Showing posts with label Hera Pheri. Show all posts
Showing posts with label Hera Pheri. Show all posts

Aug 6, 2017

मुझे प्यार में खत किसी ने-हेरा फेरी १९७६

कमर्शियल फिल्म हो या सबमर्शियल फिल्म हो, आर्ट फिल्म हो
या फार्ट फिल्म हो, अगर उसमें एक भी रोमांटिक गीत हो तो
हिंदी फिल्म की परिभाषा पूर्ण होती नज़र आती है.

एक रोमांटिक गीत सुनते हैं फिल्म हेरा फेरी से जो सन १९७६ में
आई थी. फिल्म के दुसरे गीतों की तुलना में ये थोडा कम सुना
गया गीत है.

इन्दीवर के लिखे हुए गीत को गाया है आशा भोंसले ने और इसकी
धुन बनाई है कल्याणजी आनंदजी ने. केटेगरी और श्रेणियाँ बनाने के
शौकीनों के लिए ये है-खत, चिट्ठी हिट गीत.

एक गीत है फिल्म मोहब्बत का अनिल कपूर वाली जिसमें विजयेता
पंडित हैं किशोर का गाया हुआ-महबूबा मैंने पाई है कैसी. हेरा फेरी
के गीत में सुलक्षणा पंडित हैं और गीत आशा भोंसले का गाया हुआ
है इसकी एक पंक्ति में ‘ये क्या खूब महबूब मुझको मिला है’ बोला
गया है. है ना संयोग कुछ अजीब सा.



गीत के बोल:

मुझे प्यार में खत किसी ने लिखा है
मुझे प्यार में खत किसी ने लिखा है
लिखा है के दिल उसका मुझपे फ़िदा है
मिला आज तो बोलता कुछ नहीं
खुदा जाने उसकी ये कैसी अदा है
मुझे प्यार में खत किसी ने लिखा है

मुझे देखता है बड़े प्यार से वो
मुझे देखता है बड़े प्यार से वो
मगर मैं जो देखूं वो आँखें चुरा ले
छिडकता है वैसे तो वो जान मुझ पर
छिडकता है वैसे तो वो जान मुझ पर
मुझे कोई छेड़े तो वो मार डाले
ये क्या राज़ है
ये क्या राज़ है आपको कुछ पता है
खुदा जाने उसकी ये कैसी अदा है
मुझे प्यार में खत किसी ने लिखा है

हसीनों से यूँ शर्म आती हो जिसको
हसीनों से यूँ शर्म आती हो जिसको
मोहब्बत का दावा करे वो तो कैसे
ये क्या खूब महबूब मुझको मिला है
ये क्या खूब महबूब मुझको मिला है
बहुत कम ज़माने में आशिक हैं ऐसे
सितमगर है वो
सितमगर का अंदाज़ ही कुछ नया है
खुदा जाने उसकी ये कैसी अदा है
मुझे प्यार में खत किसी ने लिखा है
लिखा है के दिल उसका मुझपे फ़िदा है
मिला आज तो बोलता कुछ नहीं
खुदा जाने उसकी ये कैसी अदा है
मुझे प्यार में खत किसी ने लिखा है
...........................................................................
Mujhe pyar mein khat kisi ne-Hera Pheri 1976

Artists: Sulakshana Pandit, Vinod Khanna

Read more...

Dec 25, 2016

और वक्त की हेराफेरी है-हेरा फेरी १९७६

अपने ज़माने का आनंददाई और आम जनता का पसंदीदा गीत
पेश है आज. ये युगल गीत है किशोर और महेंद्र कपूर का. फिल्म
हेरा फेरी का गीत काफी चर्चित रहा एक समय. इसमें आपको कई
कटाक्ष मिल जायेंगे समाज पर, व्यवस्था पर और मनुष्य पर.

कुछ गीत ऐसे हैं जो किसी भी दौर की अवस्था पर फिट बैठते हैं.
जमाखोरी और कालाबाजारी आज भी जारी है और जब तक मनुष्य
के मन में लालच रहेगा ये किंचित मात्रा में होती रहेगी.

गीत गरीबों को ज्यादा आनंदित करता है. अनजान का लिखा गीत
कल्याणजी आनंदजी ने संगीत से सजाया है.





गीत के बोल:


कल तक रब को भूला था भूला थ
अरे कल तक रब को भूला था
अरे अब नाम लगा है रटने
जब माल लगा है घटने लगा कलेजा फटने
तो खैरात लगी है बंटने
पर चिंता की कोई बात नहीं
नहीं हम हैं तेरे साथ बिलकुल
अरे पहुंचा देंगे उसके कानों तक हम ये तेरी बात
क्यूँकि दरबार में ऊपर वाले के
दरबार में ऊपर वाले के
अंधेर नहीं पर देरी है
अंधेर नहीं पर देरी है
दरबार में ऊपर वाले के अंधेर नहीं पर देरी है
दरबार में ऊपर वाले के अंधेर नहीं पर देरी है
तकदीर का सारा खेल है ये
तकदीर का सारा खेल है ये
और वक्त की हेराफेरी है
और वक्त की हेराफेरी है
और वक्त की हेराफेरी है

तुझे जितना प्यार है दौलत से
हाँ जी दौलत से
उतना तू अगर दाता से कहे
उतना तू अगर दाता से कहे
तो हर मुश्किल हर गम प्यारे
रहें तुझसे हमेशा परे परे
रहें तुझसे हमेशा परे परे
तू छोड़ दे दौलत का चक्कर
तू छोड़ दे दौलत का चक्कर
ये तेरी है न मेरी है
ये तेरी है न मेरी है
मेरी है जी तेरी है तेरी है जी मेरी है
मेरी है जी मेरी है मेरी है जी मेरी है
मेरी है मेरी है मेरी है
तेरी है न मेरी है
सब वक्त की हेराफेरी है

सोना चांदी हीरे मोती
रह जायेंगे धरे तिजोरी में
रह जायेंगे धरे तिजोरी में
उसे खबर है तूने क्या रखा
गोदाम की हर एक बोरी में
गोदाम की हर एक बोरी में
ये माया साथ ना जायेगी
ये माया साथ ना जायेगी
ये माया पाप की ढेरी है
ये माया पाप की ढेरी है 
तकदीर का सारा खेल है ये
और वक्त की हेराफेरी है
और वक्त की हेराफेरी है

तू लालच ना कर ज्यादा का ज्यादा का
खुद खा औरों को खाने दे
खुद खा औरों को खाने दे
जितना आता है आने दे आने दे
जितना जाता है जाने दे
जितना जाता है जाने दे
जाने दे तू जाने दे आने दे तू आने दे
आने दे रे आने दे आने दे आने दे
आने दे आने दे

संतों की बातें मान भी ले
संतों की बातें मान भी ले
इस में ही भलाई तेरी है
इस में ही भलाई तेरी है
ये वक्त की हेराफेरी है
ये वक्त की हेराफेरी है

मालूम उसे बंदे की जात तेरे काले धंधे की बात
तेरे काले धंधे की बात
तेरे दो हैं उसके लाख हाथ
उसके आगे तेरी क्या बिसात
उसके आगे तेरी क्या बिसात
वो चाहे तो कर सकता है
वो चाहे तो कर सकता है
तेरी रात को दिन और दिन को रात
तू डाल डाल वो पात पात
तू डाल डाल वो पात पात
लगता है दूर है साथ साथ
तू शेर समझता है खुद को
तू शेर समझता है खुद को
ऊपर वाला पंसेरी है
ऊपर वाला पंसेरी है
ये वक्त की हेराफेरी है
ये वक्त की हेराफेरी है
ये वक्त की हेराफेरी है
................................................................
Waqt ki hera pheri hai-Hera Pheri 1976

Artists: Vinod Khanna, Amitabh Bachchan

Read more...

Dec 10, 2016

आपका सरकार क्या कुछ-हेरा फेरी १९७६

सन १९७६ की बहुसितारा फिल्म हेरा फेरी से अगला गीत सुनते
हैं. इसे आशा भोंसले ने गाया है. समय के हिसाब से फिल्मों के
कथानकों में बदलाव आते चले. पहले एक एक्स्ट्रा किरदार होता
था कहानी में ऐसे गीत गाने के लिए. इस फिल्म में ये काम
पद्मा खन्ना के जिम्मे है. किसी किसी पुरानी फिल्म में आपको
३-४ क्लब सोंग मिल जायेंगे. ऐसे गानों के लिए हेलन, बिंदु,
जयश्री टी, पद्मा खन्ना, मधुमति, लक्ष्मी छाया जैसे नाम निर्देशकों
की पसंद हुआ करते थे.

पूर्व की फिल्मों में नायिकाओं वाले गीत अक्सर लता मंगेशकर से
गवाए जाते और क्लब सॉंग या खलनायिका वाले गीत आशा भोंसले
से. ये ट्रेंड कम से कम इस फिल्म तक तो कायम है. फिल्म में
लता का गाया गीत सायरा बानो पर फिल्माया गया है.

अनजान के लिखे गीत की तर्ज़ बनाई है कल्याणजी आनंदजी ने.
कल्याणजी आनंदजी की ये सबसे सफल फिल्मों में से एक है.   



गीत के बोल:

हे आपका सरकार क्या कुछ खो गया है
आपका सरकार क्या कुछ खो गया है
ये अचानक आपको क्या हो गया है
कुछ कहिये ना चुप रहिये
कुछ कहिये ना चुप रहिये
खोये खोये खोये से हो किसलिए
आपका सरकार क्या कुछ खो गया है
ये अचानक आपको क्या हो गया है

जो गया वो गया अब उसे भूलिए
अब उसे भूलिए
ज़ुल्फ़ से हाँ खेलिए हाँ बाहों में झूलिए
बाहों में झूलिए
देखे ना देखे ना देखे कोई आँखों में आ जाइये
जाने ना जाने ना जाने कोई दिल में समा जाइये

आपका सरकार क्या कुछ खो गया है
ये अचानक आपको क्या हो गया है

आपको देख कर दिल पर बिजली गिरी हाय
दिल पर बिजली गिरी
इस कदर बेरुखी जानेमन है बुरी
जानेमन है बुरी
ऐसी भी क्या बेरुखी जानेमन
ये बेरुखी छोडिये
ऐसा मिलेगा ना दिल दूसरा दिल ना मेरा तोडिये

आपका सरकार क्या कुछ खो गया है
ये अचानक आपको क्या हो गया है
कुछ कहिये ना चुप रहिये
कुछ कहिये ना चुप रहिये
खोये खोये खोये से हो किसलिए
आपका सरकार क्या कुछ खो गया है
ये अचानक आपको क्या हो गया है
.....................................................................
Appka sarkar kya kuchh-Hera Pheri 1976

Artists: Amitabh Bachchan, Padma Khanna

Read more...

Sep 12, 2015

सुन ज़रा सुन ज़रा-हेरा फेरी २०००

पुरानी सत्तर के दशक की फिल्म हेरा फेरी फिल्म रिलीज़ के बाद
जब जब शब्द कहीं सुनने पढ़ने में आता फिल्म की याद आ जाती.
इस याद आने की प्रक्रिया को सुदृड किया नयी फिल्म हेरा फेरी ने.
फिल्मों के नाम शब्द समझने के लिए कई बार कारगर साबित होते
हैं. फिल्मों से हमें काफी कुछ मिला है और हम काफी कुछ सीखते
भी हैं, जैसे हवा में उड़ना, खयाली पुलाव पकाना इत्यादि.

आइये सुनें सन २००० की फिल्म हेरा फेरी से एक और गीत जिसे
उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है समीर के बोलों और
अन्नू मलिक के संगीत पर. इस गीत को रोमांटिक गीत के रूप
में पहचाना जाता है. ‘ठंडी ठंडी साँसों पर शोले’ से मुझे ‘वैनीला विद
हॉट चोकलेट’ याद आ जाती है.



गीत के बोल:


सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू
सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू
धक् धक् धक् दिल मेरा दिल मेरा दिल मेरा करने लगा
रुक रुक के दिल मेरा दिल मेरा तुझपे मरने लगा
हे जबसे देखा मैंने तुझको दिल में कुछ कुछ होने लगा

धक् धक् धक् दिल मेरा दिल मेरा दिल मेरा करने लगा
रुक रुक के दिल मेरा दिल मेरा तुझपे मरने लगा
हे जबसे देखा मैंने तुझको दिल में कुछ कुछ होने लगा
धक् धक् धक् दिल मेरा दिल मेरा दिल मेरा करने लगा
रुक रुक के दिल मेरा दिल मेरा तुझपे मरने लगा

क्या होती है ये बेताबी दिलदार होता है क्या
तुमसे मिलके जाना मैंने ये प्यार होता है क्या
क्या होती है ये बेताबी दिलदार होता है क्या
तुमसे मिलके जाना मैंने ये प्यार होता है क्या
बिखरे ऐसे तेरे गेसू मैं आह भरने लगा

धक् धक् धक् दिल मेरा दिल मेरा दिल मेरा करने लगा
रुक रुक के दिल मेरा दिल मेरा तुझपे मरने लगा
सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू
सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू

चोरी चोरी चुपके चुपके तूने ये क्या कर दिया
ठंडी ठंडी इन साँसों में शोला क्यूँ भर दिया
चोरी चोरी चुपके चुपके तूने ये क्या कर दिया
ठंडी ठंडी इन साँसों में शोला क्यूँ भर दिया
हे रोको रोको ये तो पागल हद से गुजरने लगा

धक् धक् धक् दिल मेरा दिल मेरा दिल मेरा करने लगा
रुक रुक के दिल मेरा दिल मेरा तुझपे मरने लगा
हे जबसे देखा मैंने तुझको दिल में कुछ कुछ होने लगा

सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू
सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू
सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू
सुन ज़रा सुन ज़रा सुन ज़रा तू सुन ज़रा सुन ज़रा तू
.............................................................
Sun zara sun zara-Hera Pheri 2000

Read more...

May 5, 2015

खुशियों की बारात है-हेरा फेरी २०००

ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड के देता है-पुरानी कहावत है.
इसका सुन्दर प्रयोग हम फंटूश के गाने में सुन चुके हैं पहले. 
अब सुनते हैं इसका आधुनिक वर्ज़न जो फिल्म हेरा फेरी में
है. हेरा फेरी एक हास्य मनोरंजक फिल्म है. परेश रावल ने जो
अभिनय किया है इस फिल्म में वो उनके पहले के रोल से बहुत
अलग है और समय के साथ साथ वे इतने मंजे हुए कलाकार
नज़र आते हैं कि उनके समकालीन अभिनेता भी आश्चर्यचकित
हो जाते हैं देख कर. वे अभिनय की बुलंदियोंओं को छू चुके हैं
और फिल्म के हीरो और हीरोईनों पर हमेशा भारी पढते दिखाई
देते हैं. एक एसेट हैं वे फिल्म उद्योग के लिए. विविधतापूर्ण रोल
उनके खाते हैं इतने हो गए हैं कि अब तक शायद ही किसी
अभिनेता को ये मौका मिला हो.





गीत के बोल:


खुशियों की बारात है पैसों की बरसात है
खुशियों की बारात है पैसों की बरसात है
सच्चे हो गए सारे सपने खुले नसीबा यार के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
खुशियों की बारात है पैसों की बरसात है
सच्चे हो गए सारे सपने खुले नसीबा यार के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना

सब कहते हैं हेलो हेलो साथ हमारे चलो चलो
सबको मुझसे काम है दुनिया भर में नाम है
बंगला भी है, गाडी भी है महकी महकी वादी भी है
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना

मीठा है जल जोग का खाना छप्पन भोग का
साकी मीना जाम है पस्त है बादाम है
सेज सजी है फूलों वाली आने वाली है नखरे वाली
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना

पेरिस वाला सूट है ये लन्दन का बूट है
हाँ अपना भी स्टाइल है अरे हाथों में मोबाइल है
मुझको पकडे अरे मुझको चूमे आगे पीछे परियां घूमें
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना

खुशियों की बारात है पैसों की बरसात है
सच्चे हो गए सारे सपने खुले नसीबा यार के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड के
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना
किटी किटी कितना किटी किटी कितना
धिक् ताना धिक् ताना तिकना तिकना
…………………………………………..
Khushiyon ki baraat hai-Hera Pheri 2000

Read more...

May 3, 2015

मैं लड़की पों पों पों-हेरा फेरी २०००

गीत की शुरुआत होती है असरानी द्वारा तब्बू को कुछ
समझाए जाने से. यकायक दृश्य बदल जाता है और पों
पों पों होना शुरू हो जाती है. गीत शुरू हो चुका है और
सुनील शेट्टी साथ में नाचना और गाना शुरू कर देते हैं.
गीत है फिल्म हेरा फेरी से जो सन २००० की फिल्म है.

गीत किसी ट्रक ड्राइवर से प्रेरित दिखता है. होर्न की ध्वनि
से बहुत प्रेम करने वाला ट्रक ड्राइवर जिसने कभी ऐसा कोई
गीत गाया हो जिसमें पों पों पों के अलावा कुछ न हो.

गीत मनोरंजक है और इसमें ज्यादा दिमाग लगाने की कोई
आवश्यकता नहीं है. कविता कृष्णमूर्ति के साथ अभिजीत के
स्वर हैं गीत में. नायाब बोल हैं समीर के और अनूठा संगीत
है अन्नू मलिक का. ये सन २००० का गीत है और अगर
आज गाने बनाने वाले इस मुगालते में हैं कि पों पों पीं पीं
की ध्वनि इस्तेमाल में वे ही पायोनियर हैं तो भ्रम दूर कर लें
इसे सुन कर.




गीत के बोल:


मैं लड़की पों पों पों तू लड़का पों पों पों
हम दोनों मिले पों पों पों अब आगे होगा क्या 
मैं लड़की पों पों पों तू लड़का पों पों पों
हम दोनों मिले पों पों पों अब आगे होगा क्या 
कुछ नहीं होगा कुछ नहीं होगा 
हम दोनों में बस ये होगा 
पों पों पा पों पों पा पों पों पा
पों पों पा पों पों पा पों पों पा पों पों 

मैं लड़का पों पों पों तू लड़की पों पों पों
हम दोनों मिले पों पों पों अब आगे होगा क्या 
मैं लड़का पों पों पों तू लड़की पों पों पों
हम दोनों मिले पों पों पों अब आगे होगा क्या 
कुछ नहीं होगा कुछ नहीं होगा 
हम दोनों में बस ये होगा 
पों पों पा पों पों पा पों पों पा
पों पों पा पों पों पा पों पों पा पों पों 

पागलपन छोड़ दे ये कसमें तोड़ दे 
अब रिश्ता जोड़ दे यूँ न बातें बना 
कुछ ऐसा सोच ना जानेमन टोक ना 
राहों में रोक ना ऐसे मुझे ना फंसा 
मैं दीवानी तेरी दिलजानी नज़र से नज़र मिला 
जा अनजानी ना कर नादानी ना ऐसे करीब आ 
मैं दीवानी तेरी दिलजानी नज़र से नज़र मिला 
जा अनजानी ना कर नादानी ना ऐसे करीब आ 
दिल दे दे पों पों पों दिल ले ले पों पों पों 
क्यूँ भागे पों पों पों कोई कारण बतला
दिल नहीं लेना पों पों पों दिल नहीं देना पों पों पों 
बा यूँ ही करते रहना पों पों पों 

मस्तानी शाम है मस्ती का जाम है 
कुछ तुझसे काम है आ ना ज़रा पास आ 
यूँ झूठी बात में आऊँ न घात में
मैं तेरे हाथ में समझूं इरादा तेरा
कुछ कर जाऊं मैं मर जाऊं समंदर में कूद के
ओ जानेमन ना देर लगाना मज़ा तो ले डूब के
कुछ कर जाऊं मैं मर जाऊं समंदर में कूद के
ओ जानेमन ना देर लगाना मज़ा तो ले डूब के
मैं आऊँ पों पों पों मैं जाऊं पों पों पों 
मान भी जा पों पों पों अब ऐसे न तड़पा 
अच्छा बाबा मान गया मैं रूठ के 
अब तो ऐसे न जा पों पों पों पों पों पों
 
मैं लड़का पों पों पों तू लड़की पों पों पों
हम दोनों मिले पों पों पों अब आगे होगा क्या 
मैं लड़की पों पों पों तू लड़का पों पों पों
हम दोनों मिले पों पों पों अब आगे होगा क्या 
कुछ नहीं होगा कुछ नहीं होगा 
हम दोनों में बस ये होगा 
पों पों पा पों पों पा पों पों पा
पों पों पा पों पों पा पों पों पा पों पों 
.....................................................
Main Ladki Po Po Po-Hera Pheri 2000

Read more...

Jun 1, 2014

जब भी कोई हसीना देखूं-हेरा फेरी २०००

अक्षय कुमार का एक नृत्य वाला गीत. फिल्म का नाम
है हेरा फेरी. ये सन २००० की फिल्म है. छोटे नाम होते
हैं तो पोस्ट के टैग बनाने में आसानी होती है. गीत के
बोल ज़रूर थोडा मुश्किल होते हैं जब ज़रूरत से ज्यादा
छनन छन और छम छमा छम होती है उसमें. गीत के
बोल हैं –दिल के तार बजे बार बार. इसको सुनते सुनते
आखिरी में छन छन और छम छम के अलावा कुछ और
सुनाई देना बंद हो जाता है. एक ऐसा गीत है जिसमें
आपको देखने के लिए इतना कुछ है, बोलों पर ध्यान
देने की आवश्यकता नहीं महसूस होगी.



गीत के बोल:


जब भी कोई हसीना देखूं
मेरे दिल के तार बजें बार बार
मेरे दिल के तार बजें बार बार
छनन छन छनन,  छनन छन छनन
छनन छन छनन छम छमा छम
छनन छन छनन, छनन छन छनन
छनन छनछनन छम छमा छम
जब भी कोई हसीना देखूं मेरे दिल के तार बजें बार बार
मेरे दिल के तार बजें बार बार
छनन छन छनन , छनन छन छनन
छनन छन छनन छम छमा छम
छनन छन छनन , छनन छन छनन
छनन छन छनन छम छमा छम

छनन छन छनन , छनन छन छनन
छनन छनछननछम छमा छम
मरती हैं मुझपे कुडियां ये सारी
कुछ तो है बात मुझ में कसम से
क्या कहना मेरा मैं और कहूँ क्या
जो पूछना है पूछो सनम से
जब भी कोई हसीना देखूं
मेरे दिल के तार बजें बार बार
मेरे दिल के तार बजें बार बार
छनन छन छनन  छनन छन छनन
छनन छन छनन  छनन छन छनन
छनन छन छनन  छनन छन छनन
छनन छन छनन  छनन छन छनन
छनन छन छनन  छनन छन छनन
छनन छन छनन छन छम छमा छम
क्यूँ मेरे पीछे आतीं है ये सब
मैं भागता हूँ इन सब से बच के
दिल इनका लेता हूँ दिल इनको देता हूँ
धीरे से चोरी से और थोडा हंस के
जब भी कोई हसीना देखूं
मेरे दिल के तार बजें बार बार
मेरे दिल के तार बजें बार बार
छनन छन छनन छनन छन छनन
छनन छन छनन छनन छन छनन
छनन छन छनन छनन छन छनन

……………………………………………………………
Jab bhi koyi hasina dekhoon-Hera Pheri 2000

Read more...

Jun 16, 2011

कौन अंजाम-ए-उल्फत नहीं जानता-हेरा फेरी १९७६

ये दिमाग भी कमबख्त बहुत कबाड़ा किस्म की चीज़ है, मटर पनीर
खाते खाते जूता पालिश की ख़ाली होती डब्बी याद आ जाती है तो
नहाते नहाते पेट्रोल पम्प दिखाई देने लगता है ।

आज एक पुराने मित्र की याद हो आई। जो मित्र दिल के करीब थे
समय ने उनको इतना दूर कर दिया कि अब उनकी यादों के सिवा
कुछ बचा नहीं है दोस्ती के नाम पे। कुछ दूसरी दुनिया पहुँच
गये तो कुछ मोह माया में उलझ कर रह गये। आपको फिल्म हेरा फेरी
का एक गीत सुनवाया था-बरसों पुराना ये याराना। फिल्म हेरा फेरी से
एक गीत आपको और सुनवाते हैं। ये सायरा बानो और अमिताभ बच्चन
पर फिल्माया गया है।




गीत के बोल:

कौन अंजाम-ए-उल्फत नहीं जानता
कौन अंजाम-ए-उल्फत नहीं जानता
मगर क्या करूं ये दिल दीवाना
नहीं मानता नहीं मानता
नहीं मानता दिल नहीं मानता

कौन अंजाम-ए-उल्फत नहीं जानता

मौत से जो डरे, प्यार वो क्या करे
प्यार में तो यही मौत है ज़िन्दगी
जान क्या चीज़ है प्यार के सामने
साथ छूते ना छूते ये दिल की लगी
ये ना होता तो फिर प्यार की राह में
ख़ाक दर दर की कोई दीवाना
नहीं छानता नहीं छानता
नहीं मानता दिल नहीं मानता

कौन अंजाम-ए-उल्फत नहीं जानता

लैला शीरी हो या हीर या सोहनी
मर के भी उनकी सूरत सितारों में है
जिस के दिल का लहू घुल गया प्यार में
आज तक उनकी ख़ुशबू बहारों में है
कुछ तो है वरना दिल मेरा तेरे लिए
जान देने की जिद जाने-जाना
नहीं ठानता, नहीं ठानता
नहीं मानता दिल नहीं मानता

कौन अंजाम-ए-उल्फत नहीं जानता
कौन अंजाम-ए-उल्फत नहीं जानता
मगर क्या करूं ये दिल दीवाना
नहीं मानता नहीं मानता
नहीं मानता दिल नहीं मानता
............................
Kaun anjaam-e-ulfat nahin jaanta-Hera Pheri 1976

Read more...

Oct 21, 2009

बरसों पुराना ये याराना-हेरा फेरी १९७६

पसंद अपनी अपनी ख्याल अपना अपना। हेरा फेरी नाम की एक
सुपर हिट फ़िल्म थी सन १९७६ की। इस फ़िल्म के दूसरे गीत ज्यादा
चले, बजाये इसके जो यहाँ प्रस्तुत है। कुछ भी हो, मुझे सबसे ज्यादा ये
गाना पसंद है और मेरे ख्याल से इसको किशोर कुमार के गाये चुनिन्दा
दर्दीले गीतों में शामिल किया जा सकता है। संगीतकार कल्याणजी
आनंदजी ने किशोर कुमार की प्रतिभा के साथ भरपूर न्याय करते हुए
उनको सभी तरह के गीत गाने को दिए जिसमे से अधिकतर पॉपुलर
हुए।




गाने के बोल:

दुश्मन ना करे दोस्त ने वो
काम कर दिया

के दोस्ती के नाम को
बदनाम कर दिया

बरसों पुराना यह याराना इक पल में क्यों टूटा

इक पल में क्यों टूटा

यार मेरे ,
यार मेरे तू ऐसे रूठा जैसे मेरा रभ रूठा

जैसे मेरा रब रूठा


तेरा जहाँ भी गिरा पसीना मैंने खून बहाया
तेरा लहू बना क्यों पानी यह कैसा दिन आया

वो तेरी दोस्ती
वो तेरी दोस्ती थी मेरी ज़िन्दगी

बन के पुजारी प्यार का तूने, यार का मन्दिर लूटा

जैसे मेरा रब रूठा
जैसे मेरा रब रूठा

बरसों पुराना ........

लहरों पर जो मिटें लकीरें टूटी क़समें सारी
रेत की इस दीवार सी मेरे यार की झूठी यारी

यह सितम क्या हुआ
यह सितम क्या हुआ, क्या लगी बद्दुआ

जिस्म से जैसे जान जुदा हो साथ तेरा यूँ छूटा

जैसे मेरा रब रूठा
जैसे मेरा रब रूठा
बरसों पुराना यह याराना इक पल में क्यों टूटा

इक पल में क्यों टूटा

यार मेरे ,
यार मेरे तू ऐसे रूठा जैसे मेरा रब रूठा

जैसे मेरा रब रूठा
.......................................................................
Barson purana ye yarana-Hera Pheri 1976

 Artists-Vinod Khanna, Amitabh Bachchan, Saira Bano

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP