Showing posts with label Hum aapke hain kaun. Show all posts
Showing posts with label Hum aapke hain kaun. Show all posts

Mar 30, 2018

वाह वाह राम जी-हम आपके हैं कौन १९९४

शादी ब्याह में अब लंबे कार्यक्रमों का सिलसिला केवल ग्रामीण
क्षेत्रों में सिमट कर रह गया है. कुछ बिरले ही हैं जो शहर में
भी १०-१५ दिन का कार्यक्रम रखते हैं. शादी ब्याह के अवसर
पर होने वाले कार्यक्रमों को भव्यता की पराकाष्ठा में देखना
हो तो देखिये फिल्म-हम आपके हैं कौन.

किसी चीज़ का क्रेज होता है तो जनता उसके पीछे भागती है.
अब पुरने रीति रिवाजों को देख पाना दुर्लभ होता जा रहा है.
इस फिल्म के माध्यम से कईयों की यादें ताज़ा हुई होंगी.
विशेषकर विदेशों में रहने वाले भारतीय. गौरतलब है इस फिल्म
ने ओवरसीज़ बिजनेस भी काफी अच्छा किया.

आइये सुनें इस फिल्म से अगला गीत. ये भी एक युगल गीत
है लता और एस पी बालू का गाया हुआ. रवींद्र रावल के बोल
हैं और राम लक्ष्मण(विजय पाटिल) का संगीत.



गीत के बोल:

वाह वाह राम जी
जोड़ी क्या बनाई
भैया और भाभी को
बधाई हो बधाई
सब रस्मों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई

आपकी कृपा से ये
शुभ घड़ी आई
जीजी और जीजा को
बधाई हो बधाई
सब रस्मों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई
वाह वाह राम जी

मेरे भैया जो  चुप बैठे हैं
देखो भाभी ये  कैसे ऐंठे हैं
ऐसे बड़े ही भले हैं
माना थोड़े मनचले हैं
पर आप के सिवा कहीं भी न फिसले हैं
देखो देखो ख़ुद पे  जीजी इतराई
भैया और भाभी को
बधाई हो बधाई
सब रस्मों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई

सुनो जीजाजी  अजी आप के लिये
मेरी जीजी ने  बड़े तप हैं किये
मन्दिरों में किये फेरे
पूजा साँझ-सवेरे
तीन लोक तैंतीस देवों को ये रही घेरे
जैसे मैंने माँगी थी  वैसी भाभी पाई
जीजी और जीजा को
बधाई हो बधाई
सब रस्मों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई
............................................................................
Wah wah Ramji-Hum aapke hain kaun 1994

Artists: Salman Khan, Mohnish Behl, Renuka Shahane

Read more...

Dec 17, 2017

ये मौसम का जादू है-हम आपके हैं कौन १९९४

जैसा कि हमने पहले चर्चा की थी राजश्री प्रोडक्शंस के इतिहास
में बलाव का दौर आया फिल्म मैंने प्यार किया से जिसने आय
अर्जित करने के कई रेकोर्ड को ध्वस्त किया. इसके संगीत ने
भी बेहिसाब और बेतहाशा बिक्री का रेकोर्ड बनाया. आज भी इसके
गीत उस दौर के युवा लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. आज की
पीढ़ी भी इस फिल्म के संगीत से प्रभावित होती है.

ये सिलसिला चला कुछ और सालों तक, अगली फिल्म जो आई
उसने मैंने प्यार किया के रेकोर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके गीत
भी खूब बजे और आज भी बज रहे हैं. ये फिल्म राजश्री की ही
७० के दशक की बेहद सफल फिल्म ‘नदिया के पार’ का रीमेक
है, बस परिवेश शहरी हो गया है समय के साथ.

आइये सुनें सन १९९४ की फिल्म से अगला गीत जो कि एक युगल
गीत है लता मंगेशकर और एस पी बालू का गाया हुआ. रवींद्र रावल
के बोल है और संगीत राम लक्ष्मण का.



गीत के बोल:

ठंडी ठंडी पुरवैया में उड़ती है चुनरिया
धड़के मोरा जिया रामा बाली है उमरिया

दिल पे नहीं काबू
कैसा ये जादू

ये मौसम का जादू है मितवा
ना अब दिल पे काबू है मितवा
नैना जिसमें खो गए दीवाने से हो गए
नजारा वो हरसू है मितवा
ये मौसम का जादू है मितवा

सहरी बाबू के संग मेम गोरी गोरी हे
ऐसे लागे जैसे चंदा की चकोरी

फूलों कलियों की बहारें
चंचल ये हवाओं की पुकारें
हमको ये इशारों में कहे हम
थम के यहाँ घड़ियाँ गुजारें
पहले कभी तो ना हमसे
बतियाते थे ऐसे फुलवा

ये मौसम का जादू है मितवा

सच्ची सच्ची बोलना भेद ना छुपाना
कौन डगर से आये कौन दिसा है जाना

इनको हम ले के चले हैं
अपने संग अपनी नगरिया
हाय रे संग अनजाने का
उस पर अनजान डगरिया
फिर कैसे तुम दूर इतने
संग आ गयी मेरी गोरिया

ये मौसम का जादू है मितवा
ना अब दिल पे काबू है मितवा
नैना जिसमें खो गए दीवाने से हो गए
नजारा वो हरसू है मितवा
ये मौसम का जादू है मितवा
………………………………………………………
Ye mausam ka jadoo hai mitwa-Hum aapke hain kaun 1994

Artists: Salman Khan, Madhuri Dixit

Read more...

Nov 17, 2017

मुझसे जुदा हो कर २-हम आपके हैं कौन १९९४

हमारी फिल्मों में कई बार एक गीत के कई संस्करण भी
उपलब्ध होते हैं. कहानी की मांग और निर्माता निर्देशक
की पसंद अनुसार ऐसा होता है. कभी नायक नायिका की
मांग को भी ध्यान में रखते हुए गीत का दूसरा संस्करण
तैयार हो जाता है. ये सब आपको दक्षिण भारतीय और
हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओँ वाली फिल्मों में भी देखने
मिलेगा.

फिल्म हम आपके हैं कौन से एक गीत हमने आपको
सुनवाया था पहले. उसका धीमा संस्करण सुनते हैं आज.
अक्सर धीमे संस्करण सैड सोंग के रूप में ही प्रयोग में
लाये जाते हैं.



गीत के बोल:

मैं प्यार की यादें दिल से मिटा दूँगी
फ़र्ज़ की खातिर सब कुछ भुला दूँगी

तुझको निभाना है जो फ़र्ज़ है तेरा
कैसे चुकाऊँगा ये क़र्ज़ मैं तेरा
सजदे में अब तेरे ये सर झुकाना है
सजदे में अब तेरे ये सर झुकाना है
……………………………………………….
Mujhse juda ho kar-Hum aapke hain kaun 1994

Artists: Madhuri Dixit, Salman Khan

Read more...

May 11, 2017

दीदी तेरा देवर दीवाना-हम आपके हैं कौन १९९४

फिल्म का शायद सबसे लोकप्रिय गीत यही है. माधुरी
के लुभावनी अदाओं वाला ये गीत फिल्म के सबसे मजबूत
पक्षों में से एक है. वैसे तो पूरी फिल्म ही मजबूत है शायद
किसी खास कंपनी की सीमेंट से बनी होगी.

गीत का संगीत भी रोचक है और उसमें बीच बीच में आने
वाली ‘पें’ की ध्वनि से भी इसे लोकप्रिय कराया है. ये
ध्वनि सदियों से हमारी जानी पहचानी है. वैसे तो ये आवाज़
नेचुरली निकलती है मगर इसे वाद्य यंत्रों से भी निकाला
जाता है. कई हिंदी गीतों में ऐसी ध्वनियाँ हैं. आजकल के
मिक्स गीतों में तो ये बहुतायत में पायी जाती हैं.

यह गीत लिखा है देव कोहली ने और इसके संगीतकार हैं
राम लक्ष्मण. गीत लता और एस पी बालू ने गाया है.
रोचक गीत है और इसमें लोक गीत वाले एलेमेंट्स मौजूद
हैं.




गीत के बोल:

दीदी तेरा देवर दिवाना
हाय राम कुड़ियों को डाले दाना
धंधा है ये उसका पुराना
हाय राम कुड़ियों को डाले दाना

मैं बोली के लाना तू इमली का दाना
मगर वो छुआरे ले आया दिवाना
मैं बोली के मचले है दिल मेरा हाय
वो खरबूजा लाया जो निम्बू मँगाये
पगला है कोई उसको बताना
हाय राम कुड़ियों को डाले दाना

मैं बोली के लाना तू मिट्टी पहाड़ी
मगर वो बताशे ले आया अनाड़ी
मैं बोली के ला दे मुझे तू खटाई
वो बाज़ार से ले के आया मिठाई
मुश्किल है यूं मुझको फँसाना
हाय राम कुड़ियों को डाले दाना

भाभी तेरी बहना को माना
हाय राम कुड़ियों का है ज़माना
रब्बा मेरे मुझको बचाना
हाय राम कुड़ियों का है ज़माना

हुकुम आपका था जो मैंने न माना
खतावार हूँ मैं न आया निभाना
सज़ा जो भी दोगी वो मँज़ूर होगी
अजी मेरी मुश्किल अभी दूर होगी
बन्दा है ये खुद से बेगाना
हाय राम कुड़ियों का है ज़माना
…………………………………………………….
Didi tera dewar deewana-Hum aapke hain kaun 1994

Artists: Madhuri Dixit, Salman Khan, Ranuka Shahane

Read more...

Mar 24, 2017

बाबुल जो तुमने सिखाया-हम आपके हैं कौन १९९४

बाबुल हिट्स के तहत सुनिए हम आपके हैं कोन से
एक और गीत. शादी ब्याह वाला गीत है जिसमे कि
स्वाभाविक तौर पर रोना धोना होना ही चाहिए. इस
गीत में भी है और इसकी विशेषता है इसमें दुल्हन
से ज्यादा उसकी बहन रो रही है. वो बहन यकायक
गीत के खत्म होने के बाद मुस्कुराने भी लगती है,
वजह जानने के लिए गीत पूरा देखिये.

गीत में चूंकि विदाई वाला दृश्य है, इसमें ढेर सारे
कलाकार दिखाई दे रहे हैं. हमने उनमें से कुछ के
नाम आपकी सहूलियत के लिए दिए हैं. इनसे ज्यादा
विवरण आपको वो ‘ज्यादा गुड और ज्यादा मक्खी’
वाले ब्लोगों पर मिल जायेंगे.

गीत रवींद्र रावल ने लिखा और गाया शारदा सिन्हा
ने. संगीतकार हैं वही जिन्होंने फिल्म के बाकी गीतों
की धुनें भी तैयार की हैं. 



गीत के बोल:

बाबुल जो तुमने सिखाया जो तुमसे पाया
सजन घर ले चली
सजन घर ले चली सजन घर मैं चली
यादों के लेकर साये चली घर पराये
तुम्हारी लाड़ली

कैसे भूल पाऊँगी मैं बाबा
सुनी जो तुमसे कहानियाँ
छोड़ चली आँगन मैं मैया
बचपन की निशानियाँ
सुन मेरी प्यारी बहना सजाये रहना
ये बाबुल की गली

बन गया परदेस घर जनम का
मिली है दुनिया मुझे नई
नाम जो पिया से मैंने जोड़ा
नये रिश्तों से बँध गई
मेरे ससुर जी पिता हैं पति देवता हैं
देवर छवि कृष्ण की
सजन घर मैं चली सजन घर मैं चली
…………………………………………………….
Babul jo tumne sikhaya-Hum aapke hain kaun 1994

Artists: Renuka Shahane, Mohnish Behl, Salman Khan, Madhur Dixit

Read more...

Mar 22, 2017

चॉकलेट लाईम जूस-हम आपके हैं कौन १९९४

कहानी की नायिका कह रही है चोकलेट, लाइम जूस
आइस क्रीम वगैरह अब उसके शौक नहीं रह. हो सकता
है अब वो थोडा आगे बढ़ गयी हो और भजिये, समोसे
खाने लगी हो थिक शेक, कोल्ड ड्रिंक वगैरह पीने लगी
हो. आगे की बातों का जिक्र गीत में नहीं है.

गीत सुनें फिल्म हम आपके हैं कौन से. लता मँगेशकर
का गाया गीत है जिसे देव कोहली ने लिखा है और इस
गीत के संगीतकार हैं विजय पाटिल उर्फ राम लक्ष्मण.



गीत के बोल:

चॉकलेट  लाईम जूस  आइसक्रीम  टॉफियाँ
पहले जैसे अब मेरे शौक हैं कहा
गुड़िया  खिलोने  मेरी सहेलियाँ
अब मुझे लगती हैं  सारी पहेलियाँ
ये कौन सा मोड़ है उम्र का

ये कैसा दीवानापन है
क्या जानूँ  मैं क्या जानूँ
मुश्किल हो गया खुद को कैसे
पहचानूँ मैं पहचानूँ
दिन कटता है  कटे ना रतियाँ
किससे कहूँ में ये सारी बतियाँ
गुड़िया  खिलोने  मेरी सहेलियाँ
अब मुझे लगती हैं  सारी पहेलियाँ
ये कौन सा मोड़ है उम्र का

मन में तरंगे उठने लगी हैं
ये कैसी  ये कैसी
अब जैसी हूँ पहले नहीं थी
मैं ऐसी  मैं ऐसी
खिलने लगी हैं राहों में कलियाँ
अँखियाँ ढूंढे सपनों की गलियाँ
गुड़िया  खिलोने  मेरी सहेलियाँ
अब मुझे लगती हैं  सारी पहेलियाँ
ये कौन सा मोड़ है उम्र का
…………………………………………
Chocolate lime juice-Hum aapke hain kaun 1994

Artist: Madhuri Dixit

Read more...

Jan 4, 2017

आज हमारे दिल में-हम आपके हैं कौन १९९४

आखिर को हम आपके हैं कौन. ये प्रश्न कभी हम पाठकों से
पूछते हैं, कभी पाठक हमसे, कभी गूगल हमसे, कभी हम गूगल
से तो कभी सब एक दूसरे से, है न मित्रों.

नो बकवास सीरिज़ के तहत आज एक गाना सुनिए. विवरण टैग
में उपलब्ध है सारा.




गीत के बोल:


आज हमारे दिल में अजब ये उलझन है
गाने बैठे गाना  सामने समधन है
हम कुछ आज सुनाये  ये उनका भी मन है
गाने बैठे गाना  सामने समधन है

कानों की बालियाँ  चाँद सूरज लगे
ये बनारस की  साड़ी खूब सजे
राज़ की बात बताएँ  समधी जी घायल हैं
आज भी जब समधन की  खनकती पायल है

होठों की ये हंसी  आँखों की ये हया
इतनी मासूम तो  होती है बस दुआ
राज की बात बताएँ  समधी खुश किस्मत हैं
लक्ष्मी हैं समधन जी  जिनसे घर जन्नत है

आज हमारे दिल में अजब ये उलझन है
सामने समधी जी  गा रही समधन है
हमको जो है निभाना  वो नाजुक बंधन है
सामने समधी जी  गा रही समधन है

मेरी छाया है जो  आपके घर चली
सपना बन के मेरी  पलकों में है पली
राज़ की बात बताएँ  ये पूंजी जीवन की
शोभा आज से है ये  आपके आँगन की

आज हमारे दिल में अजब ये उलझन है
गाने बैठे गाना  सामने समधन है
.............................................................
Aaj hamare dil mein-Hum aapke hain kaun 1994

Read more...

Dec 10, 2016

पहला पहला प्यार है-हम आपके हैं कौन १९९४

फिल्म एक दूजे के लिए में एस पी बालू का एक गाना था-
तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अनजाना. उसके बाद जो
एकल गीत उनका सबसे ज्यादा बजा वो था-मैंने प्यार किया
का मेरे रंग में रंगने वाली. फिर आया हम आपके हैं कौन
का बेहद रोमांटिक गीत-पहला पहला प्यार है.

नायिका का नाम निशा है उस पर क्या कंट्रास्ट पंक्ति लिखी है
गीतकार ने-वो ही मेरी जिंदगी की भोर है. कहते हैं हर सफल
आदमी के पीछे एक औरत होती है. ज़रूरत से ज्यादा सयाने
और वितर्कियों का मानना है कि औरत हमेशा सफल आदमी
के पीछे ही होती है. दोनों ही किस्म के उदाहरणों से मेरा पाला
पडा है.

खैर, फिलोसोफी और फितूर दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और
नहीं भी. गीत सुनते हैं. देव कोहली ने लिखा है इसे और धुन
तैयार की है राम-लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल ने. नायिका के
गले में ६ पंक्तियों वाला मोतियों का हार है. 




गीत के बोल:

पहला पहला प्यार है
पहली पहली बार है
जान के भी अन्जाना
कैसा मेरा यार है

पहला पहला प्यार है
पहली पहली बार है

उसकी नज़र
पलकों की चिलमन से मुझे देखती
उसकी हया
अपनी ही चाहत का राज़ खोलती
छुप के करे जो वफ़ा
ऐसा मेरा यार है

पहला पहला प्यार है
पहली पहली बार है
जान के भी अन्जाना
कैसा मेरा यार है

वो है निशा,
वो ही मेरी ज़िंदगी की भोर है
उसे है पता,
उसके ही हाथों में मेरी डोर है
सारे जहां से जुदा
ऐसा मेरा प्यार है

पहला पहला प्यार है
पहली पहली बार है
जान के भी अन्जाना
कैसा मेरा यार है
............................................................
Pehla pehla pyar hai-Hum aapke hain kaun 1994

Artists-Madhuri Dixit, Salman Khan

Read more...

Dec 2, 2016

हम आपके हैं कौन(शीर्षक गीत)-हम आपके हैं कौन १९९४

आज सुनते हैं हम आपके हैं कौन फिल्म का शीर्षक गीत. ये
है लता मंगेशकर और एस पी बालसुब्रमण्यम की आवाजों में
एक युगल गीत.

हम आपके हैं कौन फिल्म राजश्री की ही पहले बनी सत्तर के
दशक की एक सफल फिल्म नदिया के पार का रीमेक है.
पृष्ठभूमि में केवल अंतर है-वो गांव के माहौल पर बनी थी.
इसमें शहर का माहौल है. इस फिल्म में बड़े सितारे हैं ये
भी एक बड़ा अंतर है. फिल्म मैंने प्यार किया के समय
सलमान बड़े सितारे नहीं थे. फिल्म रिलीज़ के बाद उन्हें
काफी फायदा हुआ. पांच साल के अंतराल में सलमान एक
बड़े सितारा बन गए. सूरज बडजात्या ने काफी कलाकारों को
फिर से लिया इस फिल्म के लिए-आलोक नाथ, रीमा लागू,
मोहनीश बहल इत्यादि.



गीत के बोल:

हम आपके हैं कौन
हम आपके हैं कौन

बेचैन है मेरी नजर
है प्यार का कैसा असर
ना चुप रहो इतना कहो
हम आपके आपके हैं कौन

खुद को सनम रोका बड़ा
आखिर मुझे कहना पड़ा
ख्वाबो में तुम आते हो क्यों
हम आपके आपके हैं कौन

बेचैन है मेरी नजर
है प्यार का कैसा असर
हैं होश गुम पूछो ना तुम
हम आपके आपके हैं कौन

कैसे कहूँ दिल की लगी
चेहरा मेरा पढ़ लो कभी
ये शर्म की सुर्खी कहे
हम आपके आपके हैं कौन
…………………………………………
Hum aapke hain kaun-Titlesong 1994

Read more...

Jun 30, 2016

मुझसे जुदा हो कर-हम आपके हैं कौन १९९४

म्यूजिकल एक्स्ट्रावेगेंजा हम आपके हैं कौन से अगला गीत
सुना जाए. फिल्म में १२ गीत हैं. प्रस्तुत गीत देव कोहली का
लिखा हुआ है. इसे लता मंगेशकर संग एस पी बालू ने गाया
है.

ये गीत भी सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया
गया है.




गीत के बोल:

मुझसे जुदा हो कर तुम्हें दूर जाना है
पल भर की जुदाई फिर लौट आना है
साथिया  संग रहेगा तेरा प्यार
साथिया  रंग लायेगा इंतज़ार
तुमसे जुदा होकर मुझे दूर जाना है
पल भर की जुदाई फिर लौट आना है

मैं हूँ तेरी सजनी  साजन है तू मेरा
तू बाँध के आया मेरे प्यार का सेहरा
चेहरे से अब तेरे हटती नहीं अँखियाँ
तेरा नाम ले लेकर  छेड़े मुझे सखियाँ
सखियों से अब मुझको पीछा छुड़ाना है
पल भर की जुदाई फिर लौट आना है

मेरे तसव्वुर में तुम रोज़ आती हो
चुपके से तुम आकर  मेरा घर सजाती हो
सजनी बड़ा प्यारा ये रूप है तेरा
गजरे की खुशबू से महका है घर मेरा
आँखों से अब तेरी काजल चुराना है
पल भर की जुदाई फिर लौट आना है
……………………………………………….
Mujhse juda ho kar-Hum aapke hain kaun 1994


Artists-Salman Khan, Madhuri Dixit

Read more...

Jun 25, 2016

जूते दे दो पैसे ले लो-हम आपके हैं कौन १९९४

शादी में जूते छुपाने की रस्म कब शुरू हुई इस बारे में अभी
तक कोई प्रामाणिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. इसकी एक
वजह ये भी हो सकती है पहले के समय में जूते पहनना एक
महंगा शौक हुआ करता था और कई इसे अफोर्ड नहीं कर पाते
थे. शादी में ये पैसे वसूली का माध्यम होते हैं. दूल्हे के ही
जूते छुपाये जाते हैं. कभी कभी दूल्हे के संगी साथियों के
जूतों के साथ भी यही होता है.

इस प्रक्रिया के ऊपर भी एक गीत है फिल्म हम आपके हैं कौन
में. पहले की शादियों के कार्यक्रम काफी दिन चला करते थे
आजकल ये केवल एक लिफाफा पकडाओ/बफैलो डिनर करो/
चलते बनो वाला किस्सा रह गया है. पंडित भी शॉर्ट कट से
लेकर फुल लेंथ शादियाँ करवाने लगे हैं.

बोल रवींद्र रावल के हैं और संगीत राम लक्ष्मण का.



गीत के बोल:

दूल्हे की सालियों
ओ हरे दुपट्टे वालियों
दूल्हे की सालियों
ओ हरे दुपट्टे वालियों
जूते दे दो पैसे ले लो
दुल्हन के देवर
तुम दिखलाओ ना यूं तेवर
पैसे दे दो जूते ले लो

अजी नोट गिनो जी-जूते लाओ
जिद छोड़ो जी-जूते लाओ
फ्रौड हैं क्या हम-तुम ही जानो
अकडू हो तुम-जो भी मानो
अजी बात बढ़ेगी-बढ़ जाने दो
मांग चढ़ेगी-चढ़ जाने दो
अड़ो ना ऐसे-पहले जूते
जूते लिए हैं नहीं चुराया कोई जेवर
दुल्हन के देवर
तुम दिखलाओ ना यूं तेवर
पैसे दे दो जूते ले लो

कुछ ठंडा पी लो-मूड नहीं है
दही बड़े लो-मूड नहीं है
कुल्फी खा लो-बहुत खा चुके
पान खा लो-बहुत खा चुके
अजी रसमलाई-आपके लिए
इतनी मिठाई-आपके लिए
पहले जूते-खायेंगे क्या
आपकी मर्जी-ना जी तौबा
किसी बेतुके शायर की बेसुरी कव्वालियों
दूल्हे की सालियों
ओ हरे दुपट्टे वालियों
जूते दे दो पैसे ले लो
………………………………………………..
Joote de do paise le lo-Hum aapke hain kaun 1994

Artists-Madhuri Dixit, Salman Khan

Read more...

May 26, 2016

लो चली मैं-हम आपके हैं कौन १९९४

आज सुनते हैं फिल्म हम आपके हैं कौन से एक लता मंगेशकर
का गाया और रेणुका शहाणे पर फिल्माया गया गीत. गीत लिखा
है रवीन्द्र रावल ने और इसे स्वरबद्ध किया है राम-लक्ष्मण उर्फ
विजय पाटिल ने.

शादी और शादी के रिस्पेशन के इतने बड़े बड़े कैनवास प्रस्तुत
कर दिए बडजात्या ने सन १९८९ और इसके बाद कि उसके बाद
जितनी भी फिल्मों में ऐसे अवसर दिखलाये जाते सब उसके आगे
पानी भरते से लगने लगे.

साफ़ सुथरी पारिवारिक फिल्मों के निर्माता राजश्री प्रोडक्शंस
की कार्यशैली में सूरज बडजात्या ने जो बदलाव किया वो फिल्म
निर्माण के बजट वाला है. पहले उनकी कंपनी कम बजट वाली
फ़िल्में बनाया करती थी, फिल्म मैंने प्यार किया से नया ट्रेंड
शुरू हुआ और किफ़ायत को थोडा किनारे पर बिठा दिया गया.
शायद ये समय की मांग थी. राजश्री नए कलाकारों को मौका
देने के लिए भी विख्यात है. सलमान खान नए थे जब उन्हें
मैंने प्यार किया फिल्म में लिया गया था. उसी तरह शाहिद
खान भी नवागंतुक ही कहलाते थे फिल्म विबाह के समय.

यह फिल्म आज भी आनंदित करती है जनता को. फील-गुड
फ़िल्में सदाबहार मानी जाती हैं और रहेंगी . इन्हें आम जनता
के अनुसार कई बार देखा जा सकता है. साल में एक बार किसी
न किसी टी वी चैनल पर इसे देखने का अवसर मिल ही जाता
है.



गीत के बोल:

लो चली मैं, अपने देवर की बारात ले के
लो चली मैं
ना बैण्ड बाजा, ना ही बराती
खुशियों की सौगात ले के
लो चली मैं

देवर दूल्हा बना  सर पे सेहरा सजा
भाभी बढ़कर आज बलैयां लेती है
प्रेम की कालिया खिले  पल पल खुशियाँ मिले
सच्चे मन से आज दुआएं देती है
घोड़े पे चढ़ के  चला है बांका
अपनी दुल्हन से मिलने
लो चली मैं  अपने देवर की बारात ले के
लो चली मैं

वाह वाह रामजी  जोड़ी क्या बनाई
देवर-देवरानी जी  बधाई हो बधाई
सब रस्मों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई

आई है शुभ घड़ी  आज बनी मैं बड़ी
कल तक घर की बहू थी  अब हूँ जेठानी
हुकुम चलाऊंगी मैं  आँख दिखाऊंगी मैं
सहमी खड़ी रहेगी मेरी देवरानी
हजार सपने  पलकों में अपने
दीवानी मैं साथ ले के
लो चली मैं  अपने देवर की बारात ले के
लो चली मैं
ना बैण्ड बाजा  ना ही बराती
खुशियों की सौगात ले के
लो चली मैं
.............................................................
Lo chali main-Hum Aapke Hain Kaun 1994

Artists-Renuka Shahane, Salman Khan, Madhuri Dixit

Read more...

Jul 5, 2015

माए नी माए-हम आपके हैं कौन १९९४

शादी और शादी के रिस्पेशन के इतने भव्य कैनवास प्रस्तुत
कर दिए बडजात्या ने कि उसके बाद जितनी भी फिल्मों में
ऐसे अवसर दिखलाये जाते सब उसके आगे उन्नीस ही लगते.

साफ़ सुथरी पारिवारिक फिल्मों के निर्माता राजश्री प्रोडक्शंस
की कार्यशैली में सूरज बडजात्या के आने से बदलाव आया तो
बजट वाला. पहले उनकी कंपनी कम बजट वाली फ़िल्में बनाया
करती थी, फिल्म मैंने प्यार किया से नया ट्रेंड शुरू हुआ और
किफ़ायत को थोडा किनारे पर बिठा दिया गया. शायद ये समय
की मांग थी.

ये फिल्म आज भी आनंदित करती है जनता को. फील गुड
फ़िल्में सदाबहार मानी जाती हैं. इन्हें जनता के अनुसार कई
बार देखा जा सकता है. साल में एक बार किसी न किसी टी वी
चैनल पर इसे देखने का अवसर मिल ही जाता है.

आज सुनते हैं इस फिल्म से एक लता मंगेशकर का गाया और
माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गीत. देव कोहली के गीत को \
स्वरबद्ध किया है राम-लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल ने.



गीत के बोल:

माये नी माये मुंडेर पे तेरी, बोल रहा है कागा
जोगन हो गयी तेरी दुलारी, मन जोगी संग लागा

चाँद की तरह चमक रही थी उस जोगी की काया
मेरे द्वारे आकर उसने प्यार का अलख जगाया
अपने तन पे भस्म रमा के, सारी रैन वो जागा
जोगन हो गयी तेरी दुलारी, मन जोगी संग लागा

मन्नत मांगी थी तुने, इक रोज मैं जाऊं बियाही
उस जोगी के संग मेरी तू कर दे अब कुड़माई
इन हाथों में लगा दे मेहँदी, बांध शगुन का धागा
जोगन हो गयी तेरी दुलारी, मन जोगी संग लागा
....................................................................
Maaye ni maaye-Hum aapke hain kaun 1994

Read more...

Jan 7, 2015

धिक् ताना धिक् ताना १ -हम आपके हैं कौन १९९४

बिना अनावश्यक विवरण के गीत सुनवा रहे हैं आपको. फिल्म
हम आपके हैं कौन से. सलमान खान और माधुरी दीक्षित
कलाकार हैं. गायक हैं एस पी बालसुब्रमण्यम . फिल्म और
इसके गीतों पर बाद में चर्चा करेंगे.



गीत के बोल:



धिक् ताना टिक ताना धिक् ताना
धिक्, धिक् ताना टिक ताना धिक् ताना
भाभी तुम खुशियों का खज़ाना
धिक् ताना टिक ताना धिक् ताना

पहली किरण जब से उगे
भाभी मेरी तब से जगे
सबका पूरा ध्यान धरे वो
शाम ढाले तक काम करे
कल तक रहा इस छांव से
मेरा बचपन अनजाना

धिक् ताना

होगी मेरी शादी कभी
कहते हैं ये मुझसे सभी
खुद अपनी देवरानी चुनना
बात किसी कि मत सुनना
तुम ढूंढ के रंग रूप में
अपनी परछाई लाना

धिक् ताना

कब तक रहूँ सबसे छोटा
आये कोई मुझसे छोटा
हँसता बोलता कोई खिलौना
अब इन बाहों को दो न
तुमसे मांगे घर का आँगन
प्यारा प्यारा नजराना

धिक् ताना टिक ताना धिक् ताना
धिक्, धिक् ताना टिक ताना धिक् ताना
भाभी तुम खुशियों का खज़ाना
धिक् ताना टिक ताना धिक् ताना
....................................................
Dhiktana-Hum aapke hain kaun 1994

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP