Showing posts with label Aadesh Srivastava. Show all posts
Showing posts with label Aadesh Srivastava. Show all posts

Nov 1, 2018

ओ सजना दिलवर-कन्यादान १९९३

१९९३ की एक गुमनाम सी फिल्म है कन्यादान. विवरणों के
अनुसार इस फिल्म में ऋषि कपूर, मनीषा कोइराला और
अनु अग्रवाल प्रमुख कलाकार हैं. फिल्म तो रिलीज़ नहीं हुई
इसका संगीत अलबत्ता रिलीज़ हो गया.

इसी वर्ष इसी नाम से एक बंगाली फिल्म भी आई थी. इस
फिल्म में एक जाना पहचाना नाम है-अशोक कुमार.

यह गीत श्याम राज का है और संगीत आदेश श्रीवास्तव का.
इसे लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया है.



गीत के बोल:

ओ सजना दिलवर

ओ सजना ओ बलमा
मेरा कंगना
ओ सजना दिलवर
ओ बलमा जानम
मेरा कंगना हाय
चाहे तेरे संग रहना
हो ओ ओ ओ ओ
ओ सजना दिलवर
ओ बलमा जानम
मेरा कंगना हाय
चाहे तेरे संग रहना
हो ओ ओ ओ ओ

ओ सजना दिलवर
ओ बलमा जानम

हो ओ ओ हो ओ ओ
हो हो हो हो हो
ए मेरी जिंदगानी
ए मेरी जिंदगानी
मोहब्बत के ख्वाबों को हकीक़त में कर दूं
मैं दिल की उमंगों से तेरी मांग भर दूं
ए मेरी जिंदगानी
ये प्रीत की कहानी
तमन्ना के रंगों से लिखेगा दीवाना
नहीं भूल पायेगा जिसे फिर ज़माना
ये प्रीत की कहानी

ओ सजनी दिलवर
ओ जानू जानम
मेरी धड़कन बन जा
चाहे तेरे संग रहना

ओ सजना दिलवर
ओ बलमा जानम

तेरे मीठे ख्यालों में हो ओ ओ ओ ओ ओ
तेरे मीठे ख्यालों में कैद हो गई
तुझसे पूछे बिना ही मैं तो तेरी हो गई
तुझसे पूछे बिना ही मैं तो तेरी हो गई
अब ना मेरे
अब ना मेरे पड़ते ज़मीन पे कदम
हो ओ ओ ओ ओ ओ

ओ सजना दिलवर
ओ बलमा जानम
मेरी बिंदिया ????
चाहे तेरे संग रहना
हो ओ ओ ओ ओ ओ

ओ सजनी दिलवर
ओ जानू जानम
मेरे अरमान हाय
चाहे तेरे संग रहना
हो ओ ओ ओ ओ ओ
……………………………………………..
O sajna dilvar-Kanyadan 1993

Artists:

Read more...

Apr 29, 2017

बाँट रहा था जब खुदा-बड़े दिलवाला १९९९

आपको सुनवाते हैं फिल्म बड़े दिलवाला से एक गीत. सन १९९९ की
सुनील शेट्टी और प्रिया गिल अभिनीत इस फिल्म की कहानी रोचक
है. लॉटरी के टिकट और उसके पुरस्कार के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म
में कई और भी दृश्य हैं जिनके बिना कहानी को लंबा बनाना संभव
ना हो पाता.

गीत सुनते हैं जिसे उदित, शंकर महादेवन और अलका ने गाया है.
फैज़ अनवर के बोल हैं और आदेश श्रीवास्तव का संगीत.




गीत के बोल:

मैं क्यूँ दामन को फैलाऊं मैं क्यूँ कोई दुआ मांगूं
तुझे जब पा लिया मैंने खुदा से और क्या मांगूं

बाँट रहा था जब खुदा सारे जहां की रहमतें
अपने खुदा से मांग ली मैंने तेरी वफ़ा सनम
बाँट रहा था जब खुदा सारे जहां की नेमतें
अपने खुदा से मांग ली मैंने तेरी वफ़ा सनम

मेरी वफ़ा के साज में गूँज रही है लय तेरी
मेरी वफ़ा के साज में गूँज रही है लय तेरी
मैं भी हूँ तेरी जाने जान मेरी वफ़ा भी है तेरी
तू ही जो मिल गया मुझे
तू ही जो मिल गया मुझे चाहिए और क्या सनम

बाँट रहा था जब खुदा सारे जहां की नेमतें
अपने खुदा से मांग ली मैंने तेरी वफ़ा सनम

काश मैं अपनी जिंदगी प्यार में यूँ गुज़ार दूं
काश मैं अपनी जिंदगी प्यार में यूँ गुज़ार दूं
वक्त पड़े तो दिल के साथ जान भी अपनी वार दूं
शायद इसी तरह से हो
शायद इसी तरह से हो प्यार का हक अदा सनम

बाँट रहा था जब खुदा सारे जहां की रहमतें
अपने खुदा से मांग ली मैंने तेरी वफ़ा सनम

लोग यहाँ तेरे मेरे प्यार को आजमाएंगे
लोग यहाँ तेरे मेरे प्यार को आजमाएंगे
तुझको अलग सतेय्नेगे मुझको अलग रुलायेंगे
अपना मगर है फैसला
अपना मगर है फैसला होंगे ना हम जुदा सनम
बाँट रहा था जब खुदा सारे जहां की नेमतें
बाँट रहा था जब खुदा सारे जहां की रहमतें
अपने खुदा से मांग ली मैंने तेरी वफ़ा सनम
…………………………………………………..
Baant raha tha jab khuda-Bade dilwala 1999

Artists: Sunil Shetty, Priya Gill

Read more...

Oct 20, 2016

बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ-शिकारी २०००

सन २००० की फिल्म शिकारी का सबसे लोकप्रिय गीत आज सुनते
हैं. इस फिल्म में गोविंदा ने नकारात्मक भूमिका निभाई है. हर
कलाकार अपने कैरियर में चैलेंजिंग भूमिकाएं निभाना चाहता है
मगर रिस्क के मद्देनज़र कई लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं.

फिल्म के प्रमुख कलाकार गोविंदा, करिश्मा कपूर और तब्बू हैं.
इसका निर्देशन एन चंद्रा ने किया है. एन चंद्रा की काफी समय
से कोई झंडा गाड़ने वाली फिल्म नहीं आई थी. इस फिल्म से
वे फिर एक बार चर्चा में आये.

गीत गाया है कुमार सानू और श्वेता पंडित ने. समीर के लिखे हुए
गीत की तर्ज़ बनाई है आदेश श्रीवास्तव ने. 



गीत के बोल:

बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ
बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ
तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ
हाँ तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ
बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ
तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ
हाँ तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ

तुम्हारे जवान खूबसूरत बदन को
तराशा हुआ एक महल लिख रहा हूँ
तुम्हारे जवान खूबसूरत बदन को
तराशा हुआ एक महल लिख रहा हूँ

बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ
बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ
तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ
हाँ तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ

ना पूछो मेरी बेकरारी का आलम
ना पूछो मेरी बेकरारी का आलम
मैं रातों को करवट बदल लिख रहा हूँ
ना पूछो मेरी बेकरारी का आलम
मैं रातों को करवट बदल लिख रहा हूँ

बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ
बहुत खूबसूरत गज़ल लिख रहा हूँ
तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ
हाँ तुम्हें देख कर आजकल लिख रहा हूँ
……………………………………………………..
Bahut khoobsurat ghazal-Shikari 2000

Artists: Govinda, Karishma Kapoor

Read more...

Aug 4, 2016

न हीरा न मोती-कुंवारा २०००

अभिलाषाएं बाल-सुलभ, युवा, प्रौढ़ एवं वृद्ध हो सकती हैं. ये
उम्र के हिसाब से होने वाली चीजों के बारे में बात कर रहे
हैं हम. कुछ शोर्ट टर्म होती हैं तो कुछ होती हैं लॉन्ग टर्म.
कुछ घुमड़ घुमड़ कर बाहर आती हैं तो कुछ उछल उछल
कर. कुछ अभिलाषाएं मन में ही दब कर रह जाती हैं बेचारी.


एक गीत सुनवाते हैं आपको जिसमें कुंवारी-अभिलाषा मन के
बाहर फूट पड़ी हैं. कुंवारों के मन में लड्डू कैसे फूटा करते हैं
उसकी बानगी आपने देखी फिल्म अनोखी रात के गीत में.
एक और गीत सुनवाते हैं फिल्म कुंवारा से जो एक नयी
फिल्म है. वर्त्तमान साल के हिसाब से ये भी पुरानी हो चली
है.

फर्क इतना है कि जहाँ अनोखी रात के गीत में ये मामला
सिर्फ एकल था, फिल्म कुंवारा के गीत में ये युगल हो गया
है अर्थात डबल डोज़. फिल्म के नायक गोविंदा और नायिका
उर्मिला मातोंडकर हैं.




गीत के बोल:

ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
मैं तो तेरे दिल का खिलौना चाहूँ रे
ना चंदा ना सूरज ना तारे चाहूँ रे
तेरे जैसा लड़का कुंवारा चाहूँ रे
ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
मैं तो तेरे दिल का खिलौना चाहूँ रे
ना चंदा ना सूरज ना तारे चाहूँ रे
तेरे जैसा लड़का कुंवारा चाहूँ रे

ये काले काले गेसू ये भूरी भूरी आँखें
ये काले काले गेसू ये भूरी भूरी आँखें
दीवानी करती हैं दीवानी तेरी बातें
मैंतो तेरी बाहों का सहारा चाहूँ रे

ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
मैं तो तेरे दिल का खिलौना चाहूँ रे
ना चंदा ना सूरज ना तारे चाहूँ रे
तेरे जैसा लड़का कुंवारा चाहूँ रे

तेरे लिए ही जानी गुलाबों सी जवानी
तेरे लिए ही जानी गुलाबों सी जवानी
ओ मेरी जिंदगानी दे कोई तो निशानी
मैं तो तेरे ख्यालों में खोना चाहूँ रे

ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
मैं तो तेरे दिल का खिलौना चाहूँ रे
ना चंदा ना सूरज ना तारे चाहूँ रे
तेरे जैसा लड़का कुंवारा चाहूँ रे

ना हीरा ना मोती ना सोना चाहूँ रे
मैं तो तेरे दिल का खिलौना चाहूँ रे
ना चंदा ना सूरज ना तारे चाहूँ रे
तेरे जैसा लड़का कुंवारा चाहूँ रे


..................................................................
Na heera na moti-Kunwara 2000

Artists: Urmila Matondkar, Govinda

Read more...

Jul 4, 2016

धन्नो की आँख शराबी-लाल बादशाह १९९९

हिंदी फिल्मों में कई ऐसे गीत हैं जिसमे धन्नो शब्द या नाम
आया है. एक तो है फिल्म किताब का चांद का चूरमा वाला गीत
दूसरा प्रचलित गीत है-फिल्म लाल बादशाह से जो ९० के दशक
की फिल्म है. इसका निर्देशन के सी बोकाडिया ने किया है.

ये वो दौर था जब अमिताभ की फ़िल्में धीरे धीरे अपना आकर्षण
खोने लगी थीं. वजह थी कई युवा चेहरे फिल्म उद्योग में आना.
पुराने ज़माने के नायक १९९५ के बाद धीरे धीरे कम दिखाई देने
लगे-विनोद खन्ना, धर्मेन्द्र जैसे सितारों की फ़िल्में दिखना नहीं के
बराबर हो गईं. अमिताभ युवा नायक की भूमिकाएं करना चाहते
थे जो संभव नहीं था. उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद ये सब
बदलाव बहुत से नायकों ने देखा है. देव आनंद को अलग कर लें
सूची में से क्यूंकि उन्होंने अपनी फिल्मों में ही काम किया और
अपनी मर्ज़ी से किया भले ही उनकी उम्र बढती चली हो और
फ़िल्में चले न चलें उस बात से उनको ज्यादा फर्क नहीं पड़ा.

गीत सुना जाए जो रानी मालिक का लिखा हुआ है और इसकी धुन
आदेश श्रीवास्तव ने बनाई है. इस गीत को गाया है सुदेश भोंसले
और अनुराधा पौडवाल ने.




गीत के बोल:


धन्नो की आँख शराबी रे हमका लागे
धन्नो के गाल गुलाबी रे हमका लागे
हे धन्नो की आँख शराबी रे हमका लागे
धन्नो के गाल गुलाबी रे हमका लागे

हे प्यारी प्यारी न्यारी न्यारी भोली भाली
मतवारी हमका लागे रे

छैला है छैल छबीला रे हमका लागे
लम्बू है रंग रंगीला रे हमका लागे
छैला है छैल छबीला रे हमका लागे
लम्बू है रंग रंगीला रे हमका लागे
धीरे धीरे चोरी चोरी करने आया
दिल की चोरी हमका लागे रे

रूप है तेरा सबसे हट के
हर कोई देखे तुझे पलट के, हाय हाय
रूप है तेरा सबसे हट के
हर कोई देखे तुझे पलट के
तू है शोला तू है बिजली
छूने वाला खाए झटके, हाये
लम्बू का दिल आशिक़ाना रे हमका लागे
है ये हसीनों का दीवाना रे हमका लागे
लम्बू का दिल आशिक़ाना रे हमका लागे
है ये हसीनों का दीवाना रे हमका लागे
धीरे धीरे चोरी चोरी करने आया
दिल की चोरी हमका लागे रे

चाहे बन जा मस्त कलंदर
मुझ पे तेरा चले ना मंतर
चाहे बन जा मस्त कलंदर
मुझ पे तेरा चले ना मंतर
मैं ना घायल होने वाली
तीर चला ना मार तू कंकर
धन्नो हटे जो कटारी रे हमका लागे
धन्नो है चीज़ करारी रे हमका लागे
धन्नो हटे जो कटारी रे हमका लागे
धन्नो है चीज़ करारी रे हमका लागे

हे प्यारी प्यारी न्यारी न्यारी भोली भाली
मतवारी हमका लागे रे

छैला है छैल छबीला रे हमका लागे
लम्बू है रंग रंगीला रे हमका लागे
छैला है छैल छबीला रे हमका लागे
लम्बू है रंग रंगीला रे हमका लागे
धीरे धीरे चोरी चोरी करने आया
दिल की चोरी हमका लागे रे
……………………………………………………
Dhanno ki aankh sharabi-Laal Badshah 1999

Artists-Amitabh Bachchan, Manisha Koirala

Read more...

Apr 9, 2016

रस के भरे तोरे नैन-सत्याग्रह २०१३

आज आपको एक गीत सुनवाते हैं जो हमारे एक मित्र को
बेहद पसंद है. हमारे मित्र किलासिकल को ज्यादा सुना
करते हैं. उनका मानना है कि फिल्म संगीत में से कभी
भी किलासिकल  संगीत गायब नहीं होगा और वो समय
समय पर फिल्मों में सुनाई देता रहेगा.

इस गीत के गायक पाकिस्तान के मशहूर गायक हैं. साथ
में हैं अर्पिता चक्रवर्ती जिनका शायद ये पहला गीत सुनवा
रहे हैं इस ब्लॉग पर. प्रसून जोशी के लिखे गीत की तर्ज़
बनाई है आदेश श्रीवास्तव ने.

अजय देवगन और करीना कपूर परदे पर इस गीत में आपको
दिखाई देंगे. सत्याग्रह प्रकाश झा की फिल्म है और इस वजह
से इसमें आपको उनके फैवरेट कलाकार अजय देवगन दिख
रहे हैं. अजय देवगन का अभिनय समय के साथ मंज गया.
अमिताभ के साथ काम कर कर के उनके अभिनय में निखार
आया ऐसा कुछ फिल्म प्रेमियों का मानना है. पहली बार
वे अमिताभ के साथ मेजर साब में दिखे थे.



गीत के बोल:

रस के भरे तोरे नैन सांवरिया
रस के भरे तोरे नैन सांवरिया
तड़पत हूँ दिन रैन सांवरिया
तड़पत हूँ दिन
तड़पत हूँ दिन
बिन देखे नहीं चैन सांवरिया
बिन देखे नहीं चैन
हो, रस के भरे तोरे नैन सांवरिया
रस के भरे तोरे नैन
दर्द जिया का, कासे कहूँ मैं
टीस में कैसे बोलूं
पिया बिना मैं, जोगन जोगन
बन के बावरिया डोलूं
और न कर बेचैन सांवरिया
रस के भरे तोरे नैन सांवरिया
रस के भरे तोरे नैन
तड़पत हूँ दिन रैन सांवरिया
तड़पत हूँ दिन रैन
रस के भरे तोरे नैन सांवरिया


तोरे खातिर से सजाई
खुसबू फुलवा फुलवा
अंग अंग मोरे गंध तेहारी
बहियन झूला झुलवा
हुई सुहागन रैन सांवरिया
हुई सुहागन रैन
हो रस के भरे तोरे नैन सांवरिया
रस के भरे तोरे नैन सांवरिया सांवरिया

रस के भरे तोरे नैन सांवरिया
रस के भरे तोरे नैन सांवरिया
तड़पत हूँ दिन रैन सांवरिया
तड़पत हूँ दिन रैन
………………………………………………………………….
Ras ke bhare tore nain-Satyagrah 2013

Artists: Ajay Devgan, Kareena Kapoor

Read more...

Mar 26, 2015

भेजा है बुलावा-माता भजन

आज नवरात्रि के अवसर पर सुनते हैं एक देवी भजन
इस बाबला मेहता ने गाया है. संभवतः ये उनका गाया
हुआ सबसे प्रसिद्ध देवी भजन है. बोल आपको बाद में
उपलब्ध कराये जायेंगे. भजन के बोल कुलवंत जानी
के हैं और धुन बनाई है आदेश श्रीवास्तव ने.




भजन के बोल:

भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये

भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
ओ मैया तेरे दरबार में, हाँ
तेरे दीदार को मैं आऊँगा
कभी न फिर जाऊँगा

भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
शेरावालिये नी माता ज्योतावालिये
नी तुसिये ज्योतावालिये लाटावालिये

तेरे ही दर के हैं हम तो भिखारी
जाएँ कहाँ ये दर छोड़ के, हाँ छोड़ के
हो, तेरे ही संग बाँधी भक्तों ने डोरी
सारे जहाँ से नाता तोड़ के, हाँ तोड़े के
शेरावालिये नी माता ज्योतावालिये
पौड़ावालिये नी माता लाटावालिये

हो, भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
शेरावालिये नी माता ज्योतावालिये
नी तुसिये ज्योतावालिये लाटावालिये

फूलों में तेरी ही खुशबू है मैया
चंदा में तेरी ही चांदनी, हाँ चांदनी
हाँ, तेरे ही नूर से है नैनों की ज्योतियां
सूरज में तेरी ही रौशनी, हाँ रौशनी
शेरावालिये नी माता ज्योतावालिये
पौड़ावालिये नी माता लाटावालिये

हो, भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
ओ मैया तेरे दरबार में, हाँ
तेरे दीदार को हम आयेंगे
कभी न फिर जायेंगे


भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
भेजा है बुलावा तूने शेरावालिये
शेरावालिये नी माता ज्योतावालिये
पौड़ावालिये नी माता लाटावालिये
हो शेरावालिये नी माता ज्योतावालिये
नी तुसिये, पौड़ावालिये नी माता लाटावालिये
…………………………………………………
Bheja hai bulawa-Mata Bhajan

Read more...

Jan 25, 2015

हाथों में आ गया जो कल-आओ प्यार करें १९९४

सन १९९४ की फिल्म “आओ प्यार करें” से एक गीत आपको
पहले सुनवा चुके हैं. आइये अब सुनते हैं दूसरा गीत. ये गीत
भी फिल्म रिलीज़ के वक्त खूब बजा करता था. गीत में नायक
वही हैं-सैफ अली खान और साथ में पहाड़ों पर नाच रही हैं
शिल्पा शेट्टी. इसे पर्यावरण प्रेमी गीत कह सकते हैं आप.
रुमाल गीत में है या नहीं आप खुद पता लगाइए . गीत लिखा
है श्याम राज ने और धुन बनाई है जतिन-ललित के जीजा
आदेश श्रीवास्तव ने.



गीत के बोल:

हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका
हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका
बेचैन कर गया हमें ख्याल आपका
ख्याल आपका

हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका,
रुमाल आपका

यादों में झूम कर पलकों से चूम कर
यादों में झूम कर पलकों से चूम कर
दिल में बसा लिया, धडकन बना लिया

हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका,
रुमाल आपका
बेचैन कर गया हमें ख्याल आपका
ख्याल आपका
हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका,
रुमाल आपका

चाहत की अस में मिलने की प्यास में
चाहत की अस में मिलने की प्यास में
अरमान महक गए कुछ हम बहक गए

हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका,
रुमाल आपका
बेचैन कर गया हमें ख्याल आपका
ख्याल आपका
हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका,
रुमाल आपका

पहले तो जिंदगी लगती थी खुजनबी
पहले तो जिंदगी लगती थी अजनबी
रंगों में ढल गयी है दुनिया बदल गयी

हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका,
रुमाल आपका
बेचैन कर गया हमें ख्याल आपका
ख्याल आपका
हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका,
रुमाल आपका
रुमाल आपका रुमाल आपका
रुमाल आपका
..........................................................................
Hathon mein aa gaya jo kal-Aao Pyar Karen 1994

Read more...

Mar 22, 2010

चाँद से पर्दा कीजिये-आओ प्यार करें १९९४

आदेश श्रीवास्तव के बारे में पहले इस ब्लॉग पर लिखा जा चुका है।
वे एक प्रतिभाशाली संगीतकार हैं जिन्होंने वर्षों तक लक्ष्मी प्यारे
की टीम में ड्रम बजाये। उनकी पहली फिल्म थी सन १९९४ में आई
आओ प्यार करें । सैफ अली खान अपने पैर बॉलीवुड में ज़माने की
कोशिश कर रहे थे और उनके साथ में इस फिल्म में नवोदित अभिनेत्री
शिल्पा शेट्टी हैं। सुनने लायक गीत है आनंद उठायें। गीत लिखा है
श्याम राज ने।



गीत के बोल:

चाँद से पर्दा कीजिये
हाँ, चाँद से पर्दा कीजिये
कहीं चुरा ना ले चेहरे का नूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर
हाँ, चाँद से पर्दा कीजिये

जुल्फों से उडी ख़ुशबू प्यार की
होठों पे खिल गई
कलियाँ बहार की
होठों पे खिल गई
कलियाँ बहार की
फूल से पर्दा कीजिये
हाँ फूल से पर्दा कीजिये
कहीं चुरा ना ले चेहरे का नूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर
हाँ, चाँद से पर्दा कीजिये

लगती हो किसी शायर का ख़याल
ऐसी सादगी तो है खुद में बेमिसाल
ऐसी सादगी तो है खुद में बेमिसाल
खुद से पर्दा कीजिये
हाँ, खुद से पर्दा कीजिये
कहीं चुरा ना ले चेहरे का नूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर
हाँ, चाँद से पर्दा कीजिये

हंस दे आप गर बन जाए दास्ताँ
हंस दे आप गर बन जाए दास्ताँ
पलकें जो झुकीं कहीं झुक जाए आसमान
पलकें जो झुकीं कहीं झुक जाए आसमान
रब से पर्दा कीजिये
हाँ, रब से पर्दा कीजिये
कहीं चुरा ना ले चेहरे का नूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर

चाँद से पर्दा कीजिये
हाँ चाँद से पर्दा कीजिये
कहीं चुरा ना ले चेहरे का नूर
ए मेरे हमनवाज़ ए मेरे हुज़ूर

Read more...

Dec 1, 2009

पिया पिया हो पिया-जाने तमन्ना १९९४

'पिया पिया पिया' से एक नया गीत भी है। थोड़ा कर्णप्रिय
लगता है। उदित नारायण की आवाज़ में है ये, साथ में
रंजन जोगलेकर पिया पिया गा रही हैं। ११९९४ की फ़िल्म
जाने तमन्ना का ये गीत है, बाकी जानकारी जैसे ही
मिलेगी आपको मुहैया करायी जाएगी। ;) । आपके लिए
एक प्रश्न है-इस गाने में कितनी बार प्रिया , कितनी बार पिया
शब्द आया है, गिनते रहिये..................

बोल  लिखे हैं श्याम राज ने और धुन बनाई है आदेश श्रीवास्तव
का. गीत सैफ अली खान और करिश्मा कपूर रानी मुखर्जी पर
फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

पिया पिया हो पिया
हो, पिया पिया हो पिया

पिया पिया हो पिया
हो, प्रिया प्रिया हो प्रिया

तू चाँद है पूनम का
तू चैन है मेरे मन का
तू चाँद है पूनम का
तू चैन है मेरे मन का

एक तू ही हकीकत इस दुनिया में
प्रिया प्रिया हो प्रिया
प्रिया प्रिया हो प्रिया
प्रिया प्रिया हो प्रिया

तू प्यार है यौवन का
तू गीत है सावन का

एक तू ही हकीकत इस दुनिया में
पिया पिया हो पिया
पिया पिया हो पिया

पिया पिया हो पिया
हो, प्रिया प्रिया हो प्रिया

तेरी आंखों से यूँ जुड़ी ये नज़र
तेरी आंखों से यूँ जुड़ी ये नज़र
सारे नज़ारे अब तो लगते हैं बेअसर

तेरी बाहों में मिल गई हर खुशी
तेरी बाहों में मिल गई हर खुशी
इतनी हसीं न थी पहले मेरी ज़िन्दगी

गुज़रे ये उमर तेरी जुल्फों टेल
पल भर के लिए ये शाम ढले

रहे अपनी मोहब्बत इस दुनिया में

प्रिया प्रिया हो प्रिया
पिया
प्रिया प्रिया हो प्रिया
पिया

पिया पिया हो पिया
हो, प्रिया प्रिया हो प्रिया

तू चाँद है पूनम का
तू चैन है मेरे मन का
तू प्यार है यौवन का
तू गीत है सावन का

एक तू ही हकीकत इस दुनिया में
प्रिया प्रिया हो प्रिया
पिया
हो प्रिया प्रिया हो प्रिया
पिया पिया हो पिया
हो, प्रिया प्रिया हो प्रिया

मेरे महबूब तू बस यूँही प्यार कर
मेरे महबूब तू बस यूँही प्यार कर
ज़िन्दगी भर तू मुह्पे यूँ एतबार कर

बिन तेरे मैं नहीं मुझको एहसास है
बिन तेरे मैं नहीं मुझको एहसास है
तेरी वफ़ा की हर पल इस दिल को प्यास है

करून कदर तेरी इन बातों की
तकदीर है तू मेरे हाथों की

मुझे तेरी ज़रूरत इस दुनिया में

पिया पिया हो पिया
पिया पिया हो पिया

प्रिया प्रिया हो प्रिया
हो प्रिया प्रिया हो प्रिया

तू चाँद है पूनम का
तू चैन है मेरे मन का
तू पांद है चूनम का
तू चैन है मेरे मन का
एक तू ही हकीकत इस दुनिया में

प्रिया प्रिया हो प्रिय
पिया

पिया पिया हो पिया
प्रिया

तू प्यार है यौवन का
तू गीत है सावन का
तू प्यार है यौवन का
तू गीत है सावन का
एक तू ही हकीकत इस दुनिया में

पिया पिया हो पिया
पिया पिया हो पिया

प्रिया प्रिया हो प्रिया
हो,प्रिया प्रिया हो प्रिया

पिया पिया हो पिया
हो,पिया पिया हो पिया

पिया पिया हो पिया
हो,पिया पिया हो पिया
. .............................................................
Piya piya o piya-Jaane tamanna 1994

Read more...

Nov 20, 2009

होली खेलें रघुवीरा अवध में -बागबान २००३

बागबान का अर्थ है बाग़ का माली। परिवार रुपी बाग़ से इसका अर्थ लगायें
इस फ़िल्म के मामले में। इस गीत के पहले तक होली केवल कान्हा खेलते
थे हिन्दी गीतों में। ये नया प्रयोग किया गीतकार समीर ने। उन्होंने चलताऊ
ढर्रे से अलग एक गीत बनाया है जिसे आजकल होली के अवसर पर बजने
वाले गीतों में शामिल कर लिया गया है। फ़िल्म बागबान एक चर्चित फ़िल्म
है जिसमे अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी परदे पर बहुत दिन
बाद दर्शकों को देखने को मिली। देशप्रेमी के बाद शायद इस जोड़ी की लंबे अरसे
तक कोई फ़िल्म नहीं आई। देशप्रेमी के समय दोनों फ़िल्म सिनेमा के शीर्ष के
सितारे थे। दूसरी पारी की फ़िल्म में भी इस जोड़ी ने कमाल दिखाया। फ़िल्म
का असर यहाँ तक हुआ कि जनता हेमा मालिनी को उनकी पुत्री जो २००३ में
फिल्मों में सक्रिय थी, से बेहतर मानने लगे। ढलती उम्र के बावजूद हेमा मालिनी
का जादू बरकरार है। हेमा मालिनी ने जिस प्रकार अपनी काया को सहेज कर
रखा है वो दर्शकों के लिए आश्चर्य का विषय है। इस गीत में ६० पार कर चुके
अमिताभ ने नृत्य भी किया है ।



गाने के बोल :

ताल से ताल मिले मोरे बबुआ, बाजे ढोल मृदंग
मन से मन का मेल जो हो तो, रंग से मिल जाए रंग
हो ओ ओ ओ.... होली खेलें रघुवीरा

होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे, होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा

हाँ हिलमिल आवे लोग लुगाई,
हिलमिल आवे लोग लुगाई
हिलमिल आवे लोग लुगाई
भाई महरन में भीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा

होली है

ये, होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा

पट तक धिग धिग धिग धान झा झा झा झनक झा झा झा
अरे धिन दिक् धक् धिन धिन धिन टन कारे काहे कर तनन धा धा धा
तक धिन, तक धिन तक धिन तनन धूम तनन धा धा

तनिक शर्म नहीं आए देखे नाहीं अपनी उमरिया
तनिक शर्म नहीं आए देखे नाहीं अपनी उमरिया
हो साठ बरस में इश्क लड़ाए
साठ बरस में इश्क लड़ाए
मुखडे पे रंग लगाए बड़ा रंगीला सांवरिया
मुखडे पे रंग लगाए बड़ा रंगीला सांवरिया
चुनरी पे डाले अबीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे चुनरी पे डाले अबीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे चुनरी पे डाले अबीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे चुनरी पे डाले अबीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
हाँ हिलमिल आवे लोग लुगाई
भाई महलन में भीरा अवध में होली खेले रघुवीरा

होली है
अरे होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा

हे अब के फाग मोसे खेलो न होली
हाँ हाँ न खेलत न खेलत
तोरी शपथ मैं उमरिया कि ठोली
हाय हाय हाय चाचा
ता ता ता ता ता रा ता ता ता ता हाय झुन झुन हाय झुन झुन
देखे है ऊपर से झांके नहीं अन्दर सजनिया
देखे है ऊपर से झांके नहीं अन्दर सजनिया
उम्र छड़ी है दिल तो जवान है
उम्र छड़ी है दिल तो जवान है

बांहों में भरके मुझे ज़रा झांका दे पैंजनिया
बांहों में भरके मुझे ज़रा झांका दे पैंजनिया
साँची कहे है कबीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे साँची कहे है कबीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे होली खेलें रघु
ओ होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
हिलमिल आवे लोग लुगाई हाँ हिलमिल आवे लोग लुगाई
भाई महलन में भीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा

होली है
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
ये भैया होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
होली खेलेन रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
हाथ दे भैया
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
.......................................
Holi khelen Raghuveera avadh mein-Baghbaan 2003

Read more...

Oct 17, 2009

कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें-बस इतना सा ख्वाब है २००१

"कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें "- ये एक आधुनिक युग का कर्णप्रिय
युगल गीत है। गायक शान की खूबी है कि वो आवाज़ बखूबी बदल
लिया करते हैं और अंदाज़ लगाना मुश्किल होता है की वो किसकी
स्टाइल को फ़ोलो कर रहे हैं। इस गाने में वो बाबुल सुप्रियो या
कुमार सानू ज्यादा लग रहे हैं बजाय ख़ुद के। जो भी हो धुन बढ़िया है
और आकर्षित करती है।

गाने में भावाभिव्यक्ति पर ज्यादा ज़ोर न देकर उछल कूद ज्यादा
दिखाई गई है। तेज़ी से बदलते लुभावने दृश्य आपको शिकायत का
मौका नहीं देते। इस हरियली और खुशहाली वाली फ़िल्म का नाम
है-बस इतना सा ख्वाब है।

लंबे नाम वाली फिल्में सन २००० के आसपास बहुत आई ये उनमें से
एक ऐसी फ़िल्म है जिसके निर्देशक सईद मिर्जा नहीं हैं। परदे पर
कलाकार हैं रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन । इसके बोल लिखे हैं
गोल्डी बहल ने और धुन बनाई है आदेश श्रीवास्तव ने । गायक स्वर हैं
अलका याग्निक और शान के।



गाने के बोल
:

कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें
जहाँ पहला हो हर वो नज़ारा

कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें
जहाँ पहला हो हर वो नज़ारा

पहला सावन का बादल
पहला लहराता आंचल
पहला भंवरा वो पागल

जहाँ पहला प्यार हो

पहली कली ने, पहली घटा से
क्या कहा है सुन ज़रा
बारिश की पहली बूंदे तुम
सूरज की पहली किरणें तुम
और मेरा पहला पहला प्यार तुम

कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें
जहाँ पहला हो हर वो नज़ारा

कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें
जहाँ पहला हो हर वो नज़ारा

पहला सावन का बादल
पहला लहराता आंचल
पहला भंवरा वो पागल

जहाँ पहला प्यार हो

ना ना ना ना, ला ला ला ला, ला ला ला ला

ला ला ला ला

ऐ हे हे , हे

पहली तमन्ना
पहली वो ख्वाहिश
तू ही तू है जान मेरी
प्यार का पहला वादा तुम
आँखों का पहला सपना तुम
और खुशी का पहला पहला आंसू तुम

ना ना ना ना, ना ना ना ना
हे हे हे हे हे, आह आह हा


कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें
जहाँ पहला हो हर वो नज़ारा

कुछ ऐसा जहाँ हम बनायें
जहाँ पहला हो हर वो नज़ारा

पहला सावन का बादल
पहला लहराता आंचल
पहला भंवरा वो पागल

जहाँ पहला प्यार हो
...........................................................
Kuchh aisa jahan ham banayen-Bas itna sa khwab hai 2001

Artists: Abhishek Bachchan, Rani Mukherji

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP