८७०




१२.फ़िल्मी बरसात-देखो ज़रा देखो बरसात-ये दिल्लगी १९९४ संख्या १७३१


१३.किसने चिलमन से मारा-बात एक रात की १९६२ संख्या १४४६


ऊपर प्रविष्टियों के विश्लेषण करने के आद कुछ रोचक आंकड़े मिलते हैं.
प्रसिद्धि में  महानायक सबसे ऊपर हैं. बप्पी लहरी के संगीत वाले गीत
के साथ फिल्म शराबी के गीत के साथ. उसके बाद जो गाना दूसरे नंबर
पर है वो चौंका देने वाला है. प्यार की बीन इतनी बार बजेगी उम्मीद नहीं
थी. फिल्म आई मिलन की रात के गीत आज भी सुने जाते हैं. संगीत
समीक्षक सुन रहे हैं ?

उसके बाद काफी अंतर से फिल्म कर्मा का देशभक्ति गीत है.  ये गीत भी
अपने समय का एक लोकप्रिय गीत रहा है और आज भी चुनाव और
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बजता मिलेगा.

चौथे और पांचवे स्थान की पोस्ट और गाने से ये तो स्पष्ट है सलमान खान
लोकप्रियता में बहुत आगे हैं. दोनों गीत उनकी फिल्मों से हैं.

छठे नंबर पर चौंकाने वाली प्रविष्टि है. ओ पी नय्यर के सभी लोकप्रिय
गीतों को पीछे छोड़ ये कम सुना गया गीत जो कि निहायत मधुर गीत
है, फिल्म बसंतसे, सबसे आगे आया.

हरिओम शरण भजन गायकी में बहुत उच्च स्थान रखते हैं. उनका
भजन जोउनके सबसे पॉपुलर भजन में से एक है सातवें नंबर पर है.

आठवें स्थान पर है-आर डी बर्मन के संगीत वाला गीत फिल्म कर्म से.
समयतू जल्दी जल्दी चल. इसने अपने ही भाई-समय तू धीरे धीरे चल
को पीछेछोड़ दिया.शायद आज के समय में ज़ल्दी चलना मांग बन चुकी
है.

आनंद मिलिंद का संगीत -९० में पैदा हुई युवा पीढ़ी को बहुत भाता है.
नवेनंबर पर फिल्म जिगर का गीत है. इस सूची में आनंद मिलिंद का
ये दूसरागीत है.

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की लोकप्रियता का अंदाज़ा आप दसवे नंबर पर
गीत से लगा सकते हैं-ये फिल्म नाटक से कम सुना गया गीत है, मगर
सुनने के मामले में सबसे आगे है. ये मेरी भी समझ के परे है. उनके इतने
सारे लोकप्रिय गीत यहाँ हैं मगर कम चर्चित रहे इस ब्लॉग के पाठकों के
बीच. शायद ब्लॉग की पहुँच या वर्गीकरण में कुछ ऐसा है जो समीक्षा
करने लायक है.

ग्यारहवे नंबर पर है लखबीर सिंह लक्खा का कृष्ण भजन-अरे द्वारपालों.
निस्संदेह ये पिछले कुछ वर्षों से काफी सुना गया है और लोकप्रिय है
भजन भक्तों के बीच.

फ़िल्मी बरसातों में दूसरा गीत जो संख्या में बारहवे नंबर पर है सैफ,
अक्षय और काजोल अभिनीत ये दिल्लगी से.

सचिन देव बर्मन का संगीत फिल्म बात एक रात की से. गौरतलब है
मन्ना डे का गाया गीत तेरहवे नंबर पर है पाठक संख्या के मामले में.
उन्होंने सारे नामचीन गायकों को इधर पीछे छोड़ दिया है. धन्यवाद
पाठकों मन्ना डे को इतना याद करने के लिए. उन्हें वो सराहना नहीं
मिली जिसके वे हक़दार थे.

इन आंकड़ों से पता चलता है कि ब्लॉग किस दिशा में सफर कर रहा
है. ज़रूर ही अलग हट के ट्रेंड बन रहा है इसका. पाठक वर्ग क्या चाहता
है उसका भी अंदाजा सहज लगता है आंकड़ों के विश्लेषण से.

उजागर, अप्रकट, गुप्त एवं सुप्त सभी प्रकार के पाठकों का धन्यवाद.

Read more...

Aug 26, 2009

मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग-बसंत १९६०

शुद्ध फिल्मी गीत । आंख बंद करके सुनिए तो भी पता
चलेगा कि ये किसी हिन्दी फ़िल्म का अभिन्न हिस्सा है।
जॉनी वाकर पर फिल्माया गया एक रोचक गीत है ये।
कमर जलालाबादी के कुछ अलग हट के लिखे गए बोलों
को धुन की ड्रेस पहनाई है ओ पी नय्यर ने। गायक हैं
रफ़ी और आशा। फ़िल्म सन १९६० में आई थी। गीत में
जो कलाकार हैं उनको आप पहचान ही गए होंगे. ये हैं
जॉनी वॉकर। साथ में जो अदाकारा हैं उनका नाम मुझे
नहीं मालूम।

इस ब्लॉग को पुरानी फिल्मों के ज्ञानी शौकीनों की सेवाएं
उपलब्ध नहीं हैं। पुरानी फिल्मों के लगभग सभी ज्ञानी प्रेमी
अंग्रेजी वाले ब्लॉग पढ़ना पसंद करते हैं और इधर मुंह
नहीं मारा करते। उनका ख्याल है कि हिंदी में लिखे हिंदी
फिल्म से सम्बंधित ब्लॉग पढ़ने से एलर्जी हो जाती है।

श्वेत श्याम युग में ज्यादा दिखाई दिए जॉनी वॉकर. उनके
हिस्से में एक प्रसिद्ध गीत भी आया है-मालिश, तेल मालिश.
फिल्म मधुमती में भी एक गीत उनके ऊपर है -
जंगल में मोर नाचा किसी ने न देखा। ये दोनों गीत भी
रफ़ी ने गाये हैं। गौरतलब है उनके नाम से ही एक फिल्म
भी बन चुकी है। इस सफाई से वे किसी कबीले का हिस्सा
नज़र आ रहे हैं इस गीत में, आशा है अगर कबीले वाले
या आदिवासी इस गीत को देख देख के ज़रूर खुश होते
होंगे।




गीत के बोल:

मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग अपने नाम की चिट
मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग अपने नाम की चिट
तेरे मेरे प्यार की फिलम बनी तो हो जाएगी हिट
हिट हिट

मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग अपने नाम की चिट
तेरे मेरे प्यार की फिलम बनी तो हो जाएगी हिट
हिट हिट

मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग अपने नाम की चिट
तेरे मेरे प्यार की फिलम बनी तो हो जाएगी हिट
हिट हिट

बालम कितना ज़ालिम हाय
बोल के इंग्लिश दिल को जलाये
बालम कितना ज़ालिम हाय
बोल के इंग्लिश दिल को चुराए

देखो जी घर को ले जाओ अपनी ये गिट मिट
गिट मिट

मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग अपने नाम की चिट
तेरे मेरे प्यार की फिलम बनी तो हो जाएगी हिट
हिट हिट


क्यूँ नहीं बनती ज़ालिम मेरी
क्यूँ करती है हेरा फेरी
क्यूँ नहीं बनती ज़ालिम मेरी
क्यूँ करती है हेरा फेरी

अच्छी अपनी जोड़ी है
मैं माचिस तू सिगरिट
हिट हिट

मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग अपने नाम की चिट
तेरे मेरे प्यार की फिलम बनी तो हो जाएगी हिट
हिट हिट

मेरे दिल पे लगा दे डार्लिंग अपने नाम की चिट
तेरे मेरे प्यार की फिलम बनी तो हो जाएगी हिट
..................................................................................
Mere dil pe laga de darling-Basant 196

Artists: Johny Walker, Others

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP