Showing posts with label Sonik Omi. Show all posts
Showing posts with label Sonik Omi. Show all posts

Jul 4, 2020

बन के पवन उड़ जाऊंगी मैं-रंगा खुश १९७५

आज ४ जुलाई जोगिन्दर शैली का जम्दीन है. अपने ज़माने
के चर्चित अभिनेता और निर्देशक जोगिन्दर ने कुछ बेहद
सफल फ़िल्में बनायीं हैं. इनमें से कुछ ने डायमंड जुबली
भी मना ली.

इन फिल्मों में से एक है रंगा खुश जिसका खुशनुमा गीत हम
आपको आज सुनवा रहे हैं.



गीत के बोल:

कल मिलते हैं.
.....................................................................
Ban ke pawan ud jaaongi main-Ranga Khush 1975

Artists: Joginder, Nazneen, Aruna Irani

Read more...

Apr 23, 2020

ये उम्र ये मिज़ाज-ज़ुल्म का बदला १९८५

संगीतकार सोनिक ओमी के संगीत में सारे एलेमेंट्स मिल
जाते हैं. भक्ति गीत उन्होंने काफी सारे बनाये हैं साथ ही
फ़िल्मी कव्वालियां भी खूब बनाई. संगीत समीक्षकों के
पास समय नहीं रहा कि उनके संगीत पर ज्यादा कुछ
लिखें.

८० के दशक में लोकप्रियता के मामले में सोनिक ओमी
थोडा पिछड़ गये. एक वजह ये भी है फ़िल्मी/अफिल्मी
दोनों प्रकार की जनता का ध्यान उधर नहीं जा पाने की.

प्रस्तुत कव्वाली में महेंद्र कपूर के साथ हैं ख्यात कव्वाली
गायिका परवीन सबा. कुलवंत जानी की रचना है और
संगीतकार का नाम आप ऊपर पढ़ चुके हैं.

फिल्म में राकेश रोशन, अनिता राज, डैनी, शक्ति कपूर,
जगदीप और जगदीश राज जैसे कलाकार हैं.

गीत कुछ रेयर किस्म का है क्यूंकि इसमें शक्ति कपूर
को ढंग से गाने का मौका मिला है परदे पर. उनके
हिस्से ज्यादा कॉमेडी वाले गाने ही आये हैं वो भी कुछ
एक पंक्तियाँ. इसी साल की एक फिल्म मेरा जवाब
में एक युगल गीत उन्होंने गाया है. फिल्म के नायक
जैकी श्रॉफ़ हैं.



गीत के बोल:

ये उम्र ये मिज़ाज खुदा खैर करे
ये उम्र ये मिज़ाज खुदा खैर करे
ये उम्र ये मिज़ाज खुदा खैर करे
किसका है क़त्ल आज खुदा खैर करे
किसका है क़त्ल आज खुदा खैर करे
ये उम्र ये मिज़ाज खुदा खैर करे

तूने इस दिल पे ऐसा वार किया
तेरी चाहत ने बेक़रार किया
ढूंढते ढूंढते ठिकाने पर
आ गये हम सही निशाने पर
वक़्त का आज तू सिकंदर है
एक तूफ़ान मेरे अंदर हैं
मौज को मौज से टकराना है
आग को आग से बुझाना है

हां आ आ आ आ आ आ आ
तेरे लिए हमने मेरे बांके सितमगर
छोड़ी है शर्म लाज खुदा खैर करे
छोड़ी हैं शर्म लाज खुदा खैर करे
छोड़ी है शर्म लाज खुदा खैर करे

किसका है क़त्ल आज खुदा खैर करे
किसका है क़त्ल आज खुदा खैर करे
खैर करे खैर करे खैर करे खैर करे
ये उम्र ये मिज़ाज खुदा खैर करें

आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
अभी तक हसीनों जवां हैं वो गलियाँ
जहाँ हमने अपनी जवानी लुटा दी
मोहब्बत में लुट जाते हैं दीं-ए-इमां
बड़ा तीर मारा जवानी लुटा दी
ये नज़र ये मिज़ाज खुदा खैर करे
ये नज़र ये मिज़ाज खुदा खैर करे
हम पे ही चोट आज खुदा खैर करे

हम पे ही चोट आजखुदा खैर करे

ये नहीं चोट ये हकीकत हैं
हमको सच बोलने की आदत हैं
नाम बदला है देश बदला है
तेरी खातिर ये भेष बदला है
आ गये आज तेरी महफ़िल  में
ले के जज़्बात ये अपने दिल में
सर तेरा आज तो झुकाना हैं
ये तमाशा तुझे दिखाना हैं

कौन किसको झुकाये देखेंगे
तेरी जुल्फों के साये देखेंगे
ये बदन कांच का बिल्लौरी हैं
एक रेशम की कच्ची डोरी हैं
इसको एक बार जब भी पकड़ेंगे
अपनी बाहों में कस के जकडेंगे
ये चलन तेरा छूट जायेगा
हर भरम तेरा तूट जाएगा
हो हो हो हो हो हो
हमको झुकाने वाले तुझे ये खबर भी है
काँटों का है ये ताज खुदा खैर करे
काँटों का है ये ताज खुदा खैर करे
काँटों का है ये ताज खुदा खैर करे

किसका हैं क़त्ल आज खुदा खैर करे
किसका हैं क़त्ल आज खुदा खैर करे
ये उम्र ये मिज़ाज खुदा खैर करे

कैसे मैदान में तू आयेगी
बोल किस तरह आजमायेगी
फ़ैज़ इजहार में क्या रखा हैं
छोड़ तकरार में क्या रखा हैं
फिर बता आगे क्या इरादा हैं
पूरा होगा ये अपना वादा हैं

प्यार की दिल में प्यास रखता है
यूं उससे मिलने की आस रखता है
तूने इस दिल की बात कह दी हैं
अपने होठों के साथ कह दी है
रात को आँख खुली फिजाओं में
चाँद की ठंडी ठंडी छाँव में
उन फिजाओ में बोल क्या होगा
उन हवाओं में बोल क्या होगा
अपनी बाहों का सहारा दूंगी
तुझको जन्नत का नज़ारा दूंगी

आ आ आ आ आ आ आ
हम हैं वो मसीहा तेरे हर एक रोग का
कर देंगे अब इलाज खुदा खैर करे
कर देंगे अब इलाज खुदा खैर करे
कर देंगे अब इलाज खुदा खैर करे
………………………………………………..
Ye umar ye mizaaj-Zulm ka badla 1985

Artists: Anita Raj, Shakti Kapoor

Read more...

Jan 1, 2019

कुछ चाहे ए आ-यौवन १९७३

केमिस्ट्री के लैब में तरह तरह के एक्सपेरिमेंट हुआ
करते हैं. इनमें से किसी में गैस निकलती है तो किसी
में द्रव्य उत्पन्न होता है. किसी रिएक्शन में ऑक्सीजन
निकलती है तो किसी में एच-टू-एस गैस.

बॉलीवुड अपने आप में एक प्रयोगशाला ही तो है. संगीत
के क्षेत्र में गाने कैसे बनायें से लगा कर गाना कैसे ना
बनायें पर हजारों प्रयोग हो चुके हैं.

आशा भोंसले की आवाज़ से संगीतकार इतने विस्मृत,
चमत्कृत हुए कि उन्होंने तरह तरह के गीत उनसे गवा
लिए. नैयर ने जो प्रयोग छोड़ दिए थे वो सोनिक ओमी
और आर डी बर्मन ने पूरे कर दिए. ज्यादा डिटेल में
जायेंगे तो १० पन्ने का निबंध जो जायेगा इसलिए जो
जितना है उसे समझ लें.

एक गीत सुनते हैं १९७३ की फिल्म यौवन से जिसे नए
साल के जश्न पर गाया जा रहा है. गीत में हालांकि नए
साल का जिक्र नहीं है अतः हम लकीरों के फ़कीरों का
अनुसरण करते हुए इसे सामान्य तौर पर ही सुनवा रहे
हैं.



गीत के बोल:

कुछ चाहे ए आ कुछ ढूंढें ए आ
कुछ मांगे मेरा यौवन
बलखाये तरसाए तड़पाए मुझे तन मन ये
ये ये ये क्या हुआ
हो कुछ चाहे ए आ कुछ ढूंढें ए आ

जाने मुझे ये कैसी आग लगी
मुझसे तो ये बुझ ना पाये हा हा हो हो हे हे
जाने मुझे जाने मुझे ये कैसी आग लगी
मुझसे तो ये बुझ ना पाये
तडपता है अब तो यौवन रातें हैं मेरी दुश्मन
मुझे तन मन ये ये ये ये क्या हुआ
हो कुछ चाहे ए आ कुछ ढूंढें ए आ

मैं हूँ कहाँ ये मुझे होश नहीं है
जो भी हो जाए हा हा हो हो हे हे
मैं हूँ कहाँ मैं हूँ कहाँ ये मुझे होश नहीं है
होता है जो भी हो जाये
मेरी आँखों में है तेरा दीवानापन
साँसों में है उलझन ये ये ये ये क्या हुआ

हो कुछ चाहे ए आ कुछ ढूंढें ए आ
कुछ मांगे मेरा यौवन
बलखाये तरसाए तड़पाए मुझे तन मन ये
ये ये ये क्या हुआ
हो कुछ चाहे ए आ कुछ ढूंढें ए आ
.......................................................
Kuchh chaahen-Yauwan 1973

Artist: Yogita Bali

Read more...

Oct 9, 2018

प्यार मेरा जो तूने लूटा-महुआ १९६९

जब जब मानव पर संकट आता है, कोई राह नहीं
सूझती तब तब वो भगवान को याद करता है. फिल्म
के कथानक में भी नायिका के सम्मुख ऐसी कठिन
घडी आई कि उसे भगवन की शरण में जाना पड़ा.

इस गीत के अंत में भी दर्द भरी शहनाई की चीत्कार
है. चीत्कार पुकार से आगे की बात है. एक लंबा संगीत
का ऐसा ही टुकड़ा फिल्म के शीर्षक गीत के अंत में भी
है.



गीत के बोल:

भगवान भगवान भगवान भगवान
प्यार मेरा जो तूने लूटा समझूंगी भगवान है झूठा
सबको नाच नचाने वाले सोच ले
आज तेरा इम्तहान है सोच ले
आज तेरा इम्तहान है
भगवान

एक थी बहुला नारी
तूने उसका लछिंदर दे ही दिया
सच्चा सावित्री का प्यार था
उसने यम से पिया को तो ले ही लिया
प्यार सच्चा मेरा दे रहा है सदा
इसे छीनेगा कैसे तू सोच ले
ये तो मेरा सत्यवान है सोच ले
आज तेरा इम्तहान है

प्यार मेरा जो तूने लूटा समझूंगी भगवान है झूठा
सबको नाच नचाने वाले सोच ले
आज तेरा इम्तहान है सोच ले
आज तेरा इम्तहान है
भगवान

अनुसूईया थी प्रेम प्यासी
रोगी प्रीतम को उसने बचा ही लिया
सीता थी रघुवर की प्यारी
उसने रावण से आँचल छुडा ही लिया
देख ले भर गया अब घड़ा पाप का
पापी रावण की शक्ति को नोच ले
तू तो सर्वशक्तिमान है
पापी रावण की शक्ति को नोच ले
तू तो सर्वशक्तिमान है
भगवान भगवान भगवान
………………………………………..
Pyar mera jo tone loota-Mahua 1969

Artist: Anjana Mumtaz. Shiv Kumar, Premnath, Lions, Tiger

Read more...

Oct 1, 2018

मोहे बिकता सजन मिल जाये-महुआ १९६९

ख्याल अच्छा है कि बिकता सजन मिल जाये. ऐसा
शब्द या विचार आपको शायद किसी और गीत में मिले
या ना मिले दावे से नहीं कहा जा सकता. हमारी सीमित
जानकारी के अनुसार तो ऐसे बोल हमने और किसी गाने
में नहीं सुने.

सुनते हैं आशा भोंसले और उषा टिमोथी का गाया हुआ
ये बेहतरीन गीत फिल्म महुआ से. सोनिक ओमी के
संगीत से सजी इस फिल्म में कुछ शानदार गीत हैं जिनमे
‘मेरी महुआ’ भी शामिल है.

सावन भादो फिल्म के गानों के प्रेमियों को एक बार इस
फिल्म के गाने ज़रूर सुनना चाहिए. गाने के बीच में एक
संवाद है-जी चाहता है एक सौ पचास टुकड़े काट डालूँ.




गीत के बोल:

मोहे बिकता सजन मिल जाये
हाय रे मोहे बिकता सजन मिल जाये
तो ले लूं इसे जान बेच के हाय
मैं ले लूं इसे जान बेच के
ऐसे सौदे में पहले दिल जाये
हो ऐसे सौदे में पहले दिल जाये
मिले न पिया जान बेच के हो
मिले न पिया जान बेच के

प्रीत नगरी की ऐसी ही रीत है
प्रीत नगरी की ऐसी ही रीत है
जो भी हारा यहाँ उसकी ही जीत है
हो ओ जो भी हारा यहाँ उसकी ही जीत है
जाऊं तुझपे मैं वारी रब्बा हाय हाय
ऐसा तीर लगा कारी रब्बा हाय हाय
जाऊं तुझपे मैं वारी ऐसा तीर लगा कारी
तुझे देखूं तो दिल हिल जाये
मैं ले लूं इसे जान बेच के
मिले न पिया जान बेच के

मोहे बिकता सजन मिल जाये
हाय रे मोहे बिकता सजन मिल जाये
तो ले लूं इसे जान बेच के हाय
मैं ले लूं इसे जान बेच के

मीठी मीठी मुरलिया बजाये जा
मीठी मीठी मुरलिया बजाये जा
मेरी पायल को नगमे सिखाये जा
हो ओ मेरी पायल को नगमे सिखाये जा
यही मेरा है इरादा रब्बा हाय हाय
बनूँ श्याम की मैं राधा रब्बा हाय हाय
यही मेरा है इरादा बनूँ श्याम की मैं राधा
सैयां नैनों में घुल-मिल जाये
मैं ले लूं इसे जान बेच के
मिले न पिया जान बेच के

मोहे बिकता सजन मिल जाये
हाय रे मोहे बिकता सजन मिल जाये
तो ले लूं इसे जान बेच के हाय
मैं ले लूं इसे जान बेच के
ऐसे सौदे में पहले दिल जाये
हो ओ ऐसे सौदे में पहले दिल जाये
मिले न पिया जान बेच के हो
मिले न पिया जान बेच के
……………………………………………………..
Mohe bikta sajan mil jaaye-Mahua 1969

Artists: Anjana Mumtaz, Farah, Shiv Kumar

Read more...

Jul 7, 2018

सुन बलिये नी बलिये-ज़ुल्म का बदला १९८५

पंजाबी स्वाद वाला गीत पेश है सन १९८५ की फिल्म
ज़ुल्म का बदला से. इसे लिखा है कुलवंत जानी ने और
इसकी धुन तैयार की है सोनिक ओमी ने. इसे संगीतकार
जोड़ी में से एक ओमी ने चंद्राणी मुखर्जी संग गाया है

इसे किस पर फिल्माया गया है उस पर आप चाहें तो
रिसर्च कर सकते हैं, सारे साधन मौजूद है नेट पर.



गीत के बोल:

सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये
सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये

ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
बाबुल का घर छोड़ के अब जाना होगा
अपने पिया का अँगना सजाना होगा
ये जन्मों का बंधन निभाना होगा

सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये
सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये

तू सास ससुर को माँ बाप समझना
बिन कहे पति की हर बात समझना
और अगले बरस में तेरी गोद भरेगी
हर दिल पर जा के तू राज करेगी
हो साजन का दिल हरदम बहलना होगा
फूलो से वो गुलशन सजाना होगा
ये जन्मों का बंधन निभाना होगा

सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये
सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये

तुझे पा के अकेली अब पकड़ेंगे सैयां
और बाहों में कस के फिर जकड़ेंगे सैयां
तेरी मांग भरी है अब सेज सजेगी
तू आज कली है कल फूल बनेगी
हो पहले पहले थोडा शर्माना होगा
फिर सैयां के दिल में बस जाना होगा
ये जन्मों का बंधन निभाना होगा

सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये
सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये

मा बाप छूटेंगे दिलदार मिलेगा
ससुराल में तुझको हर प्यार मिलेगा
उस द्वार से भी दुःख अब दूर रहेंगे
जिस द्वार से बहना तेरा द्वार मिलेगा
ओ घर को अपने मंदिर बनाना होगा
मन मंदिर में पी को बिठाना होगा
ये जन्मों का बंधन निभाना होगा

सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये
सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये

ओ बाबुल का घर छोड़ के अब जाना होगा
ये जन्मों का बंधन निभाना होगा

सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नी सजना के चलिये

सुन बलिये नी बलिये नी बलिये
चल चलिये नइ सजना के चलिये
................................................................
Sun baliye ni baliye-Zulm ka badla 1985

Artists:

Read more...

Apr 7, 2018

एक दो फेरे बालम संग तेरे-तीन चोर १९७३

आज आपको एक अनूठा गीत सुनवाते हैं. अब ये अनूठा क्यूँ
है ये तो आपको बतलाना ही पड़ेगा. इस गीत का दो गीतकारों
से सम्बन्ध जो है.

गीत में तीन चेहरे आपको दिखलाई देंगे. नायिका के अलावा जो
दो चेहरे हैं उनमें सबसे पहला चेहरा गुलशन बावरा का है. दूसरा
है नायक विनोद मेहरा का.

गीत लिखा है राजेंद्र कृष्ण ने और इसकी धुन तैयार की है
सोनिक ओमी ने जिसे लता मंगेशकर गा रही हैं. तो जनाब हो
गया ना दो गीतकारों का कनेक्शन.




गीत के बोल:

एक दो फेरे बालम संग तेरे कहे तो मैं ले लूं अभी
हाय रे सात पूरे ना होंगे कभी हाय हाय हाय
एक दो फेरे बालम संग तेरे कहे तो मैं ले लूं अभी
हाय रे सात पूरे ना होंगे कभी हाय हाय हाय
एक दो फेरे

सॉरी सॉरी वैरी सॉरी दीवाने से पड़ गया पाला
दीवाना तो दीवाना है अभी इसे निपटा के आई
पेड़ के नीचे फुर्सत से फिर बातें होंगी अभी मैं आई
किसी से ना कहना जो मैं तुझसे कहूँ
लिखा है मेरे हाथ में कुंवारी रहूँ
हाय किसी से ना कहना जो मैं तुझसे कहूँ
लिखा है मेरे हाथ में कुंवारी रहूँ
रेखा सुहाग की है टूटी हुई
किस्मत जनम से है फूटी हुई रे रे रे
एक दो फेरे बालम संग तेरे कहे तो मैं ले लूं अभी
हाय रे सात पूरे ना होंगे कभी हाय हाय हाय
एक दो फेरे

हाय बेचारा प्यार का मारा चक्कर कब से काट रहा है
सूख रहे हैं फिर भी पगला होंठ जुबान से चाट रहा है
अरे रे रे रे फिर आया तुम छुप जाओ छुप जाओ ना
वैसे तेरे प्यार में ये दिल तो जले
के विधि के विधान पे तो बस ना चले
हाय वैसे तेरे प्यार में ये दिल तो जले
के विधि के विधान पे तो बस ना चले
राहू तो कब से है पीछे पड़ा
केतु भी आज मेरे आगे खड़ा

एक दो फेरे बालम संग तेरे कहे तो मैं ले लूं अभी
हाय रे सात पूरे ना होंगे कभी हाय हाय हाय
एक दो फेरे
…………………………………………………………….
Ek do phere-Teen chor 1973

Artists: Zahida, Gulshan Bawra, Vinod Mehra

Read more...

Jul 29, 2017

ये दिल है मुहब्बत का-दिल ने फिर याद किया १९६६

मदन मोहन के संगीत वाला गीत सुनने के बाद सुनते है
सोनिक ओमी के संगीत वाला एक गीत. सोनिक ओमी ने
काफी समय मदन मोहन के सहायक के रूप में काम किया
था.

जी एल रावल के लिखे गीत को गाया है मुकेश ने. फिल्म
के नायक धर्मेन्द्र इसे परदे पर गा रहे हैं.



गीत के बोल:

ये दिल है मुहब्बत का प्यासा
इस दिल का तड़पना क्या कहिये
ये दिल है मुहब्बत का प्यासा
इस दिल का तड़पना क्या कहिये
मायूस हैं हम मग़रूर हो तुम
और तुमपे ही मिटना क्या कहिये
ये दिल है मुहब्बत का प्यासा
इस दिल का तड़पना क्या कहिये
ये दिल है

ये शौक हमें के उठा ले उन्हें
वो शर्मो हया के मारे हैं
ये शौक
ये शौक हमें के उठा ले उन्हें
वो शर्मो हया के मारे हैं
वो शर्मो हया के मारे हैं
ये हद से गुज़र जाना अपना
और उनका सिमटना क्या कहिये
ये दिल है मुहब्बत का प्यासा
इस दिल का तड़पना क्या कहिये
ये दिल है

किस सोच में हो कुछ होश नहीं
ये घबराहट भी कैसी है
किस सोच में हो कुछ होश नहीं
ये घबराहट भी कैसी है
ये घबराहट भी कैसी है
बल खा के हमीं से हट जाना
फिर हमसे लिपटना क्या कहिये

ये दिल है मुहब्बत का प्यासा
इस दिल का तड़पना क्या कहिये
ये दिल है

आ जाओ हमारी बाहों में
हाय ये है कैसी मजबूरी
आ जाओ
आ जाओ हमारी बाहों में
हाय ये है कैसी मजबूरी
हाय ये है कैसी मजबूरी
हम आपके हैं कोई गैर नहीं
अपनों से उलझना क्या कहिये

ये दिल है मुहब्बत का प्यासा
इस दिल का तड़पना क्या कहिये
मायूस हैं हम मग़रूर हो तुम
और तुमपे ही मिटना क्या कहिये
ये दिल है
…………………………………………………….
Ye dil hai mohabbat ka-Dil ne phir yaad kiya 1966

Artists: Dharmendra, Nutan

Read more...

May 26, 2017

ये रेशमी अँधेरा लुट जाने-यौवन १९७३

फ़िल्मी गीतकारों में सबसे प्रसिद्ध वर्मा जो हैं वो हैं वर्मा मलिक.
एक और वर्मा जी हैं जिन्होंने गीत लिखे हैं-ओमकार वर्मा. आज
उनका लिखा एक गीत सुनिए फिल्म यौवन से. इसे आशा भोंसले
ने गाया है और सोनिक ओमी ने गीत की धुन बनाई है.

गीत मधुर है और इसमें एक्स्ट्रा अ आ इ ई ऊ ऊ वाले बोल हैं.
सोनिक ओमी को जनता गरीबों का आर डी बर्मन यूँ ही नहीं कहा
करती थी.



गीत के बोल:

ये रेशमी अँधेरा लुट जाने का आलम
हो ओ ओ ओ
ये रेशमी अँधेरा लुट जाने का आलम
तो चलना सँभल के कुछ बहका है मौसम
ये रेशमी अँधेरा लुट जाने का आलम
तो चलना सँभल के कुछ बहका है मौसम
हो ओ ओ ओ ये रेशमी अँधेरा

हम दीवाने ग़म को न जाने
ख़ुशियों के रहते हैं लब पे अफ़साने
ओ हो हो आ हा आ हा आ हा
हम दीवाने ग़म को न जाने
ख़ुशियों के रहते हैं लब पे अफ़साने
ऐसी रातें प्यारी बातें
होती हैं बड़ी मुश्किल से हमदम

ये रेशमी अँधेरा लुट जाने का आलम
तो चलना सँभल के कुछ बहका है मौसम
आ आ आ हो हो हो ये रेशमी अँधेरा

ये नज़ारा अहसास प्यारा
कल जाने हो न हो मौसम आवारा
ओ हो हो आ हा आ हा आ हा
ये नज़ारा अहसास प्यारा
कल जाने हो न हो मौसम आवारा
गुनगुना लो गीत गा लो
गिरने दो दिल की कलियों से शबनम

ये रेशमी अँधेरा लुट जाने का आलम
ओ ओ ओ ओ ओ ओ
ये रेशमी अँधेरा लुट जाने का आलम
तुम चलना सँभल के कुछ बहका है मौसम
आ आ आ ए ए ये रेशमी अँधेरा
...............................................................
Ye reshmi andhera-yauwan 1973

Artist: Yogita Bali

Read more...

May 11, 2017

जब जब अपना मेल हुआ-महुआ १९६९

महुआ फिल्म से एक मधुर गीत सुनते हैं मोहम्मद रफ़ी और
सुलक्षणा पंडित का गाया हुआ.  सोनिक ओमी के संगीत में
कुछ ऐसे एल्बम हैं जिन्हें आप पूरा सुन सकते हैं. महुआ के
गीत उनकी काफी सारी फिल्मों के गीतों से बेहतर हैं. वैसे
हर संगीतकार अपनी कोशिश के हिसाब से बेहतर की कोशिश
करता है मगर जनता को सभी चीज़ें पसंद नहीं आया करतीं.

गीत लिखा है कमर जलालाबादी ने जिन्होंने इस फिल्म के
सभी गीत लिखे हैं. ये फिल्म का शीर्षक गीत कहा जा सकता
है. महुआ नाम वैसे इस फिल्म के ३ गीतों में लिया जाता है.
थम्ब रूल ये कहता है जिस गीत में फिल्म का नाम आये वो
शीर्षक गीत.




गीत के बोल:

जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा
जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा
जनम जनम तक टूट सके ना कभी साथ हमारा
जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा

तेरे गम को गले लगा के हो ओ ओ अपनी खुशियाँ मैं तुझपे लुटा दूं
गथोडा सा तू मुस्कुरा दे हो ओ ओ तो वीराने में कलियाँ खिला दूं
हो ओ ओ ओ ओ ओ शर्माता है कलियों को भी ये बैरी रूप तुम्हारा
जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा

छेड़ के अपने प्यार का नगमा हो ओ ओ  तेरे दिल में तराने जगा दूं
तेरी आँख के आंसू ले के हो ओ ओ नए चाँद सितारे बना दूं
हो ओ ओ ओ ओ ओ नीलगगन पर दीप जले हैं ज़रा देखो नज़ारा
जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा

लाख जनम के अरमानों का हो ओ ओ कोई रंगीन फ़साना बना
ले कर आग तेरे गालों की हो ओ ओ गोरे गोरे कमल मैं खिला दूं
हो ओ ओ ओ ओ ओ आज मिलेगा नदिया से किनारा

जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा
जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा
जनम जनम तक टूट सके ना कभी साथ हमारा
जब जब अपना मेल हुआ तो दिल ये ही पुकारा
....................................................................
Jab jab apna mel hua-Mahua 1969

Artists: Shiv Kumar, Anjana Mumtaz

Read more...

Mar 30, 2017

मन तेरा मंदिर आँखें दिया बाती-माता भजन

एक और लोकप्रिय माता भजन सुनते हैं. इस भजन को गाया है
महेंद्र कपूर और दिलराज कौर ने. ये भजन फिल्म भक्ति में शक्ति
फिल्म में गाया गया है जो सन १९७८ की फिल्म है.

इन्द्रजीत सिंह तुलसी के बोल हैं और सोनिक ओमी का संगीत.




भजन के बोल:

मन तेरा मंदिर आँखें दिया बाती
होंठों की हैं थालियाँ बोल फूल पाती
रोम रोम जीबा तेरा नाम पुकारती
आरती हो मैया आरती
ओ ज्योता वालिए माँ तेरी आरती

मन तेरा मंदिर आँखें दिया बाती
होंठों की हैं थालियाँ बोल फूल पाती
रोम रोम जीबा तेरा नाम पुकारती
आरती ओ मैया आरती
ओ ज्योता वालिए माँ तेरी आरती

हे महालक्ष्मी माँ गौरी
तू अपने आप है जौहरी
तेरी कीमत तू ही जाने
तू बुरा भला पहचाने
ये कहते दिन और रातें
तेरी लिखी ना जाएँ बातें
कोई माने या न माने
हम भक्त तेरे दीवाने
कोई माने या न माने
हम भक्त तेरे दीवाने
तेरे पाँव सारी दुनिया पखारती

हाँ मन तेरा मंदिर आँखें दिया बाती
होंठों की हैं थालियाँ बोल फूल पाती
रोम रोम जीबा तेरा नाम पुकारती
आरती हो मैया आरती
ओ ज्योता वालिए माँ तेरी आरती
हे गुणवंती सतवंती
हे पतवंती रसवंती
मेरी सुनना ये विनंती
मेरा चोला रंग बसंती
हे दुःख भंजन सुखदाती
हमें सुख देना दिन राती
जो तेरी महिमा गाये
मुंह मांगी मुरादें पाए
हर आँख तेरी ओर निहारती
हाँ मन तेरा मंदिर आँखें दिया बाती
होंठों की हैं थालियाँ बोल फूल पाती
रोम रोम जीबा तेरा नाम पुकारती
आरती ओ मैया आरती
ओ ज्योता वालिए माँ तेरी आरती

हे महाकाली महाशक्ति
हमें दे दे ऐसी भक्ति
हे जग जननी महामाया
है तू ही धूप और छाया
तू अमर अजर अविनाशी
तू अनमिट पूरनमाशी
सब कर के दूर अँधेरे
हमें बख्शो नए सवेरे
तू तो भक्तों की बिगड़ी संवारती
हाँ मन तेरा मंदिर आँखें दिया बाती
होंठों की हैं थालियाँ बोल फूल बाती
रोम रोम जीबा तेरा नाम पुकारती
आरती हो मैया आरती
ओ ज्योता वालिए माँ तेरी आरती
हो तेरे पाँव सारी दुनिया पखारती
ओ लाटावालिए माँ तेरी आरती
हो हर आँख तेरी ओर निहारती
ओ ज्योता वालिए माँ तेरी आरती
ओ तू तो भक्तों की बिगड़ी संवारती
हो लाटावालिए माँ तेरी आरती
.........................................................
Man tera mandir-Bhakti mein Shakti 1978

Read more...

सच्ची है तू-माता भजन

चैत्र नवरात्र की तृतीया तिथि है आज. सुनते हैं एक
माता भजन नरेन्द्र चंचल का गाया हुआ.



भजन के बोल:


सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
कर दे दया की एक नज़र एक बार रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
हो माता रानिये

सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
कर दे दया की एक नज़र एक बार रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
हो ओ ओ सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये


क्या गम है कैसी उलझन जब सर पे तेरा हाथ है
क्या गम है कैसी उलझन जब सर पे तेरा हाथ है
हर दुःख में हर संकट में माता तू हमारे साथ है
हर दुःख में हर संकट में माता तू हमारे साथ है
क्या गम है कैसी उलझन जब सर पे तेरा हाथ है
हर दुःख में हर संकट में माता तू हमारे साथ है
तू प्यारी माँ और जग तेरा परिवार माता रानिये
तू प्यारी माँ और जग तेरा परिवार माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये

एक दो नहीं लाखों यहाँ बने के आये टोलियाँ
एक दो नहीं लाखों यहाँ बने के आये टोलियाँ
अपनी जुबां खोले बिना भर कर गए हैं झोलियाँ
अपनी जुबां खोले बिना भर कर गए हैं झोलियाँ
एक दो नहीं लाखों यहाँ बने के आये टोलियाँ
अपनी जुबां खोले बिना भर कर गए हैं झोलियाँ
हर सुख मिलता है कर के तेरा दीदार माता रानिये
हर सुख मिलता है कर के तेरा दीदार माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये


तेरी दया की बूँद भी ममता का एक सागर बने
तेरी दया की बूँद भी ममता का एक सागर बने
पत्थर कई हीरे बने हैं माँ तेरे दर को छू कर बने
पत्थर कई हीरे बने हैं माँ तेरे दर को छू कर बने
तेरी दया की बूँद भी ममता का एक सागर बने
पत्थर कई हीरे बने हैं माँ तेरे दर को छू कर बने

जन जन पे है तेरा बड़ा उपकार माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये

प्रेम की ज्योति जला हर दिल से नफरत को मिटा
प्रेम की ज्योति जला हर दिल से नफरत को मिटा
रूठे हुए बिछड़े हुए भाई से भाई को मिला
रूठे हुए बिछड़े हुए भाई से भाई को मिला
प्रेम की ज्योति जला हर दिल से नफरत को मिटा
रूठे हुए बिछड़े हुए भाई से भाई को मिला
युग युग करे तेरी पूजा संसार माता रानिये
युग युग करे तेरी पूजा संसार माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
कर दे दया की एक नज़र एक बार रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
हो माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय माता रानिये जय जय माता रानिये
जय जय शेरा वालिए जय जय माता रानिये
……………..…………………………………………
Sachchi hai too-Mata Bhajan

Read more...

Mar 28, 2017

सागर की गहराई का जैसे कोई-माता भजन


चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर आप सभी को
हार्दिक शुभकामनाएं. आज से विक्रम संवत २०७४ की शुरुआत
हो रही है.

आज सुनते हैं नरेन्द्र चंचल का गाया माता भजन. भजन है
चमनलाल जोश का और संगीत सोनिक ओमी का.




भजन के बोल:

मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

हम हैं सभी खिलौने तेरे मैया लाल सलोने तेरे
हम हैं सभी खिलौने तेरे मैया लाल सलोने तेरे
नाम तेरे के हैं तेरे दीवाने नाच रहे हैं श्याम सवेरे
नाच रहे हैं श्याम सवेरे
नाच रहे हैं श्याम सवेरे
वो ही खेले खेल भवानी जो तू हमे खिलाए
वो ही खेले खेल भवानी जो तू हमे खिलाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

धरती पर्वत अंबर सागर तेरे नाम से हुए उजागर
धरती पर्वत अंबर सागर तेरे नाम से हुए उजागर
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण सीस झुकाए दर पे आ कर
सीस झुकाए दर पे आ कर
सीस झुकाए दर पे आ कर
सूरज चाँद सितारे कितने कुछ भी गिना ना जाए
सूरज चाँद सितारे कितने कुछ भी गिना ना जाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

तू जगदम्बे तू है काली भक्त जनों की तू है रखवाली
तू जगदम्बे तू है काली भक्त जनों की तू है रखवाली
तेरे नाम की महिमा गाए पत्ता पता डाली डाली
पत्ता पता डाली डाली
पत्ता पता डाली डाली
कही पे धूप कही पे छाया क्या क्या रंग दिखाए
कही पे धूप कही पे छाया क्या क्या रंग दिखाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

निर्बल को बलवान करे माँ निर्धन को धनवान करे माँ
निर्बल को बलवान करे माँ निर्धन को धनवान करे माँ
सब की इच्छा पूरण करती जो भी तेरा ध्यान करे माँ
जो भी तेरा ध्यान करे माँ
जो भी तेरा ध्यान करे माँ
जोश कहे मूरख और ज्ञानी तूने सभी बनाए
जोश कहे मूरख और ज्ञानी तूने सभी बनाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए

सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
सागर की गहराई का जैसे कोई अंत ना पाए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
मैया जी तेरी माया समझ न आए
.................................................................
Sagar ki gehrayi ka jaise koi ant na paaye-Mata Bhajan

Read more...

Mar 26, 2017

तेरा प्यार खुदा-दो चट्टानें १९७४

सर्वधर्म सद्भाव वाली थीम से अगला गीत सुनते हैं. पिछला गीत
आपने सुना था फिल्म देश प्रेमी से. प्रस्तुत गीत है सन १९७४
की फिल्म दो चट्टानें से जिसे मन्ना डे और रफ़ी ने गाया है.
गीत लिखा है एम जी हशमत ने.

राकेश पांडे, आशा सचदेव, जोगिन्दर, विक्रम, ओम प्रकाश और
अरुणा ईरानी जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म का निर्देशन किया
जी एच सरीन ने और इसके निर्माता हैं जोगिन्दर.     फिल्म में
सोनिक ओमी का संगीत है. आकर्षक धुन वाला ये गीत किसी
समय रेडियो पर बजा करता था.




गीत के बोल:

तेरा प्यार खुदा ना होना मुझसे जुदा
हो तेरा प्यार खुदा ना होना मुझसे जुदा
तू है हिंदू या है मुसलमान
हो मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
ओए मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
हो तेरा प्यार खुदा

तेरी एक नज़र में काबा तेरी एक नज़र में काशी
प्यार खुदा हो जिनका उनकी कोई नहीं है जाति
हो तू है गीता
तू है गीता मेरी या है तू कुरान
हो मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
हो मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
हो तेरा प्यार खुदा

हाँ दूर हुआ तू जब आँखों से दिल पे क़यामत आई
जब तू गले से आ के लगा तो मैंने ईद मनाई
दिल की धडकन
दिल की धडकन की सुन ले तू जुबान
हो मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
हो मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
हो तेरा प्यार खुदा

ओए ईश्वर अल्लाह ईसा नानक एक दूजे दे यार
सभी प्यार के बन के आये दुनिया में अवतार
फिर क्यूँ उनके मूरख बंदे करते हैं क्यूँ तकरार
प्यार से ही
प्यार से ही हुआ पैदा इंसान
ओ मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
ओए मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
ओ तेरा प्यार खुदा ना होना मुझसे जुदा
तू है हिंदू या है मुसलमान
मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
होए मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
मेरी जान है तू मेरा ईमान है तू
........................................................................
Tera pyar khuda na hona-Do chattane 1974

Artists: Vikram, Joginder, Alka, Rakesh Pandey, Om prakash

Read more...

Nov 16, 2016

एक दर्द उठा-सावन भादो १९७०

जैसा कि आप जानते हैं सन १९७१ की फिल्म सावन भादो के
गीत धुआंधार लोकप्रिय हुए थे. फिल्म में रफ़ी और आशा की
आवाज़ वाले गीत हैं जिनमें से रफ़ी के गाये गीत सबसे ज्यादा
चले हैं.

फिल्म में आशा भोंसले के गाये भी कुछ उल्लेखनीय गीत हैं.
एक और कम सुना हुआ गीत आपके लिए आज पेश है. गीत को
लिखा है वर्मा मलिक ने और सोनिक ओमी ने इसका संगीत तैयार
किया है. गीत में उषा खन्ना की आवाज़ भी है.

गीत एक पार्टी जैसे कुछ कुछ में फिल्माया गया है जिसमें ढेर सारे
कलाकार दिखते हैं, यानि कि फिल्म की ९० प्रतिशत स्टारकास्ट इस
गीत में आप देख सकते हैं जिनमें प्रमुख है नवीन निश्चल और रेखा.



गीत के बोल:

गीत सुन लें, बोल उपलब्ध करवा दिए जायेंगे डिमांड पर.

.............................................................................
Ek dard utha-Sawan Bhado 1970

Read more...

Oct 22, 2016

कान में झुमका चाल में ठुमका-सावन भादो १९७०

आज एक और लोकप्रिय गीत सुनते हैं जो आज तक के सबसे
बड़े हिट गीतों में गिना जाता है. काफी तेज गति वाला मगर
रोचक गीत है ये. वर्मा मालिक इसके रचयिता हैं और सत्तर के
दशक में इस फिल्म और इसके गानों ने जो धूम मचाई उसकी
गूँज आज तक सुनाई देती है.

रफ़ी के गाये इस गीत का संगीत तैयार किया है सोनिक ओमी
की जोड़ी ने. नवीन निश्चल और रेखा इस गीत में कलाकार हैं.

रेखा की पहली हिंदी फिल्म थी अनजाना सफर जो सन १९६९ में
बनना शुरू हुई और रिलीज़ हुई सन १९७९ में दो शिकारी के नाम
से.  रिलीज़ होने वाली उनकी पहली फिल्म है सावन भादो.




गीत के बोल:

हाय हाय
कान में झुमका चाल में ठुमका कमर पे चोटी लटके
हो गया दिल का पुरजा-पुरजा लगे पचासी झटके
हो तेरा रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला
रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला
कान में झुमका चाल में ठुमका कमर पे चोटी लटके
हो गया दिल का पुरजा-पुरजा लगे पचासी झटके,
हो तेरा रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला
रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला

नशे से पलकें तनीं-तनीं जान पे मेरी बनी-बनी
चढ़ती जवानी तेरी कैसे सम्भाले तू
हुस्न तेरा मतवाला है अरी किसके लिये सम्भाला है
बनूँ रखवाला कर दे मेरे हवाले तू
तेरी ये जवानी अलबेली ये पहेली है अकेली
मुझे साथी बना ले हाँ
इन ज़ुल्फों में उलझ-उलझ के कई मुसाफिर भटके
हो गया दिल का पुरजा-पुरजा लगे पचासी झटके
हो तेरा रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला
रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला

बोल कहूँ मैं खरे-खरे जाती है क्यूँ परे-परे
तेरी ज़िंदगी में आ जा प्यार को बसा दूँ मैं
पास अगर तू आ जाए साँस-साँस टकरा जाए
दिल क्यूँ धड़कता है तुझको दिखा दूँ मैं
तीर पे तीर चला के मुस्का के शरमा के
मुझे पास बुला ले
वहीं पे मेले लग जाएँ तू देखे जहाँ पलट के
हो गया दिल का पुरजा-पुरजा लगे पचासी झटके
हो तेरा रँग है नशीला, अंग-अंग है नशीला
रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला

कान में झुमका, चाल में ठुमका, कमर पे चोटी लटके,
हो गया दिल का पुरजा-पुरजा लगे पचासी झटके
हो तेरा रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला
रँग है नशीला अंग-अंग है नशीला
हाय हाय
.......................................................................
Kaan mein jhumka-Sawan Bhado 1970

Artists: Navin Nishchal, Rekha

Read more...

Oct 7, 2016

जय अम्बे जगदम्बे माता-ज्वाला डाकू १९८१

आज शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि है और आज के दिन माता के
स्वरुप कात्यायनी की पूजा और आराधना होती है. चारभुजा धारी
माता कात्यायनी सिंह पर सवार हैं और उनके एक हाथ में तलवार
दूसरे में कमल पुष्प है. दो हाथ वर मुद्रा और अभय मुद्रा में हैं.

इनकी आराधना विशेषकर शिक्षा क्षेत्र में सफलता के अभिलाषी और
विवाह में विलम्ब वाले भी किया करते हैं. इसके अलावा इनकी भक्ति
भक्त के लिए सभी प्रकार के सुख प्राप्ति में सहायक होती है.

आज इस अवसर पर सुनते हैं सन १९८१ की फिल्म ज्वाला डाकू से
एक लोकप्रिय माता भजन. इसे कुलवंत जानी ने लिखा है और इस
भजन की धुन बनाई है सोनिक ओमी ने. इसे गाया हैं आशा भोंसले,
दिलराज कौर और ओमी ने.





भजन के बोल:

जग की रचना रचने वाली तेरे हाथ हज़ार
इस भाव सागर में हैं तेरे नाम से बेडा पार
मन में पाप कपट को लेकर बंद शीश झुकाए
फिर भी तेरे द्वार से माता खाली कोई ना जाए
खाली कोई ना जाए
खाली कोई ना जाए

जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
पौना वालिए जोता वालिए
नी मैं आई तेरे द्वारे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
पौना वालिए लाटा वालिए
नी मैं आई तेरे द्वारे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे

तेरी मर्ज़ी से चलता है जग संसार ये सारा
पाप का भागी बनता है फिर क्यूँ इंसान बिचारा
मेरी माँ
मूरख ग्यानी और लुटेरे
सब हैं खेल खिलौने तेरे
किसको छोड़े किसको घेरे
तेरे रंग नियारे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे

भक्त जनों की भीड़ भी है और फिरते हैं दरबान
आगे बढ़ कर कैसे ले लूं माता का वरदान
मेरी माँ
सबकी विपदा हरने वाली
सब पर किरपा करने वाली
सबकी झोली भरने वाली
मुझको भी रास्ता दिखा रे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
पौना वालिए जोता वालिए
नी मैं आई तेरे द्वारे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे

चन्दन का तुम तिलक लगाओ
माँ की पूजा का फल तुम पाओ
कैसे पाऊँ पूजा का फल
रोक रहा है माता का बल
हम माता के भक्त हैं बच्चा
खाली जाए हो नहीं सकता
कैसे पहुंचूं माँ चरणों तक
तुम ही दिखाओ कोई रास्ता
आगे बढ़ कर काम करो तुम
माता को परणाम करो तुम
ना मुझसे ये काम ना होगा
माता को परणाम न होगा
पिंजरे में एक बुलबुल प्यारी
देख रही है राह तुम्हारी
पूजा के ये फूल उगा लो
उस पंछी की जान बचा लो
.................................................................
Jai Ambe Jagdambe Mata-Jwala Daku 1981

Read more...

Aug 28, 2016

आपसे प्यार हुआ आप खफा-आबरू १९६८

सन १९६८ की फिल्म आबरू से एक गीत सुनते हैं आशा भोंसले का
गाया हुआ. ये गीत फिल्म में दो वर्ज़न में उपलब्ध है, दूसरा रफ़ी
की आवाज़ में है.

फिल्म के प्रमुख कलाकार है दीपक कुमार, विम्मी, अशोक कुमार,
शशिकला, रहमान और जीवन.

अजीब उलझी हुई फिलिम है फिल्म आबरू की.  कुछ फिल्मों का
कथानक ऐसा मालूम होता है मानो ४-५ उपन्यास खा के किसी ने
जुगाली कर के मसाला बनाया हो उसका. मिक्सर में घोटना त्वरित
प्रक्रिया है जबकि जुगाली एक धीमा कार्य.

फिल्म के गीत लोकप्रिय हैं विशेषकर मुकेश का गाया हुआ गीत-जिन्हें
हम भूलना चाहें. प्रस्तुत गीत के रचयिता हैं जी एस रावल और इसका
संगीत तैयार किया है सोनिक ओमी ने.



गीत के बोल:

आप से प्यार हुआ आप खफा हो बैठे
मिल के बैठे भी ना थे
और जुदा हाय जुदा हो बैठे
आप से प्यार हुआ आप खफा हो बैठे
मिल के बैठे भी ना थे
और जुदा हाय जुदा हो बैठे
आप से प्यार हुआ

हो ओ ओ हाय
प्यार से दिल के नशेमन को सजाया हमने
प्यार से दिल के नशेमन को सजाया हमने
और फिर जिनको था इस घर में बसाया हमने
इस घर में बसाया हमने
हाय किस्मत के वही
हाय किस्मत के वही सर के बला हो बैठे
मिल के बैठे भी ना थे
और जुदा हाय जुदा हो बैठे
आपसे प्यार हुआ

यूँ न चुप रहिये के होंठों को शिकायत होगी
यूँ न चुप रहिये के होंठों को शिकायत होगी
खुल के हंस दीजिए के हमपे इनायत होगी
ऐजी हम पे इनायत होगी
ऐसी ख़ामोशी भी क्या
ऐसी ख़ामोशी भी क्या कोई फ़ना हो बैठे
मिल के बैठे भी ना थे
और जुदा हाय जुदा हो बैठे
आपसे प्यार हुआ

हो ओ ओ ओ ओ ओ हाय
आप हँसते तो हम जाने गम कहाँ होता है
आप हँसते तो हम जाने गम कहाँ होता है
आप रूठे तो हमें
आप रूठे तो हमें ऐसा गुमान होता है
जैसे बन्दों से अलग
जैसे बन्दों से अलग उनका खुदा हो बैठे
मिल के बैठे भी ना थे
और जुदा हाय जुदा हो बैठे
आप से प्यार हुआ आप खफा हो बैठे
मिल के बैठे भी ना थे
और जुदा हाय जुदा हो बैठे
आप से प्यार हुआ
………………………………………………………..
Aap se pyaar hua(Asha)-Aabroo 1968

Artist: Vimmi

Read more...

Aug 11, 2016

आ जा रे प्यार पुकारे-दिल ने फिर याद किया १९६६

सन १९६६ की फिल्म दिल ने फिर याद किया एक म्यूजिकल
ब्लाकबस्टर फिल्म है. संगीतकार जोड़ी सोनिक ओमी की पहली
फिल्म और उनके संगीत कैरियर का मील का पत्थर फिल्म.
फिल्म के सभी गीत जनता द्वारा पसंद किये गए. सभी रंगों
के गीत हैं इस फिल्म में.

नूतन हिंदी सिनेमा इतिहास की ऐसी अभिनेत्रियों में से एक हैं
जिनका अभिनय जनता के आंसू टपकवाने की ज़बरदस्त क्षमता
से भरपूर था. इस गीत पर ही कितने लोगों ने आंसू बहाए होंगे
इसकी गिनती नहीं है. सिनेमा हॉल में इस गीत को देखना
एक अलग प्रभाव पैदा करता था. यूट्यूब पर तो इसे हम छोटी
स्क्रीन पर देखते हैं. अब सिनेमा हॉल वाले भी पुरानी फ़िल्में
नहीं दिखाया करते.

‘आ जा रे’ बोलों से शुर होने वाला लता का गाया ये एक और
लोकप्रिय गीत है फिल्म मधुमति के गीत-‘आ जा रे’ के बाद.

गीत लिखा है जी एल रावल ने जिन्होंने सोनिक ओमी के साथ
कई और फिल्मों के लिए भी काम किया.



आ जा रे प्यार पुकारे
नैना तो रो रो हारे
कोई ना जाने दर्द मेरा
हो ओ ओ कोई ना जाने दर्द मेरा
आ जा रे प्यार पुकारे
नैना तो रो रो हारे
कोई ना जाने दर्द मेरा
हो ओ ओ कोई ना जाने दर्द मेरा
आ जा रे

लूटा दे के सहारा तेरे प्यार ने
हो ओ ओ बैरी हम को तो मारा तेरे प्यार ने
लूटा दे के सहारा तेरे प्यार ने
हो ओ ओ बैरी हम को तो मारा तेरे प्यार ने
तेरी याद तो हम को रुलाये रे
कहा भी ना जाये रे

आ जा रे प्यार पुकारे
नैना तो रो रो हारे
कोई ना जाने दर्द मेरा
हो ओ ओ कोई ना जाने दर्द मेरा
आ जा रे

चंदा बिछड़ न जाये तेरी चाँदनी
आ जा तुझको बुलाये तेरी चाँदनी
चंदा बिछड़ न जाये तेरी चाँदनी
आ जा तुझको बुलाये तेरी चाँदनी
अब आव़ाज दो दिल घबराये रे
चैन ना पाये रे

आ जा रे प्यार पुकारे
नैना तो रो रो हारे
कोई ना जाने दर्द मेरा
हो ओ ओ ओ कोई ना जाने दर्द मेरा
आ जा रे
आ जा रे
आ जा रे
....................................................................
Aa ja re pyar pukare-Dil ne phir kiya 1966

Artists: Nutan, Dharmendra

Read more...

Aug 10, 2016

महाराजा महाराजा-एजेंट ००९ १९८०

आपको फिल्म एजेंट ००९ से एक किशोर का उम्दा गीत
सुनवा चुके हैं पहले जिसकी दाद खुजली वगैरह की अभी
तक दरकार है. उसी की आस में अगला गीत प्रस्तुत है
फिल्म से जिसे दिलराज कौर ने गाया है. बड़ी गायिकाओं
की छाया में कई गायिकाओं ने अपना जीवन गुज़ारा और
उन्हें मुख्य धारा के सिनेमा में गाने के अवसर कम मिले.
यहाँ मुख्य धारा से आप ‘ऐ’ ग्रेड फ़िल्में समझ लें.

गीत लिखा है नंदी खन्ना ने जिसका संगीत तैयार किया
है सोनिक-ओमी ने.





गीत के बोल:

महाराजा महाराजा
महाराजा महाराजा

हीरा हूँ कोहिनूर हूँ मैं
महाराजा की धूल हूँ मैं
तू जौहरी बन दिल में समा जा
आ जा आ जा आ जा

महाराजा महाराजा
महाराजा महाराजा

हीरा हूँ कोहिनूर हूँ मैं
महाराजा की धूल हूँ मैं
तू जौहरी बन दिल में समा जा
आ जा आ जा आ जा
महाराजा महाराजा

नीली पीली रौशनी में
चमकूँ मैं ऐसे
काले काले बादलों में
बिजली हो जैसे
नीली पीली रौशनी में
चमकूँ मैं ऐसे
काले काले बादलों में
बिजली हो जैसे
नज़रों से दिल को चुरा जा
महफ़िल में हलचल मचा जा
आ जा आ जा महाराजा महाराजा
महाराजा महाराजा

ढूंढेगा चिराग ले कर
दिलबर जानी
मिलेगी न तुझे ऐसी
रेशमी जवानी
ढूंढेगा ढूंढेगा चिराग ले कर
दिलबर जानी
मिलेगी न तुझे ऐसी
रेशमी जवानी
जुल्फों के साये में आ जा
रातों को रंगीन बना जा
आ जा आ जा महाराजा महाराजा
महाराजा महाराजा

हीरा हूँ कोहिनूर हूँ मैं
महाराजा की धूल हूँ मैं
तू जौहरी बन दिल में समा जा
आ जा आ जा आ जा
महाराजा महाराजा
महाराजा महाराजा
महाराजा महाराजा
महाराजा महाराजा
................................................................................
Maharaja maharaja-Agent 009

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP