Showing posts with label Vishal Dadlani. Show all posts
Showing posts with label Vishal Dadlani. Show all posts

Jul 21, 2017

जमे रहो-तारे ज़मीन पर २००७

सन २००७ की सार्थक फिल्म से अगला गीत सुनते हैं. गीत
का सार है जमे रहो चाहे कुल्फी की तरह या अंगद के पांव
की तरह. समय परिस्थिति कैसी भी ही जमे रहना तभी
संभव हो पाता है जब आप शांत हों, मन एकाग्र हो और कोई
भी तत्व आपको विचलित ना कर पाए ऐसी दृढ़ इच्छाशक्ति हो.
एक छोटे बच्चे से इन सब बातों की अपेक्षा करना कुछ ज्यादा
हो जायेगा.

गीत में सन्देश है जो प्रेरणा देता है. ये गीत विशाल ददलानी
ने गाया है. जावेद अख्तर के बोल हैं और शंकर एहसान लॉय
का संगीत.



गीत के बोल:

कस के जूता कस के बेल्ट
खोंस के अन्दर अपनी शर्ट
मंजिल को चली सवारी
कंधों पे ज़िम्मेदारी

हाथ मे फाईल मन मे दम
मीलों-मील चलेगे हम
हर मुश्किल से टकरायेगे
टस से मस न होगे हम

दुनिया का नारा जमे रहो
मंजिल का इशारा जमे रहो
दुनिया का नारा जमे रहो
मंजिल का इशारा जमे रहो

ये सोते भी है अटेंशन
आगे रहने की है टेंशन
मेहनत इनको प्यारी है
एकदम आज्ञाकारी हैं

ये ऑमलेट पर ही जीते है
ये टॉनिक सारे पीते है
वक़्त पे सोते वक़्त पे खाते
तान के सीना बढ़ते जाते

दुनिया का नारा जमे रहो
मंजिल का इशारा जमे रहो
दुनिया का नारा जमे रहो
मंजिल का इशारा जमे रहो

यहां अलग अंदाज़ है
जैसे चिडता कोई साज़ है
हर काम को ताला करते है
ये सपने पाला करते है
ये हरदम सोचा करते है
ये खुद से पूछा करते है

दुनिया का नारा जमे रहो
मंजिल का इशारा जमे रहो
दुनिया का नारा जमे रहो
मंजिल का इशारा जमे रहो

ये वक़्त के कभी गुलाम नही
इन्हें किसी बात का ध्यान नही
तितली से मिलने जाते है
ये पेड़ों से बतियाते है

ये हवा बटोरा करते है
बारिश की बूंदे पढ़ते है
और आसमान के कैनवास पे
ये कलाकारिया करते है

क्यूँ दुनिया का नारा जमे रहो
क्यूँ मंजिल का इशारा जमे रहो
क्यूँ दुनिया का नारा जमे रहो
क्यूँ मंजिल का इशारा जमे रहो
.........................................................................
Jame raho-Taare zameen par 2007

Artists: Aamir Khan, Darsheel Safari

Read more...

Jul 13, 2017

तू भंगड़ा पा-ए फ्लाईंग जट २०१६

नई पीढ़ी के सीटों में एक हैं टाइगर श्रॉफ. टाइगर की
२-३ फ़िल्में हिट हो चुकी हैं. आज सुनते हैं पंजाबी गीत
फिल्म ‘ए फ्लाईंग जट’ से जिसे मयूर पुरी ने लिखा है.
गौरतलब है मयूर पुरी एक बहुमुखी प्रतिभा वाले शख्स
हैं. निर्देशन, संवाद लेखन, स्क्रीन प्ले से लेकर वे गीत
तक सभी प्रकार के मुख्य फ़िल्मी काम करते हैं सिवाय
अभिनय के.

इस गीत को गाया है दिव्या कुमार, असीस कौर और
विशाल ददलानी ने. संगीतकार हैं सचिन जिगर.



गीत के बोल:

शोर शराबा ओये  ताक तमाशा ओये
खोल दे खिड़की को झाँक तू ज़रा सा ओये
भेन दी टक्की ओये  पीसेगी चक्की आज कर ना कर ना नखरा
अम्बियाँ कच्ची ओये  बेरियाँ पक्की ओये
रब करे ना टूटे यारियां सच्ची ओये
यारिया सच्ची पर दुनिया हैं टुच्ची सारी
दुनिया से दिल वखरा ओ
जनम से जारी  टशन की बीमारी
जशन हद पारी  सारी फिकरा नू छड चल आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ

फुल सियापा दिल पे छापा  जाए ना नापा जवानी का शरापा
नूडल हक्का कुड़ी पटाखा  पिंड दी जिंद हैं मखणा
लाल परांदे गले के फांदे  इश्क वायरस मुंडे सारे मांदे
मुंडे शरारती बड़े महारथी  तेरी गली आ के नचना
जनम से जारी  इशक दी बीमारी
इश्क हद पारी  बस दिल विच रब रखना
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ

तू भंगड़ा पा मित्रा टल ना जाए जवानी
तू भंगड़ा पा मित्रा कर ले बस मनमानी
तू भंगड़ा पा मित्रा पीनी और पिलानी
तू भंगड़ा पा मित्रा ये घड़ियाँ फिर ना आनी
ओ फुल बोतल गट कर जानी के रम व्हिस्की तो सब हैं पानी
ओ पुट योर हैंड्स अप

तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
पा ले भंगड़ा
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
पा ले भंगड़ा
तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा  तू भंगड़ा पा ऐ आ ओ आ
………………………………………………..
Too bhagda paa-A flying jatt 2016

Artist: Tiger Shroff, Jacqueline Fernandez, Pata nahin kaun kaun

Read more...

Apr 9, 2017

बप्पा विघ्नहर्ता-बैन्जो २०१६

एक धार्मिक गीत सुनते हैं फिल्म बैन्जो से. इसे लिखा है
अमिताभ भट्टाचार्य ने और गाया है विशाल ददलानी ने.
संगीत है विशाल शेखर की जोड़ी का. परदे पर कलाकार
हैं रितेश देशमुख.

गणेश जी सब विघ्नों को हर लेने वाले हैं और भक्त को
शुभता प्रदान करते हैं.



गीत के बोल:

ऐ विघ्नहर्ता  हे बप्पा विघ्नहर्ता
सहस्त्र भक्तजन का तू एक कर्ता-धर्ता
हैं द्वेषमुक्त मन वो तू जिसमे वास करता
इसीलिए तो सबसे पहले बोले बप्पा मोरया रे
ऐ विघ्नहर्ता  हे बप्पा विघ्नहर्ता
तिलक तेरा हैं माथे पे जिसके भी निखरता
वो करम की कसौटी पे हैं खता उतरता
इसीलिए तो सबसे पहले बोले बप्पा मोरया रे
अरे रे बप्पा तू सृष्टि को चलाता हैं
रे बप्पा तू सदमति का दाता हैं
रे बप्पा तू भाग्य का विधाता हैं
रे बप्पा रे  बप्पा रे  बप्पा रे  बप्पा रे

नाम जो तेरा दिल से पुकारे
उसकी लगी हैं नैया किनारे
जब जब बाजे बाजे डंका तेरा
बप्पा डंका तेरा  बप्पा डंका तेरा
बढ़ कर बदकिस्मतो की तू बिगड़ी सँवारे
ऐ विघ्नहर्ता  हे बप्पा विघ्नहर्ता
ऐ विघ्नहर्ता  हे बप्पा विघ्नहर्ता
विनाश पाप का हो  तू पग जहाँ पे धरता
अचंग तेरा तमस में भी हैं प्रकाश भरता
इसीलिए तो सबसे पहले बोले बप्पा मोरया रे
ए रे बप्पा तू सृष्टि को चलाता हैं
ऐ रे बप्पा तू सदमती का दाता हैं
रे बप्पा तू भाग्य का विधाता हैं
रे बप्पा रे  बप्पा रे  बप्पा रे  बप्पा रे

मोरया रे  मोरया रे  मोरया रे  मोरया रे
गणपति बप्पा मोरया
........................................................
Bappa vighnharta-Banjo 2016

Artist: Ritesh Deshmukh

Read more...

Jun 17, 2016

तुझे भुला दिया-अनजाना अनजानी २०१०

फिल्म बॉम्बे के गाने-कहना ही क्या के बाद कई ऐसे गीत आये
जो गीत और कव्वाली के हाइब्रिड जैसे सुनाई देते हैं. सन २०१०
की फिल्म अनजाना अनजानी से एक गीत जो ध्यान आकृष्ट करता
है वो है- तुझे भुला दिया. इसमें तीन तरह का ट्रीटमेंट है. विलायती
लोक गीत जो एक बाजे के साथ चलते रहते हैं उसके अलावा आज
की आतिफी गायकी का मिश्रण है.

सिद्धार्थ आनंद फिल्म के निर्देशक हैं और साजिद नडियाडवाला इसके
निर्माता. रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के प्रमुख
कलाकार हैं. गीत की शुरुआत ऐसा लगता है जैसे सुनिधि गा रही
हों, मगर ये हैं श्रुति पाठक-एक नई गायिका. इसके अलावा ज्यादा
आवाजें गीत में मोहित चौहान की हैं. थोड़ी सी बाकी की आवाजें
शेखर रवजियानी की हैं. इस दो लोगों ने मिल के लिखा है-कुमार
नाम के गीतकार संग विशाल दादलानी ने!


गीत के बोल:

नैना लगियाँ बारिशां
ते सुक्के सुक्के सपने वि पिज गए
नैना लगियाँ बारिशां
रोवे पलकें दे कोने विच नींद मेरी
नैना लगियाँ बारिशां
हंजू दिगडे ने चोट लगे दिल ते
नैना लगियाँ बारिशां
रुत बिरहा दे बादलां दी छा गयी

काली काली खाली रातों से
होने लगी है दोस्ती
खोया खोया इन राहों में
अब मेरा कुछ भी नहीं
हर पल हर लम्हा
मैं कैसे सहता हूँ
हर पल हर लम्हा 
मैं खुद से ये कहता रहता हूँ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
फिर क्यूँ तेरी यादों ने
मुझे रुला दिया ओ
मुझे रुला दिया

तेरी यादों में लिखे जो लफ्ज़ देते है सुनाई
बीते लम्हे पूछते है क्यूँ हुए ऐसे जुदा
खुदा, खुदा मिला जो ये फासला है
खुदा तेरा ही ये फैसला है
खुदा होना था वो हो गया
जो तूने था लिखा

काली काली खाली रातों से
होने लगी है दोस्ती
खोया खोया इन राहों में
अब मेरा कुछ भी नहीं
हर पल हर लम्हा
मैं कैसे सहता हूँ
हर पल हर लम्हा
मैं खुद से ये कहता रहता हूँ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
फिर क्यूँ तेरी यादों ने
मुझे रुला दिया ओ
मुझे रुला दिया


नैना लगियाँ बारिशां
ते सुक्के सुक्के सपने वि पिज गए
नैना लगियाँ बारिशां
रुत बिरहा दे बादलां दी छा गयी

दो पल तुझसे जुडा था
ऐसे फिर रस्ता मुडा था
तुझसे में खोने लगा
जुदा जैसे होने लगा
मुझसे कुछ मेरा

तू ही मेरी लिए अब कर दुआ
तू ही इस दर्द से कर दे जुदा
तेरा होके तेरा जो मैं ना रहा
मैं ये खुद से कहता हूँ

तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
फिर क्यूँ तेरी यादों ने
मुझे रुला दिया ओ
मुझे रुला दिया
.....................................................................
Tujhe bhula diya-Anjaana anjaani 2010

Artists-Ranveer Kapoor, Priyanka Chopra

Read more...

Jun 3, 2016

आई फील गुड-अन्जाना अन्जानी २०१०

दो स्केल वाले गाने सुनने में अनूठे लगते आये हैं सदा से.
विशाल शेखर ने एक तेज धुन बनाई है अन्जाना अन्जानी के
लिए. गीत लिखा है विशाल दादलानी ने. आजकल के प्रतिभा
युक्त संगीतकार गीत भी खुद लिख लेते हैं. इससे दो फायदे
हैं अपने मन माफिक बोल मिल जाते हैं और गीतकार की
फीस बच जाती है.

गीत फिल्माया गया है रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा पर.
फिल्म की कहानी कुछ विलायती फिल्मों जैसी लगती है उस
हिसाब से अधिकतर गाने फिट हैं पटकथा में.

यह गीत गाया है विशाल दादलानी और शिल्पा राव ने.



गीत के बोल:


तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
इक दास्ताँ नई पुरानी
चोरी चोरी यह कहानी चली है
ठहरी थी जो तेरे आ जाने तक

तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
इक दास्ताँ नयी पुरानी
चोरी चोरी यह कहानी चली है
ठहरी थी जो तेरे आ जाने तक

तेरे आने से मैंने जाना के
तू ही जीने का है बहाना
अण्ड आय डोन्ट नो व्हाय  
बट फील गुड
तेरे आने से मैंने जाना के
हर सफ़र हो गया सुहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड

हर दिशा रस्ता नया
हर कहीं राहें नयी नयी
मेरी राहें तुझे पाके
तुझपे ही थम गयी
हमसफ़र थी मगर तू ही
मंजिल बन गयी
तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
येह रास्तें लिखते जाए बस

तेरे आने से मैंने जाना के
तू ही जीने का है बहाना
अण्ड आय डोन्ट नो व्हाय  
बट फील गुड फील गुड
तेरे आने से मैंने जाना के
हर सफ़र हो गया सुहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड

रौशनी ऐसी मिली
रात का चेहरा खिला यहाँ
अंधेरो से गिले थे जो
माफ़ वोह हो गए
थे जो मैले शीशे दिल के
साफ़ वो हो गए
तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
जैसे रात को सुबह मिल जाए बस

तेरे आने से मैंने जाना के
तू ही जीने का है बहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड
तेरे आने से मैंने जाना के
हर सफ़र हो गया सुहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड
..............................................................................
I feel good-Anjaana Anjaani 2010

Artists-Priyanka Chopra, Ranveer Kapoor

Read more...

May 17, 2016

तूने मारी एंट्रियां-गुंडे २०१४

एक मस्ती वाला गीत चार गायकों की आवाजों में. इसमें
बप्पी के अलावा विशाल दादलानी, के के और नीति मोहन
की आवाजें हैं. बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने जिन्होंने
अपनी वरसेटिलिटी बॉलीवुड में साबित कर दी है. इसकी
धुन बनायीं है सोहेल सेन ने.

आनंद उठायें इस गीत का. ज्यादा विवरण इसके लिए देने
की ज़रूरत नहीं है. रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका
चोपड़ा आपको गीत में नज़र आ जायेंगे.



गीत के बोल:

तूने मारी एंट्रियां रे
दिल में बजी घंटियाँ रे
तन तन तन तन तन तन तन
तूने मारी एंट्रियां रे
दिल में बजी घंटियाँ रे
टन टन टन टन टन टन टन टन
दिल की सुन कमेंट्रियां रे
प्यार की गारंटीयाँ रे

दिल में बजी घंटियाँ रे
टन टन टन टन टन टन टन टन
अरे ताड़ा ताड़ी करना
ना अब नहीं सुधारना
फूटने लगा है, अरे चाहतों का झरना
दिल की ना मरम्मतें हों
ना कोई वारंटीयाँ रे
टन टन टन टन टन टन टन टन

सीटी वीटी, आँखें वांखें, ना यूं मारो
फैंको ना चाहत के दाने
हाँ, मजनू-राँझे सारे झूठे हैं यहाँ पे
झूठे हैं दिल के फसाने
हो.. चाहे तो, ले ले तू
वफा की आज कसमें-वसमें
हो.. ना हूँ मैं, ना है दिल
ज़रा भी देख अपने बस में
पीछे मेरी आशिक़ों की
पूरी पूरी कंट्रीयाँ रे
मैंने मारी एंट्रियां रे...

हाँ मीठी मीठी बातें
करके आना चाहे
भीड़ से नज़दीक प्यारे
हाँ भोले पंछी तू ना समझे के मैं क्या हूँ
शोलों को समझे तू तारे
हो.. जो भी है, जैसी है
मेरी है जान मैंने माना
हो.. जो भी हो, जैसे हो
मैंने है यार तुझको पाना
सेंटी हो के बातें भी
तू कर रहा है सेंटियाँ रे
मैंने मारी एंट्रियां रे...
...........................................................................
Toone maari entriyan-Gunday 2014

Read more...

Mar 26, 2016

मुसु मुसु हासी-प्यार में कभी कभी १९९९

सन १९९९ की एक फिल्म है-प्यार में कभी कभी. फिल्म में
कई नए कलाकार हैं. युवाओं में ये फिल्म लोकप्रिय है. उस
समय के लिहाज से ये थोड़ी अलग-हट-के बनी हुई फिल्म थी.

गीत बहुत लड़ियाने वाले अंदाज़ में गाया गया है. कुछ अलग
सा है और मधुर है. इसे जनता मलाई वाला गीत भी कहती
थी. इसके मुखड़े के बोलों का क्या मतलब है, इमानदारी से
कहूँ तो मुझे नहीं मालूम. किसी को कोई जानकारी हो तो यहाँ
ज़रूर शेयर करे.

विशाल शेखर उस समय के नए संगीतकार थे. इस फिल्म के
गीतों की वजह से वे अपने पैर ज़माने में कामयाब हो गए.
फिल्म के गीत नयी पीढ़ी द्वारा काफी पसंद किये गए.



गीत के बोल:

मुसु मुसु हासी देओ मलाय लाय,
मुसु मुसु हासी देओ
ज़रा मुस्कुरा दे, मुस्कुरा दे,
ज़रा मुस्कुरा दे, ऐ ख़ुशी
ग़म बाँट ले तू अपने, हमसे तू ले हँसी
हो गये अब हम तेरे, तू हो गयी अपनी
मुसु मुसु हासी देओ मलाय लाय,
मुसु मुसु हासी देओ

जवां दिल की राहों में, जैसे खिलती है कली
तेरे होंठों पे बसी, ऐसी हलकी सी हँसी
फिर क्यों छुप रही हो दिल की बातें तो बताओ
गुमसुम सी ना रहो तुम, अब जाना मुस्कुराओ
मुसु मुसु हासी देओ मलाय लाय,
मुसु मुसु हासी देओ

माना हमसे हो गयी, इक छोटी सी ख़ता
हँस दो ना तुम ज़रा, दो ना हमको तुम सज़ा
तुम जो हँस पड़े तो, अब हम भी मुस्कुराये
आओ मिलके साथ गायें, दिल से दिल भी मिलायें

मुसु मुसु हासी देओ मलाय लाय,
मुसु मुसु हासी देओ
ज़रा मुस्कुरा दे, मुस्कुरा दे,
ज़रा मुस्कुरा दे, ऐ ख़ुशी
………………………………………………………………
Musu musi haasi-Pyar mein kabhi kabhi 1999

Read more...

Mar 11, 2015

मर जाइयां-विक्की डोनर २०१२

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम इस फिल्म के जरिया
निर्माता बन गए. ये है सन २०१२ की फिल्म विक्की डोनर.
आज इस फिल्म का एक श्रवणीय गीत सुनिए जिसे लिखा है
स्वानंद किरकिरे ने. विशाल दादलानी और सुनिधि चौहान गा
रहे हैं अभिषेक-अक्षय के संगीत निर्देशन में. विशाल स्वयं एक
संगीतकार हैं और शेखर राजिवानी के साथ मिल कर संगीत
दिया करते हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम
प्रमुख कलाकार हैं. य से शुरू होने वाले नाम की यामी दूसरी
अभिनेत्री हैं युक्तामुखी के बाद.





गीत के बोल:


लम्हे वेले लम्हे, वेले पल ये
इधर उधर टहल रहे

सहमे सहमे दिल भी
कह रहे हैं बिना तेरे

मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां रे
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां रे

दिल में कोई रग यूँ
धडकती है, कि जैसे बिजली सी दौड़े
सांसें तेरी साँसें
जलाती हैं बिना तेरे
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां रे
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां रे

गिरहों को सुलझाओ, तेरे बिन क्या जीना ओ
बता मुझे, बता मुझे
गिरहों को सुलझाओ, तेरे बिन क्या जीना
आ भी जा, आ भी जा
आ भी जा, आ भी जा

लम्हे वेले लम्हे, वेले पल ये
इधर उधर टहल रहे

सहमे सहमे दिल भी
कह रहे हैं बिना तेरे

मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां रे
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां
मर जाइयां, तेरे बिन मर जाइयां रे
.................................................................
Mar jaaiyaan-Vicky Donor 2012

Artists: Ayushman Khurana, Yami Gautam

Read more...

Feb 8, 2015

इश्क नचाया करे-करम २००५

एक हमारे कम उम्र के मित्र ने टिप्पणी की-अलीशा सुनिधि
जैसा गाती है. उनको ये मालूम नहीं है कि अलीशा उनसे
पहले की पीढ़ी की गायिका हैं और थोडी मोटी आवाजों वाली
गायिकाओं में शायद सबसे पहले वे ही प्रसिद्ध हुई थीं.

उनके अलावा शेरोन प्रभाकर दूसरी गायिका थीं जिन्होंने कुछ
सार्थक योगदान दिया फिल्म संगीत क्षेत्र में.डिस्को दीवाने
वाली नाज़िया की आवाज़ में अतिरिक्त मिठास है इसलिए
कम गीत होने के बावजूद उनके मुरीद आज भी काफी संख्या
में हैं. उषा उथुप शेरोन से पहले की पीढ़ी की गायिका हैं.

फिल्म करम में एक अलीशा की आवाज़ में गीत है जो ज्यादा
लोकप्रिय है. मगर आज हम सुनेंगे सुनिधि चौहान की आवाज़
वाला गीत जिसे लिखा है विशाल दादलानी ने. संगीत तैयार
किया है विशाल-शेखर ने.



गीत के बोल:

इश्क नचायेगा
हर गम को गीत बनाया करे
धड़कन के ताल सुनाया करे
हर गम को गीत बनाया करे
धड़कन के ताल सुनाया करे
मैं जितना भी चाहूँ छुपाऊँ
इश्क नचाया करे इश्क नचाया करे
इश्क नचाया करे इश्क नचाया करे
इश्क नचाया करे


ये ये नशा है क्या नशा
अनजाने रंगों की कोई लहर है
ये ये नशा है है जो नशा
दे नशा दे अगर ये ज़हर है

ए हर गम को हर गम को
धड़कन के ताल सुनाया करे
मैं नाचूं मैं नाचूं मैं नाचूं
इश्क नचाया करे इश्क नचाया करे
इश्क नचाया करे इश्क नचाया करे

ये ये नशा है क्या नशा
ये ये नशा है जो नशा
…………………………………….
Ishq nachaya kare-Karam 2005

Artists: John Abraham, Priyanka Chopra, Shiney Ahuja, Murli Sharma

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP